Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए मानसिक तनाव, भय और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य और बुध मेष राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सबसे खास बात यह है कि चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं।
चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में होकर राहु के प्रभाव में हैं, जिससे लोगों में ओवरथिंकिंग, एंग्जायटी, अज्ञात भय और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। वहीं मंगल और शनि मीन राशि में होने के कारण कई राशियों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि
आज आय और आर्थिक मामलों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष को लेकर भी मन में दुविधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन परिणाम उम्मीद से अलग मिल सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कानूनी मामलों और विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में चिंता बनी रह सकती है। शनिदेव की पूजा या उन्हें प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज मान-सम्मान को लेकर सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन निजी जीवन में तनाव महसूस हो सकता है। मां काली की आराधना करना शुभ फल देगा।
कर्क राशि
आज चोट या दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, इसलिए सतर्क रहें। परिस्थितियां आपके पक्ष में कम दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन निजी जीवन में थोड़ी परेशानी बनी रह सकती है। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन दोनों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
मन में बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों की सेहत या उनकी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
घर-परिवार में विवाद या तनाव बढ़ सकता है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। सीने से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ फल देगा।
धनु राशि
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। आज संयम और सावधानी के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश करने से बचें। मुख या दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि
आज मानसिक तनाव, बेचैनी और अज्ञात भय बना रह सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रेम संबंध और व्यापार के मामलों में स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सिर दर्द, आंखों से जुड़ी समस्या और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान और शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ माना जाएगा।



