Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल, डीजल हुआ महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम?, जानें आपके शहर का ताजा रेट

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जहां सरकारी तेल कंपनियों ने लंबे समय से कीमतों में बदलाव नहीं किया है, वहीं प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने हाल ही में ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। बतादें की सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले 4 सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  कोई बढ़ोतरी नहीं की है। लेकिन बीते महीने शेल इंडिया और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा कर दिया था। शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 1 अप्रैल को रेट बढ़ाया था। उसके बाद से इस कंपनी ने भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बता दें, इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर आज दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Shell India ने 1 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा Nayara Energy ने 26 मार्च को पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।

सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

Indian Oil Corporation समेत सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले कुछ समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है।

प्रीमियम ईंधन भी हुआ महंगा

प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़कर करीब 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। वहीं प्रीमियम डीजल के रेट में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आपके शहर में क्या है रेट?

पेट्रोल के दाम (₹/लीटर)

  • नई दिल्ली – 94.77
  • कोलकाता – 105.41
  • मुंबई – 103.54
  • चेन्नई – 101.06
  • गुरुग्राम – 95.30
  • नोएडा – 94.77
  • बेंगलुरु – 103.96
  • भुवनेश्वर – 101.03
  • चंडीगढ़ – 94.30
  • हैदराबाद – 107.46
  • जयपुर – 105.03
  • लखनऊ – 94.73

यह भी पढ़े: यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में मिले शव; मां पर शक, पुलिस जांच में जुटी

डीजल के दाम (₹/लीटर)

  • नई दिल्ली – 87.67
  • कोलकाता – 92.02
  • मुंबई – 90.03
  • गुरुग्राम – 87.77
  • नोएडा – 87.89
  • बेंगलुरु – 90.99
  • भुवनेश्वर – 92.60
  • चंडीगढ़ – 82.45
  • हैदराबाद – 95.70
  • जयपुर – 90.49
  • लखनऊ – 87.86

कच्चे तेल में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

आगे बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले समय में सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles