हार्दिक पंड्या-माहीका शर्मा की रेड कार्पेट एंट्री वायरल, फैंस खुश लेकिन ट्रोलर बोले- ‘वहां बच्चे के साथ है और ये…’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान वे अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के साथ हाथों में हाथ लिए नजर आए। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें दोनों ही स्टाइलिश और मैचिंग ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।

मैचिंग लुक और फैंस की प्रतिक्रिया

हार्दिक ने ब्लैक सूट-पैंट पहना था, वहीं माहीका शर्मा भी मैचिंग ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश नजर आईं। रेड कार्पेट पर दोनों का साथ फैंस के लिए एक खास नजारा रहा और पापाराजी भी इस मौके को कैप्चर करने में पीछे नहीं रहे।

यह भी पढ़े:- यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के 9 ठिकानों पर ईडी की रेड, लग्जरी कारें जब्त; करोड़ों

वायरल वीडियो पर फैंस और ट्रोल दोनों ने प्रतिक्रिया दी। एक फॉलोअर ने लिखा, “रब ने बना दी जोड़ी।” वहीं कुछ यूजर्स ने हार्दिक और माहीका की जोड़ी को ट्रोल भी किया। एक कमेंट में कहा गया, वहां वो बच्चे के साथ घूम रही है और ये यहां लड़की ,  में फ्री नहीं हो रहा है।”
कई अन्य कमेंट्स में लिखा गया कि हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ पर ध्यान देकर गुस्सा आता है, जबकि उनके फैंस इस जोड़ी को पसंद कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में

हार्दिक पंड्या बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के उन सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया की निगाह में रहती है। माहीका शर्मा के साथ उनके नाम जुड़ने के बाद फैंस की खुशी के साथ ही हेटर्स की आलोचना भी बढ़ गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles