भारतीय रेलवे में बड़ा बदलाव: 1 मई 2025 से वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा प्रतिबंधित

नई दिल्ली/सर्वोदय:-  भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 1 मई 2025 से वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। अब वेटिंग टिकट धारकों को केवल जनरल कोच में सफर करने की अनुमति होगी।

क्या हैं नए नियम?

वेटिंग टिकट वाले यात्री अब स्लीपर और एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे।यदि कोई यात्री वेटिंग टिकट के साथ इन कोचों में पाया जाता है, तो टीटीई उसे जुर्माने के साथ जनरल कोच में स्थानांतरित कर सकता है। IRCTC से बुक किए गए वेटिंग टिकट अब स्वतः रद्द हो जाएंगे, जिससे यात्रियों को असमंजस की स्थिति से बचाया जा सके।

सख्त नियमों की वजह

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, वेटिंग टिकट धारक कई बार स्लीपर और एसी कोच में जबरन घुस जाते थे। इससे कन्फर्म टिकट धारकों को परेशानी होती थी और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

यात्रियों के लिए क्या है नया?

अब यात्रा के दौरान भीड़भाड़ कम होगी और कन्फर्म टिकट धारकों को अपनी सीटों पर आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने इस नियम को यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लागू किया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles