Home Blog Page 263

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली।  वह बीते कुछ समय से दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक 77 वर्ष के थे और हाल के वर्षों में अपने बेबाक बयानों और केंद्र सरकार की नीतियों के मुखर विरोध के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए थे।

छात्र नेता से राज्यपाल तक का सफर

सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर राज्यपाल पद तक पहुंचा। उन्होंने 1970 के दशक में चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय क्रांति दल से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 1974 में बागपत विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने। अपने करियर में वह सांसद, केंद्रीय मंत्री, और राज्यपाल जैसे अहम पदों पर रहे।

पांच राज्यों के राज्यपाल रहे

वह 2017 से 2022 तक कुल 5 राज्योंबिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा, ओडिशा और मेघालय के राज्यपाल रहे। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहा, जब अनुच्छेद 370 हटाया गया और राज्य का पुनर्गठन हुआ। इसी कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिए, जिससे वे विवादों में घिर गए।

सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के दौरान सरकार के तीव्र आलोचक बनकर सामने आए। उन्होंने खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की आलोचना की और विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। वह खुद को चौधरी चरण सिंह का अनुयायी बताते थे और कई राज्यों में किसान रैलियों को संबोधित किया।

अपने कार्यकाल के दौरान हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद उनके खिलाफ ही CBI ने चार्जशीट दाखिल की थी। अस्पताल में भर्ती रहते हुए भी उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, “जो व्यक्ति भ्रष्टाचार उजागर करे, उसी पर केस दर्ज कर दिया जाए, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”

 एक्स (Twitter) से मिली निधन की पुष्टि

उनके निधन की आधिकारिक जानकारी उनके एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की गई। यह वही अकाउंट है जहां 9 जुलाई 2025 को उनके निजी सहायक ने उनकी गंभीर हालत की जानकारी दी थी।

सत्यपाल मलिक भारतीय राजनीति के उन नेताओं में शामिल थे, जो सत्ता में रहते हुए भी बोलने से नहीं डरते थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति ने एक स्वतंत्र विचारधारा वाले नेता को खो दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम अगला मैच कब और कहां खेलेगी? देखें 2025 का पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे का समापन करते हुए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। सोमवार, 4 अगस्त को ओवल में खेले गए निर्णायक टेस्ट में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर दौरे का अंत किया। करीब 6 सप्ताह चले इस दौरे के बाद अब भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से थोड़े समय के लिए बाहर हो चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है — टीम इंडिया अगला मैच कब और कहां खेलेगी?

अगस्त-सितंबर में नहीं होगा कोई इंटरनेशनल मैच

भारत का अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा रद्द हो चुका है, जिसकी वजह से अब भारतीय टीम का अगला इंटरनेशनल मैच सीधे एशिया कप 2025 में होगा। क्रिकेट फैंस को अब करीब एक महीने का इंतज़ार करना होगा।

एशिया कप 2025: भारत का शेड्यूल

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसका आयोजन यूएई (दुबई और अबूधाबी) में किया जा रहा है।

ग्रुप स्टेज मैच:

  • भारत vs यूएई – 10 सितंबर 2025, बुधवार – दुबई
  • भारत vs पाकिस्तान – 14 सितंबर 2025, रविवार – दुबई
  • भारत vs ओमान – 19 सितंबर 2025, शुक्रवार – अबूधाबी

यदि भारत सुपर 4 में पहुंचता है, तो उसके और मुकाबले तय होंगे।

भारत vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज (होम)

एशिया कप के बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

  • 2-6 अक्टूबर 2025 – पहला टेस्ट – अहमदाबाद
  • 10-14 अक्टूबर 2025 – दूसरा टेस्ट – दिल्ली

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (वनडे और T20 इंटरनेशनल)

वनडे सीरीज:

  • 19 अक्टूबर – पहला वनडे – पर्थ
  • 23 अक्टूबर – दूसरा वनडे – एडिलेड
  • 25 अक्टूबर – तीसरा वनडे – सिडनी

 T20 सीरीज:

  • 29 अक्टूबर – पहला T20 – कैनबरा
  • 31 अक्टूबर – दूसरा T20 – मेलबर्न
  • 2 नवंबर – तीसरा T20 – होबार्ट
  • 6 नवंबर – चौथा T20 – गोल्ड कोस्ट
  • 8 नवंबर – पांचवां T20 – ब्रिस्बेन

भारत vs साउथ अफ्रीका (होम सीरीज)

टेस्ट सीरीज:

  • 14-18 नवंबर – पहला टेस्ट – कोलकाता
  • 22-26 नवंबर – दूसरा टेस्ट – गुवाहाटी

 वनडे सीरीज:

  • 30 नवंबर – पहला वनडे – रांची
  • 3 दिसंबर – दूसरा वनडे – रायपुर
  • 6 दिसंबर – तीसरा वनडे – विशाखापत्तनम

 T20 सीरीज:

  • 9 दिसंबर – पहला T20 – कटक
  • 11 दिसंबर – दूसरा T20 – न्यू चंडीगढ़
  • 14 दिसंबर – तीसरा T20 – धर्मशाला
  • 17 दिसंबर – चौथा T20 – लखनऊ
  • 19 दिसंबर – पांचवां T20 – अहमदाबाद

साल 2025 के अंत तक भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा। नए साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसमें 5 T20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

5 अगस्त 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन मेष से मीन राशि तक, ग्रहों की चाल से बन रहे हैं खास योग

5 अगस्त 2025 राशिफल:- 5 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। आज ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में और राहु कुंभ में गोचर कर रहे हैं। वहीं, चंद्रमा सुबह वृश्चिक और दोपहर के बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा। इन खगोलीय बदलावों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries):

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, दोपहर तक सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। दिन को बेहतर बनाने के लिए लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus):

दिन की शुरुआत में जरूरी काम निपटा लें क्योंकि दोपहर के बाद परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini):

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और निजी जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए आज का दिन खास है। नौकरीपेशा लोगों को भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और व्यापार भी मजबूत स्थिति में हैं। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer):

आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ सतर्कता बरतें, बाकी दिन अच्छा बीतेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान और गुणों में वृद्धि होगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान लगाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार में स्थिरता रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

घरेलू कलह के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति संतोषजनक है। शनि देव का स्मरण करते रहें।

तुला राशि (Libra):

आज पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी व व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। रोज़गार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

धन लाभ के योग हैं और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, किसी भी तरह के निवेश से आज बचें और बोलचाल में संयम रखें। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

आज आप ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। जीवन की जरूरतें पूरी होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में संतुलन बना रहेगा। दिन को और शुभ बनाने के लिए लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn):

खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सिरदर्द और आंखों की परेशानी भी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाकी प्रेम और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। यात्रा की संभावना भी बन रही है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces):

कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, वहीं प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत दिख रहा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

भावनगर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के स्वागत में लखनऊ और अयोध्या स्टेशन पर हुआ भव्य कार्यक्रम

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- 03 अगस्त को भावनगर से प्रस्थान कर 04 अगस्त को अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचने वाली 09201 भावनगर–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के स्वागत में लखनऊ जंक्शन और अयोध्या कैंट स्टेशन पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

लखनऊ स्टेशन पर यात्रियों पर पुष्पवर्षा

लखनऊ स्टेशन पर जैसे ही यह विशेष ट्रेन पहुँची, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर रेलवे के सदस्यों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा की और जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी और स्टेशन निदेशक लखनऊ प्रशांत कुमार ने ट्रेन के लोको पायलट को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड्स के बच्चों ने अनुशासित तरीके से पूरे आयोजन को गरिमा प्रदान की।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी हुआ भावनात्मक स्वागत

अयोध्या कैंट स्टेशन पर जब ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य पर पहुँची, तो वहाँ भी रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्काउट्स एवं गाइड्स की मौजूदगी में यात्रियों और ट्रेन क्रू का गर्मजोशी से पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में रेलवे पर्यवेक्षकगण एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ, कुलदीप तिवारी ने बताया कि”रेलवे यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। ऐसे आयोजनों से न सिर्फ यात्रियों में उत्साह बढ़ता है, बल्कि रेलवे की सकारात्मक छवि भी बनती है।”

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, भाजपा बोली- सेना से नफरत करते हैं राहुल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी “भारतीय सेना से नफरत करते हैं” और वे देश की सुरक्षा पर राजनीति कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक जरूर लगाई, लेकिन उनकी टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक करार दिया। कोर्ट ने कहा,“एक सच्चा भारतीय ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता।” यह टिप्पणी दिसंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल द्वारा सेना पर दिए गए बयान को लेकर थी।

भाजपा ने साधा निशाना

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने उन्हें ‘चीन गुरु’ कहते हुए लिखा:“राष्ट्रीय सुरक्षा पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फिर फटकार लगाई। राहुल गांधी चीन के लिए ज्यादा चिंतित हैं।”  शहजाद पूनावाला ने कहा:“सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गया है। राहुल गांधी को सेना से नफरत है।” प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रहे हैं।

किरण रिजिजू का बयान

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी राहुल पर निशाना साधते हुए कहा:“चीन ने भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है — इस तरह का बयान बेबुनियाद और खतरनाक है।”उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि चीन भारत की सीमा में घुसपैठ नहीं कर पाया है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि चीन ने भारत की ज़मीन पर कब्जा कर लिया है और सरकार इस पर चुप है। इस बयान को लेकर भाजपा और रक्षा विशेषज्ञों ने उन्हें लगातार घेरा।

जम्मू-कश्मीर पर फिर हो सकता है बड़ा फैसला? 5 अगस्त को लेकर सियासी हलचल तेज़

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- क्या जम्मू-कश्मीर को 6 साल बाद एक बार फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने जा रहा है? 5 अगस्त से पहले देश की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके साथ ही मंगलवार को एनडीए के संसदीय दल की बैठक भी प्रस्तावित है। इन घटनाक्रमों ने अटकलों को और तेज़ कर दिया है।

 5 अगस्त: ऐतिहासिक फैसलों की तारीख

आपको बतादें कि 5 अगस्त 2019 को ही अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। साथ ही इसी तारीख को राम मंदिर का शिलान्यास भी हुआ था। अब एक बार फिर इसी तारीख के आसपास ‘बड़े फैसले’ की अटकलें लग रही हैं।

फारूक अब्दुल्ला की मांग से चर्चा तेज

नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा:“जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया जाएगा?” साथ ही उन्होंने राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने की भी मांग की और कहा कि जनता की आवाज़ को संसद में रोका जा रहा है।

 क्या है प्रक्रिया – UT से राज्य बनने की?

किसी केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने के लिए संसद में संशोधन विधेयक लाना होता है। यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से प्रभावी होता है। वर्ष 2019 में J&K Reorganization Act के तहत जम्मू-कश्मीर को UT बनाया गया था। अब उसी कानून में संशोधन कर राज्य का दर्जा वापस किया जा सकता है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने अब तक न तो इन अटकलों पर कोई पुष्टि की है और न ही खंडन। हालांकि पहले भी सरकार कह चुकी है कि “सही समय पर” राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। क्या अब वो समय आ गया है? यह सवाल अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।

लखनऊ के लोहिया संस्थान में VIP मरीजों को मिलेगी खास वरीयता, प्रशासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में अब वीवीआईपी और वीआईपी मरीजों को चिकित्सा सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। संस्थान प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे मरीजों के इलाज और देखभाल में कोई चूक न हो।

 VIP मरीजों के लिए विशेष प्रोटोकॉल

1 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि:जैसे ही कोई VIP मरीज (मंत्री, माननीय, वरिष्ठ अधिकारी) अस्पताल पहुंचे, तत्काल संस्थान प्रमुख और संबंधित विभागाध्यक्ष को सूचना दी जाए। साथ ही डॉक्टर और अन्य स्टाफ मरीजों के परिजनों से भी शिष्टाचार और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। किसी भी स्तर पर असम्मानजनक व्यवहार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 इलाज में प्राथमिकता, सभी सुविधाएं उपलब्ध

आदेश में यह भी कहा गया है कि: मरीजों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार बेड, दवा, बिजली-पानी, साफ-सफाई जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। OPD, इमरजेंसी और ICU में VIP मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।पूरे इलाज की निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा की जाए।

 लोहिया संस्थान में रोज़ाना 3000 से ज़्यादा मरीज

आपको बतादें कि लोहिया संस्थान में प्रतिदिन 3000 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। संस्थान में 1000 बेड हैं, जो अक्सर फुल रहते हैं। ऐसे में VIP प्रोटोकॉल को लेकर आम मरीजों के इलाज पर असर न पड़े, यह सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक, हेमंत बोले- “आज मैं शून्य हो गया”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

गंगाराम अस्पताल ने बताया कि शिबू सोरेन 19 जून 2025 से नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती थे और डॉ. ए.के. भल्ला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल के बयान के अनुसार, “लगातार चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद आज सुबह 8:48 पर उनका निधन हो गया।”

झारखंड सरकार ने 4 अगस्त से 6 अगस्त तक राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही, 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा:”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया और कहा:“शिबू सोरेन जमीनी नेता थे जिन्होंने आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए जीवन भर कार्य किया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा:“शिबू सोरेन का जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”

शिबू सोरेन का राजनीतिक जीवन

  • झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता
  • झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे: 2005, 2008, 2009
  • 8 बार लोकसभा सांसद चुने गए
  • केंद्र में 3 बार कोयला मंत्री रहे
  • 1977 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, 1980 से लगातार दुमका से चुने जाते रहे
  • वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे

“गुरुजी” के नाम से मशहूर शिबू सोरेन झारखंड के जनजातीय समाज की आवाज रहे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ /सर्वोदय न्यूज़:- रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 8 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं और बहनें बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगी।

यह निर्णय योगी सरकार द्वारा आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें राज्य के सभी मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी और प्रमुख सचिव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर बहनों को सशक्त और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

किन बसों में फ्री यात्रा?

  • यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) की सभी बसें
  • नगरीय परिवहन सेवा (City Buses)

दोनों प्रकार की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान सभी बस अड्डों और रूट्स पर अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि:राहत शिविरों में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष इंतजाम हों साथ ही दूध, भोजन, पेयजल और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए | सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम कार्यरत रहें| सिर्फ बड़ी और सुरक्षित नावों का उपयोग किया जाएप्रभावित घरों का तत्काल सर्वे कर लाभ दिलाया जाए

जन्माष्टमी को लेकर निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसरों में खुले विद्युत तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए.जन्माष्टमी के पर्व को लेकर मुख्यमंत्री ने मंदिरों में स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि यह पर्व यूपी पुलिस की रिजर्व पुलिस लाइनों में भी मनाया जाता है, ऐसे में आयोजन समितियां स्थानीय प्रशासन से अनुमति अवश्य लें.लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा तय मानकों के अनुरूप रहे, यह सुनिश्चित किया जाए.

हर घर तिरंगा अभियान में यूपी की भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर स्पष्ट किया कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है, और उत्तर प्रदेश को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी है.उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4 करोड़ 60 लाख तिरंगों को पूरे प्रदेश में फहराया जाना है.

उन्होंने बताया कि 2 से 8 अगस्त तक तिरंगा निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए.9 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, महोत्सव और मेला आयोजित किए जाएं.13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, निजी और व्यक्तिगत भवनों पर तिरंगा फहराया जाए.लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोर्टल पर अपलोड करने को भी प्रेरित किया गया है.

180 से ज्यादा ओवर फेंक चुके मोहम्मद सिराज फिर भी 5वें टेस्ट में खेलने को तैयार। कोच मोर्ने मोर्कल को दिया जवाब जीत लेगा दिल।

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- मोहम्मद सिराज—एक ऐसा नाम जो भारतीय तेज गेंदबाजी के मौजूदा स्तंभों में शुमार हो चुका है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इस संस्करण में सिराज अब तक 180 से अधिक ओवर फेंक चुके हैं। यह आंकड़ा न केवल उनके फिटनेस स्तर को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि टीम इंडिया के लिए वह कितने समर्पित हैं।

सिराज अब तक सीरीज में 20 विकेट चटका चुके हैं—सीरीज में सबसे अधिक। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में वह भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज बनकर उभरे हैं और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

कोच मोर्कल से बातचीत ने खोले सिराज के इरादे

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने एक दिल छू लेने वाला वाकया साझा किया। ओवल टेस्ट से पहले जब उन्होंने सिराज से वर्कलोड के बारे में चर्चा की, तो सिराज ने बिना झिझक कहा:“मैं यह टेस्ट खेलना चाहता हूं और इसे टीम के लिए जीतना चाहता हूं।

मोर्कल ने यह बात चौथे दिन के खेल के बाद साझा की और सिराज को एक “नेचुरल लीडर” बताया। उन्होंने कहा कि सिराज ज़्यादा बोलते नहीं हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से टीम का नेतृत्व करते हैं।

सिराज का प्रदर्शन: आंकड़े भी बोलते हैं

  • 180+ ओवर गेंदबाजी (अब तक की सीरीज में)
  • 20 विकेट (सीरीज में सर्वाधिक)
  • ओवल टेस्ट की पहली पारी: 4 विकेट
  • दूसरी पारी में अब तक: 2 विकेट (जैक क्रॉली, ओली पोप)

मोर्कल ने आगे कहा,”वह चेंजिंग रूम का वो लड़का है जो कभी पीछे नहीं हटता। अगर 2-3 ओवर एक्स्ट्रा डालने की बात हो, तो सबसे पहले सिराज सामने आते हैं।”

सिराज: टीम इंडिया के भरोसे का दूसरा नाम

सिराज न सिर्फ गेंद से, बल्कि मानसिकता से भी टीम के लिए रीढ़ बन चुके हैं। ऐसे समय में जब बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं, सिराज ने फ्रंटलाइन लीडरशिप संभाली है।