निकोलस मादुरो मैनहट्टन कोर्ट में पेश, कैदियों वाला जंपसूट पहन लंगड़ाते नजर आए

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित संघीय अदालत में पेश किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मादुरो भूरे रंग का कैदियों वाला जंपसूट और जूते पहने हैं और लंगड़ाते हुए कोर्ट में प्रवेश कर रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी कस्टडी में दिखाई दी।

मादुरो की सुनवाई के दौरान मैनहट्टन कोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बैरिकेडिंग और पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई थी, और मुख्य प्रवेश पर भी सुरक्षा अधिकारी तैनात रहे।

किस जज की अदालत में चल रहा मामला

मादुरो का केस जज एल्विन के हेलेर्सटीन की अदालत में सुनवाई के लिए है। 92 वर्षीय जज एल्विन को 1998 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नियुक्त किया था। वह 2011 से न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में सीनियर जज हैं।

यह भी पढ़े:- कन्नौज जेल से दो कैदी फरार, नए साल का जश्न मनाते अफसरों पर लापरवाही का आरोप, 5 सस्पेंड

उनके करियर में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई बड़े मामले शामिल हैं।

किस जेल में रखा गया है

निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित जेल में रखा गया है, जो लंबे समय से सुरक्षा और अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में रही है। इस जेल में पहले संगीतकार आर. केली और रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स जैसे चर्चित कैदी रह चुके हैं।

अमेरिका द्वारा गिरफ्तारी

मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने शनिवार तड़के सैन्य अभियान के दौरान उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले अमेरिकी युद्धपोत और फिर न्यूयॉर्क शहर के उपनगर में स्थित हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां से हेलीकॉप्टर और बख्तरबंद वाहनों के काफिले के जरिए मैनहट्टन ले जाया गया, ताकि उन्हें पास के अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) कार्यालय में पेश किया जा सके।

मादुरो पर मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप हैं, और वे अमेरिका में इसी मामले का सामना कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles