Home Blog Page 144

Aaj Ka Rashifal 9 January 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 9 January 2026:दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है। आज गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

आज शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन बेहद अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार में लाभ होगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

घर-परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लग्जरी लाइफ से जुड़ी चीजें मिलेंगी। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और करियर में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम और संतान मध्यम, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

धन आगमन के योग बन रहे हैं और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। हालांकि जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूरी बनाए रखें, वरना नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी अच्छे रहेंगे। हरी वस्तु का दान शुभ होगा।

कन्या राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और जरूरत की चीजें आसानी से मिलेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी पक्ष मजबूत हैं। घर-परिवार में हल्का तनाव रह सकता है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

मानसिक चिंता बनी रह सकती है और स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर मजबूत रहेगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बेहद अच्छे रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, बाकी भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। कोर्ट-कचहरी और सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। गणेश जी को प्रणाम करें।

मकर राशि

सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सरकारी या राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतें। भाग्य साथ देगा और करियर में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छे और व्यापार अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग हैं। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि

चोट या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

आज का दिन काफी शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय आनंददायक रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के योग हैं। हरी वस्तु का दान करें।

लखनऊ समेत 6 और जिलों में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, जानें अब तक किन जिलों में DM ने दिए बंदी के आदेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर और गलन को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

गुरुवार को लखनऊ, औरैया, झांसी, आगरा, कानपुर नगर और सीतापुर में स्कूलों को बंद रखने या अवकाश बढ़ाने के आदेश जारी किए गए। वहीं इससे पहले लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और प्रयागराज में भी डीएम द्वारा स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है।

इन जिलों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां

जारी आदेशों के अनुसार—

  • औरैया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • सीतापुर में कक्षा 8 तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • आगरा में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद किए गए हैं। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।

झांसी में भी 10 जनवरी तक अवकाश

झांसी में भी डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिवसागर ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कानपुर नगर में शीतलहर के चलते स्कूल बंद

भीषण सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए कानपुर नगर में भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े:- UP में 20 IPS के बाद 4 IAS अफसरों के तबादले, प्रतीक्षारत प्रशांत कुमार बने राज्य सूचना आयोग के

डीएम ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रयागराज में 12वीं तक छुट्टी

प्रयागराज में पहले ही डीएम द्वारा कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 10 जनवरी (शनिवार) तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने स्पष्ट किया कि इस दौरान शिक्षक और अन्य स्टाफ स्कूलों में उपस्थित रहकर अपने प्रशासनिक कार्य करेंगे। आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश सभी स्कूल प्रबंधन को दिए गए हैं।

UP में 20 IPS के बाद 4 IAS अफसरों के तबादले, प्रतीक्षारत प्रशांत कुमार बने राज्य सूचना आयोग के सचिव

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद योगी सरकार ने गुरुवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे कुमार प्रशांत को अब राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

कुमार प्रशांत का तबादला पहले निदेशक समाज कल्याण से सचिव गृह पद पर किया गया था, लेकिन उन्होंने उस पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया था। अब सरकार ने उन्हें नई तैनाती देते हुए राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया है।

गौरतलब है कि कुमार प्रशांत के समाज कल्याण निदेशक रहते हुए अभ्युदय कोचिंग योजना में कोर्स कोऑर्डिनेटर पदों की भर्ती में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसे लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी।

अन्य IAS अधिकारियों के तबादले

तबादला आदेश के तहत राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं डॉ. वेदपति मिश्रा, जो अब तक राज्य सूचना आयोग में सचिव थे, उन्हें महानिदेशक पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े:- सैकड़ों गाड़ियों का जुलूस, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश; जन्मदिन पर दिखा बृजभूषण शरण 

इसके अलावा प्रांजल यादव से सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। हालांकि वे सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पद पर बने रहेंगे।

एक दिन पहले 20 IPS अधिकारियों के हुए थे तबादले

इससे पहले बुधवार को यूपी पुलिस में प्रोन्नति के बाद 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इस सूची में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल थे। दो वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त कार्यभार हटाया गया, जबकि कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रतीक्षारत चल रहीं किरण एस. को लखनऊ रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया। हाल ही में उनका डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोशन हुआ था। वहीं आईजी मानवाधिकार अपर्णा कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

एडीजी प्रयागराज डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जालौन पीटीएस के एडीजी ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का नया एडीजी बनाया गया। इसके साथ ही मानवाधिकार और लॉजिस्टिक्स विभागों में भी आपसी अदला-बदली की गई है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

सैकड़ों गाड़ियों का जुलूस, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश; जन्मदिन पर दिखा बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन जैसा नजारा देखने को मिला। इस मौके पर सैकड़ों गाड़ियों का भव्य जश्न जुलूस निकाला गया, जिसमें खुली जीप में सवार बृजभूषण शरण सिंह पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। खास बात यह रही कि स्वागत के लिए बुलडोजर के जरिए भी पुष्पवर्षा की गई, जिसने पूरे आयोजन को चर्चा में ला दिया।

जन्मोत्सव के दौरान संतों का आशीर्वाद, राष्ट्र कथा महोत्सव का समापन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन के जरिए पूर्व सांसद का क्षेत्र में मजबूत जनाधार और दबदबा साफ नजर आया।

राष्ट्र कथा महोत्सव का विधिवत समापन

सरयू तट स्थित नंदिनी निकेतन में 1 जनवरी से आयोजित राष्ट्र कथा महोत्सव का समापन बृजभूषण शरण सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। कथा विराम के बाद सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने विशेष उद्बोधन में गोमाता संरक्षण और गोपालन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि “दसवीं शताब्दी से पहले भारत विश्वगुरु था और इसका प्रमुख कारण गोमाता का सम्मान था। जब तक हर भारतीय घर में गोमाता को पूजनीय स्थान नहीं मिलेगा, तब तक भारत पुनः विश्वगुरु नहीं बन सकता।”

सुबह से ही लगा बधाई देने वालों का तांता

विश्नोहरपुर स्थित पूर्व सांसद के आवास पर तड़के करीब तीन बजे से ही समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी। फूल-मालाओं और उपहारों के साथ लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह फूलों से सजी खुली जीप में सवार होकर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ नंदिनी निकेतन पहुंचे।

यह भी पढ़े:- ED पर चोरी का आरोप: I-PAC ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

रास्ते में नवाबगंज और आसपास के इलाकों में जगह-जगह फूलों की वर्षा और “जन्मदिन मुबारक” के नारों से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

संतों का आशीर्वाद और गौ-पूजन

नंदिनी निकेतन पहुंचकर पूर्व सांसद ने गोमाता नंदिनी और महाराज रघु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अयोध्या समेत विभिन्न स्थानों से आए हजारों संत-महंतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गोमाता की परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

ढाई करोड़ रुपये का रेस घोड़ा मिला उपहार में

जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने बृजभूषण शरण सिंह को करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का रेस घोड़ा भेंट किया। यह घोड़ा अब तक सात रेस में हिस्सा लेकर 22 लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि जीत चुका है। घोड़ों और गौ-सेवा के शौकीन बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में पहले से ही कई कीमती घोड़े मौजूद हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

जन्मोत्सव के अवसर पर थारू समाज के कलाकारों और बिहार की लोकगायन परंपरा से जुड़े कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। अवधी और भोजपुरी लोकगायन की चर्चित कलाकार हेमा पाण्डेय और सविता पाण्डेय, साथ ही गुरूवचन सिंह, गगनदीप सिंह और गुड्डू पाण्डेय ने भक्ति और लोकधुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा रघुविद्यापीठ इंदिरापुरम और नंदिनी विद्यालय की छात्राओं की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।

ED पर चोरी का आरोप: I-PAC ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए काम कर रही पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद सियासी और कानूनी घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को हुई छापेमारी के बाद I-PAC ने न सिर्फ ईडी पर चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, बल्कि छापेमारी पर रोक लगाने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई ईडी की तलाशी कार्रवाई करीब नौ घंटे तक चली। जांच एजेंसी ने कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और सॉल्ट लेक स्थित फर्म के कार्यालय में छापेमारी की। कार्रवाई दोपहर करीब 3 बजे समाप्त हुई।

ईडी पर दस्तावेज चोरी का आरोप

ईडी की टीम के जाने के तुरंत बाद प्रतीक जैन की पत्नी ने शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि छापेमारी के दौरान उनके घर से महत्वपूर्ण और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए

यह भी पढ़े :- प्रेमानंद महाराज ने बताया गलती और पाप का फर्क, जानिए सही प्रायश्चित का तरीका

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ईडी के खिलाफ चोरी की औपचारिक शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने यह छापेमारी कथित मल्टी-करोड़ रुपये के कोयला चोरी घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की है। कोलकाता के अलावा दिल्ली में भी चार परिसरों समेत कुल करीब 10 ठिकानों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया।

प्रतीक जैन के घर और दफ्तर पहुंचीं ममता बनर्जी

छापेमारी की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद पहले प्रतीक जैन के आवास और फिर सॉल्ट लेक स्थित I-PAC कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, टीएमसी से जुड़े आंतरिक दस्तावेज, हार्ड डिस्क और चुनावी रणनीति से संबंधित संवेदनशील डेटा जब्त करने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि I-PAC न केवल टीएमसी को पॉलिटिकल कंसल्टेंसी देती है, बल्कि पार्टी के आईटी और मीडिया मैनेजमेंट का भी काम संभालती है। ऐसे में छापेमारी को लेकर सियासी तापमान और बढ़ गया है, खासकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल की पहली छमाही में प्रस्तावित हैं

प्रेमानंद महाराज ने बताया गलती और पाप का फर्क, जानिए सही प्रायश्चित का तरीका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वृंदावन के प्रसिद्ध और पूज्य संत प्रेमानंद महाराज अपने सरल लेकिन गहरे आध्यात्मिक विचारों के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रवचन और एकांतित वार्तालाप लाखों लोगों के मन को शांति देते हैं। श्रद्धालु उनसे जीवन, धर्म और आचरण से जुड़े सवाल पूछते हैं, जिनके उत्तर सीधे हृदय को छू जाते हैं।

हाल ही में हुए एक एकांतित संवाद के दौरान एक महिला श्रद्धालु ने प्रेमानंद महाराज से ऐसा प्रश्न पूछा, जो लगभग हर व्यक्ति के मन में कभी न कभी जरूर आता है। महिला ने जानना चाहा कि गलती और पाप में क्या अंतर है और इनका प्रायश्चित कैसे करना चाहिए। इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने बेहद सहज और भावपूर्ण उत्तर दिया।

गलती और पाप में क्या है अंतर?

प्रेमानंद महाराज ने समझाया कि यदि कोई कार्य बिना सोचे-समझे, अचानक या अनजाने में हो जाए, जिसमें न कोई पूर्व संकल्प हो और न कोई दुर्भावना, तो वह गलती कहलाती है। उदाहरण के तौर पर यदि चलते समय किसी से टक्कर लग जाए, तो वह गलती है क्योंकि उसमें कोई इच्छा या योजना शामिल नहीं होती।

यह भी पढ़े:- पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ी बहादुर बेटी, गन्ने से वार कर छुड़ाया पिता को

वहीं दूसरी ओर, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर, सोच-समझकर और संकल्प के साथ गलत कार्य करता है, तो वह पाप की श्रेणी में आता है। जैसे चोरी करना, किसी के प्रति बुरी भावना रखना या अनैतिक आचरण करना। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो कर्म पहले मन में विचार करके, इच्छा से किया जाए, वही पाप होता है।

गलती और पाप का प्रायश्चित कैसे करें?

प्रेमानंद महाराज के अनुसार गलती और पाप—दोनों का ही प्रायश्चित संभव है। इसके लिए सबसे पहले दृढ़ संकल्प लेना जरूरी है कि उस गलती या पाप को दोबारा नहीं दोहराएंगे। इसके बाद भगवान के नाम का जप और कीर्तन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण, जप और कीर्तन सभी प्रकार के पापों का नाश करता है। सच्चे मन से नाम जप करने से आत्मा शुद्ध होती है और व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ी बहादुर बेटी, गन्ने से वार कर छुड़ाया पिता को

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक साहसिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझौला बिल्लौच के मजरा नजरपुर मंडैयो गांव में बुधवार को जंगल में पत्ती बीनने गए एक अधेड़ व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद उसकी बेटी ने अदम्य साहस दिखाते हुए गुलदार से भिड़कर अपने पिता की जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय रफीक पुत्र ननुवा अपनी 32 वर्षीय बेटी केसर जहां के साथ गांव के पास जंगल में पशुओं के लिए गन्ने की पत्तियां बीनने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक रफीक पर हमला कर दिया और उसके पैर को अपने जबड़े में दबा लिया।

अचानक हुए इस हमले से कुछ पल के लिए घबराई केसर जहां ने हिम्मत नहीं हारी। उसने पास में रखा गन्ना उठाया और गुलदार के मुंह पर लगातार कई वार किए। बेटी के साहसिक प्रतिरोध के आगे गुलदार कुछ ही पलों में रफीक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद केसर जहां ने तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ रफीक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते छह महीने से क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। भाजपा के चांदपुर विधानसभा प्रभारी सतवीर सिंह मलिक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने करीब 15 दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन उसमें चारा न डाले जाने के कारण गुलदार उसमें नहीं फंस सका।

तार में फंसा गुलदार का शावक, रेस्क्यू के दौरान मची अफरातफरी

इसी क्षेत्र में गुलदार से जुड़ी एक और घटना सामने आई है। चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित आइडियल इंटर कॉलेज के पास एक गुलदार का शावक पेड़ पर लगे तार में फंस गया। राहगीरों ने शावक की दहाड़ सुनकर वन विभाग को सूचना दी।

बताया गया कि बुधवार सुबह आइडियल पब्लिक स्कूल के पास अमरूद के पेड़ में लिपटे तार में गुलदार का शावक किसी समय फंस गया था। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की कोशिश की, तभी शावक अचानक तार से निकलकर भाग गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि इलाके में मादा गुलदार की मौजूदगी की सूचना मिली है। इसके चलते क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।

बेईमानी न पहले थी, न अब: चुनाव आयोग का अखिलेश यादव पर पलटवार, ‘भेड़िया आया’ कहानी की दिलाई याद

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत करीब तीन करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जाने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग और योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम जोड़े और हटाए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से सवाल किया था कि “बेईमानी पहले हो रही थी या अब हो रही है?” इस पर अब निर्वाचन आयोग ने सख्त जवाब देते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि न तो पहले कोई बेईमानी हो रही थी और न ही अब हो रही है। साथ ही आयोग ने अखिलेश यादव को इशारों में ‘भेड़िया आया’ वाली कहानी की याद भी दिलाई।

दरअसल, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद सामने आया कि लगभग तीन करोड़ नाम सूची से हटाए गए हैं। समाजवादी पार्टी का कहना था कि पहले मुख्यमंत्री ने चार करोड़ नाम कटने की बात कही थी, फिर आयोग की सक्रियता के बाद करीब एक करोड़ नाम दोबारा जोड़ दिए गए। पार्टी ने सवाल उठाया कि ये नाम अचानक कहां से आए और क्या यह चयनात्मक प्रक्रिया है।

इसके जवाब में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि निर्वाचन आयोग पहले भी सक्रिय था, आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाने की मांग सभी दलों ने की थी।

CEO ने स्पष्ट किया कि 12 नवंबर को मीडिया इंटरव्यू में ही बता दिया गया था कि लगभग 2.97 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची से हटने वाले हैं, इसलिए अतिरिक्त 15 दिन का समय लिया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स को उन मतदाताओं की सूची दी गई जिनके नाम हटाए जा रहे थे।

इस प्रक्रिया के दौरान 8 से 9 लाख नए नाम ड्राफ्ट सूची में जोड़े गए, और जब 26 दिसंबर को एसआईआर पूरा हुआ, तब 27 अक्टूबर 2025 की मतदाता सूची की तुलना में 6 जनवरी 2026 की ड्राफ्ट सूची में 2.8876 करोड़ नाम ही कम पाए गए

निर्वाचन आयोग ने दो टूक कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में कोई बेईमानी नहीं हुई

इसके साथ ही आयोग ने प्रसिद्ध Aesop की कहानी ‘The Boy Who Cried Wolf’ का जिक्र करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी कि बार-बार झूठे आरोप लगाने से एक समय ऐसा आता है जब सच भी भरोसे के लायक नहीं रह जाता।

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026 – दो राशियों को रहना होगा सतर्क, जोखिम से बचें

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026:ग्रहों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। 8 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल—

मेष राशि

विद्यार्थियों को नए एडमिशन या पढ़ाई से जुड़े फैसले आज टालने की सलाह दी जाती है। मानसिक असमंजस रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। कारोबार स्थिर बना रहेगा और सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी होगा।

वृषभ राशि

घर-परिवार से जुड़ा सुख प्रभावित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काली मां की पूजा शुभ रहेगी।

मिथुन राशि

कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। नाक, कान या गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि

आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मुंह से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। निवेश से दूरी बनाएं, धन हानि के संकेत हैं। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, कर्ज की स्थिति बन सकती है। सिरदर्द, आंखों की समस्या और अनजाना भय परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि

मानसिक तनाव रह सकता है। यात्रा से बचना बेहतर होगा, जरूरी हो तो सावधानी रखें। भ्रमित करने वाली जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

राजनीति और सरकारी मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। कारोबार में भी अस्थिरता रह सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि

आज भाग्य के भरोसे कोई बड़ा निर्णय न लें। मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली स्थितियों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से लाभ मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु पास रखें।

मकर राशि

दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। परिस्थितियां अनुकूल नहीं दिख रही हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल देना लाभदायक होगा।

कुंभ राशि

नौकरी और करियर में जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और सूई चुभोई, थाने में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप, पुलिस पर धमकाने की बात भी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने में एक युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय और हैवानियतपूर्ण व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष कुमार के परिजनों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

क्या हुआ मामला

मनीष भेरोखड़ा गांव के संजय पोद्दार के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि वह ताजपुर स्थित सोनी ज्वेलर्स में काम करते हैं। कुछ दिन पहले दुकान में चोरी हुई थी और दुकानदार ने संदेह के आधार पर मनीष को बुलाकर बंधक बनाया, पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें चार दिन तक हिरासत में रखा और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। मनीष का कहना है कि हिरासत के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके शरीर के संवेदनशील हिस्से में सुई चुभाई और प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की हरकत की।

यह भी पढ़े:- Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: 350 इंजीनियर पदों पर भर्ती

मनीष ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को धमकाया।

भर्ती और स्वास्थ्य

मनीष को चार जनवरी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पिता संजय पोद्दार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष

ताजपुर थाने के थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।