Home Blog Page 264

आज का राशिफल 4 अगस्त 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल:-  ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में स्थित हैं, वहीं सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु सिंह में, मंगल कन्या में, चंद्रमा वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल — मेष से मीन तक कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या।

मेष राशि (Aries):

आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। आज लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus):

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगलों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। दिन सुखद और संतुलित रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त होगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सशक्त रहेगा। व्यवसाय भी लाभदायक रहेगा। आज लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer):

पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन भावनात्मक निर्णयों से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति औसत रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर है। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि (Leo):

घरेलू विवादों की आशंका है। भूमि, भवन या वाहन की खरीददारी का योग है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापारिक लाभ की संभावना है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद अनुकूल है। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर प्रयास का फल मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra):

धन लाभ का योग है। पारिवारिक विस्तार हो सकता है। हालांकि जुआ, सट्टा, लॉटरी जैसे कार्यों से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में संतोषजनक स्थिति रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

दिनभर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। ज़रूरत की हर चीज़ समय पर मिलेगी। भाग्य आपके साथ है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मिलीजुली रहेगी, लेकिन व्यापार लाभप्रद रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

मन में चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा। व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn):

यात्रा का योग है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। मां काली को नमन करते रहें।

कुंभ राशि (Aquarius):

सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces):

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। समय शुभता की ओर अग्रसर है। लाल वस्तु पास रखें।

पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़  संसद का मानसून सत्र अपने चरम पर है और बिहार SIR रिपोर्ट को लेकर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है। इसी बीच रविवार सुबह दिल्ली के सत्ता गलियारों में एक के बाद एक हुई दो अहम मुलाकातों ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की, और कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

इन दो शीर्ष नेताओं की अलग-अलग मुलाकातें सामान्य घटनाक्रम नहीं मानी जा रही हैं। आमतौर पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री राष्ट्रपति से या तो संयुक्त रूप से किसी औपचारिक अवसर पर मुलाकात करते हैं, या किसी विशेष निमंत्रण के तहत जाते हैं। ऐसे में दोनों की एक ही दिन, कुछ ही घंटों के अंतराल पर राष्ट्रपति से भेंट को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम किसी बड़े निर्णय का संकेत हो सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि या तो सरकार आगामी दिनों में कोई महत्वपूर्ण विधेयक संसद में लाने जा रही है, या फिर उच्च पदों पर बदलाव की पृष्ठभूमि में यह मुलाकातें हुई हैं।

हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ की संभावित विदाई की अटकलें भी मीडिया में चल रही थीं, ऐसे में इन बैठकों को उससे भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से इन मुलाकातों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

5 अगस्त की तारीख पहले से ही राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन मुलाकातों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई यूजर्स इसे ‘बड़ी सियासी हलचल की आहट’ बता रहे हैं।

सरकारी सूत्र अभी तक इन बैठकों को “नियमित शिष्टाचार भेंट” ही बता रहे हैं, लेकिन देश की दो सबसे प्रभावशाली हस्तियों का एक ही दिन, अलग-अलग राष्ट्रपति से मिलना सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। जब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आती, यह कयास लगाना स्वाभाविक है कि दिल्ली में कुछ “बड़ा” पक रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे मंत्रीगण

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के मंत्रीगण बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। अपने-अपने प्रभार के जिलों में मंत्रीगणों का भ्रमण प्रारंभ हो चुका है। वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्यों की वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं, पीड़ितों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और राहत व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक बिना किसी विलंब के सहायता पहुंचे, राहत पारदर्शिता और मानवीय संवेदना के साथ संचालित हो और कोई भी पीड़ित उपेक्षित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह समय संवेदनशीलता, सतर्कता और सेवा का है। सरकार का हर प्रतिनिधि और हर संसाधन जनता के साथ खड़ा है।

इसी क्रम में, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार सुबह जालौन और हमीरपुर जिलों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए राहत शिविरों में पहुँचकर पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न हो और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

प्रयागराज जिले में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने राहत शिविर पहुंचकर पीड़ितों से भेंट की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और ज़रूरतमंदों तक मदद तत्काल पहुँचे। उन्होंने राहत शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने की हिदायत दी।

इटावा में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने नाव के माध्यम से जलमग्न क्षेत्रों तक पहुँचकर लोगों से सीधे संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा, पेयजल और पशुचारे की व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बलिया जिले में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों का मोटरबोट से भ्रमण कर हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने तटबंधों की स्थिति, नावों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं और राहत सामग्री वितरण का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए और कोई भी व्यक्ति सहायता से वंचित न रह जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि “हर पीड़ित तक सहायता, बिना विलंब पहुंचे।”

जालौन जिले में राज्य मंत्री संजय गंगवार ने राहत शिविरों का दौरा कर पीड़ितों से संवाद किया और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु समुचित प्रयास हों, और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न हो। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को कोनिया और राजघाट क्षेत्र में नाव व पैदल भ्रमण कर दर्जनों बाढ़ग्रस्त घरों तक स्वयं राहत सामग्री पहुँचाई। उन्होंने प्रत्येक परिवार को दो पैकेट में लगभग 35 किलो खाद्यान्न, तिरपाल, बाल्टी, मग, मोमबत्ती, सैनिटरी पैड, साबुन, डेटॉल, बिस्कुट, चाय, फल आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की। विधायक ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तत्काल सुनिश्चित हो। शिविरों में दूध, चाय, फल, बिजली, साफ-सफाई, फॉगिंग, ब्लीचिंग की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को चोरी की आशंकाओं से बचाव के लिए निरंतर पेट्रोलिंग करने के लिए कहा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हर प्रभावित जिले की स्थिति की सतत समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में त्वरितता, पारदर्शिता और मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी जाए। राज्य सरकार “हर पीड़ित तक सरकार” की भावना को ज़मीन पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है और जब तक अंतिम पीड़ित तक सहायता नहीं पहुंचती, राहत व पुनर्वास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। स्थानीय प्रशासन चौबीसों घंटे फील्ड पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

लखनऊ में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांतीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ जोर

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:— राजधानी लखनऊ स्थित ठाकुर पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम में रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के सदस्यता अभियान और पर्यावरण विषय पर केंद्रित रही। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय ने प्रमुख रूप से मार्गदर्शन दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल जी ने की, जबकि संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्रा ने किया।

डॉ. प्रमोद पांडेय ने दिया पर्यावरण और उपभोक्ता जागरूकता पर संदेश

डॉ. पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पिछले 50 वर्षों से उपभोक्ताओं के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी, महंगी असमय फल-सब्ज़ियों, और अनावश्यक विज्ञापनों की ओर जनता का ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि ग्राहक अक्सर प्रचार-प्रसार के प्रभाव में आकर ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जिनकी उन्हें वास्तव में आवश्यकता नहीं होती, जिससे संसाधनों की बर्बादी और पर्यावरण को नुकसान होता है।

उन्होंने प्लास्टिक पैकिंग, पेड़ कटाई और उपभोक्ता संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि “हमें भारतीय संस्कृति के अनुसार संसाधनों का सतत और संतुलित उपयोग करना चाहिए।”

प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार पांडेय का समाज फैली विकृतियों पर सन्देश 

प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार पांडेय द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सन 1974 से ग्राहक हित एवं संरक्षण का कार्य करता चला आ रहा है अभी पिछले वर्ष हमारे संगठन के 50 वर्ष पूरे हुए और हमने स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया है । जब हम आर्थिक रूप से व्यवहार को देखते हैं तो बहुत सारी विकृतियों दिखाई पड़ती हैं इसके सुधार हेतु ग्राहक पंचायत संगठन की आवश्यकता है। जो भी प्रमुख समस्याएं आ रही हैं जैसे- विक्रय व सेवा व्यवहार, खाने-पीने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता, बैंकों की कार्यप्रणाली व उनके द्वारा छोटे-छोटे सरचार्ज लगाकर कटौती किया जाना, छोटे सिक्कों का चलन कम होने पर उसे लेने से इनकार किया जाना, टेलीफोन कंपनियों द्वारा मनमाना शुल्क लिया जाना, किसान को अच्छी गुणवत्ता का बीज खाद आदि न मिल पाना व वितरण समय पर ना हो पाना, विद्युत उपभोक्ताओं को आने वाली समस्याएं, प्राइवेट स्कूलों द्वारा अवैध व मनमानी ढंग से फीस व अन्य सुविधाओं के लिए पैसे वसूल किया जाना, चिकित्सा क्षेत्र में जांच व दवा में अत्यधिक मूल्य का लिया जाना, आदि के लिए ग्राहक पंचायत एक ऐसा माध्यम बनकर आता है, जो जन सामान्य की आवाज को मुखर होकर रखने का प्रयास करता है। जिसके लिए समाज के लोगों को ग्राहक पंचायत की सदस्यता लेकर ग्राहक आंदोलन को मजबूत किया जाना चाहिए। ग्राहक पंचायत में ग्राहक कानून बनाने के लिए बहुत प्रयास किया और उसमें सफलता भी मिली, आवासीय व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए रेरा के लिए कार्य किया गया तथा ज्वेलरी की गुणवत्ता में बी. आई.एस. की हॉल मार्किंग विषय पर भी हमें सफलता मिली। हमारे संगठन के प्रयास से बैंक में जो एफडी कराई जाती है वह ₹5 लाख तक गारंटीड हो गई, अभी हम एमआरपी विषय पर कार्य कर रहे हैं। हमारा यह मानना है कि अधिकतम विक्रय मूल्य के साथ उसे वस्तु को तैयार करने में क्या लागत आ रही है, यह भी लिखा जाना चाहिए। यह जानने का ग्राहक का अधिकार है।

पंच परिवर्तन के तहत संगठन का राष्ट्रहित संकल्प

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “पंच परिवर्तन” विषय पर भी चर्चा हुई:

  1. सामाजिक समरसता
  2. कुटुंब प्रबोधन
  3. पर्यावरण संरक्षण
  4. स्वदेशी और आत्मनिर्भरता
  5. नागरिक कर्तव्य

सभी विषयों को संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा गया।

सदस्यता अभियान को मिली गति

प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल ने बताया कि अगस्त माह संगठन के लिए विशेष होता है क्योंकि इसमें वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण और नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया जाता है। सभी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 25 सदस्यता कराने का लक्ष्य दिया गया है।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने 14 अगस्त से पहले गोमतीनगर, आलमबाग, दुबग्गा, राजाजीपुरम, और IIM रोड पर बैठकों के माध्यम से सदस्यता अभियान तेज़ करने की घोषणा की। लखनऊ जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने 14 अगस्त से पहले 200 नवीन सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया।

विधिक और पर्यावरणीय विमर्श

  • प्रांतीय विधि प्रमुख डॉ. सत्येंद्र ने उपभोक्ता फोरम की कार्यप्रणाली और अधिकारों की जानकारी दी।
  • पर्यावरण प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल जी ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति पर जागरूकता पत्रक वितरित किए।

संगठनात्मक नियुक्तियां

बैठक में मीना माहेश्वरी, राजीव सतीजा, निश्चल, विनोद गुप्ता (सरोजिनी नगर अध्यक्ष), अमरजीत सिंह (सचिव) और पंकज शर्मा (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य को नवनियुक्त दायित्व सौंपे गए।

सदस्यता ही संगठन की नींव

बैठक के समापन पर यशपाल जी ने कहा कि उपभोक्ता शोषण के खिलाफ जागरूकता और संगठन का विस्तार दोनों ज़रूरी हैं। उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा भ्रामक विज्ञापनों और उपभोक्ता के आर्थिक शोषण के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें अपनी आवश्यकताओं को समझते हुए एक सतर्क और सजग ग्राहक बनना होगा।

उपस्थित कार्यकर्ता

बैठक में प्रशांत मिश्र, विजय यादव, ऋषभ, आशीष सिंह, दीपक सिंह, सोमेश रस्तोगी, सरोज ठाकुर, नीरज, जानवी दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमीरपुर में कूड़ा गाड़ी से खिचड़ी वितरण! चेयरमैन और ईओ का वीडियो वायरल

हमीरपुर/सर्वोदय न्यूज़:– सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे और अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश आर्य को कूड़ा ढोने वाली गाड़ी में बैठकर बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी बांटते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा गया कि दोनों अधिकारी एक लोडर के किनारे बैठे हैं, जिसमें भगौना रखा गया है, और उसी से पीड़ितों को चम्मच से खिचड़ी परोसी जा रही है। वाहन को ढंकने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली।

लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सराहनीय है, लेकिन जिस गाड़ी का आमतौर पर कूड़ा, मृत पशु और गंदगी ढोने के लिए उपयोग होता है, उससे भोजन पहुंचाना स्वास्थ्य मानकों और गरिमा के विरुद्ध है।

इस मामले को लेकर सर्वोदय न्यूज़  किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो 2 अगस्त का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

प्रयागराज में मूसलधार बारिश का कहर: सड़कों से लेकर मंदिरों तक जलमग्न, जनजीवन ठप

प्रयागराज/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीती रात से जारी मूसलधार बारिश ने शहर को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आधी रात से शुरू हुई भारी बारिश के कारण गंगा किनारे बसे मोहल्लों में बाढ़ की स्थिति बन गई है, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में जलभराव से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है।

रविवार को करीब पांच घंटे लगातार हुई बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। साप्ताहिक अवकाश के दिन लोग घरों में कैद होकर रह गए। कई मोहल्लों की गलियां, सड़कें और घर पानी में डूबे रहे।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र:

टैगोर टाउन, अल्लापुर, लीडर रोड, रामबाग, काटजू रोड, राम भवन चौराहा, कालिंदीपुरम, कीडगंज, साकेतनगर, देवघाट, झलवा, मीरापट्टी और जाफरी कॉलोनी समेत दर्जनों मोहल्लों में सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है।

घरों में घुसा पानी:

बाई का बाग, मलाका, शिवनगर कॉलोनी, डड़िया, लिडिल रोड और आनदपुरम के हजारों घरों में पानी घुस चुका है। कई जगहों पर घंटों बाद भी जलनिकासी नहीं हो सकी है।

यातायात और सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित:

  • निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भरने से मार्ग पूरी तरह बंद।
  • प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भी घुटनों तक पानी, यात्रियों को भारी दिक्कतें।
  • बिजली आपूर्ति कई इलाकों में ठप, लोग मोबाइल चार्ज और जरूरी सेवाओं को लेकर परेशान।

गंगापार में हालात और भयावह:

कांग्रेस पदाधिकारियों ने गंगापार के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उनका कहना है कि अधिकांश घर पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं। मवेशी लापता हैं और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
छिबइयां गांव के सुरेश चंद्र का ऊंट बाढ़ में बह गया, जबकि अशर्फीलाल की पांच गायें अब भी फंसी हुई हैं।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट:

मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत 10 जिलों – प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, फतेहपुर, रायबरेली, जौनपुर, अमेठी, सुलतानपुर और उन्नाव में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (संविदा) पर 35 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में:

जानकारी विवरण
संस्था का नाम राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज
पद का नाम असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा)
कुल पद 35
आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन (डाक द्वारा)
वेबसाइट www.uprtou.ac.in

पदों का विवरण (Subject-wise Vacancies):

  • कंप्यूटर साइंस – 5 पद
  • पोषण, भोजन एवं आहार विज्ञान – 5 पद
  • पर्यावरण विज्ञान – 3 पद
  • प्रबंधन (Management) – 3 पद
  • गृह विज्ञान – 2 पद
  • वनस्पति विज्ञान – 2 पद
  • वाणिज्य – 2 पद
  • सामाजिक कार्य – 2 पद
  • समाजशास्त्र – 2 पद
  • सांख्यिकी – 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता UGC, AICTE, NCTE, RCI व विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार निर्धारित की गई है।
Distance Open Education में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मानदेय (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹38,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ओबीसी/EWS: ₹1000/-
  • SC/ST/दिव्यांग: ₹500/-

शुल्क का भुगतान RTGS या डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से किया जा सकता है।

RTGS विवरण: A/C No.: 86020100001623, IFSC Code: BARB0VJRTOU

आरक्षण विवरण (Reservation):

वर्ग पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 13
ओबीसी 3
एससी 8
ईडब्ल्यूएस 4
एसटी 1
  1. उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को सही ढंग से भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करें।
  3. आवेदन को डाक के माध्यम से 18 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय के पते पर भेजें।

प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा,कोर्ट का बड़ा फैसला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक मामले में शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला बेंगलुरु की सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत ने सुनाया। अदालत ने आरोपी पर ₹10 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

स्पेशल कोर्ट का फैसला: उम्रकैद और जुर्माना

जज संतोष गजानन भट की अदालत ने रेवन्ना को यौन शोषण के चार मामलों में से एक मामले में दोषी ठहराया | अदालत ने इसे “अत्यंत गंभीर और संगीन अपराध” मानते हुए सजा सुनाई।

यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित रेवन्ना परिवार के फार्महाउस पर कार्यरत 48 वर्षीय महिला सहायिका से जुड़ा है, जिसे वर्ष 2021 में दो बार बलात्कार का शिकार बनाया गया था—पहली बार फार्महाउस पर और दूसरी बार बेंगलुरु स्थित रेवन्ना के आवास पर।

वीडियो बना कर किया था ब्लैकमेल, महिला ने वायरल वीडियो के बाद दर्ज कराई FIR

अभियोजन पक्ष के अनुसार, रेवन्ना ने बलात्कार की घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

शिकायत उस वक्त दर्ज हुई जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पीड़िता ने होलेनरसीपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

अदालत में फूट-फूटकर रोए प्रज्वल रेवन्ना, बोले- “मैंने कुछ गलत नहीं किया”

सुनवाई के दौरान प्रज्वल रेवन्ना ने कम सजा की अपील करते हुए कहा:“मैं एक मैकेनिकल इंजीनियर हूं, मेहनत से पढ़ाई की है। राजनीति में तेज़ी से आगे बढ़ना मेरी गलती थी। मैंने कोई अपराध नहीं किया। कृपया मुझे कम सजा दें।”

उन्होंने दावा किया कि पीड़िता ने चुनाव से ठीक छह दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी और किसी करीबी को इसकी जानकारी नहीं दी थी। रेवन्ना ने कहा, “मेरे माता-पिता हैं, परिवार है। मैंने 6 महीने से उन्हें नहीं देखा है। कृपया रहम करें।”

प्रज्वल रेवन्ना, जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच.डी. रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पोते हैं। वे हासन लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बलात्कार केस सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था और पूरे कर्नाटक में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ में बड़ा हादसा: डैम साइट पर चट्टान गिरने से कई मजदूर घायल

उत्तराखंड/सर्वोदय न्यूज़ :- उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) क्षेत्र में स्थित हेलंग डैम साइट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी  द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के अंतर्गत काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे 12 मजदूर घायल हो गए।

घटना शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास हुई, जब हेलंग डैम साइट पर  40-50 मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मौके पर मची अफरातफरी के बीच 12 मजदूर घायल हो गए।जिनमे 8 मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कैम्प में भेजा गया है।4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 3 का इलाज स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में चल रहा है 1 मजदूर को स्थिति गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही कोतवाली ज्योतिर्मठ से पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और डैम निर्माण कार्य को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। टीएचडीसी प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जा रही है।

प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में कार्य दोबारा शुरू करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।

Operation Sindoor: महादेव को समर्पित, वाराणसी में बोले PM मोदी – “वादा पूरा किया”

वाराणसी/  :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भगवान महादेव को समर्पित करते हुए इसे अपने एक पुराने वादे की पूर्ति बताया। प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए जवाबी ऑपरेशन पर दी, जिसमें 26 श्रद्धालुओं की निर्मम हत्या के बाद भारत ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

PM मोदी बोले: मैंने वचन दिया था, महादेव की कृपा से निभाया

प्रधानमंत्री ने अपने भावनात्मक संबोधन में कहा:“यह हमला मेरे लिए बेहद पीड़ादायक था, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके सुहाग उजड़ गए। मैंने तब वादा किया था कि उनकी मांग का सिंदूर मिटने नहीं दूंगा। महादेव की कृपा से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए वह वादा आज पूरा हो गया है।”

मोदी ने कहा, यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है।

 “भारत पर वार करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिव का एक रूप कल्याण है, तो दूसरा रौद्र है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत के उसी रौद्र रूप को देखा। भारत अब आतंकवाद का जवाब सीमाओं पर नहीं, उसके अड्डों पर देता है।

विपक्ष पर तीखा हमला: कांग्रेस और सपा को आतंकियों से सहानुभूति

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा: “पाकिस्तान के आका रो रहे हैं, लेकिन हमारे देश में भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस और सपा के नेता आतंकियों की मौत पर सवाल उठा रहे हैं। ये वही लोग हैं जो यूपी की सत्ता में रहते हुए आतंकियों को क्लीन चिट देते थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है। क्या सिंदूर, जो किसी स्त्री की पहचान है, तमाशा हो सकता है?”

काशी में भोजपुरी में संबोधन, जनता ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री ने वाराणसी की जनता को भोजपुरी में संबोधित करते हुए कहा:हम काशी के हर परिवार-जन के प्रणाम करत हईं।जनसमूह ने भारी तालियों और हर हर महादेव के नारों के साथ उनका स्वागत किया।