प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और सूई चुभोई, थाने में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप, पुलिस पर धमकाने की बात भी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने में एक युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय और हैवानियतपूर्ण व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष कुमार के परिजनों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

क्या हुआ मामला

मनीष भेरोखड़ा गांव के संजय पोद्दार के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि वह ताजपुर स्थित सोनी ज्वेलर्स में काम करते हैं। कुछ दिन पहले दुकान में चोरी हुई थी और दुकानदार ने संदेह के आधार पर मनीष को बुलाकर बंधक बनाया, पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें चार दिन तक हिरासत में रखा और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। मनीष का कहना है कि हिरासत के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके शरीर के संवेदनशील हिस्से में सुई चुभाई और प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की हरकत की।

यह भी पढ़े:- Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: 350 इंजीनियर पदों पर भर्ती

मनीष ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को धमकाया।

भर्ती और स्वास्थ्य

मनीष को चार जनवरी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पिता संजय पोद्दार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष

ताजपुर थाने के थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles