Home Blog Page 221

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर हंगामा,पत्नी ज्योति के पहुंचते ही आ गई पुलिस,देखे लाइव विडियो…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। शनिवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह अचानक लखनऊ स्थित घर पहुंचीं और वहां पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घटनाक्रम ने गंभीर मोड़ ले लिया।

इंस्टाग्राम लाइव में भावुक हुईं ज्योति

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा कि वे अपने पति से मिलने आई थीं लेकिन पुलिस उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश कर रही है। रोते हुए उन्होंने कहा:”मैं पवन सिंह की पत्नी हूं। फिर भी पुलिस मुझे ऐसे ट्रीट कर रही है जैसे मैं कोई अपराधी हूं। अगर इंसाफ नहीं मिला, तो मैं इसी घर में जहर खाकर जान दे दूंगी।”

देखे विडियो-

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

पुलिस ने क्या कहा?

वीडियो में दिख रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ने ज्योति को समझाते हुए कहा कि: “कोई केस नहीं है, सिर्फ थाना प्रभारी ने बुलाया है” “आप आराम से बैठकर बात करें” “कोर्ट केस पहले से चल रहा है, जिसमें दोनों पक्षों ने शिकायतें दर्ज की हैं” |

जब ज्योति ने पुलिस से पूछा कि किस आधार पर उन्हें थाने ले जाया जा रहा है, तो जवाब मिला कि मामला मेरेनटेनेंस और आपसी विवाद से जुड़ा है, कोई आपराधिक आरोप फिलहाल नहीं है।

गंभीर आरोप और धमकी

ज्योति ने पवन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पवन जी समाज की सेवा करेंगे, सुधार करेंगे। चुनाव के दौरान मुझे बुलाकर प्रचार कराया, लेकिन 20 दिन बाद किसी लड़की के साथ होटल गए। यह कोई पत्नी कैसे बर्दाश्त करेगी। त्योति ने दावा किया कि पवन ने उनके साथ धोखा किया है।

गौरतलब है कि ज्योति और पवन सिंह की शादी 2018 को हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस घटना ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया है। पवन सिंह पिछले ही हफ्ते अमित शाह समेत एनडीए के तमाम नेताओं से मिले थे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार पवन सिंह बीजेपी की तरफ से उतर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- कफ सिरप से बच्चों की मौत की आशंका के बाद यूपी में अलर्ट…

आपको बतादें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद से ही उनके रिश्ते में तनाव शुरू हो गया था। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और दोनों पक्षों के बीच मेरेनटेनेंस और वैवाहिक विवाद को लेकर केस चल रहा है।

राजनीतिक एंगल

पवन सिंह हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य एनडीए नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में ये घटनाक्रम उनके राजनीतिक करियर को भी प्रभावित कर सकता है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूज़र्स?

ज्योति सिंह का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी भावनाओं का समर्थन किया है, तो कुछ ने सवाल भी उठाए कि पर्सनल मामलों को सार्वजनिक करना कितना उचित है।

कफ सिरप से बच्चों की मौत की आशंका के बाद यूपी में अलर्ट, बिक्री और उपयोग पर रोक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य प्रदेश समेत देश के कुछ राज्यों में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित विषैले रसायनों की मौजूदगी को देखते हुए कफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

उक्त कफ सिरप में डाईएथिलीन ग्लाइकाल और एथिलीन ग्लाइकाल जैसे जानलेवा रसायनों की आशंका जताई गई है, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। स्रेशन फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित कोल्ड आरआईएफ़ सिरप के एक खास बैच को संदेह के घेरे में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?

राज्य के सहायक औषधि आयुक्त दिनेश कुमार तिवारी ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी जिलों के औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित बैच के कफ सिरप की बिक्री तत्काल रोकी जाए और उपलब्ध स्टॉक के नमूने लखनऊ स्थित राज्य औषधि प्रयोगशाला में भेजे जाएं।

यह भी पढ़े:- Punjab and Sind Bank भर्ती 2025: मैनेजर के 190 पदों पर भर्ती…

“जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक संबंधित सिरप का इस्तेमाल पूर्ण रूप से बंद रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” – दिलीप कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त (औषधि)

जांच के दायरे में ये रसायन

कफ सिरप के जिन नमूनों को संदिग्ध बताया जा रहा है, उनमें डाईएथिलीन ग्लाइकाल (Diethylene Glycol) और एथिलीन ग्लाइकाल (Ethylene Glycol) जैसे रसायन पाए गए हैं। ये दोनों रसायन: गुर्दों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं साथ ही मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर असर डाल सकते हैं इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा हो सकते हैं|

सभी अस्पतालों को सख्त निर्देश

सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ-साथ सभी दवा दुकानों और थोक वितरकों को निर्देश दिया गया है कि:संबंधित कफ सिरप बेचें नहीं, मरीजों को यह सिरप दें नहीं, स्टॉक में उपलब्ध सिरप के नमूने भेजें सके साथ ही ऑनलाइन रिपोर्ट तत्काल दर्ज करें |

क्या हो सकती है अगली कार्रवाई?

यदि लखनऊ लैब की जांच रिपोर्ट में विषैले रसायनों की पुष्टि होती है, तो निर्माता कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी इतना ही नहीं लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की प्रक्रिया हो सकती है साथ ही स्टॉक की जब्ती की सकती है इसके अलावा वितरकों पर दंडात्मक कार्रवाई भी संभव है |

यूपी सरकार ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और सीएमओ को निर्देश दिया है कि इस मामले को शीर्ष प्राथमिकता पर लिया जाए,किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए जनता को जागरूक किया जाए साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्पर रखा जाए |

जनता से अपील

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह कोई सिरप न दें |बाजार से खरीदे गए कोल्ड आरआईएफ़ सिरप के बैच नंबर को चेक करें |किसी भी साइड इफेक्ट की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं |

Punjab and Sind Bank भर्ती 2025: मैनेजर के 190 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) ने क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के कुल 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन लिंक: punjabandsind.bank.in

रिक्तियों का विवरण

पद का नाम कुल पद
क्रेडिट मैनेजर (MMGS-II) 130
एग्रीकल्चर मैनेजर (MMGS-II) 60
कुल पद 190

शैक्षणिक योग्यता

क्रेडिट मैनेजर (MMGS-II):

  • किसी भी विषय में ग्रैजुएशन (सभी सेमेस्टर में औसतन 60% अंक)
    (SC/ST/OBC/PwBD के लिए 55%)
    या
  • सीए/सीएमए/सीएफए/एमबीए (फाइनेंस) जैसे प्रोफेशनल कोर्सेस।

एग्रीकल्चर मैनेजर (MMGS-II):

  • कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी, वानिकी, मत्स्य पालन, कृषि इंजीनियरिंग, या पशु चिकित्सा विज्ञान में ग्रैजुएशन।
  • न्यूनतम 60% अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 55%।

आयु सीमा (As on 01.11.2025):

  • न्यूनतम आयु: 23 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • जन्मतिथि 02 नवंबर 1990 से पहले और 01 नवंबर 2002 के बाद नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े:- सीएम योगी ने विकास प्राधिकरणों को दिया आदेश, अब हर घर में…

वेतनमान

मैनेजर (MMGS-II):
₹64,820 – 93,960 (अनुभव और प्रमोशन के अनुसार वृद्धि)

चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. स्क्रीनिंग टेस्ट
  3. पर्सनल इंटरव्यू
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PwBD उम्मीदवार ₹100 + टैक्स/चार्जेस
General/OBC/EWS उम्मीदवार ₹850 + टैक्स/चार्जेस

कैसे करें आवेदन?

  1. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: punjabandsind.bank.in
  2. “Recruitment” या “Career” सेक्शन में जाएं
  3. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  4. सभी आवश्यक जानकारियां भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  6. आवेदन पत्र को सबमिट करके उसकी प्रिंट कॉपी रख लें

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2025

सीएम योगी ने विकास प्राधिकरणों को दिया आदेश, अब हर घर में जरूरी होगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में अब घर का नक्शा पास कराने के लिए आपके घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास प्राधिकरणों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 100 वर्ग मीटर से बड़े सभी भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि जल संकट से निपटने के लिए हर घर में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में जल संरक्षण और भूजल स्तर को सुधारने की दिशा में निर्णायक कदम होगी।

अब भवन निर्माण के लिए जरूरी होगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

100 वर्ग मीटर से बड़े हर भवन में जल संचयन सिस्टम अनिवार्य, बिना इस व्यवस्था के नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाएगा| शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू होगी ये शर्त| नगर निगमों की तर्ज पर विकास प्राधिकरण भी बॉन्ड जारी करेंगे

मेरठ, कानपुर, मथुरा-वृंदावन के लिए ₹1833 करोड़ की विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के समग्र विकास के लिए 1833 करोड़ रुपये की लागत से 38 परियोजनाओं को मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं। इन योजनाओं में: मेरठ में 11 परियोजनाएं, कानपुर में 13 परियोजनाएं, मथुरा-वृंदावन में 14 परियोजनाएं | मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं का स्थानीय सर्वेक्षण और अध्ययन कर ही अंतिम रूप दिया जाए।

बिना मानक की कालोनियों पर रोक

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि बिना नगर निकाय की अनुमति के कोई भी कॉलोनी विकसित न हो, मलिन बस्तियों में साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाए| स्मार्ट सिटी योजनाएं राजस्व बढ़ाने और समग्र विकास पर केंद्रित हों |

सामुदायिक शौचालयों की सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलिन बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक सामुदायिक शौचालय बने| उनकी निगरानी और जवाबदेही तय हो, लापरवाही पर अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे | नए शामिल गांवों में भी जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं |

चेकडैमों से बढ़ी सिंचाई क्षमता और भूजल रिचार्ज

प्रदेश में 6448 चेकडैमों का निर्माण हो चुका है, प्रत्येक चेकडैम से 20 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ी, कुल 1.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है | हर साल 10 हजार हेक्टेयर मीटर भूजल रिचार्ज हो रहा है |किसान अब साल में 2-3 फसलें लेने में सक्षम हो रहे हैं|

यह भी पढ़े:- त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की मुसीबत: यूपी में 4 दिन…

सीएम योगी ने कहा “रेन वाटर हार्वेस्टिंग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जल संकट को रोकना है तो हमें आज से ही इसके लिए कड़े कदम उठाने होंगे।”

 सुझाव:

  • भवन मालिक जल्द ही अपने भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं
  • नक्शा पास कराने से पहले स्थानीय प्राधिकरण से मानक नियमों की जानकारी लें
  • भवन योजना में ड्रेनेज और जल पुनर्चक्रण सिस्टम भी शामिल करें

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की मुसीबत: यूपी में 4 दिन मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप त्योहारी सीजन में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ज़रा सावधान हो जाइए। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल सेक्शन में 5 से 8 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और विलंबित किया गया है। 11 किमी लंबी तीसरी लाइन के निर्माण और ट्रैक कमीशनिंग के लिए यह ब्लॉक लिया गया है।

ब्लॉक के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इससे लखनऊ, बरेली, गोंडा, अयोध्या, छपरा सहित कई शहरों से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।

मार्ग परिवर्तित (Diverted) ट्रेनें

तिथि ट्रेन संख्या मार्ग परिवर्तन
5 अक्टूबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस – बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर से
6 अक्टूबर 15212 अमृतसर-दरभंगा – रोजा-लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी-छपरा
6 अक्टूबर 15532 अमृतसर-सहरसा – रोजा-लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी-छपरा
6 अक्टूबर 15707 कटिहार-अमृतसर – मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी से
7 अक्टूबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी – मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी से
7 अक्टूबर 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी – मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी से

रद्द (Cancelled) ट्रेनें

  • 8 अक्टूबर: 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस

यह भी पढ़े:- हनुमान चालीसा बजाने से रोकने पर विवाद, दो गिरफ्तार…

  • 9 अक्टूबर: 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. राज्यरानी एक्सप्रेस

विलंबित (Rescheduled) ट्रेनें

तिथि ट्रेन संख्या नाम विलंब समय
11 अक्टूबर 19716 गोमतीनगर-जयपुर 90 मिनट
12 अक्टूबर 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. 140 मिनट
12 अक्टूबर 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर 60 मिनट
12 अक्टूबर 20922 लखनऊ-बांद्रा टर्मिनस 10 मिनट
13 अक्टूबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस 35 मिनट

नियंत्रित (Controlled) ट्रेनें

तिथि ट्रेन संख्या नाम देरी
5 अक्टूबर 12594 भोपाल-लखनऊ 170 मिनट
5 अक्टूबर 19715 जयपुर-गोमतीनगर 40 मिनट
5 अक्टूबर 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत 70 मिनट
6 अक्टूबर 19401 साबरमती-लखनऊ 30 मिनट
6 अक्टूबर 05305 छपरा-आनंद विहार विशेष 40 मिनट
7 अक्टूबर 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 40 मिनट
9-10 अक्टूबर 15707 कटिहार-अमृतसर 60 मिनट
10-11 अक्टूबर 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष 30 मिनट
10-11 अक्टूबर 12566 नई दिल्ली-दरभंगा 10 मिनट
12 अक्टूबर 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली 80 मिनट
12 अक्टूबर 19306 कामाख्या-देहरादून 30 मिनट

क्यों लिया गया मेगा ब्लॉक?

11 किमी लंबी तीसरी लाइन निर्माण के लिए कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। यहां पुल की लंबाई 1037 मीटर है, इसमें 17 स्पान हैं। ब्लॉक के अंतिम दिन आठ अक्तूबर को रेल संरक्षा आयुक्त इसका निरीक्षण करेंगे। इस कारण बरेली जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

यात्रियों के लिए सुझाव:

अपनी यात्रा से पहले IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर जानकारी जरूर लें। संभव हो तो यात्रा की तारीख में बदलाव करें या वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ और देरी की स्थिति के लिए तैयार रहें।

हनुमान चालीसा बजाने से रोकने पर विवाद, दो गिरफ्तार, श्रीहनुमान सेना ने निकाला जुलूस

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर विवाद के बाद तनावपूर्ण माहौल बन गया है। प्राचीन मदनपुरा हनुमान मंदिर में भक्ति गीत बजाने पर आपत्ति जताने के मामले में पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को सामूहिक पाठ और जुलूस निकाला।

हनुमान मंदिर के पुजारी संजय प्रजापति के अनुसार, गुरुवार शाम पूजा के बाद मंदिर में भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। इसी दौरान अब्दुल नासिर और उसका बेटा मंदिर पहुंचे और धमकी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो अंजाम भुगतना होगा।

जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। दशाश्वमेध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े:- सीएम योगी की दोहरी सौगात: बेटियों को मुफ्त…

घटना के विरोध में श्रीहनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे जंगमबाड़ी मठ से जुलूस निकाला गया। भाजयुमो और कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। श्रीहनुमान सेना और भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

जुलूस और विवाद को देखते हुए  क्षेत्र में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। साथ ही ड्रोन से निगरानी और फ्लैग मार्च भी कराया गया। शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क।

इस दौरान श्रीहनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, महामंत्री मारकंडेय तिवारी, अनिल तिवारी, सौरभ मौर्य, बब्बू महाराज मौजूद थे।

सीएम योगी की दोहरी सौगात: बेटियों को मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण और….

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां महिलाओं और बेटियों को सशक्त करने की दिशा में मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है, वहीं दूसरी ओर जल संकट से निपटने के लिए तालाबों और चेकडैम निर्माण को जनांदोलन बनाने की अपील की है।

बेटियों के लिए “ड्राइविंग माय ड्रीम्स” अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को ड्राइविंग माय ड्रीम्स अभियान की शुरुआत की। इसका उद्देश्य है, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना। इस अभियान में:हर जिले से 100 बालिकाएं/महिलाएं चुनी गईं। उन्हें मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जाएगा। ग्रामीण अंचल की छात्राओं ने विशेष रूप से भागीदारी की। पहली बार स्टेयरिंग संभालने वाली बेटियों ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव बताया।

“एक पेड़ माँ के नाम” की तर्ज पर जल संरक्षण अभियान

नमामि गंगे और लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि:”चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप केवल पानी रोकने के साधन नहीं, बल्कि समेकित जल प्रबंधन का किफायती मॉडल हैं।”

यह भी पढ़े:- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे…

मुख्य निर्देश: तालाब और चेकडैम निर्माण को जन आंदोलन बनाएं। 1 अप्रैल से 15 जून तक कुम्हारों को तालाब से मुफ्त मिट्टी निकालने की अनुमति। बरसात के बाद तालाबों का मत्स्य पालन व सिंघाड़ा उत्पादन के लिए उपयोग। 100 वर्ग मीटर से बड़े सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य। हर जिले में फोटो डॉक्यूमेंटेशन और सोशल मीडिया अभियान चलाया जाए।

उपलब्धियाँ और लक्ष्य

  • 6,448 चेकडैम से 1.28 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता।
  • 6192 ब्लास्टकूपों से 18,576 हेक्टेयर सिंचन।
  • 16,610 तालाबों में से 1343 का पुनर्विकास।
  • 82 से घटकर 50 अतिदोहित क्षेत्र, 47 से 45 क्रिटिकल क्षेत्र।

सीएम ने कहा कि जल संरक्षण, खेती, मत्स्य पालन और ग्रामीण रोजगार को नई गति देगा।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी 7 अक्टूबर 2025 को मनाई जाने वाली महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा शनिवार को अधिसूचना जारी की गई है।

इस फैसले के तहत अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभागों में पूरी तरह से छुट्टी रहेगी। पहले यह दिन निबंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में सूचीबद्ध था, लेकिन अब इसे Public Holiday में बदल दिया गया है।

किसके लिए मान्य होगा यह अवकाश?

हालांकि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत नहीं होगा। इसका अर्थ है कि यह बैंकों और केंद्रीय वित्तीय संस्थाओं के लिए अनिवार्य छुट्टी नहीं होगी। यह केवल राज्य सरकार के अधीन कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों पर लागू होगा।

वाल्मीकि जयंती का महत्व

महर्षि वाल्मीकि, रामायण के रचयिता और आदि कवि के रूप में जाने जाते हैं। हर वर्ष आश्विन मास की पूर्णिमा को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष यह 7 अक्टूबर को पड़ रही है।

यह भी पढ़े:- यूपी में कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, दो बच्चों की…

उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि समुदाय की बड़ी आबादी है और इस दिन को सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष रूप से मनाया जाता है। पूजा-पाठ, शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

योगी आदित्यनाथ का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में कहा था:”वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से समाज को एकता और सद्भाव का संदेश दिया है। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।

यूपी में कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, दो बच्चों की मौत, 6 घायल; 20 मीटर दूर तक उड़ा मलबा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार दोपहर भीषण विस्फोट से सनसनी फैल गई। थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित सातनपुर मंडी के पास द सन क्लासेज कोचिंग सेंटर में हुए इस धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाका इतना जबरदस्त था कि कोचिंग सेंटर की इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और मलबा 20 से 30 मीटर दूर तक फैल गया। विस्फोट से आसपास के मकान, खंभे और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विस्फोट की तीव्रता से कांप गया इलाका, बारूद जैसी गंध से दहशत

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है जब छात्र कोचिंग सेंटर में मौजूद थे। अचानक हुए धमाके से एक युवक के चीथड़े उड़ गए, वहीं पांच छात्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े:- सपा ने तय किया 2027 विधानसभा चुनाव के लिए टिकट…

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था और बारूद जैसी तेज गंध महसूस की गई। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार, फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को राहत व जांच के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को दुखद बताया और उच्च अधिकारियों को मौके पर पहुंचने, राहत-बचाव व जांच के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंच चुके हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किसी गैस सिलेंडर का था, कोई रासायनिक प्रतिक्रिया, या आतंकी या आपराधिक साजिश का हिस्सा।

सपा ने तय किया 2027 विधानसभा चुनाव के लिए टिकट फार्मूला, बनेगा हर दावेदार का रिपोर्ट कार्ड

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण का नया फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा अब उम्मीदवारों का चयन जनता से फीडबैक और रिपोर्ट कार्ड के आधार पर करेगी।

इस बार टिकट उन्हीं नेताओं को दिया जाएगा, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय, जनता के बीच लोकप्रिय और अच्छी छवि वाले होंगे। पार्टी ने साफ किया है कि जनता से दूरी बनाए रखने वाले और विवादों में घिरे नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा।

छवि, सक्रियता और जातीय समीकरण होंगे टिकट वितरण के आधार

सपा के रणनीतिक सूत्रों के मुताबिक, हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 10 नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसमें से 5 नामों को शॉर्टलिस्ट कर उनके कामकाज और छवि का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों से फीडबैक और पार्टी कैडर की रिपोर्ट ली जाएगी।

इस प्रक्रिया में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे समाजवादी सोशल इंजीनियरिंग को और मजबूत किया जा सके।

कोर कमेटी लेगी अंतिम फैसला, जिला इकाइयों को जल्द मिलेगा आदेश

टिकट वितरण को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी की कोर कमेटी द्वारा लिया जाएगा। पार्टी ने तैयारियां अंदरूनी तौर पर पूरी कर ली हैं और सूत्रों के अनुसार, इस योजना की जानकारी जल्द ही जिला स्तर की इकाइयों को दे दी जाएगी।

यह भी पढ़े:- संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में मुस्लिम पक्ष को…

अक्टूबर 2026 से चुनावी गतिविधियां तेज़ हो सकती हैं, इसलिए साल के अंत तक संगठन ने नामों की छंटनी शुरू करने की योजना बनाई है।

लोकसभा में बड़ी सफलता के बाद विधानसभा पर फोकस

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 43 सीटें मिली थीं। इसमें सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं, जिससे सपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

इस सफलता से उत्साहित अखिलेश यादव अब विधानसभा चुनाव में भी कोई गलती नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि अच्छे उम्मीदवार और भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी ने लोकसभा में पार्टी को बड़ा फायदा दिलाया।