Monday, May 4, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में नहीं उतर सका दोनों डिप्टी सीएम का विमान, खराब मौसम के चलते तीन बार कोशिश के बाद भी फेल,भोपाल डायवर्ट

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सोमवार सुबह खराब मौसम का असर देखने को मिला। तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं हवाई सेवाओं पर भी इसका बड़ा असर पड़ा। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन बार प्रयास असफल रहने के बाद विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे जो भोपाल में सुरक्षित उतर गएसोमवार को यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 में सवार थे।

3 बार लैंडिंग फेल, विमान भोपाल भेजा गया

दिल्ली से लखनऊ आ रही IndiGo की फ्लाइट 6E-6476 को लैंडिंग में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पायलट ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया।

इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे, जो सुरक्षित भोपाल में उतर गए।

सुबह से ही बदला मौसम, कई इलाकों में अंधेरा

सुबह करीब 8:20 बजे से ही लखनऊ में अचानक बादल छा गए और कई इलाकों में अंधेरा सा माहौल बन गया। इसके बाद तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई, जो करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही।

यह भी पढ़े: इन दो राज्यों से भाजपा के लिए बुरी खबर,केवल 5 सीटों पर आगे; पूर्व और पूर्वोत्तर में मजबूत प्रदर्शन

सुल्तानपुर रोड सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और नाले उफान पर आ गए। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली से 15 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

खराब मौसम का असर सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली में भी देखने को मिला। रविवार रात कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली जाने वाली 15 फ्लाइट्स को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर डायवर्ट किया गया।

इनमें काठमांडू, मस्कट और फुकेट से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। वहीं जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, गुवाहाटी, कोयंबटूर, औरंगाबाद और बेंगलुरु से आने वाली घरेलू उड़ानों को भी लखनऊ में सुरक्षित उतारा गया। मौसम सामान्य होने के बाद इन विमानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles