कन्नौज जेल से दो कैदी फरार, नए साल का जश्न मनाते अफसरों पर लापरवाही का आरोप, 5 सस्पेंड

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कन्नौज के अनौगी स्थित जिला जेल में रविवार की रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जेल में नए साल का जश्न मनाते हुए अफसर और सुरक्षा कर्मी इतने व्यस्त रहे कि दो कैदी कंबलों की रस्सी बनाकर जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए।

सोमवार की सुबह नियमित गिनती में दोनों कैदियों के गायब होने का पता चला तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और दोनों कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई।

जेल सूत्रों के अनुसार फरार हुए कैदी हैं अंकित, पुत्र प्रेमचंद्र, निवासी हजरापुर, थाना तालग्राम (चोरी के आरोप में),डम्पी उर्फ शिवा, पुत्र चमन लाल, निवासी मलगवा, थाना ठठिया (पॉक्सो एक्ट के तहत)

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात जेल में आयोजित नए साल के जश्न में अधिकारी और जेलकर्मी कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान दोनों कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधा और जेल की दीवार पार कर फरार हो गए। घटना रात भर प्रशासन की नजर में नहीं आई।

यह भी पढ़े:- चाची से मोहब्बत में भतीजा बना कसाई, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

जेल की दीवार पर लटके कंबल मिलने के बाद सच्चाई उजागर हुई। डीएम कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

डीएम ने बताया कि लापरवाही के चलते जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, और जेलवार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा और नवीन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है और फरार कैदियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles