Home Blog Page 48

NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, NTA ने जारी की नई तारीख

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने की तारीख घोषित कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NTA ने बताया कि NEET UG 2026 री-एग्जाम अब 21 जून 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा की।

नए प्रश्नपत्र की तैयारी शुरू

NTA ने दोबारा परीक्षा के लिए नए प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एजेंसी इस बार पेपर सेटिंग में कई स्तरों की गोपनीय प्रक्रिया अपना रही है। इसके लिए अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की नई टीम बनाई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रश्नपत्र में थ्योरी आधारित प्रश्नों के साथ फॉर्मूला, एप्लिकेशन और विश्लेषणात्मक सवालों का संतुलित मिश्रण रखा जा सकता है, ताकि परीक्षा का स्तर भी बना रहे और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी

इस बार प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग और परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पिछले मामले में आशंका जताई गई थी कि पेपर लीक प्रिंटिंग चरण के दौरान हुआ था।

अब NTA डिजिटल एन्क्रिप्शन तकनीक के जरिए प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस तक भेजने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा GPS से लैस वाहनों का उपयोग भी किया जा सकता है, ताकि हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग हो सके। जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

NTA ने छात्रों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे सीधे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी नई जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

CBI जांच में बड़े खुलासे

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का पेपर लीक मामला अब बड़े शिक्षा घोटाले के रूप में सामने आ रहा है। CBI जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले ही पेपर लीक की साजिश रची जा चुकी थी।

CBI अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार से देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की कस्टडी में भेजा गया है।

जांच एजेंसी को संदेह है कि महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार धनंजय लोखंडे इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मंगल-चंद्रमा के लक्ष्मी योग और बुधादित्य योग से कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026:आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज मेष राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। मंगल अपनी स्वयं की राशि में स्थित हैं, जिससे यह योग और अधिक प्रभावशाली बन गया है। वहीं वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बना रही है, जो बुद्धि, सम्मान और कार्यक्षेत्र में सफलता देने वाला माना जाता है। इसके अलावा मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की उपस्थिति भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगी। सरकारी कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों और परिवार में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लाल वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। यात्रा के भी संकेत बन रहे हैं। हालांकि सरकारी मामलों में विवाद से बचें और पिता के साथ संबंध बेहतर रखें। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार और प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। लाल वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।

सिंह राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। लाल रंग की वस्तु शुभ मानी जाएगी।

कन्या राशि

आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट या किसी परेशानी की आशंका बन सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार में स्थिति स्थिर रहेगी। शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों पक्ष अनुकूल रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

प्रतिस्पर्धियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में लाभ संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा। पढ़ाई और लेखन कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचने की सलाह है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मां काली की आराधना करना शुभ माना जाएगा।

कुंभ राशि

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

मीन राशि

धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बजरंगबली की पूजा करना शुभ रहेगा।

लॉकडाउन जैसे संयम की अपील! पीएम मोदी ने क्यों कहा- पेट्रोल बचाएं, सोना खरीदने से बचें

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वैश्विक संकट और बढ़ती तेल-गैस कीमतों के बीच देशवासियों से संयम बरतने और संसाधनों की बचत करने की अपील की है। हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लोगों को पेट्रोल-डीजल की खपत कम करनी चाहिए और जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम अपनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासियों ने लॉकडाउन के दौरान अनुशासन और संयम का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि अब भी देश को उसी जिम्मेदारी और आत्मनियंत्रण की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, बस और ट्रेन का इस्तेमाल करें तथा निजी वाहनों के बजाय कार-पूलिंग को बढ़ावा दें।

विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए भारत को विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने मध्यम वर्ग से अपील की कि अगले एक साल तक विदेश यात्राओं को टालने पर विचार करें। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में घूमने के लिए अनगिनत खूबसूरत स्थान मौजूद हैं और देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देना समय की मांग है।

उन्होंने कहा, “यह संकट का समय है और हमारी देशभक्ति हमें पुकार रही है। ऐसे समय में विदेशी मुद्रा की बचत करना भी राष्ट्रसेवा का हिस्सा है।”

सोना खरीदने से बचने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने सोने की खरीद को लेकर भी लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोने के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। पीएम मोदी ने कहा कि पुराने समय में लोग युद्ध और संकट के दौर में सोना दान करते थे, लेकिन आज जरूरत दान की नहीं बल्कि जागरूकता की है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शादी, समारोह और अन्य कार्यक्रमों में अगले एक वर्ष तक सोने के गहनों की खरीदारी से बचें, ताकि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सके।

पेट्रोल-डीजल और गैस बचाने की सलाह

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर बलिदान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी निभाना भी सच्ची राष्ट्रसेवा है।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: चंद्र-राहु के अशुभ योग से बढ़ सकती है बेचैनी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए मानसिक तनाव, भय और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य और बुध मेष राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सबसे खास बात यह है कि चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं।

चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में होकर राहु के प्रभाव में हैं, जिससे लोगों में ओवरथिंकिंग, एंग्जायटी, अज्ञात भय और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। वहीं मंगल और शनि मीन राशि में होने के कारण कई राशियों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि

आज आय और आर्थिक मामलों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष को लेकर भी मन में दुविधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन परिणाम उम्मीद से अलग मिल सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कानूनी मामलों और विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में चिंता बनी रह सकती है। शनिदेव की पूजा या उन्हें प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज मान-सम्मान को लेकर सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन निजी जीवन में तनाव महसूस हो सकता है। मां काली की आराधना करना शुभ फल देगा।

कर्क राशि

आज चोट या दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, इसलिए सतर्क रहें। परिस्थितियां आपके पक्ष में कम दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन निजी जीवन में थोड़ी परेशानी बनी रह सकती है। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन दोनों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

मन में बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों की सेहत या उनकी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

घर-परिवार में विवाद या तनाव बढ़ सकता है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। सीने से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ फल देगा।

धनु राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। आज संयम और सावधानी के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मकर राशि

धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश करने से बचें। मुख या दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि

आज मानसिक तनाव, बेचैनी और अज्ञात भय बना रह सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रेम संबंध और व्यापार के मामलों में स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सिर दर्द, आंखों से जुड़ी समस्या और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान और शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ माना जाएगा।

CM योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम लखनऊ स्थित जनभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अब बेहद करीब माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार या सोमवार को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार योगी मंत्रिमंडल में करीब छह नए चेहरों को शामिल किए जाने की तैयारी है। जिनमेपूजा पाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर और भूपेंद्र चौधरी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान, संतोष सिंह, हंसराज विश्वकर्मा और आशा मौर्य हैं |  हालांकि अभी तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई नेताओं के नाम चर्चा में बने हुए हैं।

माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत कुछ नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: लखनऊ में पल्लवी पटेल ने इंजन पर चढ़कर रोकी ट्रेन; UGC नियम लागू करने की मांग तेज

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी फिलहाल बड़े बदलाव से बचना चाहती है। इसलिए किसी मौजूदा मंत्री को हटाने या विभागों में बड़े फेरबदल की संभावना कम मानी जा रही है।

भाजपा नेतृत्व का फोकस फिलहाल संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर है, ताकि चुनाव से पहले कोई नाराजगी सामने न आए।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात के बाद राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई संभावित नेताओं के लखनऊ पहुंचने की भी चर्चा है। अब सभी की नजरें मंत्रिमंडल विस्तार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

लखनऊ में पल्लवी पटेल ने इंजन पर चढ़कर रोकी ट्रेन; UGC नियम लागू करने की मांग तेज

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शनिवार को जोरदार राजनीतिक प्रदर्शन का केंद्र बनी रही। सिराथू से विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल हजारों समर्थकों के साथ सड़क पर उतरीं और यूजीसी के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया।

पल्लवी पटेल ने विधानसभा कूच का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गए।

ट्रेन के इंजन पर चढ़ीं पल्लवी पटेल

प्रदर्शन के दौरान पल्लवी पटेल समर्थकों के साथ ट्रेन के इंजन पर चढ़ गईं और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए रेगुलेशन को तत्काल लागू करने की मांग उठाई।

पल्लवी पटेल ने कहा कि पिछले तीन महीनों से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और अब सरकार व न्यायपालिका से जवाब मांगा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्ग के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच घंटों टकराव

चारबाग स्टेशन पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लंबे समय तक धक्का-मुक्की और नारेबाजी चलती रही। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पल्लवी पटेल समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन में शामिल एक कार्यकर्ता ने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उसने कहा कि “आज ट्रेन रोकी है, जरूरत पड़ी तो हवाई जहाज भी रोकेंगे।”

पुलिस से भी हुई तीखी बहस

विधानसभा की ओर बढ़ने के दौरान पल्लवी पटेल की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियम सामाजिक न्याय के लिए जरूरी हैं और इन्हें लागू करवाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़े: योगी कैबिनेट विस्तार जल्द, आज राज्यपाल से मिलेंगे CM योगी; कई ये नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री!

पल्लवी पटेल ने कहा कि यदि मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो सरकार को सही तरीके से पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ वर्गों के विरोध के बावजूद उनकी पार्टी इन नियमों का समर्थन करती रहेगी।

क्या हैं UGC के नए नियम?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 13 जनवरी 2026 को ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026’ नाम से नया नोटिफिकेशन जारी किया था।

इन नियमों के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीम बनाने का प्रावधान किया गया था। इन समितियों का काम अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी छात्रों की शिकायतों का निस्तारण करना था।

हालांकि इन नियमों का कई जगह विरोध भी हुआ। विरोध करने वाले छात्रों का कहना था कि इससे सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक

29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के इन नए नियमों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी थी। फिलहाल मामला न्यायालय में लंबित है।

योगी कैबिनेट विस्तार जल्द, आज राज्यपाल से मिलेंगे CM योगी; कई ये नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री!

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने वाले हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और अगले एक-दो दिनों में इसका ऐलान हो सकता है।

सूत्रों का दावा है कि संभावित मंत्रियों को संकेत भेजे जाने शुरू हो गए हैं और उन्हें लखनऊ में मौजूद रहने को कहा गया है। खबर है कि योगी मंत्रिमंडल में करीब छह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि किसी मौजूदा मंत्री को हटाने या विभागों में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं बताई जा रही है।

चुनाव से पहले बड़ा संतुलन साधने की तैयारी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी नेतृत्व फिलहाल संगठन और सरकार दोनों में संतुलन बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इसी वजह से मौजूदा मंत्रियों को हटाने या विभाग बदलने के बजाय नए चेहरों को जोड़कर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की जा रही है।

इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें पूजा पाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर और भूपेंद्र चौधरी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, TVK को मिला VCK का समर्थन; बहुमत का आंकड़ा पार

इसके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान, संतोष सिंह, हंसराज विश्वकर्मा और आशा मौर्य के नाम भी संभावित दावेदारों में गिने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक संगठन से जुड़े एक ब्राह्मण चेहरे और ब्रज क्षेत्र के एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

पूजा पाल के जरिए सपा को घेरने की रणनीति

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूजा पाल को मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा कई राजनीतिक संदेश देना चाहती है। इससे महिला और पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलेगी, साथ ही समाजवादी पार्टी को राजनीतिक तौर पर घेरने की रणनीति भी मजबूत होगी।

कई मंत्रियों को मिली राहत

पिछले कुछ समय से कई मंत्रियों के विभाग बदले जाने और कुछ को हटाए जाने की अटकलें चल रही थीं। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि फिलहाल बड़े फेरबदल से बचा जाएगा। इससे कई वरिष्ठ मंत्रियों को राहत मिली है।

सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री स्तर पर नाराजगी जरूर है, लेकिन चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी फिलहाल कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहती।

तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, TVK को मिला VCK का समर्थन; बहुमत का आंकड़ा पार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) को वीसीके (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) का समर्थन मिल गया है। इसके साथ ही राज्य में विजय सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

शनिवार को हुई वीसीके की अहम बैठक में टीवीके को समर्थन देने पर सहमति बनी। बैठक के बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन पत्र सौंप दिया। इससे पहले विजय के समर्थन में 116 विधायक थे, लेकिन वीसीके के दो विधायकों के समर्थन के बाद यह संख्या बढ़कर 118 पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।

विजय बन सकते हैं तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

टीवीके को बहुमत मिलने के बाद अब विजय के तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी मजबूत हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: बंगाल में शुभेंदु युग की शुरुआत, राज्य को मिला बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री; इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

वीसीके के समर्थन को टीवीके के लिए निर्णायक माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से सरकार गठन को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं।

वीसीके की बैठक में बनी सहमति

शनिवार शाम वीसीके नेतृत्व ने पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसी बैठक में टीवीके को समर्थन देने पर अंतिम फैसला लिया गया। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार के लिए यह निर्णय लिया गया है।

तमिलनाडु की राजनीति में नया समीकरण

विजय की पार्टी ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी से अपनी स्थिति मजबूत की है। अब बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद टीवीके सरकार गठन का दावा पेश कर सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गठबंधन आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति की दिशा बदल सकता है।

बंगाल में शुभेंदु युग की शुरुआत, राज्य को मिला बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री; इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुड्डू और नीशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

बंगाल में बन सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज है। हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बाकी मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।

भाजपा समर्थकों में दिखा भारी उत्साह

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे कोलकाता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक सुबह से ही पार्टी के झंडे और भगवा बैनर लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जुटने लगे। “जय श्रीराम” के नारों से पूरा ब्रिगेड परेड ग्राउंड गूंज उठा।

यह भी पढ़े:कौन हैं माखनलाल सरकार? शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले PM मोदी ने छूए पैर, भावुक हुआ मंच

भाजपा ने हालिया विधानसभा चुनाव में 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। वहीं 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई।

बंगाल की राजनीति में नया अध्याय

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी अब उस नई राजनीतिक धुरी के केंद्र में हैं, जो बंगाल की राजनीति को नया स्वरूप देने की कोशिश करेगी।

कांग्रेस से टीएमसी और फिर बीजेपी तक का सफर

शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की थी। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने लगे। ग्रामीण बंगाल में टीएमसी के विस्तार में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

हालांकि 2020 में मतभेदों के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और जल्द ही राज्य में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराने के बाद उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया था।

जिले से उभरकर बने मुख्यमंत्री

पूर्व मेदिनीपुर जिले से आने वाले शुभेंदु अधिकारी पिछले कई दशकों में बंगाल के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जो कोलकाता की राजनीति से बाहर किसी जिले से उभरकर शीर्ष पद तक पहुंचे हैं। इससे पहले ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले अजय मुखर्जी 1970 में मुख्यमंत्री बने थे।

कौन हैं माखनलाल सरकार? शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले PM मोदी ने छूए पैर, भावुक हुआ मंच

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के ऐतिहासिक मौके पर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाया और इस दौरान मंच पर मौजूद कई नेताओं की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य समारोह का सबसे चर्चित और भावनात्मक पल बन गया।

कौन हैं माखनलाल सरकार?

98 वर्षीय माखनलाल सरकार पश्चिम Bengal में भाजपा और राष्ट्रवादी राजनीति के शुरुआती स्तंभों में गिने जाते हैं। उन्होंने जनसंघ और बाद में भाजपा के संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

Live: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक दिन! मोदी के सामने शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी देखे लाइव विडियो:

बताया जाता है कि वर्ष 1952 में कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान वे जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे। इसी आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और जेल जाना पड़ा था।

बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने में निभाई बड़ी भूमिका

1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद माखनलाल सरकार को पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठनात्मक समन्वयक बनाया गया। उन्होंने बेहद कम समय में हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा।

सिर्फ एक वर्ष के भीतर उन्होंने करीब 10 हजार नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने में योगदान दिया। इसके बाद 1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उस दौर में किसी नेता का लंबे समय तक एक ही संगठनात्मक पद पर बने रहना बड़ी उपलब्धि माना जाता था।

शपथ समारोह में दिखा ऐतिहासिक माहौल

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच पीएम मोदी खुले वाहन में समारोह स्थल पहुंचे और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़े:West Bengal New CM Oath Live: पीएम मोदी के साथ मंच पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, शंखध्वनि के बीच शुरू हुआ ऐतिहासिक समारोह

प्रधानमंत्री सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रेस कोर्स मैदान और फिर सड़क मार्ग से ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। सुबह से ही हजारों भाजपा समर्थक समारोह स्थल पर जुटने लगे थे।

बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक विजय अभियान

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया है। इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।