Home Blog Page 55

LPG के बाद पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी…, आपकी जेब पर सीधा असर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और लंबे समय से खुदरा कीमतों के स्थिर रहने के कारण जल्द ही आम लोगों को ईंधन महंगा होने का झटका लग सकता है।

क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें हाल ही में 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, जो करीब चार साल का उच्च स्तर है। हालांकि इसमें थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन कीमतें अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार, बदलते हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। लंबे समय से कीमतें स्थिर रहने के चलते सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

तेल बाजार में अस्थिरता की बड़ी वजह मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव है। होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर दुनिया के तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है, और यहां आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। साथ ही ईरान और अमेरिका के बीच तनाव भी स्थिति को और जटिल बना रहा है।

तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव

सूत्रों के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े:- पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी, औद्योगिक डीजल और विमान ईंधन की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी की जा चुकी है।

चुनाव के बाद बढ़ोतरी की चर्चा

विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (री-पोलिंग) कराने का फैसला लिया है। आयोग के निर्देश के अनुसार, इन बूथों पर 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।
इनमें से 11 बूथ 142-मगहरट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि 4 बूथ 143 डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। इन सभी केंद्रों पर दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।

किस आधार पर लिया गया फैसला?

चुनाव आयोग ने यह निर्णय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत लिया है। रिटर्निंग अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर इन बूथों पर मतदान को शून्य घोषित किया गया।
बताया जा रहा है कि दक्षिण 24 परगना जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की गई थी। हालांकि फिलहाल केवल 15 बूथों पर ही री-पोलिंग का आदेश दिया गया है, जबकि बाकी बूथों पर निर्णय का इंतजार है।

भाजपा ने उठाए सवाल

यह भी पढ़े:- इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग खारिज

भारतीय जनता पार्टी ने डायमंड हार्बर क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और चुनावी कदाचार के आरोप लगाए थे। यह क्षेत्र अभिषेक बनर्जी से जुड़ा हुआ है। शिकायतों की जांच के लिए चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को नियुक्त किया था।

4 मई को होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल में 4 मई को मतगणना प्रस्तावित है। इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी होगी। सभी ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की 24 घंटे CCTV निगरानी की जा रही है।
वहीं ममता बनर्जी ने भी मतगणना से पहले संभावित गड़बड़ी को लेकर चिंता जताई थी। कोलकाता में तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने सभी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग खारिज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके ‘इंडियन स्टेट’ वाले बयान को लेकर FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।
यह मामला उस बयान से जुड़ा है, जो राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन के दौरान दिया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और “इंडियन स्टेट” से है। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और भाजपा नेताओं ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
इसी मुद्दे पर सिमरन गुप्ता द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। इससे पहले यह याचिका चंदौसी कोर्ट में भी दाखिल की गई थी, जिसे 7 नवंबर 2025 को खारिज कर दिया गया था। बाद में इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

यह भी पढ़े:- पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान पर नशे में आने के आरोप, विपक्ष का जोरदार विरोध

हाईकोर्ट में 8 अप्रैल को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शुक्रवार को ओपन कोर्ट में सुनाए गए निर्णय में अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए राहुल गांधी को राहत दी।

क्या था पूरा मामला?

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि उनकी विचारधारा पुरानी है और उनकी लड़ाई लंबे समय से आरएसएस की विचारधारा से रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष निष्पक्ष नहीं है, क्योंकि बीजेपी और आरएसएस ने देश की संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। इसी संदर्भ में उन्होंने “इंडियन स्टेट” का जिक्र किया था, जिस पर विवाद शुरू हुआ।

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान पर नशे में आने के आरोप, विपक्ष का जोरदार विरोध

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में शराब के नशे में पहुंचने के आरोप लगाए गए। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला, जिससे सदन का माहौल काफी गरमा गया।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नशे की हालत में विधानसभा में भाषण दे रहे थे। उन्होंने अपने पोस्ट में इस पर गंभीर सवाल उठाए और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि ‘मजदूर दिवस’ जैसे महत्वपूर्ण दिन पर इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अकाली दल ने मुख्यमंत्री के आचरण की निंदा करते हुए उनके एल्कोहल टेस्ट की मांग भी की, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इस बीच, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि सभी विधायकों का एल्कोहल मीटर टेस्ट कराया जाना चाहिए, जिससे किसी भी तरह की शंका दूर हो सके।

यह भी पढ़े: Mystic Capital Financial Services: आसान लोन और तेज फाइनेंशियल सॉल्यूशंस का भरोसेमंद नाम

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोपों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। हंगामे के बीच कांग्रेस ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
फिलहाल, इस पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री या सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन इस घटनाक्रम ने पंजाब की सियासत को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Mystic Capital Financial Services: आसान लोन और तेज फाइनेंशियल सॉल्यूशंस का भरोसेमंद नाम

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- आज के प्रतिस्पर्धी दौर में व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर वित्तीय सहायता बेहद जरूरी हो गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए Mystic Capital Financial Services देशभर में ग्राहकों को तेज, सरल और भरोसेमंद लोन सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

कंपनी का लक्ष्य केवल लोन प्रदान करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सही वित्तीय समाधान और मार्गदर्शन देना है। आसान प्रक्रिया, न्यूनतम दस्तावेज़ और तेज अप्रूवल के साथ Mystic Capital Financial Services तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कई लोन विकल्प

Mystic Capital Financial Services अपने ग्राहकों को अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई तरह के लोन उपलब्ध कराता है।

बिजनेस लोन से मिलेगा कारोबार को बढ़ावा

कंपनी छोटे और बड़े व्यवसायों के लिए Business Loan, MSME Loan, Working Capital Loan और Startup Funding जैसी सुविधाएं देती है। इससे उद्यमियों को अपने बिजनेस का विस्तार करने, मशीनरी खरीदने या कैश फ्लो मैनेज करने में मदद मिलती है।

पर्सनल लोन से आसान होंगे व्यक्तिगत खर्च

मेडिकल इमरजेंसी, शादी, शिक्षा या अन्य जरूरी खर्चों के लिए Personal Loan एक आसान विकल्प के रूप में उपलब्ध है। इसमें कम दस्तावेज़ और तेज प्रोसेसिंग की सुविधा दी जाती है।

होम लोन से साकार होगा घर का सपना

कंपनी विभिन्न बैंकों और NBFC के साथ मिलकर Home Loan, Home Renovation Loan और Balance Transfer जैसी सेवाएं प्रदान करती है, जिससे ग्राहकों को कम ब्याज दर पर बेहतर विकल्प मिलते हैं।

प्रॉपर्टी और शॉर्ट-टर्म फंडिंग के भी विकल्प

Loan Against Property

ग्राहक अपनी रेजिडेंशियल या कमर्शियल प्रॉपर्टी के बदले बड़ी रकम का लोन प्राप्त कर सकते हैं, जो बिजनेस या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए उपयोगी है।

यह भी पढ़े:- EXIT POLL: बंगाल में TMC को बढ़त, भबानीपुर से ममता बनर्जी की जीत के आसार, BJP को बंगाल में बस 50 सीटें

Bridge Funding

तुरंत फंड की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए कंपनी Bridge Funding की सुविधा भी देती है, जिसमें 24–48 घंटे के भीतर फंड उपलब्ध कराया जाता है।

स्टार्टअप और प्रोफेशनल कंसल्टेशन पर फोकस

Mystic Capital Financial Services नए उद्यमियों के लिए Startup Funding के साथ-साथ बिजनेस प्लानिंग, निवेश सलाह और फाइनेंशियल स्ट्रक्चरिंग में भी सहयोग करता है। इसके अलावा कंपनी Financial Consultation के जरिए ग्राहकों को सही लोन चयन, EMI प्लानिंग और क्रेडिट प्रोफाइल सुधारने में मदद करती है।

क्यों बढ़ रही है कंपनी की लोकप्रियता?

  • तेज अप्रूवल और डिस्बर्सल प्रक्रिया
  • न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन
  • कई बैंक और NBFC के साथ साझेदारी
  • हर ग्राहक के लिए पर्सनलाइज्ड समाधान
  • अनुभवी सपोर्ट टीम

कंपनी का लक्ष्य

Mystic Capital Financial Services का उद्देश्य देश के हर व्यक्ति और बिजनेस तक आसान और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी अपने सपनों को फंड की कमी के कारण अधूरा न छोड़े।

EXIT POLL: बंगाल में TMC को बढ़त, भबानीपुर से ममता बनर्जी की जीत के आसार, BJP को बंगाल में बस 50 सीटें

न्यूज़ डेक्स/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल के नतीजों में अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। अधिकांश सर्वे जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के संकेत दे रहे हैं, वहीं एक प्रमुख एजेंसी के आंकड़े इससे अलग कहानी बयान कर रहे हैं। इस सर्वे के मुताबिक, राज्य में तृणमूल कांग्रेस (TMC) मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और भाजपा को सीमित सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

TMC को मिल सकती हैं 200+ सीटें

POLIQ के एग्जिट पोल के अनुसार, TMC को 200 से 220 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसे स्पष्ट बहुमत दिला सकता है। वहीं, भाजपा के खाते में 50 से 82 सीटें आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, वाम दलों को 0 से 3 सीट और कांग्रेस को 1 से 2 सीट मिल सकती हैं। अन्य दलों को भी 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है।

वोट शेयर में भी TMC आगे

एजेंसी के मुताबिक, वोट प्रतिशत के मामले में भी TMC बढ़त बनाए हुए है। पार्टी का वोट शेयर 47 से 49 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं भाजपा का वोट शेयर 37 से 39 प्रतिशत के बीच रह सकता है। वाम दलों को 6 से 8 फीसदी और कांग्रेस को 3 से 5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। अन्य दलों का वोट शेयर 2 से 4 फीसदी तक रह सकता है।

हाई प्रोफाइल सीटों पर दिलचस्प मुकाबला

राज्य की सबसे चर्चित सीटों में भबानीपुर और नंदीग्राम शामिल हैं। भबानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, भबानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की जीत की संभावना जताई गई है, जबकि शुभेंदु अधिकारी यहां पीछे रह सकते हैं।

वहीं नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी के जीतने का अनुमान है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से दीपशिखा भौमिक और वाम दलों की ओर से अभिजीत बंदोपाध्याय मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि 2021 में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करीबी अंतर से हराया था।

अन्य एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

हालांकि, सभी सर्वे एक जैसे नतीजे नहीं दिखा रहे हैं। कई अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कुछ सर्वे में भाजपा को 140 से 190 सीटों तक मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को 100 से 180 सीटों के बीच बताया गया है।

इससे साफ है कि अंतिम नतीजों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और तस्वीर 4 मई को ही साफ होगी, जब भारत निर्वाचन आयोग आधिकारिक परिणाम घोषित करेगा।

भबानीपुर सीट का महत्व

भबानीपुर सीट को TMC का मजबूत गढ़ माना जाता है। कोलकाता के कई अहम वार्ड इस विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। इस सीट पर TMC के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है, वहीं भाजपा यहां बड़ी जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

चुनाव से पहले ही भाजपा ने इस सीट पर विशेष रणनीति के तहत अपना कैंपेन तेज कर दिया था।

आज का राशिफल 1 मई 2026: बुधादित्य राजयोग और बुद्ध पूर्णिमा पर जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, साथ ही चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में स्थित है। बुद्ध पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। सूर्य और बुध मेष राशि में युति बनाकर प्रभावशाली योग बना रहे हैं, वहीं शुक्र वृषभ राशि में स्वगृही हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल—

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और नौकरी में स्थिरता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों पर नियंत्रण रहेगा, लेकिन सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है। सिर या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज भावनात्मक फैसले लेने से बचें। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ माना गया है।

कर्क राशि

गृहस्थ जीवन में तनाव के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

आज आपके पराक्रम का फल मिलेगा। व्यापार में सफलता और संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ है।

कन्या राशि

धन लाभ के प्रबल योग हैं। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

आपका आकर्षण और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरी और पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। जीवन में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति होगी। नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

खर्चों में बढ़ोतरी से मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा।

धनु राशि

आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि

कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कानूनी मामलों में जीत के संकेत हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। मां काली की पूजा करना शुभ फल देगा।

कुंभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ है।

मीन राशि

आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है। चोट या किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मां काली की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

‘सपा राज में जंगलराज, अब रामराज’-विधानसभा में बोलीं पूजा पाल, CM योगी का भी विपक्ष पर हमला

लखनऊ /सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। विधायक Pooja Pal ने सदन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला किया और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया।

‘जंगलराज से रामराज’ तक का दावा

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान पूजा पाल ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को “जंगलराज” के नाम से जाना जाता था, जबकि अब राज्य “रामराज्य” की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता था।

महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

विधायक ने कहा कि पहले बेटियों के साथ होने वाले अपराधों में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई कमजोर रहती थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

सपा पर गंभीर आरोप

पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिलता था और कई मामलों में न्याय मिलने के बाद भी राजनीतिक स्तर पर सवाल खड़े किए जाते थे। उन्होंने सदन के माध्यम से ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग भी की।

CM योगी का भी विपक्ष पर वार

इससे पहले मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी विपक्ष, खासकर सपा और कांग्रेस, पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग गलत कार्यों से सत्ता हासिल करते हैं, वे इतिहास में बदनाम होते हैं।

यह भी पढ़े:- बारात के डीजे की तेज आवाज से मुर्गियों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई अहम फैसलों का विरोध किया और संसद में महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर बाधा डालने का काम किया।

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान

विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, तो उनके अधिकारों को लेकर विरोध करना उचित नहीं है।

बारात के डीजे की तेज आवाज से मुर्गियों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

सुल्तानपुर/सर्वोदय न्यूज़:- सुल्तानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बारात में आए डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियों की मौत हो गई. पीड़ित पोल्ट्री फार्म संचालक ने पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने खुद ही मामले का संज्ञान लेकर आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डीजे की आवाज से मची दहशत

घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को गांव निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी, जिसमें बारात कुड़वार क्षेत्र से आई थी।

यह भी पढ़े:- ‘देख सपाई, बिटिया घबराई…’, महिला आरक्षण पर सत्र से पहले CM योगी का विपक्ष पर तीखा वार

बारात के दौरान जब डीजे तेज आवाज में बजता हुआ गांव से गुजर रहा था, उसी समय पास में स्थित साबिर अली के पोल्ट्री फार्म में अचानक भगदड़ मच गई।

140 मुर्गियों की मौत का दावा

पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली का आरोप है कि तेज आवाज से मुर्गियां बुरी तरह घबरा गईं, जिसके चलते करीब 140 मुर्गियों की मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

‘देख सपाई, बिटिया घबराई…’, महिला आरक्षण पर सत्र से पहले CM योगी का विपक्ष पर तीखा वार

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कड़ा हमला बोला है।

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन दलों का इतिहास महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं रहा, वे आज महिला आरक्षण पर राजनीति कर रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने पुराना नारा “देख सपाई, बिटिया घबराई” दोहराते हुए विपक्ष की कार्यशैली पर निशाना साधा।

विशेष सत्र का उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एक दिवसीय विशेष सत्र महिला आरक्षण विधेयक, यानी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’, पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। साथ ही, उन दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है, जिन्होंने इस विधेयक का विरोध किया था।

विपक्ष से जवाब की मांग

सीएम योगी ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे सदन में चर्चा में भाग लें और स्पष्ट करें कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल का विरोध क्यों किया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को अपनी गलती का एहसास है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए या निंदा प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए।

महिला सशक्तिकरण पर सियासत

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं से जुड़े मुद्दों में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है।

यह भी पढ़े: Video:UP Live News: विशेष सत्र में विपक्ष पर CM योगी का हमला, बोले-‘आप लोगों को देख गिरगिट भी शरमा जाए’

सपा का विरोध प्रदर्शन

वहीं Samajwadi Party भी इस मुद्दे पर सक्रिय नजर आई। पार्टी के नेता और विधायक पोस्टर-बैनर के साथ विधानमंडल पहुंचे और महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।