बिहार चुनाव 2025 में 17 नई पहल लागू, देशभर में भी होंगी लागू – CEC ज्ञानेश कुमार ने की घोषणा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर 17 नई पहलों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ये सभी बदलाव पहले बिहार चुनाव में लागू किए जाएंगे और बाद में पूरे देश में इन्हें अपनाया जाएगा।

इन पहलों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, आधुनिक और मतदाता-मैत्री बनाना है। उन्होंने बताया कि अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे, और मोबाइल फोन बूथ तक ले जाने की अनुमति होगी, हालांकि मतदान के समय उसे एक काउंटर पर जमा करना होगा।

मुख्य 17 बदलाव इस प्रकार हैं:

क्र0 सं0 बदलाव
1 मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता
2 सभी पोलिंग बूथ पर 100% वेबकास्टिंग
3 मोबाइल फोन जमा करने के लिए काउंटर
4 ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो
5 BLO और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण
6 विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सफल समापन
7 डिजिटल इंडेक्स कार्ड का वितरण
8 वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म (ECINET)
9 15 दिनों में वोटर ID कार्ड का वितरण
10 BLO को पहचान पत्र
11 VVPAT की अनिवार्य गिनती (Form 17C विसंगति पर)
12 पोस्टल बैलट की प्राथमिक गिनती
13 हाइराइज सोसाइटी में अतिरिक्त बूथ
14 100 मीटर से दूर अनौपचारिक स्लिप बूथ
15 राजनीतिक दलों के BLA की मौजूदगी
16 पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
17 पोलिंग और काउंटिंग स्टाफ का पारिश्रमिक दोगुना

टेक्नोलॉजी और संचार:

  • मतदाता अब 1950 नंबर पर कॉल कर चुनाव संबंधी जानकारी ले सकते हैं। कॉल करने से पहले STD कोड +91 जोड़ना अनिवार्य होगा।
  • ECINET पोर्टल से बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और पर्यवेक्षकों से संपर्क संभव होगा।

यह भी पढ़े:- सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगाकर चीफ जस्टिस…

वोटर सुविधा और पारदर्शिता:

  • चुनाव आयोग का दावा है कि इन पहलों से ईवीएम और मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • डाक मतपत्रों की गिनती, ईवीएम गिनती से पहले की जाएगी।
  • उम्मीदवारों की तस्वीरें अब ब्लैक एंड व्हाइट की बजाय रंगीन होंगी, जिससे मतदाताओं को पहचानने में आसानी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles