Home Blog Page 262

बरेली में गरजे CM योगी: पिछली सरकारें सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का करती थीं सम्मान

बरेली/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली में 2264 करोड़ रुपये की लागत वाली 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि “तुष्टिकरण की राजनीति” करने वाली सरकारें कभी सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं, जबकि भाजपा सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करती है।

CM योगी के प्रमुख बयान:”कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को समाज की जागरूकता और प्रशासन की तत्परता ने असफल कर दिया।”

“आज बरेली नाथ कॉरिडोर और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए जाना जा रहा है, जबकि 2017 से पहले यह दंगों का केंद्र था।”

“आज कोई योजना जाति, मजहब या क्षेत्र के आधार पर नहीं दी जाती। यह नया भारत है, जो सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चल रहा है।”

6000 युवाओं को नियुक्ति पत्र, महिला यात्रियों को रक्षाबंधन पर तोहफा
मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले में 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टैबलेट भी दिए।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर रक्षाबंधन (8, 9 और 10 अगस्त) पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की। यह सुविधा परिवहन निगम और नगर परिवहन की बसों में एक महिला के साथ एक सहयात्री पर लागू होगी।

स्वच्छता अभियान और नागरिक जिम्मेदारी की अपील
सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी काम नहीं, नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी से पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की।

रायबरेली में स्वागत के दौरान बवाल: स्वामी प्रसाद मौर्य को युवक ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने की पिटाई

रायबरेली /सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति उस समय गर्मा गई जब अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर उनके स्वागत के दौरान हमला हो गया। रायबरेली के सारस चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में दो युवक स्वागत करने के बहाने पहुंचे और एक ने पीछे से मौर्य को थप्पड़ मार दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाई जा रही है और उसी दौरान पीछे से एक युवक ने उनके सिर पर थप्पड़ मारा। युवक थप्पड़ मारते ही भागने लगा लेकिन वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप, आरोपी हिरासत में
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों युवकों को समर्थकों की भीड़ से बड़ी मुश्किल से बचाकर हिरासत में लिया। घटना के बाद वहां अफरातफरी और उपद्रव जैसी स्थिति बन गई।

समर्थकों में आक्रोश, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

“ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अयोध्या पुलिस की बड़ी सफलता, घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:- जनपद अयोध्या के थाना तारुन पुलिस ने ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत लगे कैमरों और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए शत-प्रतिशत माल की बरामदगी भी की है।

घटना 3 अगस्त 2025 को थाना तारून क्षेत्र में घटित हुई थी, जहां वादी के घर में घुसकर कीमती जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में मु00सं0 165/25, धारा 331(4)/305(ए), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

पुलिस टीम ने आज 5 अगस्त 2025, सुबह 3:40 बजे, परशुराम डिग्री कॉलेज, नारायनपुर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने 100% चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

राजेन्द्र उर्फ रज्जू (32 वर्ष)

  • पिता: रामलाल
  • पता: बनमनसईया फतेहपुर कमासिन, थाना तारून, अयोध्या
  • आपराधिक इतिहास:
    • 280/22 धारा 379/411 भा.दं.वि
    • 225/23 धारा 457/380 भा.दं.वि
    • 166/24 धारा 4/25 Arms Act
    • 165/25 धारा 331(4)/305(ए), 317(2) BNS

 सनोज (26 वर्ष)

  • पिता: सियाराम
  • पता: सनैसा, थाना महराजगंज, अयोध्या
  • आपराधिक इतिहास:
    • 51/20 धारा 413/420/467/468 भा.दं.वि
    • 341/17 धारा 41/411/413
    • 34/20, 12/20, 152/20 (गैंगस्टर एक्ट सहित)
    • 165/25 धारा 331(4)/305(ए), 317(2) BNS

बरामद की गई चोरी की सामग्री:

  1. दो पीली धातु की अंगूठियां
  2. एक जोड़ी झुमकी (पीली धातु)
  3. दो लेडीज चैन (पीली धातु)
  4. एक मटर माला (पीली धातु)
  5. दो जोड़ी पायल (सफेद धातु)
  6. नकदी ₹2,450/-
  7. तीन मोबाइल फोन
  8. एक गैस सिलेंडर

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • उप निरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी
  • हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव
  • कांस्टेबल गम्भीर सिंह, सोनू यादव, दिनेश कुमार पाल, आशीष यादव,मोहित कुमार थाना तारून, जनपद अयोध्या

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का अभियान रंग लाया

जनपद अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी सामने आई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता (सीसीटीवी कैमरों) की मदद से यह सफल अनावरण किया गया।

Report By- Alok Mishra 

भारत लौटे हेड कोच गौतम गंभीर, बोले— शुभमन गिल की कप्तानी में पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- इंग्लैंड में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मंगलवार को दिल्ली लौट आए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कप्तान शुभमन गिल की खुलकर तारीफ की और पूरी टीम को इस उपलब्धि का हकदार बताया।

गंभीर ने कहा,“मुझे लगता है कि गिल ने शानदार काम किया है, मैं यही कह सकता हूं और वह भारतीय क्रिकेट के लिए आगे भी बेहतर करेंगे।”

“हम बहुत खुश हैं। खिलाड़ियों ने पिछले दो महीनों में पांचों टेस्ट मैचों में बेहतरीन खेल दिखाया है और वे हर तरह की सराहना के हकदार हैं।”

गिल ने कप्तान के तौर पर बनाए 754 रन

शुभमन गिल ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा एक सीरीज में सर्वाधिक है। सीरीज का निर्णायक ओवल टेस्ट भारत ने सिर्फ 6 रन से जीता था, और इसी जीत से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

सिराज, बुमराह, राहुल और जडेजा भी चमके

कोच गंभीर ने किसी एक खिलाड़ी को सबसे बेहतरीन कहना मुश्किल बताया। हालांकि, उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी को सराहा, जिन्होंने सीरीज में 23 विकेट चटकाए और ओवल टेस्ट का निर्णायक विकेट भी लिया।

ये भी पढ़े:- टेस्ट कप्तानी में चमके शुभमन गिल, अब वनडे की बारी? रोहित शर्मा कब तक ?

जसप्रीत बुमराह ने 3 मैचों में 14 विकेट लिए, जबकि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दोनों ने 500 से ज्यादा रन बनाए।

गंभीर ने कहा,“चाहे शुभमन हों, सिराज हों या कोई और… सभी खिलाड़ियों ने पिछले दो महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। मैं एक नाम नहीं ले सकता, पूरी टीम तारीफ के काबिल है।”

टेस्ट कप्तानी में चमके शुभमन गिल, अब वनडे की बारी? रोहित शर्मा कब तक ?

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- शुभमन गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू में क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंकाया है। रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट संन्यास के बाद जब गिल को इंग्लैंड दौरे की कमान सौंपी गई, तो यह एक कठिन परीक्षा मानी जा रही थी। लेकिन गिल ने न केवल अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी, बल्कि बतौर कप्तान भी खुद को साबित किया।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, लेकिन गिल की बल्लेबाजी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए — जो किसी भी भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं। यह आंकड़ा उन्हें डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरी पोजिशन पर ले जाता है, जिन्होंने 1936-37 एशेज में बतौर कप्तान 810 रन ठोके थे।

क्या अब वनडे की कप्तानी भी गिल के नाम?

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गिल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे जल्द ही वनडे टीम की कप्तानी भी संभाल सकते हैं। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा:”गिल तैयार हैं। वो न केवल रन बना रहे हैं, बल्कि नेतृत्व में भी आगे बढ़कर टीम को संभाल रहे हैं। अब सवाल यह है कि रोहित शर्मा कितने समय तक वनडे के कप्तान बने रहेंगे?”

ये भी पढ़े: भारत लौटे हेड कोच गौतम गंभीर, बोले— शुभमन गिल की कप्तानी में पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया

रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में वनडे उनका आखिरी फॉर्मेट बचा है, जहां वे फिलहाल कप्तान हैं। लेकिन 2027 वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 40 हो जाएगी — और यही बात चर्चाओं का कारण बनी हुई है।

बीसीसीआई ने फिलहाल संकेत दिए हैं कि रोहित शर्मा वनडे में कप्तानी जारी रखेंगे, लेकिन शुभमन गिल की धमाकेदार एंट्री ने चयनकर्ताओं को एक मजबूत विकल्प जरूर दे दिया है।

आज का राशिफल 6 अगस्त 2025: जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल 6 अगस्त 2025:- 6 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, शुभ संयोग और व्यावसायिक सफलताओं की सौगात लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा – जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष (Aries)

भाग्य आज आपके पक्ष में है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ी स्थितियां बेहतर होंगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा हो सकता है। चोट या दुर्घटना की आशंका है, सतर्क रहें। जोखिम से दूर रहें। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: पीले वस्त्र या फल का दान करें।

मिथुन (Gemini)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगलों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिलेगी। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

 कर्क (Cancer)

दुश्मन भी आज मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञान प्राप्ति के अच्छे अवसर हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य, लेकिन प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह (Leo)

छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा। भावनाओं पर काबू रखें और रिश्तों में व्यर्थ की बहस से बचें। मानसिक तनाव थोड़ा रह सकता है।
उपाय: लाल रंग की वस्तु पास रखें।

कन्या (Virgo)

घर-परिवार में तनाव संभव है, सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही बेहतर रहेंगे।
उपाय: हरे रंग की वस्तु पास रखें।

तुला (Libra)

आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और दिन ऊर्जावान रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

 वृश्चिक (Scorpio)

धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि जुए या सट्टे से दूर रहें, नुकसान हो सकता है।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। जो चाहिए, वो समय पर मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में दिन शुभ है।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

 मकर (Capricorn)

मन अशांत रह सकता है। सिरदर्द या आंखों में परेशानी संभव है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार में लाभ होगा।
उपाय: मां काली की आराधना करें।

कुंभ (Aquarius)

नई आय के स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन (Pisces)

कानूनी मामलों में जीत के योग हैं। व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: पीले रंग की वस्तु साथ रखें।

Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में 260 पदों पर भर्ती, एसएससी ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप इंडियन नेवी में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जून 2026 (AT 26) कोर्स के लिए यह भर्ती की जा रही है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 260 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल (पदों का विवरण)

ब्रांच/पद का नाम कुल पद
एग्जीक्यूटिव ब्रांच (General Service) 57
पायलट 24
नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर 20
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) 20
लॉजिस्टिक्स 10
एजुकेशन ब्रांच 7
इंजीनियरिंग ब्रांच (General Service) 36
इलेक्ट्रिकल ब्रांच 40
नेवल कंस्ट्रक्टर 16
Naval Armament Inspectorate Cadre (NAIC) 20
लॉ ऑफिसर 2
कुल पद 260

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता और आयु सीमा निर्धारित है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन PDF ध्यान से पढ़ लें।

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

  1. सबसे पहले joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “SSC Officer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  4. ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  6. फॉर्म को सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

जरूरी तारीखें (Important Dates)

  • आवेदन शुरू: 9 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2025
  • कोर्स शुरू होने की संभावित तारीख: जून 2026

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • शॉर्टलिस्टिंग ऑफ एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर
  • SSB इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट
  • अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

उत्तरकाशी में बादल फटा: 5 की मौत, 60 लापता, 100 से ज्यादा लोग फंसे | सेना और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी (उत्तराखंड)/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार देर रात भयंकर बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। घटना हर्षिल आर्मी कैंप के पास की है, जहां आसमान से कहर बरसा और महज 20 सेकंड में पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया।

हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 60 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है। करीब 100 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

20 सेकंड का वीडियो: चीखते-चिल्लाते दिखे लोग

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह देखते ही देखते मलबा, पानी और पत्थरों की धारा धराली कस्बे की गलियों में बहने लगती है। लोग चीखते-भागते नजर आते हैं और कई घर व दुकानें मलबे में समा जाती हैं।

होटल, रेस्टोरेंट, घर सब डूबे मलबे में

बादल फटने से खीरगाढ़ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कस्बे के कई होटल, घर और बाजार क्षेत्र तेजी से आई बाढ़ में बह गए। बाढ़ का पानी और मलबा कई होटलों और दुकानों के अंदर तक घुस गया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी नुकसान हुआ है।

सेना, NDRF, ITBP की टीमें राहत कार्य में लगीं

घटना के 10 मिनट बाद ही सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई, और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

  • 150 भारतीय सेना के जवान
  • ITBP की 3 टीमें
  • NDRF की 4 टीमें
  • SDRF और जिला प्रशासन — सभी लगातार राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:01374-222126, 01374-222722,9456556431

सीएम धामी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है और सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने अपना पूर्व निर्धारित दौरा रद्द कर तत्काल देहरादून रवाना हो गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर स्थिति की जानकारी ली और ट्वीट कर बताया कि ITBP और NDRF की टीमें भेजी जा चुकी हैं, जो जल्द मौके पर पहुंचेंगी और स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगी।

DM उत्तरकाशी का बयान

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि “अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 100 से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं। घटनास्थल के आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां पर्यटक भी फंसे हो सकते हैं। सभी रेस्क्यू एजेंसियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं।”

सरकार ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाएं, अफवाहों से बचें और ज़रूरत पड़ने पर केवल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों 01374-222126, 01374-222722,9456556431 से संपर्क करें।

गंगा मैया पांव धुलने आती हैं: बाढ़ पीड़ितों से यह क्या बोल गए मंत्री संजय निषाद

कानपुर देहात/लखनऊ /सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं योगी सरकार की “टीम-11” के सदस्य और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद का बाढ़ प्रभावितों को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त विवाद का विषय बन गया है। बाढ़ राहत के नाम पर मंत्री के बोल लोगों के जले पर नमक छिड़कने जैसे लगे।

क्या कहा संजय निषाद ने?

डॉ. संजय निषाद, जो कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, मंगलवार को कानपुर देहात में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा: “गंगा मैया, गंगा पुत्रों के पांव धुलने आती हैं। गंगा के पुत्र सीधे स्वर्ग जाते हैं। विरोधी लोग आपको उल्टा-सीधा पढ़ाते हैं। सौभाग्य है सबका कि गंगा जी आ जाती हैं।

गेहूं की फसल अच्छी होती है, भले ही तीन महीने परेशानी हो।”इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें लोग मंत्री के बयान को असंवेदनशील (insensitive) और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं।

वीडियो वायरल, विपक्ष हमलावर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मंत्री और योगी सरकार पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस ने तंज कसा: गंगा मैया गंगा पुत्रों के पैर धोने आती हैं, आदमी सीधे स्वर्ग जाता है ये बयान है योगी सरकार के मंत्री का। मंत्री खुद लखनऊ के पॉश इलाके में रहते हैं, गंगा तो क्या नाली भी उनके दरवाजे पर नहीं बहती। तो क्या इसका मतलब ये निकाला जाए कि मंत्री जी सीधे… वहां जाएंगे?”

कांग्रेस ने आगे लिखा, “जनता को मूर्ख समझने वाले भाजपाई ये भूल जाते हैं कि जनता अब सब कुछ जानती है और समय आने पर हिसाब भी चुकता करेगी।”

गोरखपुर में सफल कैंसर सर्जरी,जटिल-दुर्लभ कैंसर का इलाज और गोरखपुर में भी संभव

गोरखपुर/सर्वोदय न्यूज़:- कैंसर पीड़ितों को अब दुरूह सर्जरी के लिए मुंबई या अन्य बड़े महानगरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जटिल और दुर्लभ कैंसर का इलाज अब गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में ही हो जाएगा। कम समय में ही एक के बाद कैंसर की सफल सर्जरी करने वाले इस चिकित्सालय में कन्याकुमारी से आए बुजुर्ग मरीज का विश्व प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम ने ऑपरेशन कर रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को सफलतापूर्वक हटाया है। यह चिकित्सालय जटिल कैंसर सर्जरी करने वाले देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया है।

एमजीयूजी के परिसर में पिछले साल इसके संबद्ध मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीटों की मान्यता मिलने के साथ ही परिसर में महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय भी पूर्ण रूप से क्रियाशील है। अनेक अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सालय में दुनिया के जाने-माने कैंसर सर्जन और एमपी बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी की सेवा भी मिलती है। बकौल डॉ. माहेश्वरी महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में पिछले कुछ महीनों से हो रहे कैंसर के इलाज की जानकारी सुदूर दक्षिण भारत के कन्याकुमारी निवासी 76 वर्षीय एक मरीज को भी हुई थी। (निजता के कारण मरीज के नाम का उल्लेख नहीं किया जा रहा है)। उसकी लार ग्रंथि में जटिल और दुर्लभ रूप से पाए जाने वाले कैंसर की बीमारी थी। वह कई जगह इलाज कराने के बाद एक नया विश्वास लेकर एमजीयूजी परिसर के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय आया था।

कन्याकुमारी से आए इस मरीज का गत दिनों सुप्राहायॉइड ब्लॉक विच्छेदन के साथ आरटी साइडेड रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को हटाने के लिए एक जटिल कैंसर की सफल सर्जरी की गई। सर्जरी करने वाली टीम का नेतृत्व डॉ. संजय माहेश्वरी ने किया जबकि इस मेडिकल टीम में डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. तिवारी, डॉ. नेहा, ओटी व अन्य स्टाफ शुभ, दीपक, रवि, रघुराम आदि शामिल रहे। महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में दुर्लभ किस्म के जटिल कैंसर की सफल सर्जरी पर एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने प्रसन्नता की है। कुलपति ने कहा है कि कन्याकुमारी से आए मरीज का सफल इलाज यह दर्शाता है कि इस चिकित्सालय की ख्याति पूरे देश में विस्तारित हो रही है। गौरतलब हो कि पूर्व में इस चिकित्सालय में कैंसर की मॉडिफाइड रेडिकल मास्टेक्टॉमी (एमआरएम) सर्जरी भी सफलतापूर्वक हो चुकी है।

देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र तक के मरीजों का ससम्मान इलाज
महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी विश्वास का बड़ा केंद्र बन रहा है। यहां देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र तक के मरीजों का भावपूर्ण स्वागत और ससम्मान इलाज हो रहा है। कन्याकुमारी से आए मरीज के इलाज से पहले गुवाहाटी के एक आईआईटी छात्र का भी सफल इलाज हो चुका है।

सीएम योगी के विजन से मेडिकल हब बन रहा गोरखपुर : डॉ. माहेश्वरी
सुविख्यात कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर देश का ऐसा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर है जहां भौगौलिक सीमाओं से परे लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। सीएम योगी की देखरेख में सरकारी क्षेत्र के साथ ही महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में चिकित्सा की विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं