Home Blog Page 148

 चाची से मोहब्बत में भतीजा बना कसाई, गला काटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चाची से प्यार में पड़ने के कारण एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक मो. कलीम की हत्या में उनकी पत्नी शमा परवीन और भतीजे समर शमीम उर्फ चांद बाबू को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार, अमरौधा कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक मो. कलीम की 27 दिसंबर की रात को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उनका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में पत्नी ने मृतक की मौत को आत्महत्या बताया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े:- यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला, सभी वर्गों को 3 साल की छूट

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को इस हत्या में परिवार के सदस्यों के शामिल होने के संकेत मिले। कलीम के भाई शकील ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने कलीम की पत्नी और भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि कलीम की पत्नी शमा और भतीजे चांद बाबू के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे। दोनों ने कलीम के विरोध के बावजूद उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शादी के पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मौके का फायदा उठाकर भतीजे ने कलीम की हत्या कर दी।

सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेज दिया गया है।

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला, सभी वर्गों को 3 साल की छूट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने यूपी पुलिस में आरक्षी (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर होने वाली भर्ती में आयु सीमा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया है।

दरअसल, यूपी पुलिस में करीब 32 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी, जिसे अब राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस में 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष का शिथिलीकरण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं की मेहनत और आकांक्षाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़े:- युवाओं के लिए खुशखबरी: घर बैठे हो जाएगा ये काम, योगी सरकार देगी नई सुविधा

सरकार का यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत लिया गया है। यह फैसला 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के क्रम में 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से लागू किया गया है। इससे उन लाखों अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो अब तक आयु सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती 2026 की घोषणा के साथ ही आयु सीमा बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के कई नेताओं ने भी समर्थन किया था। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां इस मांग को उठाया था, वहीं भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयु सीमा में छूट देने का अनुरोध किया था।

सरकार के इस फैसले को प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

युवाओं के लिए खुशखबरी: घर बैठे हो जाएगा ये काम, योगी सरकार देगी नई सुविधा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अहम कदम उठाया है। अब सिविल सर्विसेज समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि गांव स्तर पर ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राज्य सरकार 30 जनवरी तक सभी जिलों में आवश्यक आईटी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ग्राम पंचायत सचिवालयों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी में है। इस पहल के तहत ग्रामीण युवाओं को उनके गांव में ही बड़े कोचिंग और अध्ययन केंद्रों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं 26 जनवरी तक पुस्तकालयों के लिए फर्नीचर की खरीद पूरी कर लाइब्रेरी को संचालन के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

लाखों डिजिटल कंटेंट से होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन डिजिटल लाइब्रेरी में वाई-फाई सुविधा, एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सिस्टम के साथ-साथ पुस्तकों और डिजिटल अध्ययन सामग्री की व्यापक व्यवस्था होगी। ई-बुक्स, वीडियो और ऑडियो लेक्चर, क्विज और लाखों शैक्षणिक डिजिटल कंटेंट के माध्यम से ग्रामीण युवा अब घर बैठे ही उच्च स्तरीय तैयारी कर सकेंगे।

हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी, लाखों रुपये का निवेश

सरकार की योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। एक लाइब्रेरी पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें दो लाख रुपये की पुस्तकें, लगभग 1.30 लाख रुपये के आईटी उपकरण और करीब 70 हजार रुपये के आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था शामिल है।

यह भी पढ़े:- राम मंदिर के बाद अयोध्या को मिलेगा बड़ा तोहफा, 200 बेड के कैंसर अस्पताल के निर्माण को मिली

यह पहल ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं को समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पंचायत स्तर पर होगी निगरानी व्यवस्था

पंचायतीराज विभाग के अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि सहायक अधिकारी नियमित निगरानी करेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और युवा रोजगार व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पहले से अधिक सक्षम बन सकेंगे।

राम मंदिर के बाद अयोध्या को मिलेगा बड़ा तोहफा, 200 बेड के कैंसर अस्पताल के निर्माण को मिली मंजूरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रामनगरी अयोध्या में अब स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी पहल होने जा रही है। यहां 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने इस परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया है।

प्रस्तावित कैंसर अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और एडवांस मेडिकल डिवाइसेज से लैस होगा। इसका उद्देश्य न सिर्फ अयोध्या, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। इन जिलों में जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां से जरूरत पड़ने पर मरीजों को अयोध्या स्थित मुख्य अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

नमो फाउंडेशन करेगा अस्पताल का निर्माण

यह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहल पर और प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा की प्रेरणा से गठित नमो फाउंडेशन बार कैंसर संस्थान द्वारा बनाया जाएगा। अस्पताल के निर्माण के लिए अयोध्या राज परिवार ने आठ एकड़ भूमि नि:शुल्क दान करने पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़े:- लखनऊ एयरपोर्ट से तीन गुना बढ़ेंगी फ्लाइटें, रनवे से लेकर टर्मिनल तक होगा बड़ा विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदेन सदस्य और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि अस्पताल की पूरी परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही मेडिकल उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इनमें से अधिकांश उपकरण विदेशों से मंगाए जाएंगे।

दो साल में पूरा होने की उम्मीद, ओपीडी जल्द शुरू होगी

नृपेन्द्र मिश्र के अनुसार, उम्मीद है कि यह कैंसर अस्पताल करीब दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान ही ओपीडी सेवाएं शुरू करने की योजना है, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि यहां कैंसर मरीजों का इलाज न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अयोध्या राज परिवार और नमो फाउंडेशन के बीच होगा एमओयू

अयोध्या राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र और युवा साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र ने जानकारी दी कि अस्पताल के लिए भूमि देने को लेकर सहमति बन चुकी है। इस संबंध में औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए वे नमो फाउंडेशन के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे हैं। जल्द ही दोनों पक्षों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

एएसआई करेगा भूमि का सर्वेक्षण

नमो फाउंडेशन बार कैंसर संस्थान के लिए सूर्य कुंड, दर्शन नगर के पास भूमि चिह्नित की गई है। इसके अलावा एक वैकल्पिक स्थल भी प्रस्तावित किया गया है। नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि चयनित भूमि का सर्वेक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा किया जाएगा। उम्मीद है कि एएसआई अपनी रिपोर्ट जनवरी माह के भीतर सौंप देगा।

लखनऊ एयरपोर्ट से तीन गुना बढ़ेंगी फ्लाइटें, रनवे से लेकर टर्मिनल तक होगा बड़ा विस्तार

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में लखनऊ से उड़ानों की संख्या में बड़ा इजाफा होने वाला है। फिलहाल यहां से लगभग 120 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें संचालित हो रही हैं, लेकिन 2028–29 तक यह संख्या बढ़कर 300 से अधिक करने का लक्ष्य तय किया गया है।

एयरपोर्ट के बढ़ते यात्री दबाव और कनेक्टिविटी की जरूरतों को देखते हुए रनवे के विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रनवे को और मजबूत व आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि बोइंग 777 और एयरबस ए350 जैसे बड़े विमानों का नियमित संचालन संभव हो सके।

रनवे, टैक्सीवे और एटीसी होंगे हाईटेक

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार वर्ष 2028 तक नया समानांतर टैक्सीवे पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इसके बाद विमानों की टेक-ऑफ और लैंडिंग में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा, जिससे परिचालन क्षमता में इजाफा होगा।

यह भी पढ़े:- पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में नजर आई मिस्ट्री गर्ल, पावरस्टार के साथ मिलकर काटा केक

इसके साथ ही एयरपोर्ट परिसर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की नई इमारत का निर्माण भी किया जा रहा है, जो अगले दो वर्षों में पूरी हो जाएगी। फिलहाल 72 एटीसी कंट्रोलर विमानों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जबकि आने वाले दो साल में यह संख्या बढ़कर लगभग 300 हो जाएगी। लखनऊ का एटीसी सिस्टम दिल्ली के स्तर का बनाने की तैयारी है और इसके नियंत्रण क्षेत्र का भी विस्तार किया जाएगा।

यात्री क्षमता और पार्किंग में बड़ा इजाफा

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में लखनऊ एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता करीब 1.3 करोड़ है, जिसे अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 3.8 करोड़ तक ले जाने की योजना है। इसके लिए टर्मिनल विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही विमानों की पार्किंग के लिए 70 एप्रन विकसित किए जाएंगे, जिससे एक साथ अधिक विमानों का संचालन संभव होगा।

2028 तक बनेगा मल्टी ट्रांसपोर्ट हब

एयरपोर्ट के विकास का अगला बड़ा चरण ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को लेकर है। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2028 तक टर्मिनल-3 के बाहर एक आधुनिक मल्टी ट्रांसपोर्ट हब तैयार किया जाएगा। इस हब में एक ही छत के नीचे मेट्रो स्टेशन, बस टर्मिनल और मल्टी-लेवल कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार और आसपास की जमीन पर एयरोसिटी विकसित करने की भी योजना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिजनेस होटल, कन्वेंशन सेंटर और लग्जरी रिटेल आउटलेट शामिल होंगे। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि लखनऊ की आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में नजर आई मिस्ट्री गर्ल, पावरस्टार के साथ मिलकर काटा केक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और सेलेब्स की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच उनकी बर्थडे पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

वायरल वीडियो में पवन सिंह एक युवती के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि पवन सिंह ने युवती का हाथ थामकर केक कटवाया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल कौन है।

कौन हैं वीडियो में दिख रही युवती?

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही युवती का नाम महिमा सिंह है, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। महिमा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी और अब भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं।

सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा शेयर किए गए बर्थडे पार्टी के वीडियो में महिमा सिंह की मांग भरी हुई नजर आई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी शादी से जुड़ा सिंदूर है या फिर किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान किया गया मेकअप।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

पवन सिंह ने अपना जन्मदिन लखनऊ में मनाया। बताया जा रहा है कि महिमा सिंह पवन सिंह के हालिया गाने ‘बानी लाइका’ में उनकी हीरोइन हैं, जो पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर ही रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने से जुड़ी कई तस्वीरें महिमा सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी मौजूद हैं।

पहली फिल्म को लेकर भी सुर्खियां

खबर है कि महिमा सिंह पवन सिंह के साथ अपनी पहली भोजपुरी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर चर्चा पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी, जिसके बाद से दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

वायरल बर्थडे वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कोई इसे पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज बता रहा है, तो कोई इसे महज प्रोफेशनल बॉन्डिंग का हिस्सा मान रहा है।

पत्नी ज्योति सिंह ने भी दी बधाई

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि भगवान आपकी सभी इच्छाएं पूरी करें।

यह भी पढ़े:- मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच सीएम योगी का दिल्ली दौरा, मोदी-नड्डा से करेंगे अहम मुलाकात

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। साल 2025 में ज्योति सिंह ने इस संबंध को लेकर अपने आरोप सार्वजनिक किए थे, जिस पर पवन सिंह की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी।

ज्योति सिंह ने हाल ही में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल सकी।

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच सीएम योगी का दिल्ली दौरा, मोदी-नड्डा से करेंगे अहम मुलाकात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं।

सीएम योगी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं के साथ-साथ आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे।

क्यों खास माना जा रहा है सीएम योगी का यह दौरा?

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी राजधानी में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजेश पाठक ने सोमवार सुबह ही भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। ऐसे में यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं को और बल मिल गया है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश कैबिनेट में कई मंत्री पद रिक्त हैं। सूत्रों के अनुसार, नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श चल रहा है। माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 5 January 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रस्तावित बैठक को यूपी संगठन में संभावित फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेतृत्व राज्य में संगठन को और मजबूत करने के लिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले ले सकता है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इन बैठकों को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन चर्चा है कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय और मिशन 2027 की रणनीति इन बैठकों का प्रमुख एजेंडा हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 5 January 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 5 January 2026:आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं केतु सिंह, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है।

मेष राशि

आज भूमि, भवन या वाहन से जुड़ा कोई निर्णय हो सकता है। घर में हल्का तनाव संभव है, लेकिन प्रेम जीवन और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मां का सहयोग मिलेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

आज आपके साहस और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में सफलता के संकेत हैं और अपनों का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

नौकरी और करियर के लिहाज से दिन बेहद शुभ है। सरकारी क्षेत्र से लाभ के संकेत हैं। धन आगमन होगा और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। काली मां को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक संभव है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

मन में अनावश्यक चिंताएं बनी रह सकती हैं। सोच में अस्थिरता रहेगी, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। नए आय स्रोत बन सकते हैं। घर में कुछ तनाव का माहौल रह सकता है। पीली वस्तु का दान करना लाभदायक होगा।

तुला राशि

आज कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में प्रगति होगी। आपका पराक्रम रंग लाएगा। हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

भाग्य आज आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत रहेंगे। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

आज अचानक परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट या परेशानी से बचकर रहें और कोई जोखिम भरा फैसला न लें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में स्थिति संतोषजनक रहेगी। सरकारी मामलों में विवाद से बचें। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली मां को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आय के कई स्रोत सक्रिय रहेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार में अनुकूलता रहेगी। शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा, हालांकि मानसिक व्यस्तता रह सकती है। शिव जी का जलाभिषेक शुभ रहेगा।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन में खटपट संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। शिव जी की पूजा लाभकारी रहेगी।

यूपी में जमीन की हकदारी और नामांतरण होगा आसान, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब जमीन की हकदारी (नामांतरण) और भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके लिए स्टांप एवं पंजीकरण विभाग और राजस्व परिषद मिलकर काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र (NIC) द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के जरिए धारा-34 (नामांतरण) और धारा-80 (भू-उपयोग परिवर्तन) की पूरी प्रक्रिया को एक एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। यह व्यवस्था फरवरी 2026 तक लागू कर दी जाएगी।

नामांतरण की प्रक्रिया होगी तेज और आसान

नई व्यवस्था के तहत जमीन की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण स्वतः डिजिटल रूप से हो जाएगा। इसके लिए अलग से आवेदन करने, लेखपाल की रिपोर्ट लगवाने या कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से खसरा-खतौनी विवरण,मालिकाना हक के प्रमाण,आवश्यक दस्तावेज एक ही बार में उपलब्ध हो जाएंगे और उनकी डिजिटल जांच स्वतः की जाएगी।

भू-उपयोग परिवर्तन भी होगा ऑनलाइन

कृषि भूमि को गैर-कृषि या औद्योगिक उपयोग में बदलने की प्रक्रिया भी अब पूरी तरह डिजिटल होगी। पहले जहां आवेदन, जांच और स्वीकृति के लिए लंबी प्रक्रिया और दौड़-भाग करनी पड़ती थी, अब सभी जानकारियां एक ही ऑनलाइन फॉर्म में ली जाएंगी| भूमि की स्थिति और आसपास के क्षेत्र का डेटा डिजिटल रूप से जांचा जाएगा| लेखपाल की बार-बार रिपोर्टिंग की आवश्यकता समाप्त होगी

SMS और व्हाट्सएप से मिलेंगे नोटिस

नई व्यवस्था में अब डाक के बजाय नोटिस SMS, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भेजे जाएंगे। इससे आवेदकों को तुरंत जानकारी मिलेगी और प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

यह भी पढ़े:- नीला ड्रम मर्डर केस पर बनी वेब सीरीज, इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज

नामांतरण प्रमाण पत्र और भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज कुछ ही दिनों में ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

सरकार का मानना है कि इस डिजिटल पहल से समय की बचत होगी,जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी| ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा| प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी |

नीला ड्रम मर्डर केस पर बनी वेब सीरीज, इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मेरठ के चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस पर आधारित वेब सीरीज अब दर्शकों के सामने आने जा रही है। यह वेब सीरीज ‘हनीमून से हत्या’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 9 जनवरी को रिलीज होगी। सीरीज मेरठ के सौरभ हत्याकांड की घटनाओं पर आधारित है, जिसने देशभर में व्यापक चर्चा बटोरी थी।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी शॉर्ट फिल्म और कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, ZEE5 की यह सीरीज सबसे पहले फुल-लेंथ वेब फॉर्मेट में रिलीज हो रही है।

क्या है नीला ड्रम केस

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या का मामला सामने आया था। आरोप है कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले के सामने आने के बाद यह केस ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ के नाम से देशभर में चर्चित हो गया।

यह भी पढ़े:- नोएडा में सैमसंग कंपनी के कोरियाई मैनेजर की हत्या, लिव-इन पार्टनर पर चाकू 

घटना के बाद दोनों आरोपी कुछ समय के लिए बाहर चले गए थे, लेकिन 18 मार्च 2025 को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तब से दोनों आरोपी मेरठ जेल में बंद हैं और केस की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी है।

कोर्ट में जारी है सुनवाई

सौरभ हत्याकांड में जिला जज कोर्ट में सुनवाई जारी है। अब तक 15 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की गवाही दर्ज की जा चुकी है, जिस पर जिरह शेष है। अगली सुनवाई में इसी पर जिरह होने की संभावना है।