Saturday, May 9, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, TVK को मिला VCK का समर्थन; बहुमत का आंकड़ा पार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) को वीसीके (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) का समर्थन मिल गया है। इसके साथ ही राज्य में विजय सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

शनिवार को हुई वीसीके की अहम बैठक में टीवीके को समर्थन देने पर सहमति बनी। बैठक के बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन पत्र सौंप दिया। इससे पहले विजय के समर्थन में 116 विधायक थे, लेकिन वीसीके के दो विधायकों के समर्थन के बाद यह संख्या बढ़कर 118 पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।

विजय बन सकते हैं तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

टीवीके को बहुमत मिलने के बाद अब विजय के तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी मजबूत हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: बंगाल में शुभेंदु युग की शुरुआत, राज्य को मिला बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री; इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

वीसीके के समर्थन को टीवीके के लिए निर्णायक माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से सरकार गठन को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं।

वीसीके की बैठक में बनी सहमति

शनिवार शाम वीसीके नेतृत्व ने पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसी बैठक में टीवीके को समर्थन देने पर अंतिम फैसला लिया गया। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार के लिए यह निर्णय लिया गया है।

तमिलनाडु की राजनीति में नया समीकरण

विजय की पार्टी ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी से अपनी स्थिति मजबूत की है। अब बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद टीवीके सरकार गठन का दावा पेश कर सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गठबंधन आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति की दिशा बदल सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles