सूने पड़े पदयात्रा के रास्ते,हजारों भक्त रोज कर रहे दर्शन का इंतजार-संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को स्वास्थ्य कारणों के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी श्री राधा हित केली कुंज आश्रम द्वारा जारी की गई है।

हर रोज़ सुबह 4 बजे निकलने वाली इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते थे, लेकिन पिछले शुक्रवार से यह यात्रा स्थगित है। बावजूद इसके, हर दिन बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर पहुंच रहे हैं, और महाराज जी के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय

सूत्रों के अनुसार, संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं, और उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस की आवश्यकता होती है। 2006 से ही पेट से संबंधित बीमारी के कारण उनकी किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़े:- विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना हो सकता है…

महाराज जी वृंदावन के श्री कृष्णा सोसाइटी अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में रहते हैं, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल उन्हें पूर्ण विश्राम दिया गया है।

भक्तों से आश्रम की अपील

श्री राधा हित केली कुंज आश्रम की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि:“महाराज जी की तबीयत ठीक नहीं है, इस कारण पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए रोका गया है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे परिक्रमा मार्ग पर उनका इंतजार न करें। महाराज जी के स्वास्थ्य में सुधार होते ही दर्शन की व्यवस्था फिर से शुरू होगी।”

सेलिब्रिटी भक्तों की लंबी सूची

संत प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। Facebook और Instagram पर उनके लाखों फॉलोअर हैं।
उनके दर्शन के लिए कई जानी-मानी हस्तियाँ भी आ चुकी हैं, जिनमें शामिल हैं:पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, आरएसएस के सहसरकार्यवाह मोहन भागवत |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles