न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 90 के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं और ग्लैमरस इमेज से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर दिया गया चौंकाने वाला बयान।
“दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है” — ममता कुलकर्णी
एक इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी ने कहा, “दाऊद इब्राहिम कोई आतंकवादी नहीं है और न ही उसने कभी बम ब्लास्ट करवाए। मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने साजिश के तहत उसे बदनाम किया है।
View this post on Instagram
किसी को अपराधी तभी कहा जा सकता है जब उसके खिलाफ आरोप साबित हों, सिर्फ प्रचार से कोई गुनहगार नहीं बनता।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है।
“दाऊद से मेरा कोई लेना-देना नहीं”
ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि उनका दाऊद इब्राहिम से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं रहा। “दाऊद से मेरा दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं। मैं उससे कभी जीवन में नहीं मिली हूं। जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा था, उसने भी कोई एंटी-नेशनल काम नहीं किया।”
यह भी पढ़े:- अगर आप भी जाते है यहाँ तो ध्यान रहे सड़क पर थूका तो देना होगा 250 गंदगी
उनके इस बयान पर लोग मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कुछ उन्हें समर्थन दे रहे हैं तो कुछ इसे प्रचार का तरीका बता रहे हैं।
विवादों और अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम
ममता कुलकर्णी का नाम पहले भी अंडरवर्ल्ड और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ चुका है। 2000 करोड़ रुपये के एक ड्रग तस्करी मामले में उनका नाम सामने आया था, जिसके बाद वह देश छोड़कर चली गईं। हालांकि बाद में वह इस केस से क्लीन चिट मिलने का दावा करती रही हैं।
25 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी
एक लंबे अंतराल के बाद ममता कुलकर्णी ने 2024 के अंत में भारत वापसी की। उन्होंने आखिरी बार 2002 में आई फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ में काम किया था। अब भारत लौटने के बाद वह आध्यात्मिक जीवन जीने की बात करती हैं, लेकिन उनके बयानों ने फिर से विवादों की आग भड़का दी है।
ममता कुलकर्णी का यह बयान कि “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं” न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, बल्कि राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में भी नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस बयान पर सरकार या जांच एजेंसियां क्या रुख अपनाती हैं।


