लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों का एक दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार को जारी है। इस दौरान महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सदन में विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि उनके रुख को देखकर “गिरगिट भी शरमा जाए।” उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए और उन्हें जिम्मेदार ठहराया।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान
सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा केंद्र में रही। सरकार का कहना है कि संसद में यह बिल पास नहीं हो पाने के पीछे विपक्ष की भूमिका रही है।
देखे विडियो
वहीं विपक्ष ने इस आरोप को खारिज करते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठाए और सदन के भीतर व बाहर प्रदर्शन किया।
सदन में हंगामे के आसार
बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि सत्ता पक्ष इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़कर पेश कर रहा है।
यह भी पढ़े: UP News: 31 मई तक पूरे होंगे तबादले, योगी कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी
राजनीतिक माहौल गर्म
एक दिवसीय इस विशेष सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है।



