यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में मिले शव; मां पर शक, पुलिस जांच में जुटी

अंबेडकरनगर/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। चार मंजिला घर के अंदर से चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चारों बच्चों की हत्या किसने की? पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मां पर बच्चों की हत्या का शव गहरा रहा है। मां घर से फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।

कमरे में मिले चारों बच्चों के शव

यह घटना अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक चार मंजिला मकान के कमरे में चारों बच्चों के शव पाए गए। मृतकों की पहचान सफीक (14), सऊद (10), उमर (8) और बयान बानो (6) के रूप में हुई है।

मां पर शक, घर से लापता

घटना के समय बच्चों की मां गाजिया खातून घर पर मौजूद बताई जा रही थी, लेकिन वारदात के बाद से वह लापता है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में उसी पर संदेह है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेकारगिल शहीदों को समर्पित 3000 KM साइकिल यात्रा: अयोध्या पहुंचे शिवम पटेल, रामलला से लिया आशीर्वाद

जांच में पारिवारिक विवाद का एंगल

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। यह भी जानकारी मिली है कि बच्चों के पिता विदेश में रहते हैं, जिससे पारिवारिक परिस्थितियां प्रभावित थीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इलाके में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles