यूक्रेन पर रूस का कहर: 500 ड्रोन और 50 से अधिक मिसाइलें दागी गईं, 5 की मौत

डिजिटल डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में एक साथ बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें मिसाइलों, ड्रोन और बमों का व्यापक इस्तेमाल किया गया। इस हमले में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि रूस ने नौ अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 500 ड्रोन और 50 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं। यह हमला स्पष्ट रूप से नागरिक संरचनाओं और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाकर किया गया।

ल्वीव में जानलेवा हमले

ल्वीव क्षेत्रीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, शहर पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवी ने बताया कि हमलों से शहर के दो इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और सार्वजनिक परिवहन कुछ समय के लिए रुक गया। इसके अलावा, एक औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई।

जपोरिज्जिया और सुमी में भी नुकसान

दक्षिणी शहर जपोरिज्जिया में एक और हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय एक लड़की सहित 9 अन्य घायल हुए हैं। वहीं, उत्तर-पूर्वी सुमी क्षेत्र के शोस्तका शहर में रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े:- भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर हंगामा,पत्नी ज्योति के पहुंचते ही आ गई पुलिस…

जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “रूसी हमलावरों को पता था कि वे आम नागरिकों पर वार कर रहे हैं। यह एक खुला आतंकवादी हमला है, जिसे दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती।”

रेलवे स्टेशन पर दोहरे हमले

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह ह्रीहोरोव और यूक्रेनी रेलवे प्रशासन ने बताया कि दो अलग-अलग हमलों में दो यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। घायलों में तीन नाबालिग बच्चे (8, 11 और 14 साल के) भी शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, दूसरा हमला उस समय हुआ जब पहले हमले के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा था। इसे ‘घिनौना और सोची-समझी रणनीति’ बताया गया है।

रूस ने गिराए 32 यूक्रेनी ड्रोन

दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक, उसकी वायुसेना ने 32 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इनमें से 11 ड्रोन बेलगोरोद, 11 वोरोनिश, और 5 निज़नी नोवगोरोड क्षेत्रों में थे। अन्य ड्रोन ब्रांस्क, कुर्स्क, तुला, तांबोव और मोर्दोविया गणराज्य में गिराए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles