बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के 7 राज्यों में उपचुनाव,जानें मतदान की तारीख,कब होगी गिनती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इन सभी सीटों पर 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे, और इनमें भी बिहार चुनाव की तरह कई नई चुनावी पहलें लागू होंगी।

इन राज्यों की सीटों पर होंगे उपचुनाव:

राज्य विधानसभा सीट कारण
जम्मू-कश्मीर बडगाम उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा
जम्मू-कश्मीर नगरोटा देवेंद्र राणा का निधन
पंजाब तरनतारन विधायक के इस्तीफे से रिक्त
झारखंड घाटशिला अयोग्यता के कारण रिक्त
राजस्थान अंता विधायक के निधन से खाली
तेलंगाना जयंती हिल्स विधायक के इस्तीफे से रिक्त
मिजोरम दम्पा व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा
ओडिशा नुआपाड़ा विधायक के निधन से रिक्त

चुनाव की प्रमुख तिथियाँ:

  • मतदान तिथि: 11 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
  • मतगणना तिथि: 14 नवंबर 2025 (सोमवार)
  • चुनावी अधिसूचना जारी होने की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

यह भी पढ़े:- बिहार चुनाव 2025 में 17 नई पहल लागू, देशभर में भी होंगी लागू – CEC …

राजनीतिक दृष्टिकोण से खास मुकाबले

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है। राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने रणनीतिकारों को मैदान में उतार दिया है।मिजोरम की दम्पा सीट में MNF और ZPM के बीच रोचक टक्कर की संभावना है।

तकनीकी सुविधाएँ भी होंगी उपलब्ध:

  • ECINET ऐप और 1950 हेल्पलाइन से मतदाता जानकारी ले सकेंगे
  • सभी बूथों पर 100% वेबकास्टिंग
  • रंगीन फोटो वाली EVM, BLO की निगरानी, और बूथ पर मोबाइल फोन रखने की आंशिक छूट जैसे 17 सुधार इन उपचुनावों में भी लागू होंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles