Monday, May 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना हो सकता है पूरा, सुनील गावस्कर ने बताई अहम शर्त

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना अब भी अधूरा नहीं हुआ है। भले ही दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, मगर वनडे फॉर्मेट में अब भी सक्रिय हैं और इसी के दम पर अगले वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा घोषित ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे टीम में इन दोनों को शामिल तो किया गया है, लेकिन रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई है, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ किया कि फिलहाल चयन इनकी मौजूदा फॉर्म के आधार पर हुआ है, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला अभी दूर की बात है। उन्होंने कहा,”जहां तक 2027 वर्ल्ड कप की बात है, मुझे नहीं लगता कि हमें आज इस बारे में बात करने की जरूरत है।”

लेकिन इस पूरे मामले में सुनील गावस्कर की राय बेहद अहम मानी जा रही है। गावस्कर का मानना है कि अगर रोहित और कोहली घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लें, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी, तो वे 2027 तक फिट और फॉर्म में रह सकते हैं।

गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा:“जब भी भारत में विजय हजारे ट्रॉफी होगी, उन्हें खेलना होगा, बशर्ते उसका कोई टकराव इंटरनेशनल टूर्नामेंट से न हो। यही मैच फिटनेस बनाए रखने का तरीका है।”

उम्र और अनुभव बनेंगे चुनौती

2027 में रोहित शर्मा 40 और विराट कोहली 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनकी फॉर्म, फिटनेस और नियमित मैच अभ्यास ही तय करेगा कि वे उस समय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 06 October 2025: इस राशि को मिल सकता है…

गावस्कर ने यह भी कहा कि भारत एक सीजन में बहुत कम वनडे मैच खेलता है, जिससे वरिष्ठ खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिल पाता। “अगर एक सीजन में केवल सात-आठ वनडे मैच हों, और उसमें भी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, तो सीनियर खिलाड़ियों के लिए बने रहना मुश्किल होगा।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन पर भी उठे सवाल

गावस्कर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि यह दौरा वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे का होता, तो शायद दोनों दिग्गज इसमें हिस्सा नहीं लेते।“क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया है, और भारत पिछला वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, इसलिए शायद यह दौरा उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अहम है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles