भावनगर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के स्वागत में लखनऊ और अयोध्या स्टेशन पर हुआ भव्य कार्यक्रम

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- 03 अगस्त को भावनगर से प्रस्थान कर 04 अगस्त को अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचने वाली 09201 भावनगर–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के स्वागत में लखनऊ जंक्शन और अयोध्या कैंट स्टेशन पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

लखनऊ स्टेशन पर यात्रियों पर पुष्पवर्षा

लखनऊ स्टेशन पर जैसे ही यह विशेष ट्रेन पहुँची, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर रेलवे के सदस्यों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा की और जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी और स्टेशन निदेशक लखनऊ प्रशांत कुमार ने ट्रेन के लोको पायलट को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड्स के बच्चों ने अनुशासित तरीके से पूरे आयोजन को गरिमा प्रदान की।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी हुआ भावनात्मक स्वागत

अयोध्या कैंट स्टेशन पर जब ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य पर पहुँची, तो वहाँ भी रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्काउट्स एवं गाइड्स की मौजूदगी में यात्रियों और ट्रेन क्रू का गर्मजोशी से पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में रेलवे पर्यवेक्षकगण एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ, कुलदीप तिवारी ने बताया कि”रेलवे यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। ऐसे आयोजनों से न सिर्फ यात्रियों में उत्साह बढ़ता है, बल्कि रेलवे की सकारात्मक छवि भी बनती है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles