Home Blog Page 220

सीएम योगी का सफाईकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान: खाते में आएंगे 16 से 20 हजार रुपये, आयुष्मान सुविधा भी मिलेगी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाईकर्मियों (स्वच्छता मित्रों) को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब किसी भी सफाईकर्मी का शोषण नहीं होगा और जल्द ही उनके बैंक खातों में 16 से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने पिपलानी कटरा में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ के दौरान की।

वाल्मीकि जयंती और सनातन परंपरा का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा,”भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा के प्रतीक हैं। वह आदिकवि और रामायण के रचयिता हैं। उन्होंने ही हमारे अंदर भगवान राम के प्रति आस्था का बीजारोपण किया।”

यह भी पढ़े:- 10 साल बाद लिया गया बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदल गया जरूरी

उन्होंने यह भी कहा कि महर्षि वाल्मीकि का योगदान भारतीय संस्कृति में त्रिकालदर्शी ऋषि के रूप में अविस्मरणीय है।

स्वास्थ्य सुरक्षा का वादा

योगी सरकार ने सफाईकर्मियों को जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने की भी घोषणा की है। इससे लाखों कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों में राहत मिलेगी।

दीपावली को सामाजिक समरसता से जोड़ने का आह्वान

सीएम योगी ने अपील की कि हर गांव और नगर में दीपावली पर हर सफाईकर्मी के घर मिठाई और दीपक जरूर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा- “हमें जोड़ना है, तोड़ना नहीं। सपा और कांग्रेस समाज को तोड़ना चाहती हैं, पर हम समरसता से समाज को जोड़ने का काम करेंगे।”

10 साल बाद लिया गया बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदल गया जरूरी नियम, जानें क्या है फायदे

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  केंद्र सरकार ने 10 साल बाद केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें लागू करने की घोषणा की है। ये 13 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगी और इससे करीब 46 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को लाभ होगा। दरें अब अस्पताल की गुणवत्ता, शहर की श्रेणी और मरीज के वार्ड टाइप के आधार पर तय होंगी।

क्यों था यह बदलाव ज़रूरी?

पिछले कई सालों से सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स शिकायत कर रहे थे कि CGHS से जुड़े अस्पताल कैशलेस इलाज देने से इनकार करते हैं। मरीजों को पहले इलाज के पैसे खुद देने पड़ते थे और फिर महीनों बाद रिफंड मिलता था। दूसरी ओर, निजी अस्पतालों का कहना था कि पुरानी दरें बहुत कम थीं और मौजूदा मेडिकल खर्चों के अनुसार नहीं थीं। बता दें कि आखिरी बार CGHS की दरों में बड़ा बदलाव 2014 में किया गया था। तब से अब तक सिर्फ छोटे सुधार हुए थे, कोई व्यापक संशोधन नहीं हुआ था।

सरकारी कर्मचारियों की मांग का असर

अगस्त 2025 में कर्मचारी यूनियनों ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें CGHS से जुड़ी परेशानियों को उठाया गया था। इसके बाद सरकार ने दरों में संशोधन का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

नई CGHS दरें कैसे तय होंगी?

आधार असर
हॉस्पिटल का एक्रेडिटेशन NABH/NABL प्रमाणित अस्पतालों को 15% अधिक दरें मिलेंगी, गैर-पात्र को 15% कम
अस्पताल का प्रकार सुपर स्पेशियलिटी को 15% अधिक दरें
शहर की श्रेणी (X, Y, Z) Y शहर: 10% कम, Z शहर: 20% कम
वार्ड टाइप प्राइवेट वार्ड: 5% अधिक, जनरल वार्ड: 5% कम

CGHS पैकेज में क्या-क्या शामिल रहेगा?

  • भर्ती शुल्क व बेड चार्ज
  • दवाएं, एनेस्थीसिया, टेस्ट
  • डॉक्टर की फीस, ICU/OT शुल्क
  • ब्लड ट्रांसफ्यूजन, फिजियोथेरेपी
  • ऑपरेशन, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सुविधा

नोट: OPD, रेडियोथैरेपी, डेकेयर, कैंसर सर्जरी जैसी सेवाओं की दरें पहले जैसी ही रहेंगी।

यह भी पढ़े:बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के 7 राज्यों में उपचुनाव,जानें…

समय सीमा और नियम:

सभी अस्पतालों को 13 अक्टूबर तक नई दरें स्वीकार करनी होंगी। 90 दिनों के भीतर नया MoA (समझौता) साइन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले अस्पतालों को CGHS सूची से हटाया जा सकता है।

क्या होगा सीधा फायदा?

  • मरीजों को अब कैशलेस इलाज में आसानी होगी
  • अस्पतालों को उचित दरों पर भुगतान
  • रिफंड प्रक्रिया में देरी खत्म
  • CGHS प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के 7 राज्यों में उपचुनाव,जानें मतदान की तारीख,कब होगी गिनती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इन सभी सीटों पर 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे, और इनमें भी बिहार चुनाव की तरह कई नई चुनावी पहलें लागू होंगी।

इन राज्यों की सीटों पर होंगे उपचुनाव:

राज्य विधानसभा सीट कारण
जम्मू-कश्मीर बडगाम उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा
जम्मू-कश्मीर नगरोटा देवेंद्र राणा का निधन
पंजाब तरनतारन विधायक के इस्तीफे से रिक्त
झारखंड घाटशिला अयोग्यता के कारण रिक्त
राजस्थान अंता विधायक के निधन से खाली
तेलंगाना जयंती हिल्स विधायक के इस्तीफे से रिक्त
मिजोरम दम्पा व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा
ओडिशा नुआपाड़ा विधायक के निधन से रिक्त

चुनाव की प्रमुख तिथियाँ:

  • मतदान तिथि: 11 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
  • मतगणना तिथि: 14 नवंबर 2025 (सोमवार)
  • चुनावी अधिसूचना जारी होने की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

यह भी पढ़े:- बिहार चुनाव 2025 में 17 नई पहल लागू, देशभर में भी होंगी लागू – CEC …

राजनीतिक दृष्टिकोण से खास मुकाबले

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है। राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने रणनीतिकारों को मैदान में उतार दिया है।मिजोरम की दम्पा सीट में MNF और ZPM के बीच रोचक टक्कर की संभावना है।

तकनीकी सुविधाएँ भी होंगी उपलब्ध:

  • ECINET ऐप और 1950 हेल्पलाइन से मतदाता जानकारी ले सकेंगे
  • सभी बूथों पर 100% वेबकास्टिंग
  • रंगीन फोटो वाली EVM, BLO की निगरानी, और बूथ पर मोबाइल फोन रखने की आंशिक छूट जैसे 17 सुधार इन उपचुनावों में भी लागू होंगे

बिहार चुनाव 2025 में 17 नई पहल लागू, देशभर में भी होंगी लागू – CEC ज्ञानेश कुमार ने की घोषणा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर 17 नई पहलों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ये सभी बदलाव पहले बिहार चुनाव में लागू किए जाएंगे और बाद में पूरे देश में इन्हें अपनाया जाएगा।

इन पहलों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, आधुनिक और मतदाता-मैत्री बनाना है। उन्होंने बताया कि अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे, और मोबाइल फोन बूथ तक ले जाने की अनुमति होगी, हालांकि मतदान के समय उसे एक काउंटर पर जमा करना होगा।

मुख्य 17 बदलाव इस प्रकार हैं:

क्र0 सं0 बदलाव
1 मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता
2 सभी पोलिंग बूथ पर 100% वेबकास्टिंग
3 मोबाइल फोन जमा करने के लिए काउंटर
4 ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो
5 BLO और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण
6 विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सफल समापन
7 डिजिटल इंडेक्स कार्ड का वितरण
8 वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म (ECINET)
9 15 दिनों में वोटर ID कार्ड का वितरण
10 BLO को पहचान पत्र
11 VVPAT की अनिवार्य गिनती (Form 17C विसंगति पर)
12 पोस्टल बैलट की प्राथमिक गिनती
13 हाइराइज सोसाइटी में अतिरिक्त बूथ
14 100 मीटर से दूर अनौपचारिक स्लिप बूथ
15 राजनीतिक दलों के BLA की मौजूदगी
16 पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
17 पोलिंग और काउंटिंग स्टाफ का पारिश्रमिक दोगुना

टेक्नोलॉजी और संचार:

  • मतदाता अब 1950 नंबर पर कॉल कर चुनाव संबंधी जानकारी ले सकते हैं। कॉल करने से पहले STD कोड +91 जोड़ना अनिवार्य होगा।
  • ECINET पोर्टल से बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और पर्यवेक्षकों से संपर्क संभव होगा।

यह भी पढ़े:- सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगाकर चीफ जस्टिस…

वोटर सुविधा और पारदर्शिता:

  • चुनाव आयोग का दावा है कि इन पहलों से ईवीएम और मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • डाक मतपत्रों की गिनती, ईवीएम गिनती से पहले की जाएगी।
  • उम्मीदवारों की तस्वीरें अब ब्लैक एंड व्हाइट की बजाय रंगीन होंगी, जिससे मतदाताओं को पहचानने में आसानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगाकर चीफ जस्टिस बीआर गवई पर फेंका जूता

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की सर्वोच्च अदालत में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने ‘सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगाते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंक दिया। यह घटना सोमवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई, जब चीफ जस्टिस एक केस की सुनवाई कर रहे थे।

इस घटना को अंजाम देने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति राकेश किशोर है, जो स्वयं एक वकील बताया जा रहा है। वह सुप्रीम कोर्ट में वकीलों और क्लर्कों को जारी होने वाला अधिकृत एंट्री कार्ड लेकर आया था। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है।

राकेश किशोर ने चीफ जस्टिस की बेंच की ओर जूता उछाल दिया। हालांकि जूता उन तक पहुंचने से पहले ही गिर गया और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े:- Sharad Purnima 2025: आज है द्वियोगी सोमवारी शरद पूर्णिमा, जानिए… 

इस घटना पर CJI बीआर गवई ने बेहद संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:“मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं ऐसा आखिरी व्यक्ति हूं, जिसे इन सबका सामना करना पड़ा है।”

इसके बाद वह उसी केस की सुनवाई में बिना रुके लगे रहे, जिसे वह सुन रहे थे। अदालत में मौजूद कई वकीलों और पत्रकारों ने उनकी शांत और पेशेवर प्रतिक्रिया की सराहना की।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा इकाई मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी के पीछे की मंशा और पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है। DCP (नई दिल्ली जिला) और सुप्रीम कोर्ट के DCP भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

डिस्क्लेमर:

इस समाचार में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों, प्रत्यक्षदर्शियों और आधिकारिक बयानों पर आधारित है। इसमें उल्लिखित घटनाओं, बयानों या आरोपों की पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ द्वारा स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार प्रस्तुति है, न कि किसी संस्था, व्यक्ति या धर्म की छवि को ठेस पहुंचाना।

हम सभी पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी घटना या विवाद से संबंधित निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक पुष्टि और तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें।

Sharad Purnima 2025: आज है द्वियोगी सोमवारी शरद पूर्णिमा, जानिए खास मुहूर्त और चंद्रमा पूजन की विधि

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-Sharad Purnima 2025:आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि यानी शरद पूर्णिमा 2025 आज मनाई जा रही है। इस बार यह पर्व और भी खास बन गया है क्योंकि इस दिन सोमवार पड़ रहा है, जो इसे द्वियोगी सोमवारी पूर्णिमा बनाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस शुभ अवसर पर वृद्धि योग, विष योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

शरद पूर्णिमा को ‘कोजागरी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन महालक्ष्मी देवी और इंद्रदेव स्वयं रात्रि में भ्रमण करते हैं और जागते हुए भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं।

शरद पूर्णिमा 2025 – तिथि व समय

 तत्व विवरण
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 6 अक्टूबर 2025 – दोपहर 12:23 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त 7 अक्टूबर 2025 – सुबह 9:16 बजे
चंद्र दर्शन व पूजन समय 6 अक्टूबर रात्रि
विशेष चंद्र पूजन मुहूर्त रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक

क्या करें इस दिन?

सुबह स्नान कर उपवास रखें, भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण या अपने इष्ट देव का पूजन करें | रात को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें | अगली सुबह उस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें |

यह भी पढ़े:- सूने पड़े पदयात्रा के रास्ते,हजारों भक्त रोज कर रहे दर्शन का… 

जाप के लिए शुभ मंत्र:

  • ऊँ सोम सोमाय नमः
  • ऊँ गुरवे नमः
  • ऊँ इंद्राय नमः
  • ऊँ श्री महालक्ष्म्यै नमः

टिप: जाप करते समय आकाश की ओर मुख करें, यह विशेष फलदायी माना जाता है।

शरद पूर्णिमा के प्रमुख मुहूर्त

मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 04:39 AM – 05:28 AM
लाभ/उन्नति मुहूर्त 10:41 AM – 12:09 PM
अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त 12:09 PM – 01:37 PM
चंद्र पूजन विशेष काल 11:30 PM – 12:30 AM

ज्योतिषीय दृष्टिकोण: चंद्रमा का विशेष प्रभाव

इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत तुल्य ऊर्जा धरती पर गिरती है, जो शरीर और मन को रोगमुक्त करने वाली मानी जाती है।

सूने पड़े पदयात्रा के रास्ते,हजारों भक्त रोज कर रहे दर्शन का इंतजार-संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को स्वास्थ्य कारणों के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी श्री राधा हित केली कुंज आश्रम द्वारा जारी की गई है।

हर रोज़ सुबह 4 बजे निकलने वाली इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते थे, लेकिन पिछले शुक्रवार से यह यात्रा स्थगित है। बावजूद इसके, हर दिन बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर पहुंच रहे हैं, और महाराज जी के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय

सूत्रों के अनुसार, संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं, और उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस की आवश्यकता होती है। 2006 से ही पेट से संबंधित बीमारी के कारण उनकी किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़े:- विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना हो सकता है…

महाराज जी वृंदावन के श्री कृष्णा सोसाइटी अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में रहते हैं, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल उन्हें पूर्ण विश्राम दिया गया है।

भक्तों से आश्रम की अपील

श्री राधा हित केली कुंज आश्रम की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि:“महाराज जी की तबीयत ठीक नहीं है, इस कारण पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए रोका गया है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे परिक्रमा मार्ग पर उनका इंतजार न करें। महाराज जी के स्वास्थ्य में सुधार होते ही दर्शन की व्यवस्था फिर से शुरू होगी।”

सेलिब्रिटी भक्तों की लंबी सूची

संत प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। Facebook और Instagram पर उनके लाखों फॉलोअर हैं।
उनके दर्शन के लिए कई जानी-मानी हस्तियाँ भी आ चुकी हैं, जिनमें शामिल हैं:पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, आरएसएस के सहसरकार्यवाह मोहन भागवत |

विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना हो सकता है पूरा, सुनील गावस्कर ने बताई अहम शर्त

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना अब भी अधूरा नहीं हुआ है। भले ही दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, मगर वनडे फॉर्मेट में अब भी सक्रिय हैं और इसी के दम पर अगले वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा घोषित ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे टीम में इन दोनों को शामिल तो किया गया है, लेकिन रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई है, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ किया कि फिलहाल चयन इनकी मौजूदा फॉर्म के आधार पर हुआ है, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला अभी दूर की बात है। उन्होंने कहा,”जहां तक 2027 वर्ल्ड कप की बात है, मुझे नहीं लगता कि हमें आज इस बारे में बात करने की जरूरत है।”

लेकिन इस पूरे मामले में सुनील गावस्कर की राय बेहद अहम मानी जा रही है। गावस्कर का मानना है कि अगर रोहित और कोहली घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लें, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी, तो वे 2027 तक फिट और फॉर्म में रह सकते हैं।

गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा:“जब भी भारत में विजय हजारे ट्रॉफी होगी, उन्हें खेलना होगा, बशर्ते उसका कोई टकराव इंटरनेशनल टूर्नामेंट से न हो। यही मैच फिटनेस बनाए रखने का तरीका है।”

उम्र और अनुभव बनेंगे चुनौती

2027 में रोहित शर्मा 40 और विराट कोहली 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनकी फॉर्म, फिटनेस और नियमित मैच अभ्यास ही तय करेगा कि वे उस समय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 06 October 2025: इस राशि को मिल सकता है…

गावस्कर ने यह भी कहा कि भारत एक सीजन में बहुत कम वनडे मैच खेलता है, जिससे वरिष्ठ खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिल पाता। “अगर एक सीजन में केवल सात-आठ वनडे मैच हों, और उसमें भी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, तो सीनियर खिलाड़ियों के लिए बने रहना मुश्किल होगा।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन पर भी उठे सवाल

गावस्कर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि यह दौरा वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे का होता, तो शायद दोनों दिग्गज इसमें हिस्सा नहीं लेते।“क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया है, और भारत पिछला वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, इसलिए शायद यह दौरा उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अहम है।”

Aaj Ka Rashifal 06 October 2025: इस राशि को मिल सकता है भ्रामक समाचार, सिंह राशि को बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 06 October 2025: आज ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से कुछ राशियों पर प्रभाव डाल रही है। गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह में, सूर्य कन्या में, मंगल और बुध तुला राशि में स्थित हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि-चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

आज सिर दर्द या आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। साथ ही अज्ञात भय और खर्चों में वृद्धि की संभावना है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति थोड़ी असंतुलित रहेगी, जबकि व्यापारिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ (Taurus)

आज आय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यात्राएं लाभकारी नहीं होंगी और भ्रम फैलाने वाली खबरें परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, व्यापार की स्थिति भी संतुलित बनी रहेगी। उपाय: शनिदेव को नमन करें।

मिथुन (Gemini)

कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। नया व्यापार शुरू करने का समय अभी उपयुक्त नहीं है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखें। उपाय: मां काली की पूजा करें।

कर्क (Cancer)

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अपमान की आशंका बनी हुई है। यात्रा से फिलहाल बचना चाहिए। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां अच्छी रहेंगी। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सिंह (Leo)

आज चोट या दुर्घटना की संभावना है, सतर्क रहें। कुछ स्थितियां आपके विरुद्ध जा सकती हैं। हालांकि प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उपाय: पीली वस्तु पास में रखें और नीली वस्तु का दान करें।

कन्या (Virgo)

जीवनसाथी और स्वास्थ्य दोनों को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

तुला (Libra)

आज शत्रुओं पर विजय मिलेगी और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापारिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और रिश्तों में विवाद से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम और व्यापारिक पक्ष सामान्य रहेगा। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

धनु (Sagittarius)

गृहस्थ जीवन में तनाव आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि प्रेम और व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर (Capricorn)

आज प्रयासों का फल तत्काल नहीं मिलेगा। स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

आर्थिक नुकसान की आशंका है, निवेश से बचें। मुख रोग की संभावना है। प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces)

बेचैनी और मानसिक तनाव का अनुभव हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

यूक्रेन पर रूस का कहर: 500 ड्रोन और 50 से अधिक मिसाइलें दागी गईं, 5 की मौत

डिजिटल डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में एक साथ बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें मिसाइलों, ड्रोन और बमों का व्यापक इस्तेमाल किया गया। इस हमले में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि रूस ने नौ अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 500 ड्रोन और 50 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं। यह हमला स्पष्ट रूप से नागरिक संरचनाओं और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाकर किया गया।

ल्वीव में जानलेवा हमले

ल्वीव क्षेत्रीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, शहर पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवी ने बताया कि हमलों से शहर के दो इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और सार्वजनिक परिवहन कुछ समय के लिए रुक गया। इसके अलावा, एक औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई।

जपोरिज्जिया और सुमी में भी नुकसान

दक्षिणी शहर जपोरिज्जिया में एक और हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय एक लड़की सहित 9 अन्य घायल हुए हैं। वहीं, उत्तर-पूर्वी सुमी क्षेत्र के शोस्तका शहर में रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े:- भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर हंगामा,पत्नी ज्योति के पहुंचते ही आ गई पुलिस…

जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “रूसी हमलावरों को पता था कि वे आम नागरिकों पर वार कर रहे हैं। यह एक खुला आतंकवादी हमला है, जिसे दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती।”

रेलवे स्टेशन पर दोहरे हमले

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह ह्रीहोरोव और यूक्रेनी रेलवे प्रशासन ने बताया कि दो अलग-अलग हमलों में दो यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। घायलों में तीन नाबालिग बच्चे (8, 11 और 14 साल के) भी शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, दूसरा हमला उस समय हुआ जब पहले हमले के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा था। इसे ‘घिनौना और सोची-समझी रणनीति’ बताया गया है।

रूस ने गिराए 32 यूक्रेनी ड्रोन

दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक, उसकी वायुसेना ने 32 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इनमें से 11 ड्रोन बेलगोरोद, 11 वोरोनिश, और 5 निज़नी नोवगोरोड क्षेत्रों में थे। अन्य ड्रोन ब्रांस्क, कुर्स्क, तुला, तांबोव और मोर्दोविया गणराज्य में गिराए गए।