राजा भैया के खिलाफ सपा उतारेगी ज्योत्सना सिंह? अखिलेश यादव की मुलाकात से मिले सियासी संकेत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल अभी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजा भैया के गढ़ कुंडा से एक युवा महिला चेहरे को मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं। चर्चा है कि यह चेहरा ज्योत्सना सिंह का हो सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अखिलेश यादव की बैठक से मिले संकेत

सूत्रों के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों जिलों के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों का मकसद जमीनी स्थिति का आकलन करना और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लेना है।

यह भी पढ़े:- Aadhaar PVC Card बनवाना हुआ महंगा, अब देने होंगे ज्यादा पैसे; जानिए नया चार्ज और

मंगलवार को हुई एक बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कथित तौर पर कुंडा सीट से ज्योत्सना सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के संकेत दिए। सपा में यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी अखिलेश यादव कई बार इशारों-इशारों में टिकट को लेकर संदेश दे चुके हैं। हाल ही में मेहनौन सीट को लेकर भी एक युवा महिला नेता को इसी तरह संकेत दिया गया था।

कौन हैं ज्योत्सना सिंह?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योत्सना सिंह प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। ज्योत्सना के समाजवादी पार्टी से पारिवारिक और राजनीतिक दोनों तरह के गहरे संबंध हैं।

ज्योत्सना सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के बीच अच्छी दोस्ती बताई जाती है। दोनों परिवारों के आपसी संबंध भी हैं और लंबे समय से सपा से जुड़े हुए हैं। ज्योत्सना ने वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

उनके पिता राजकुमार सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और सपा प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं उनकी मां भी सक्रिय राजनीति में हैं। वे सदर ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं और वर्तमान में सपा महिला सभा, प्रतापगढ़ की जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles