अगर आप भी जाते है यहाँ तो ध्यान रहे सड़क पर थूका तो देना होगा 250 गंदगी करने पर…,नया नियम लागू

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वच्छता को और सख्ती से लागू करने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता नियमावली 2021 को पूरी तरह लागू कर दिया है।
अब सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वालों को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम ने पुरानी जुर्माना पुस्तिकाओं को अमान्य कर नई दरें तय की हैं।

अलग-अलग मामलों में तय हुए जुर्माने

नगर निगम के अनुसार, अब वाराणसी में स्वच्छता नियम तोड़ने पर निम्नलिखित जुर्माने लगाए जाएंगे –

नियम उल्लंघन जुर्माना राशि (₹)
सड़क पर थूकना या जानवरों के लिए खाना छोड़ना 250
खुली जगह, पार्क, मैदान, सड़क, फुटपाथ, डिवाइडर पर गंदगी करना 500
अपने परिसर में 24 घंटे से अधिक गंदगी रखना 500
सार्वजनिक स्थान पर पालतू कुत्ते को मल त्याग कराना और साफ न करना 500
नदी, नाले या जल स्रोत में मांस, मछली या अपशिष्ट फेंकना 750
बिना ढके ट्रक से कचरा ले जाना या नगर निगम वाहन को नुकसान पहुंचाना 2000
चलते या खड़े वाहन से कूड़ा या थूक फेंकना 1000
परिसर में पानी जमा होने देना या स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली गंदगी 5000

शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह नियम स्वच्छ भारत मिशन के तहत वाराणसी को देश का सबसे साफ शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़े:- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन… यही है जंगलराज की

साथ ही, जुर्माने की वसूली और निरीक्षण के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो पूरे शहर में निगरानी करेंगी।

वाराणसी में बढ़ी चर्चा

शहर में नई नियमावली लागू होने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज है। कुछ लोग इसे सकारात्मक कदम बता रहे हैं तो कुछ इसे सख्ती का प्रतीक मान रहे हैं।
हालांकि, नगर निगम का कहना है कि नियमों का पालन करने से ही वाराणसी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles