Home Blog Page 53

65 साल की उम्र में NEET देने पहुंचे अशोक बहार, जज्बे को युवाओं ने किया सलाम, एमबीए-एलएलबी की ले चुके हैं डिग्री

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: राजधानी लखनऊ में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान एक अनोखा और प्रेरणादायक नज़ारा देखने को मिला। 65 वर्षीय अशोक बहार परीक्षा देने पहुंचे, जिससे परीक्षा केंद्र पर मौजूद युवा अभ्यर्थियों के बीच वे चर्चा का विषय बन गए। लखनऊ माण्टेसरी स्कूल में रविवार एक परीक्षा केंद्र पर 65 वर्षीय अशोक बहार ने नीट (NEET) दी। परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहे दूसरे युवा परीक्षार्थियों में चर्चा का विषय रहा। युवाओं ने अशोक हौसले का सलाम किया। अधिक उम्र होने पर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान तलाशी के समय पुलिस व कर्मियों को संदेह होने पर पूछताछ की, लेकिन एडमिट कार्ड व आधार के मिलान कराने पर सब कुछ सही पाए जाने पर परीक्षा की अनुमति दी। इस उम्र में अशोक की यह पहल उन युवाओं के किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

तलाशी में हुआ संदेह, दस्तावेज़ जांच के बाद मिली अनुमति

रविवार को लखनऊ मोंटेसरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर जब अशोक बहार पहुंचे, तो अधिक उम्र के चलते सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ। हालांकि, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के मिलान के बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई।

उच्च शिक्षा के बाद भी सीखने की ललक बरकरार

परीक्षा के बाद अशोक बहार ने बताया कि वे लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और उनके पास एलएलबी व एमबीए की डिग्री है। वे एक खाद बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार में चिकित्सा क्षेत्र का माहौल रहा है। उनकी पत्नी डॉक्टर हैं और अमेरिका में कार्यरत हैं, जबकि कई रिश्तेदार भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। इसी प्रेरणा से उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में कदम बढ़ाने का निर्णय लिया।

“सपनों की कोई उम्र नहीं होती”

अशोक बहार का कहना है कि नीट जैसी परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती और केवल उम्र या परिस्थितियों के कारण सपनों को छोड़ना नहीं चाहिए। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत का जज्बा हो, तो किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

यह भी पढ़े: लखनऊ में नहीं उतर सका दोनों डिप्टी सीएम का विमान, खराब मौसम के चलते तीन बार कोशिश के बाद भी फेल,भोपाल डायवर्ट

उन्होंने कहा कि उन्हें दवाओं की अच्छी जानकारी है, लेकिन डॉक्टर बनने के लिए डिग्री जरूरी है, इसलिए उन्होंने NEET परीक्षा दी। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता मिले या न मिले, प्रयास जारी रखना चाहिए।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे उदाहरण

इससे पहले किशोर प्रधान (64 वर्ष) ने 2020 में NEET पास किया था, जबकि मोहन लाल (69 वर्ष) भी परीक्षा में शामिल हो चुके हैं।

लखनऊ में नहीं उतर सका दोनों डिप्टी सीएम का विमान, खराब मौसम के चलते तीन बार कोशिश के बाद भी फेल,भोपाल डायवर्ट

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सोमवार सुबह खराब मौसम का असर देखने को मिला। तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं हवाई सेवाओं पर भी इसका बड़ा असर पड़ा। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन बार प्रयास असफल रहने के बाद विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे जो भोपाल में सुरक्षित उतर गएसोमवार को यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 में सवार थे।

3 बार लैंडिंग फेल, विमान भोपाल भेजा गया

दिल्ली से लखनऊ आ रही IndiGo की फ्लाइट 6E-6476 को लैंडिंग में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पायलट ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया।

इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे, जो सुरक्षित भोपाल में उतर गए।

सुबह से ही बदला मौसम, कई इलाकों में अंधेरा

सुबह करीब 8:20 बजे से ही लखनऊ में अचानक बादल छा गए और कई इलाकों में अंधेरा सा माहौल बन गया। इसके बाद तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई, जो करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही।

यह भी पढ़े: इन दो राज्यों से भाजपा के लिए बुरी खबर,केवल 5 सीटों पर आगे; पूर्व और पूर्वोत्तर में मजबूत प्रदर्शन

सुल्तानपुर रोड सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और नाले उफान पर आ गए। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली से 15 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

खराब मौसम का असर सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली में भी देखने को मिला। रविवार रात कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली जाने वाली 15 फ्लाइट्स को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर डायवर्ट किया गया।

इनमें काठमांडू, मस्कट और फुकेट से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। वहीं जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, गुवाहाटी, कोयंबटूर, औरंगाबाद और बेंगलुरु से आने वाली घरेलू उड़ानों को भी लखनऊ में सुरक्षित उतारा गया। मौसम सामान्य होने के बाद इन विमानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

इन दो राज्यों से भाजपा के लिए बुरी खबर,केवल 5 सीटों पर आगे; पूर्व और पूर्वोत्तर में मजबूत प्रदर्शन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव रुझानों ने देश की राजनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी कई राज्यों में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है, वहीं दक्षिण भारत से पार्टी के लिए निराशाजनक संकेत सामने आए हैं।

दक्षिण भारत में नहीं मिला बड़ा ब्रेकथ्रू

तमिलनाडु और केरल में भाजपा को इस बार भी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई है। दोनों राज्यों को मिलाकर पार्टी महज 5 सीटों के आसपास ही बढ़त बनाती दिख रही है।

तमिलनाडु में 234 सीटों में से ज्यादातर पर रुझान सामने आ चुके हैं। यहां TVK (तमिझागा वेत्री कझगम) ने बड़ा उलटफेर करते हुए बढ़त बना ली है। वहीं AIADMK और DMK भी मजबूत स्थिति में हैं। गठबंधन के बावजूद भाजपा केवल 3 सीटों पर ही आगे चलती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: बंगाल जीत से भाजपा को बड़ा बूस्ट, ‘गंगा से गंगासागर’ तक मजबूत हुई सियासी पकड़

केरल में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। 140 सीटों वाली विधानसभा में Indian National Congress बढ़त बनाए हुए है, जबकि Communist Party of India (Marxist) दूसरे स्थान पर है। भाजपा यहां सिर्फ 2 सीटों पर संघर्ष करती दिख रही है। हालांकि, पिछले चुनावों में खाता न खुलने की तुलना में यह मामूली सुधार माना जा सकता है।

पूर्व और पूर्वोत्तर में भाजपा का दम

इसके उलट पश्चिम बंगाल से भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं असम में भी भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।

क्षेत्रीय राजनीति का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण भारत की राजनीति अभी भी क्षेत्रीय दलों और स्थानीय मुद्दों के इर्द-गिर्द केंद्रित है। खासतौर पर तमिलनाडु में TVK जैसे नए दल का उभार यह दिखाता है कि मतदाता स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहे हैं।

बंगाल जीत से भाजपा को बड़ा बूस्ट, ‘गंगा से गंगासागर’ तक मजबूत हुई सियासी पकड़

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक साथ कई राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह पहली बार है जब भाजपा को उस राज्य में सत्ता हासिल हुई है, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी का गहरा जुड़ाव रहा है। लंबे समय से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर नरेंद्र मोदी, बंगाल में जीत को एक बड़े लक्ष्य के रूप में देखते रहे हैं।

‘गंगा एक्सप्रेसवे’ के रूप में देखी जा रही जीत

भाजपा की इस सफलता को राजनीतिक तौर पर “गंगा एक्सप्रेसवे” की संज्ञा दी जा रही है। इसका मतलब है कि गंगा नदी के उद्गम से लेकर सागर में मिलने तक के प्रमुख राज्यों में भाजपा की मजबूत उपस्थिति बन गई है।

गंगोत्री से निकलने वाली गंगा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए गंगासागर तक पहुंचती है। इन राज्यों में अब भाजपा की सरकार या मजबूत राजनीतिक पकड़ होने से पार्टी की स्थिति और सशक्त मानी जा रही है।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे: बीजेपी आगे, टीएमसी के रुख को लेकर जताई चिंता; चुनाव आयोग सतर्क

हालांकि झारखंड में फिलहाल भाजपा सत्ता में नहीं है, फिर भी गंगा के प्रमुख प्रवाह वाले राज्यों में पार्टी का प्रभाव व्यापक रूप से बढ़ा है।

पूर्वी भारत में बढ़ी ताकत

इस जीत का असर सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पूर्वी भारत में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। ओडिशा में पहले ही पार्टी को हालिया चुनावों में बड़ी सफलता मिल चुकी है। अब पश्चिम बंगाल में जीत के बाद बिहार, ओडिशा और बंगाल जैसे अहम राज्यों में भाजपा का दबदबा बढ़ गया है।

देशभर में बढ़ती पकड़

भाजपा ने उत्तर, पश्चिम और पूर्व भारत में अपनी स्थिति को काफी हद तक मजबूत कर लिया है। असम में लगातार जीत, और महाराष्ट्र, गुजरातगोवा जैसे पश्चिमी राज्यों में सत्ता ने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त दिलाई है।

वहीं विपक्ष का दायरा सीमित होता नजर आ रहा है, जो अब कुछ ही राज्यों तक सिमट गया है। 2024 के आम चुनावों के बाद भाजपा के प्रभाव को लेकर उठे सवालों के बीच राज्यों में मिली यह जीत पार्टी के लिए नई ऊर्जा का काम कर रही है।

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे: बीजेपी आगे, टीएमसी के रुख को लेकर जताई चिंता; चुनाव आयोग सतर्क

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान सामने आ रहे हैं और शुरुआती संकेतों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाती दिख रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाजपा कई सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उससे पीछे नजर आ रही है। हालांकि अंतिम नतीजों के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
इसी बीच भाजपा ने टीएमसी के संभावित रुख को लेकर चिंता जाहिर की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नतीजे आने के बाद टीएमसी उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर सकती है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव आयोग ने इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।
खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी, लेकिन चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद हालात में सुधार देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि इस बार बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती के चलते चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार हिंसा की घटनाएं कम हुई हैं और मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न हुई। घोष के मुताबिक, चुनाव परिणाम अब लगभग स्पष्ट हैं और औपचारिक घोषणा बाकी है।
भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और इसीलिए उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया है।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चुनावों में गड़बड़ियां होती थीं और कई मतदाताओं, खासकर महिलाओं को वोटिंग से रोका जाता था। इस बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से लोगों को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अवसर मिला।

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026:: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण मिश्रित प्रभाव लेकर आया है। सूर्य और बुध मेष राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र वृषभ और गुरु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। वहीं राहु कुंभ, केतु सिंह राशि में हैं और मंगल व शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल:

मेष राशि

आज आपको चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

वृषभ राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे दिन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

शत्रुओं पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापारिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।

कर्क राशि

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशि

घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। शांति और धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

आपका साहस और पराक्रम आज सफलता दिलाएगा। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि

आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन निवेश या लेन-देन से बचें। परिवार में खुशियां रहेंगी, लेकिन बोलचाल में सावधानी जरूरी है।

वृश्चिक राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, हालांकि प्रेम जीवन थोड़ा सामान्य रह सकता है।

धनु राशि

मन अशांत रह सकता है और खर्च बढ़ सकते हैं। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। हालांकि व्यापार में स्थिति ठीक बनी रहेगी।

मकर राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने माध्यमों से भी लाभ होगा। यात्रा के योग हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कानूनी मामलों में जीत संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि

भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

‘हारने पर घर जलाने की धमकी दे रहे TMC वाले’ बंगाल के फाल्टा में मतगणना से पहले तनाव…, धमकी देने का लगाया आरोप

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल केदक्षिण 24 परगना जिले फाल्टा क्षेत्र में मतगणना से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शनिवार को सैकड़ों स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया जा रहा है। 4 मई को होने वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले लोग सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें धमकी दे रहे हैं और डराने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा, ‘हमें धमकाया गया है कि अगर इलाके में बीजेपी जीतती है तो उनके घर जला दिए जाएंगे।’

“जीत-हार को लेकर दी जा रही धमकियां”

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ लोगों ने उन्हें चेतावनी दी है कि यदि भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती है, तो उनके घरों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि इलाके के एक स्थानीय चौकीदार द्वारा भी इस तरह की धमकी दी गई। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं ने उठाई सुरक्षा की मांग

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी मौजूद है।

चुनाव आयोग की नजर

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुनर्मतदान (रीपोल) का फैसला रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।

यह भी पढ़े: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल, डीजल हुआ महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम?, जानें आपके शहर का ताजा रेट

प्रमुख उम्मीदवार

फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान, भाजपा के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शंभू नाथ कुर्मी मैदान में हैं।

अन्य क्षेत्रों में रीपोल जारी

इसी बीच मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के कुछ बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। दोपहर तक मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल, डीजल हुआ महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम?, जानें आपके शहर का ताजा रेट

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जहां सरकारी तेल कंपनियों ने लंबे समय से कीमतों में बदलाव नहीं किया है, वहीं प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने हाल ही में ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। बतादें की सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले 4 सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  कोई बढ़ोतरी नहीं की है। लेकिन बीते महीने शेल इंडिया और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा कर दिया था। शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 1 अप्रैल को रेट बढ़ाया था। उसके बाद से इस कंपनी ने भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बता दें, इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर आज दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Shell India ने 1 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा Nayara Energy ने 26 मार्च को पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।

सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

Indian Oil Corporation समेत सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले कुछ समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है।

प्रीमियम ईंधन भी हुआ महंगा

प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़कर करीब 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। वहीं प्रीमियम डीजल के रेट में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आपके शहर में क्या है रेट?

पेट्रोल के दाम (₹/लीटर)

  • नई दिल्ली – 94.77
  • कोलकाता – 105.41
  • मुंबई – 103.54
  • चेन्नई – 101.06
  • गुरुग्राम – 95.30
  • नोएडा – 94.77
  • बेंगलुरु – 103.96
  • भुवनेश्वर – 101.03
  • चंडीगढ़ – 94.30
  • हैदराबाद – 107.46
  • जयपुर – 105.03
  • लखनऊ – 94.73

यह भी पढ़े: यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में मिले शव; मां पर शक, पुलिस जांच में जुटी

डीजल के दाम (₹/लीटर)

  • नई दिल्ली – 87.67
  • कोलकाता – 92.02
  • मुंबई – 90.03
  • गुरुग्राम – 87.77
  • नोएडा – 87.89
  • बेंगलुरु – 90.99
  • भुवनेश्वर – 92.60
  • चंडीगढ़ – 82.45
  • हैदराबाद – 95.70
  • जयपुर – 90.49
  • लखनऊ – 87.86

कच्चे तेल में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

आगे बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले समय में सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में मिले शव; मां पर शक, पुलिस जांच में जुटी

अंबेडकरनगर/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। चार मंजिला घर के अंदर से चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चारों बच्चों की हत्या किसने की? पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मां पर बच्चों की हत्या का शव गहरा रहा है। मां घर से फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।

कमरे में मिले चारों बच्चों के शव

यह घटना अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक चार मंजिला मकान के कमरे में चारों बच्चों के शव पाए गए। मृतकों की पहचान सफीक (14), सऊद (10), उमर (8) और बयान बानो (6) के रूप में हुई है।

मां पर शक, घर से लापता

घटना के समय बच्चों की मां गाजिया खातून घर पर मौजूद बताई जा रही थी, लेकिन वारदात के बाद से वह लापता है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में उसी पर संदेह है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेकारगिल शहीदों को समर्पित 3000 KM साइकिल यात्रा: अयोध्या पहुंचे शिवम पटेल, रामलला से लिया आशीर्वाद

जांच में पारिवारिक विवाद का एंगल

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। यह भी जानकारी मिली है कि बच्चों के पिता विदेश में रहते हैं, जिससे पारिवारिक परिस्थितियां प्रभावित थीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इलाके में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

कारगिल शहीदों को समर्पित 3000 KM साइकिल यात्रा: अयोध्या पहुंचे शिवम पटेल, रामलला से लिया आशीर्वाद

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:-कारगिल शहीदों की स्मृति में 3000 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा साइक्लिस्ट शिवम् पटेल रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या पहुंचने पर शिवम् पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक सफर नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह यात्रा सफल होगी और वे विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्र सेवा और संकल्प की यात्रा

अयोध्या पहुंचने पर शिवम पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा से वह इस यात्रा को सफल बनाते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

20 वर्षीय शिवम पटेल, जो बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र हैं, ने बताया कि उनकी यह यात्रा कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।

पहले भी बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

शिवम पटेल माउंटेन साइक्लिंग (MTB) में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह 2016, 2018 और 2019 में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
इसके अलावा, उन्होंने 2022-23 के दौरान 28,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पूरी कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

यह भी पढ़े: कमाल का करोड़पति चपरासी! तीन पत्नियों,साली-सास और महिला मित्रों को भेज दी करोड़ों की सरकारी रकम

वहीं, साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर भी उन्होंने उपलब्धि हासिल की है और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में काला पत्थर तक पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज कराया।

गांव से कारगिल तक का सफर

यह यात्रा उनके पैतृक गांव से शुरू होकर कारगिल तक जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। आगे यह यात्रा मिगला और जिंगला मोटरेबल पास तक पूरी की जाएगी।

समाज का मिल रहा सहयोग

अयोध्या में इस अभियान को जियो स्पार डेवलपर का सहयोग मिला। कंपनी के प्रबंध निदेशक तुषार गोयल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

प्रेरणा बन रही है यह यात्रा

शिवम पटेल की यह यात्रा न केवल कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक मजबूत अभियान भी बनती जा रही है।