यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ /सर्वोदय न्यूज़:- रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 8 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं और बहनें बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगी।

यह निर्णय योगी सरकार द्वारा आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें राज्य के सभी मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी और प्रमुख सचिव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर बहनों को सशक्त और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

किन बसों में फ्री यात्रा?

  • यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) की सभी बसें
  • नगरीय परिवहन सेवा (City Buses)

दोनों प्रकार की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान सभी बस अड्डों और रूट्स पर अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि:राहत शिविरों में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष इंतजाम हों साथ ही दूध, भोजन, पेयजल और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए | सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम कार्यरत रहें| सिर्फ बड़ी और सुरक्षित नावों का उपयोग किया जाएप्रभावित घरों का तत्काल सर्वे कर लाभ दिलाया जाए

जन्माष्टमी को लेकर निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसरों में खुले विद्युत तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए.जन्माष्टमी के पर्व को लेकर मुख्यमंत्री ने मंदिरों में स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि यह पर्व यूपी पुलिस की रिजर्व पुलिस लाइनों में भी मनाया जाता है, ऐसे में आयोजन समितियां स्थानीय प्रशासन से अनुमति अवश्य लें.लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा तय मानकों के अनुरूप रहे, यह सुनिश्चित किया जाए.

हर घर तिरंगा अभियान में यूपी की भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर स्पष्ट किया कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है, और उत्तर प्रदेश को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी है.उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4 करोड़ 60 लाख तिरंगों को पूरे प्रदेश में फहराया जाना है.

उन्होंने बताया कि 2 से 8 अगस्त तक तिरंगा निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए.9 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, महोत्सव और मेला आयोजित किए जाएं.13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, निजी और व्यक्तिगत भवनों पर तिरंगा फहराया जाए.लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोर्टल पर अपलोड करने को भी प्रेरित किया गया है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles