Home Blog Page 147

राजा भैया के खिलाफ सपा उतारेगी ज्योत्सना सिंह? अखिलेश यादव की मुलाकात से मिले सियासी संकेत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल अभी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजा भैया के गढ़ कुंडा से एक युवा महिला चेहरे को मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं। चर्चा है कि यह चेहरा ज्योत्सना सिंह का हो सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अखिलेश यादव की बैठक से मिले संकेत

सूत्रों के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों जिलों के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों का मकसद जमीनी स्थिति का आकलन करना और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लेना है।

यह भी पढ़े:- Aadhaar PVC Card बनवाना हुआ महंगा, अब देने होंगे ज्यादा पैसे; जानिए नया चार्ज और

मंगलवार को हुई एक बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कथित तौर पर कुंडा सीट से ज्योत्सना सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के संकेत दिए। सपा में यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी अखिलेश यादव कई बार इशारों-इशारों में टिकट को लेकर संदेश दे चुके हैं। हाल ही में मेहनौन सीट को लेकर भी एक युवा महिला नेता को इसी तरह संकेत दिया गया था।

कौन हैं ज्योत्सना सिंह?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योत्सना सिंह प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। ज्योत्सना के समाजवादी पार्टी से पारिवारिक और राजनीतिक दोनों तरह के गहरे संबंध हैं।

ज्योत्सना सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के बीच अच्छी दोस्ती बताई जाती है। दोनों परिवारों के आपसी संबंध भी हैं और लंबे समय से सपा से जुड़े हुए हैं। ज्योत्सना ने वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

उनके पिता राजकुमार सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और सपा प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं उनकी मां भी सक्रिय राजनीति में हैं। वे सदर ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं और वर्तमान में सपा महिला सभा, प्रतापगढ़ की जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

Aadhaar PVC Card बनवाना हुआ महंगा, अब देने होंगे ज्यादा पैसे; जानिए नया चार्ज और ऑनलाइन ऑर्डर का तरीका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप प्लास्टिक वाला आधार कार्ड यानी Aadhaar PVC Card बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जनवरी 2026 से आधार PVC कार्ड बनवाना अब पहले की तुलना में महंगा हो गया है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इसकी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।

आधार PVC कार्ड आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह ATM कार्ड जैसा मजबूत, छोटा, टिकाऊ होता है और आसानी से वॉलेट में रखा जा सकता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इसे मंगवा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि

  • नया चार्ज कितना हो गया है?
  • आधार PVC कार्ड क्या होता है?

यह भी पढ़े: एग्जॉस्ट फैन के रास्ते घर में घुसने की कोशिश, चोर छेद में फंसा; पुलिस ने 

  • इसे घर बैठे ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें?
  • और कितने दिनों में यह आपके पते पर पहुंचता है?

आइए, आसान भाषा में पूरी जानकारी समझते हैं।

आधार PVC कार्ड की नई फीस कितनी हो गई?

UIDAI ने आधार PVC कार्ड की फीस में बढ़ोतरी की है।

  • पहले शुल्क: ₹50
  • नई फीस: ₹75

यह शुल्क GST समेत है। नया रेट 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है। यह फीस myAadhaar पोर्टल या  mAadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर करने पर लागू होगी।

एग्जॉस्ट फैन के रास्ते घर में घुसने की कोशिश, चोर छेद में फंसा; पुलिस ने बाहर निकाला, वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजस्थान के कोटा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी के इरादे से घर में दाखिल हो रहा एक चोर खुद ही मुसीबत में फंस गया। जिस रास्ते से वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, वही उसके लिए परेशानी बन गया। रसोई के एग्जॉस्ट फैन के छेद से भीतर आने की कोशिश कर रहा चोर उसमें बुरी तरह अटक गया और बाहर नहीं निकल सका। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे सामने आई पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, कोटा निवासी सुभाष कुमार रावत 3 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गए थे। 4 जनवरी की रात जब वे वापस लौटे और स्कूटी से घर के अंदर जा रहे थे, तभी स्कूटी की लाइट में उन्हें रसोई के एग्जॉस्ट फैन के छेद में एक व्यक्ति फंसा हुआ नजर आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SarvodayNews UP (@sarvodaynews)

यह दृश्य देखते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही चोरों का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका साथी एग्जॉस्ट के छेद में फंसा रह गया। घर के बाहर एक कार भी खड़ी थी, जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था।

लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घर में घुसे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को बाहर निकाला और हिरासत में लिया।

इस मामले में बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस की गश्त को लेकर लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में संदिग्ध लोगों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है और कई बार पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े:- JNU विवाद: ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले—यह विरोध 

लोगों का कहना है कि सतर्कता के कारण एक बड़ी चोरी होने से बच गई, जबकि कोटा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

JNU विवाद: ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले—यह विरोध की राजनीतिक भाषा है

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए विवादित नारों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने इन नारों को विरोध का तरीका बताते हुए इसे ‘राजनीतिक भाषा’ करार दिया है।

JNU से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें एक समूह ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाता दिखाई दे रहा है। यह नारेबाजी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ऐसे नारे लंबे समय से राजनीतिक आंदोलनों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह एक नारा है और विरोध जताने का तरीका है। इसे शाब्दिक अर्थों में नहीं लेना चाहिए। यह एक राजनीतिक भाषा है, जो भीड़ के माहौल में कई जगह सुनने को मिलती है।”

उदित राज ने आगे कहा कि JNU में इस फैसले को लेकर छात्रों के बीच आक्रोश है और इसी भावना के तहत नारे लगाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी भाषा केवल आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से अलग-अलग आंदोलनों में देखने को मिलती रही है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम के साथ न्याय नहीं हुआ है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताते हुए सवाल उठाया कि लंबे समय तक चार्जशीट और ट्रायल शुरू न होने के बावजूद जमानत क्यों नहीं दी गई।

क्या है नारेबाजी का पूरा मामला

पीटीआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद JNU कैंपस में विरोध प्रदर्शन हुआ। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सोमवार रात के हैं, जिनमें प्रदर्शन कर रहे लोग ‘मोदी शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर’ जैसे नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े:JNU विवाद: ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले—यह 

इस मुद्दे पर छात्र संघ अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि 5 जनवरी 2020 को कैंपस में हुई हिंसा के विरोध में हर साल प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारे वैचारिक थे और किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत हमला नहीं किया गया।

वहीं पुलिस का कहना है कि इस नारेबाजी को लेकर अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने इन नारों को लेकर कड़ा विरोध जताया है और इसे निंदनीय बताया है।

मोदी- शाह की कब्र !JNU में विवादित नारेबाजी,उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने पर प्रोटेस्ट

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- साल 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान कैंपस में जमकर नारेबाजी हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लगाए गए।

प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल क्लिप्स में कुछ लेफ्ट समर्थक छात्र ‘मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर’ जैसे नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इन नारों को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विरोध जताया। उन्होंने लिखा कि उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में इस तरह के नारे लगाए गए, जो एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों की मानसिकता को दर्शाते हैं।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा कि कुछ छात्र संगठन अब खुले तौर पर धमकी भरे नारे लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर गंभीर आरोप हैं और जिन्हें प्रथम दृष्टया देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा माना गया है, उनके समर्थन में देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की नारेबाजी की जा रही है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने भी इस घटनाक्रम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जेएनयू में लगातार इस तरह की नारेबाजी होती रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ‘एबीवीपी-आरएसएस की कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाए जाते हैं, तो क्या इसका मतलब करोड़ों कार्यकर्ताओं को धमकाना नहीं है। मनीष चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोर्ट ने कानून के अनुसार निर्णय लिया है।

इस मामले पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम और उमर खालिद के समर्थन में जेएनयू में जिस तरह के नारे लगाए गए, वह बेहद निंदनीय हैं। छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधियों के पीछे विदेशी ताकतों की भूमिका भी हो सकती है।

आशीष सूद ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों की आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को धमकी देना पूरी तरह से गलत और निंदनीय है।

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026:आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की बात करें तो गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और दोपहर के बाद सिंह राशि में प्रवेश कर केतु के साथ युति बनाएंगे। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं। वहीं, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। जमीन, मकान या वाहन से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्वयं की सेहत भी कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। तांबे की वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज भाग्य का साथ कम मिलेगा, इसलिए किसी भी कार्य में सावधानी जरूरी है। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। प्रेम और संतान से जुड़ी खबरें सुखद मिल सकती हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ माना जाएगा।

कर्क राशि

आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए निवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मुंह या दांत से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम रहेंगे। लाल रंग की वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

दिनभर बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। पीले रंग की वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि

सिरदर्द, आंखों में दर्द और मन में अनजाना भय परेशान कर सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भ्रामक सूचना से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

व्यापार में अस्थिरता रह सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में उलझन या नुकसान की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। खुद की सेहत पर भी ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

धनु राशि

आज मान-सम्मान को लेकर मन में भय रह सकता है। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। लाल रंग की वस्तु पास रखें।

मकर राशि

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जोखिम भरी परिस्थितियां बन सकती हैं। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। हालात थोड़े प्रतिकूल रहेंगे। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति औसत रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में भी संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि

आज शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, लेकिन दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करना लाभकारी सिद्ध होगा।

हार्दिक पंड्या-माहीका शर्मा की रेड कार्पेट एंट्री वायरल, फैंस खुश लेकिन ट्रोलर बोले- ‘वहां बच्चे के साथ है और ये…’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान वे अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के साथ हाथों में हाथ लिए नजर आए। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें दोनों ही स्टाइलिश और मैचिंग ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।

मैचिंग लुक और फैंस की प्रतिक्रिया

हार्दिक ने ब्लैक सूट-पैंट पहना था, वहीं माहीका शर्मा भी मैचिंग ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश नजर आईं। रेड कार्पेट पर दोनों का साथ फैंस के लिए एक खास नजारा रहा और पापाराजी भी इस मौके को कैप्चर करने में पीछे नहीं रहे।

यह भी पढ़े:- यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के 9 ठिकानों पर ईडी की रेड, लग्जरी कारें जब्त; करोड़ों

वायरल वीडियो पर फैंस और ट्रोल दोनों ने प्रतिक्रिया दी। एक फॉलोअर ने लिखा, “रब ने बना दी जोड़ी।” वहीं कुछ यूजर्स ने हार्दिक और माहीका की जोड़ी को ट्रोल भी किया। एक कमेंट में कहा गया, वहां वो बच्चे के साथ घूम रही है और ये यहां लड़की ,  में फ्री नहीं हो रहा है।”
कई अन्य कमेंट्स में लिखा गया कि हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ पर ध्यान देकर गुस्सा आता है, जबकि उनके फैंस इस जोड़ी को पसंद कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में

हार्दिक पंड्या बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के उन सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया की निगाह में रहती है। माहीका शर्मा के साथ उनके नाम जुड़ने के बाद फैंस की खुशी के साथ ही हेटर्स की आलोचना भी बढ़ गई है।

यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के 9 ठिकानों पर ईडी की रेड, लग्जरी कारें जब्त; करोड़ों की संपत्ति की जांच

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के चर्चित यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट अनुराग द्विवेदी के खिलाफ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में उनके 9 ठिकानों पर छापेमारी की और दो महंगी लग्जरी कारें — लैंड रोवर डिफेंडर और बीएमडब्ल्यू जेड-4 — जब्त की।

ईडी के अनुसार, इससे पहले दिसंबर के तीसरे सप्ताह में हुई कार्रवाई में लेम्बॉर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा थार समेत चार और लग्जरी गाड़ियां और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।

अनुराग द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहे हैं और कई समन जारी होने के बावजूद जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। यह मामला पश्चिम बंगाल पुलिस की एफआईआर पर आधारित है, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी के आरोप लगाए गए हैं।

जांच के दौरान यह सामने आया है कि द्विवेदी ने सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से संचालित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म का प्रचार किया और हवाला व म्यूल खातों के जरिए अपराध की कमाई हासिल की। ईडी का दावा है कि इसी पैसे से उन्होंने दुबई में अचल संपत्ति खरीदी। छापेमारी के दौरान दुबई में रियल एस्टेट निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए।

यह भी पढ़े:- निकोलस मादुरो मैनहट्टन कोर्ट में पेश, कैदियों वाला जंपसूट पहन लंगड़ाते नजर आए

ईडी ने अब तक करीब तीन करोड़ रुपये की एफडी, बीमा पॉलिसियां और बैंक जमा भी जब्त की हैं। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अगस्त 2025 में कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। ईडी पहले ही 27 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज और अटैच कर चुकी है।

छोटे गांव से दिल्ली तक की चमकी किस्मत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग द्विवेदी का बचपन उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक छोटे गांव में बीता। पढ़ाई-लिखाई में दिलचस्पी न होने के बावजूद क्रिकेट और फैंटेसी क्रिकेट में उनकी पकड़ अच्छी रही। उन्होंने दिल्ली में अपने करियर की शुरुआत की और बड़े पैमाने पर दौलत और शोहरत कमाई।

उनकी दुबई में भव्य शादी और लग्जरी लाइफस्टाइल चर्चा में रही। रिश्तेदारों को दुबई घुमाने जैसी गतिविधियों ने उनकी प्रसिद्धि और भी बढ़ा दी। लेकिन ईडी की कार्रवाई ने इस चमक के पीछे की अवैध कमाई और सट्टेबाजी से जुड़े विवाद को उजागर कर दिया है।

निकोलस मादुरो मैनहट्टन कोर्ट में पेश, कैदियों वाला जंपसूट पहन लंगड़ाते नजर आए

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित संघीय अदालत में पेश किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मादुरो भूरे रंग का कैदियों वाला जंपसूट और जूते पहने हैं और लंगड़ाते हुए कोर्ट में प्रवेश कर रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी कस्टडी में दिखाई दी।

मादुरो की सुनवाई के दौरान मैनहट्टन कोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बैरिकेडिंग और पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई थी, और मुख्य प्रवेश पर भी सुरक्षा अधिकारी तैनात रहे।

किस जज की अदालत में चल रहा मामला

मादुरो का केस जज एल्विन के हेलेर्सटीन की अदालत में सुनवाई के लिए है। 92 वर्षीय जज एल्विन को 1998 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नियुक्त किया था। वह 2011 से न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में सीनियर जज हैं।

यह भी पढ़े:- कन्नौज जेल से दो कैदी फरार, नए साल का जश्न मनाते अफसरों पर लापरवाही का आरोप, 5 सस्पेंड

उनके करियर में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई बड़े मामले शामिल हैं।

किस जेल में रखा गया है

निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित जेल में रखा गया है, जो लंबे समय से सुरक्षा और अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में रही है। इस जेल में पहले संगीतकार आर. केली और रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स जैसे चर्चित कैदी रह चुके हैं।

अमेरिका द्वारा गिरफ्तारी

मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने शनिवार तड़के सैन्य अभियान के दौरान उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले अमेरिकी युद्धपोत और फिर न्यूयॉर्क शहर के उपनगर में स्थित हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां से हेलीकॉप्टर और बख्तरबंद वाहनों के काफिले के जरिए मैनहट्टन ले जाया गया, ताकि उन्हें पास के अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) कार्यालय में पेश किया जा सके।

मादुरो पर मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप हैं, और वे अमेरिका में इसी मामले का सामना कर रहे हैं।

कन्नौज जेल से दो कैदी फरार, नए साल का जश्न मनाते अफसरों पर लापरवाही का आरोप, 5 सस्पेंड

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कन्नौज के अनौगी स्थित जिला जेल में रविवार की रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जेल में नए साल का जश्न मनाते हुए अफसर और सुरक्षा कर्मी इतने व्यस्त रहे कि दो कैदी कंबलों की रस्सी बनाकर जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए।

सोमवार की सुबह नियमित गिनती में दोनों कैदियों के गायब होने का पता चला तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और दोनों कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई।

जेल सूत्रों के अनुसार फरार हुए कैदी हैं अंकित, पुत्र प्रेमचंद्र, निवासी हजरापुर, थाना तालग्राम (चोरी के आरोप में),डम्पी उर्फ शिवा, पुत्र चमन लाल, निवासी मलगवा, थाना ठठिया (पॉक्सो एक्ट के तहत)

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात जेल में आयोजित नए साल के जश्न में अधिकारी और जेलकर्मी कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान दोनों कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधा और जेल की दीवार पार कर फरार हो गए। घटना रात भर प्रशासन की नजर में नहीं आई।

यह भी पढ़े:- चाची से मोहब्बत में भतीजा बना कसाई, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

जेल की दीवार पर लटके कंबल मिलने के बाद सच्चाई उजागर हुई। डीएम कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

डीएम ने बताया कि लापरवाही के चलते जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, और जेलवार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा और नवीन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है और फरार कैदियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।