5 अगस्त 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन मेष से मीन राशि तक, ग्रहों की चाल से बन रहे हैं खास योग

5 अगस्त 2025 राशिफल:- 5 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। आज ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में और राहु कुंभ में गोचर कर रहे हैं। वहीं, चंद्रमा सुबह वृश्चिक और दोपहर के बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा। इन खगोलीय बदलावों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries):

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, दोपहर तक सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। दिन को बेहतर बनाने के लिए लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus):

दिन की शुरुआत में जरूरी काम निपटा लें क्योंकि दोपहर के बाद परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini):

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और निजी जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए आज का दिन खास है। नौकरीपेशा लोगों को भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और व्यापार भी मजबूत स्थिति में हैं। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer):

आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ सतर्कता बरतें, बाकी दिन अच्छा बीतेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान और गुणों में वृद्धि होगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान लगाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार में स्थिरता रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

घरेलू कलह के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति संतोषजनक है। शनि देव का स्मरण करते रहें।

तुला राशि (Libra):

आज पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी व व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। रोज़गार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

धन लाभ के योग हैं और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, किसी भी तरह के निवेश से आज बचें और बोलचाल में संयम रखें। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

आज आप ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। जीवन की जरूरतें पूरी होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में संतुलन बना रहेगा। दिन को और शुभ बनाने के लिए लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn):

खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सिरदर्द और आंखों की परेशानी भी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाकी प्रेम और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। यात्रा की संभावना भी बन रही है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces):

कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, वहीं प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत दिख रहा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles