लखनऊ समेत 6 और जिलों में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, जानें अब तक किन जिलों में DM ने दिए बंदी के आदेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर और गलन को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

गुरुवार को लखनऊ, औरैया, झांसी, आगरा, कानपुर नगर और सीतापुर में स्कूलों को बंद रखने या अवकाश बढ़ाने के आदेश जारी किए गए। वहीं इससे पहले लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और प्रयागराज में भी डीएम द्वारा स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है।

इन जिलों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां

जारी आदेशों के अनुसार—

  • औरैया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • सीतापुर में कक्षा 8 तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • आगरा में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद किए गए हैं। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।

झांसी में भी 10 जनवरी तक अवकाश

झांसी में भी डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिवसागर ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कानपुर नगर में शीतलहर के चलते स्कूल बंद

भीषण सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए कानपुर नगर में भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े:- UP में 20 IPS के बाद 4 IAS अफसरों के तबादले, प्रतीक्षारत प्रशांत कुमार बने राज्य सूचना आयोग के

डीएम ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रयागराज में 12वीं तक छुट्टी

प्रयागराज में पहले ही डीएम द्वारा कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 10 जनवरी (शनिवार) तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने स्पष्ट किया कि इस दौरान शिक्षक और अन्य स्टाफ स्कूलों में उपस्थित रहकर अपने प्रशासनिक कार्य करेंगे। आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश सभी स्कूल प्रबंधन को दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles