Home Blog Page 219

बिना टिकट यात्रा कर रही सरकारी टीचर ने TTE को धमकाया,पिता संग स्टेशन पर किया हंगामा-विडियो वायरल

न्यूज़  डेस्क/सर्वोदय न्यूज़(बिहार):- एक महिला, जो खुद को सरकारी स्कूल की शिक्षिका बता रही है, का एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करने और टिकट मांगने पर TTE को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद युवती ने अपने पिता और अन्य लोगों को फोन कर स्टेशन बुलाया, जहाँ पुलिस की मौजूदगी में TTE से जमकर बहस और धमकियाँ दी गईं।


घटना के पहले वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई युवती से टिकट मांगता है, लेकिन वह न तो टिकट दिखाती है और न ही जवाब देती है। उल्टा वह टीटीई पर “परेशान करने” का आरोप लगाते हुए उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करती है। TTE वीडियो में कहता है कि यह महिला हमेशा बेटिकट यात्रा करती है और आज भी AC कोच में बिना टिकट घुसी है।

टीटीई उसे दूसरे कोच में जाने के लिए कहता है, जिस पर वह गुस्से में अपना बैग उठाकर कोच से बाहर जाती है और कहती है कि “ये फालतू आदमी है।”

इस घटना के बाद दूसरा वीडियो सामने आया जिसमें लड़की के पिता और अन्य लोग स्टेशन पर आकर टीटीई से भिड़ जाते हैं। लड़की का आरोप है कि उसने टिकट दिखाया था लेकिन टीटीई ने उसे फाड़ दिया। हालांकि, पहले वीडियो में ऐसा कोई दृश्य नहीं है जिसमें वह टिकट दिखा रही हो।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब ट्रेन खुल चुकी थी और लड़की और उसके परिजन चलती ट्रेन के साथ दौड़ते हुए टीटीई को पकड़ने की कोशिश करते हैं। वीडियो के अंत में लड़की को यह कहते सुना गया, “मूड़ी काट देंगे…” (जो स्पष्ट रूप से “सिर काटने” की धमकी है।)

यह भी पढ़े:- आजम खान से मिलकर बोले अखिलेश यादव-“आज़म ख़ान सपा की…

टीटीई एसोसिएशन ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है। IRTCSO ने ट्वीट करके पूछा है कि रेलवे परिसर में आकर RPF के सामने बाहरी लोगों द्वारा रेल कर्मचारी से दुर्व्यवहार और स्टेशन पर उपद्रव करने को लेकर उचित कार्यवाही क्यों नहीं हुई। IRTCSO की अंबाला डिवीजन यूनिट ने तो सीधे पूछा है- “जब टीटीई ने मेमो दिया तो क्या ऐसे यात्री की सिर्फ टिकट ही बनानी थी? क्या आरपीएफ को सख्त कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष नहीं पेश करना चाहिए था? और जो बाहरी व्यक्ति आरपीएफ के सामने धमकी दे रहा है, उसको सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बंद क्यों नहीं किया?”

सोशल मीडिया पर युवती की आलोचना हो रही है और लोग टीटीई की बुद्धिमता की तारीफ कर रहे हैं कि उसने टिकट मांगने पर बहस का वीडियो बना लिया। कुछ लोग लिख रहे हैं कि टीटीई ने वीडियो नहीं बनाया होता तो युवती दूसरे तरह के आरोप भी मढ़ सकती थी। वीडियो में टीटीई युवती को बिहार में सरकारी स्कूल का टीचर बता रहा है और कह रहा है कि यह सरकारी टीचर होकर भी अक्सर बेटिकट यात्रा करती है। सोशल मीडिया पर लोग सरकारी शिक्षक द्वारा नियम का पालन नहीं करने और इस तरह के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। ट्रेन के अंदर बहस और स्टेशन पर बवाल का वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं।

आजम खान से मिलकर बोले अखिलेश यादव-“आज़म ख़ान सपा की धड़कन हैं, झूठे केसों में फंसाया गया”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज़म ख़ान पार्टी की “धड़कन” हैं और उन्हें साजिश के तहत झूठे मुकदमों में फंसाया गया।

करीब डेढ़ घंटे चली यह मुलाकात रामपुर स्थित आज़म ख़ान के आवास पर हुई, जिसमें दोनों नेता अकेले ही बातचीत करते रहे। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा,“क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान… जहाँ बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की।”

साथ ही, अखिलेश ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें एक में आज़म ख़ान उन्हें कलम भेंट करते दिख रहे हैं। यह वही प्रतीक है, जिसे आज़म ख़ान ने वर्षों से अपनी शिक्षा नीति और ज़मीन से जुड़े सामाजिक कार्यों का हिस्सा बताया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि उन्होंने उन बच्चों के हाथ में कलम पकड़ाई, जो अगर न पढ़ते, तो कहीं पंचर बना रहे होते या मजदूरी कर रहे होते।

यह भी पढ़े:- आंखें भर आईं जब आजम से मिले अखिलेश, गिले-…

इस मुलाकात को लेकर पहले से चर्चाएं थीं क्योंकि आज़म ख़ान ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वे केवल अखिलेश यादव से ही मिलना चाहेंगे और किसी अन्य नेता की मौजूदगी नहीं चाहते। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि ईद के मौके पर उनकी पत्नी अकेले रोती रहीं, लेकिन किसी ने हालचाल नहीं पूछा। ऐसे में अखिलेश यादव का अकेले मिलना आज़म की “शर्त पूरी होने” के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है, खासकर तब, जब यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आज़म ख़ान सपा से नाराज़ होकर बसपा का रुख कर सकते हैं। लेकिन अब सियासी संकेत यही दे रहे हैं कि समाजवादी पार्टी आज़म ख़ान के साथ मजबूती से खड़ी है।

आंखें भर आईं जब आजम से मिले अखिलेश, गिले-शिकवे भुलाकर एक कार में पहुंचे घर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के बीच बुधवार को बहुप्रतीक्षित मुलाकात रामपुर में हुई। जैसे ही दोनों नेता आमने-सामने आए, भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा और आंखें भर आईं। यह मुलाकात केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों में जमी बर्फ के पिघलने का संकेत भी मानी जा रही है।

अखिलेश यादव, जो बरेली में प्रशासनिक अनुमति न मिलने के चलते वहां नहीं रुक सके, सीधे हेलिकॉप्टर से रामपुर पहुंचे। जौहर विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर आज़म ख़ान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पहली बार दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, फिर गले लगकर पुराने गिले-शिकवे भूलने का इशारा दिया।

यह भी पढ़े:- आज़म ख़ान बोले -सिर्फ़ अखिलेश से ही मिलूँगा, “कोई… 

इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से आज़म ख़ान के आवास पहुंचे, जहाँ अंदरूनी बैठक का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान आज़म ख़ान का पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात केवल भावनात्मक नहीं थी, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों और पार्टी संगठन में एक नई एकजुटता की शुरुआत भी हो सकती है। आज़म ख़ान की जेल से रिहाई के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं ने आमने-सामने बैठकर बातचीत की है, जिससे रिश्तों में फिर से विश्वास बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज़म ख़ान बोले -सिर्फ़ अखिलेश से ही मिलूँगा, “कोई तीसरा नहीं चाहिए”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म ख़ान ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश उनसे मिलने आते हैं तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी और वे अकेले ही उनसे मिलना चाहेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आज़म ने कहा कि उनसे मिलने की बात पर वे खुश हैं और इसे किसी तरह की सोच-समझ का विषय नहीं बना रहे। उन्होंने कहा कि “वे आएंगे, मुझे सम्मान मिलेगा — मेरा तन-मन उनका है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि यह कोई पहली मुलाकात नहीं होगी और अगर अखिलेश आएंगे तो उन्हें खुशी होगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे चाहेंगे कि सिर्फ़ अखिलेश ही उनसे मिलें, तो आज़म ने थोड़े तीखे अंदाज़ में जवाब दिया कि वे केवल उन्हीं से मिलेंगे और किसी तीसरे के आने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने यह भी जताया कि इन दिनों उनके परिवार के बारे में किसी ने पूछताछ नहीं की — “मेरी बीवी ईद पर अकेली रो रही थी, कोई आया क्या? किसी का फ़ोन आया क्या?” — इसलिए अब अचानक मिलने आना अनावश्यक प्रतीत होता है।

मीडिया से बातचीत में आज़म ने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि पार्टी अध्यक्ष आ रहे हैं और यह बात सुनकर वे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मिलने आने वाले व्यक्ति की यही बड़प्पन होगी। एक टिप्पणी में उन्होंने विरोधियों के आरोपों का ज़िक्र करते हुए कहा, “एक बकरी चोर-भैंस चोर से मिलने आ रहे हैं,” — यह उनकी व्यंग्यात्मक टिप्पणी थी।

गिले-शिकवे दूर होने के सवाल पर आज़म ने कहा कि वह इस बारे में विस्तार से बताएंगे और इसे हल्का सवाल नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने सांसद मोहिब्बुल्ला की ओर तंज कसते हुए कहा कि उनकी बात पर ध्यान न दिया जाए। साथ ही आज़म ने अपने ऊपर लगे मामलों और जुर्माने का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों और वित्तीय दायित्वों के चलते वे परेशान हैं और घर बेचने की इच्छा भी जाहिर की।

आज़म ने यह भी कहा कि वे रामपुर का टिकट दिला पाने में असमर्थ रहे और इसलिए मुरादाबाद का टिकट मिलने की संभावना पर भी कटाक्ष किया। कुल मिलाकर उनका रुख स्पष्ट है — वे केवल पार्टी अध्यक्ष से ही मिलना चाहते हैं और उस मुलाकात को अपने लिए प्रतिष्ठा की बात मानते हैं।

 UPI ट्रांजैक्शन के बदल रहे हैं नियम, अब बिना PIN ऐसे कर सकेंगे पेमेंट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत में डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 8 अक्टूबर 2025 से, UPI यूज़र्स को पेमेंट करने के लिए अब PIN दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय वे फेस स्कैन या फिंगरप्रिंट के जरिए अपने ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे।

 क्या है बदलाव?

  • अब UPI ट्रांजैक्शन के लिए PIN डालने की अनिवार्यता खत्म होगी।
  • उसकी जगह यूज़र अपना चेहरा या फिंगरप्रिंट स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे।
  • यह फीचर NPCI द्वारा विकसित किया गया है और आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा पर आधारित होगा।

कैसे करेगा काम?

नया UPI फीचर भारत सरकार की आधार प्रणाली से जुड़ी बायोमेट्रिक जानकारी का उपयोग करेगा। जब आप UPI पेमेंट करेंगे, तब आपको PIN की जगह:चेहरे की पहचान (Face Authentication) या फिंगरप्रिंट स्कैन के जरिए ट्रांजैक्शन को अप्रूव करना होगा। यह जानकारी UIDAI के डेटाबेस से रीयल टाइम मैच की जाएगी। सफल वेरिफिकेशन पर ट्रांजैक्शन ऑटोमैटिकली पास हो जाएगा।

RBI की मंजूरी और गाइडलाइंस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ समय पहले ही वैकल्पिक ऑथेंटिकेशन तरीकों को मंजूरी दी थी। UPI के इस नए फीचर को उन्हीं दिशानिर्देशों के तहत शुरू किया जा रहा है, जिससे: सुरक्षा (Security) बढ़ेगी, उपयोगकर्ता अनुभव (User Experience) बेहतर होगा और ट्रांजैक्शन प्रोसेस और भी फास्ट और सहज बन जाएगा।.

यह भी पढ़े:- रोहित शर्मा vs विराट कोहली: कप्तान के तौर पर कौन किससे आगे?…

UPI यूज़र्स को क्या मिलेगा फायदा?

फायदा विवरण
 अधिक सुरक्षा PIN भूलने की चिंता खत्म; चेहरा या फिंगरप्रिंट कॉपी करना मुश्किल
तेज पेमेंट टाइपिंग की झंझट नहीं; ट्रांजैक्शन तेजी से होगा
बेहतर एक्सेस बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे यूज़र्स के लिए आसान

विशेषज्ञों का मानना है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से फ्रॉड की संभावनाएं काफी हद तक घट जाएंगी।

डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा कैसे होगी?

UIDAI और NPCI मिलकर इस फीचर के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और डेटा प्रोटेक्शन प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। UPI ऐप्स को इस फीचर को लागू करने के लिए यूज़र की स्पष्ट सहमति लेनी होगी। फेस/फिंगर डेटा लोकल डिवाइस पर प्रोसेस होगा, जिससे सर्वर पर डाटा शेयरिंग न के बराबर होगी।

यह सुविधा मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2025 में प्रस्तुत की गई। इसके बाद देशभर में चरणबद्ध तरीके से UPI ऐप्स में इसे लागू किया जाएगा।

रोहित शर्मा vs विराट कोहली: कप्तान के तौर पर कौन किससे आगे? देखें फॉर्मेट-वाइज तुलना

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कोहली टेस्ट में बेजोड़ तो रोहित लिमिटेड ओवर्स में अव्वल; आंकड़े पेश करते हैं दिलचस्प कहानी, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कप्तानी के दो बड़े नाम – विराट कोहली और रोहित शर्मा। दोनों ने अपने-अपने कार्यकाल में टीम इंडिया को कई उपलब्धियां दिलाईं, लेकिन अब जबकि रोहित शर्मा का वनडे कप्तानी कार्यकाल भी समाप्त हो गया है, ऐसे में यह सवाल फिर खड़ा होता है – बतौर कप्तान किसका कार्यकाल ज्यादा सफल रहा? चलिए, वनडे, टी20 और टेस्ट फॉर्मेट्स में आंकड़ों के जरिए करते हैं रोहित vs विराट की तुलना:

वनडे में कप्तानी: रोहित आगे

कप्तान मैच जीत हार टाई/नो रिज़ल्ट जीत प्रतिशत
विराट कोहली 95 65 27 3 68.42%
रोहित शर्मा 56 42 12 2 75%

रोहित शर्मा ने भले ही विराट की तुलना में कम वनडे मैचों में कप्तानी की हो, लेकिन जीत का प्रतिशत उनसे कहीं ज्यादा रहा।

T20I में कप्तानी: रोहित

कप्तान मैच जीत हार टाई/नो रिज़ल्ट जीत प्रतिशत
विराट कोहली 50 30 16 4 60%
रोहित शर्मा 62 49 12 1 79.03%

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024 भी जीता। यह उनके कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

यह भी पढ़े:- भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जानें…

टेस्ट में कप्तानी: विराट कोहली अब तक के सर्वश्रेष्ठ

कप्तान मैच जीत हार ड्रॉ जीत प्रतिशत
विराट कोहली 68 40 17 11 58.82%
रोहित शर्मा 24 12 9 3 50%

विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, चाहे वह विदेशी धरती पर ऐतिहासिक जीतें हों या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल पहुंच।

इन आंकड़ों से साफ है कि रोहित शर्मा ने लिमिटेड ओवर्स में कप्तानी के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में विराट को अब भी कोई भारतीय कप्तान टक्कर नहीं दे पाया है

भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जानें कौन हुआ अंदर और कौन बाहर?

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की वनडे और पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज़ 19 अक्टूबर से होगा। इस दौरे पर जहां कुछ सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है, वहीं कुछ बड़े नाम बाहर भी हो गए हैं।

स्क्वॉड में हुए अहम बदलाव:

  • तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की टीम में वापसी हुई है।
  • ऑलराउंडर मिचेल ओवेन और बल्लेबाज मैट रेनशॉ को भी टीम में शामिल किया गया है।
  • पैट कमिंस चोट के कारण वनडे और टी20 दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं।
  • उनकी अनुपस्थिति में मिचेल मार्श को दोनो फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है।
  • पिछली सीरीज़ के मुकाबले चार बदलाव हुए हैं।
  • वनडे टीम से मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू कुहनेमैन, और आरोन हार्डी को ड्रॉप किया गया है।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:

कप्तान: मिचेल मार्श
अन्य खिलाड़ी:
जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

यह भी पढ़े:-  जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

 टी20 सीरीज (पहले दो मैचों) के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:

कप्तान: मिचेल मार्श
अन्य खिलाड़ी:
सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

नोट: ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल केवल पहले दो टी20 मुकाबलों के लिए टीम घोषित की है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूल:

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 19 अक्टूबर पर्थ
दूसरा वनडे 23 अक्टूबर एडिलेड
तीसरा वनडे 25 अक्टूबर सिडनी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज शेड्यूल:

मैच तारीख स्थान
पहला टी20 29 अक्टूबर कैनबरा
दूसरा टी20 31 अक्टूबर मेलबर्न
तीसरा टी20 2 नवंबर होबार्ट
चौथा टी20 6 नवंबर गोल्ड कोस्ट
पाँचवाँ टी20 8 नवंबर ब्रिस्बेन

Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। ग्रहों की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का पूरा राशिफल:

मेष राशि (Aries):

आज खर्चों में तेजी देखी जा सकती है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां सामान्य रहेंगी। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। हरी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus):

आमदनी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन में भय और चिंता हावी रह सकती है। संतान और प्रेम जीवन में स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। काली माता को नमन करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini):

आज ऑफिस में वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नुकसान की आशंका है। स्वयं और पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम व संतान की स्थिति सामान्य है। शनिदेव की आराधना से राहत मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer):

चोट लगने या मानहानि की संभावना है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय सामान्य गति से चलता रहेगा। नीले रंग से जुड़ी वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि (Leo):

परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, खासकर स्वास्थ्य के मोर्चे पर। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि (Virgo):

स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमी युगल के लिए यह समय भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां अनुकूल रहेंगी। नीली वस्तु पास में रखें।

तुला राशि (Libra):

शत्रु सक्रिय हो सकते हैं लेकिन अंततः आपका प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ी चिंता दे सकता है। प्रेम व संतान पक्ष में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

घरेलू वातावरण में अशांति हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम और संतान को लेकर दिन औसत रहेगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius):

गृहकलह के संकेत हैं। माता और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च को टालना बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn):

आपका पराक्रम उतना फलदायी नहीं होगा जितना अपेक्षित है। नए व्यापार की शुरुआत से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित है। काली माता की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

धन हानि की आशंका है, अत: निवेश फिलहाल टालें। गले या मुंह से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। हरी वस्तु साथ में रखें।

मीन राशि (Pisces):

दिन भर बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। संतान या प्रेम संबंधों को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारिक गतिविधियां लाभ दे सकती हैं। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

विजय देवरकोंडा की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, रश्मिका मंदाना संग सगाई की खबरों के बीच फैंस हुए चिंतित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा की कार के एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। यह हादसा तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में हुआ बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभिनेता को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, इस हादसे को लेकर विजय की टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस खबर ने फैंस को और ज्यादा बेचैन कर दिया है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि महज तीन दिन पहले ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक निजी समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, हालांकि इस बारे में भी दोनों कलाकारों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

हाल ही में विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ श्री सत्य साई बाबा की महा समाधि के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें विजय की उंगलियों में अंगूठी देखी गई। फैंस का मानना है कि यह उनकी सगाई की पुष्टि हो सकती है।

यह भी पढ़े:- फिर टूटी परंपरा, शरद पूर्णिमा पर बांके बिहारी मंदिर में 45 मिनट… 

विजय और रश्मिका की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म ‘गीत गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में खूब पसंद किया। इन फिल्मों के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा में बनी रही हैं। कई मौकों पर रश्मिका अपने हावभाव और बातों से विजय के प्रति खास लगाव जाहिर करती नजर आई हैं।

विजय देवरकोंडा को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘किंगडम’ में देखा गया था, जबकि रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

फिर टूटी परंपरा, शरद पूर्णिमा पर बांके बिहारी मंदिर में 45 मिनट देरी से हुए दर्शन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर परंपरा टूटने का मामला सामने आया है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में दर्शन करीब 45 मिनट की देरी से शुरू हुए, जिससे हजारों श्रद्धालु शृंगार आरती के दर्शन से वंचित रह गए। सेवायतों ने इसकी जिम्मेदारी मंदिर की हाईपावर मैनेजमेंट कमेटी पर डालते हुए आरोप लगाया कि यह सब उनकी “हठधर्मिता” के कारण हुआ।

सेवायत गोस्वामी के अनुसार, 6 अक्टूबर को ठाकुर जी की शृंगार आरती के दौरान कमेटी द्वारा गर्भगृह के बाहर जगमोहन में सिंहासन लगाने के कारण, भक्तों को मंदिर में समय से दर्शन नहीं मिल सके। यह घटना 2023 में भी हुई थी, जिसकी जानकारी पहले भी कमेटी को दी जा चुकी थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़े:- सीएम योगी का सफाईकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान: खाते में आएंगे 16 से…

सेवायतों ने आरती के समय की पारंपरिक व्यवस्था भंग होने की बात कहते हुए विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर सिंहासन के पास सेवायतों के आरती दर्शन करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भविष्य में लाइव दर्शन की तैयारी

मंदिर की हाईपावर कमेटी, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी है और जिसका नेतृत्व पूर्व न्यायाधीश कर रहे हैं, अब ठाकुर जी के दर्शन का लाइव प्रसारण शुरू करने जा रही है। इसके लिए चैनल्स और प्रसारण एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं।

 इसका उद्देश्य मंदिर में भीड़ कम करना और देश-विदेश में श्रद्धालुओं को घर बैठे दर्शन की सुविधा देना है।

सेवायत बनाम हाईपावर कमेटी: बढ़ता टकराव

बांके बिहारी मंदिर में लंबे समय से सेवायतों और कमेटी के बीच सामंजस्य की कमी देखी जा रही है। इसका असर श्रद्धालुओं को दर्शन में बाधा, परंपरा के उल्लंघन और भीड़ प्रबंधन की समस्याओं के रूप में बार-बार सामने आ रहा है।