Friday, May 15, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, NTA ने जारी की नई तारीख

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने की तारीख घोषित कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NTA ने बताया कि NEET UG 2026 री-एग्जाम अब 21 जून 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा की।

नए प्रश्नपत्र की तैयारी शुरू

NTA ने दोबारा परीक्षा के लिए नए प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एजेंसी इस बार पेपर सेटिंग में कई स्तरों की गोपनीय प्रक्रिया अपना रही है। इसके लिए अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की नई टीम बनाई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रश्नपत्र में थ्योरी आधारित प्रश्नों के साथ फॉर्मूला, एप्लिकेशन और विश्लेषणात्मक सवालों का संतुलित मिश्रण रखा जा सकता है, ताकि परीक्षा का स्तर भी बना रहे और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी

इस बार प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग और परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पिछले मामले में आशंका जताई गई थी कि पेपर लीक प्रिंटिंग चरण के दौरान हुआ था।

अब NTA डिजिटल एन्क्रिप्शन तकनीक के जरिए प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस तक भेजने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा GPS से लैस वाहनों का उपयोग भी किया जा सकता है, ताकि हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग हो सके। जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

NTA ने छात्रों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे सीधे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी नई जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

CBI जांच में बड़े खुलासे

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का पेपर लीक मामला अब बड़े शिक्षा घोटाले के रूप में सामने आ रहा है। CBI जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले ही पेपर लीक की साजिश रची जा चुकी थी।

CBI अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार से देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की कस्टडी में भेजा गया है।

जांच एजेंसी को संदेह है कि महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार धनंजय लोखंडे इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles