प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टरनुमा कार जब्त, पुलिस ने किया चालान

प्रतापगढ़/सर्वोदय:-  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक अनोखी कार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह कोई साधारण कार नहीं थी, बल्कि इसे हेलीकॉप्टर के आकार में सजाया गया था। हालांकि, इस अद्वितीय वाहन की यात्रा ज्यादा समय तक नहीं चली, क्योंकि पुलिस ने इसे थाने ले जाकर सीज कर दिया और ₹25,000 का चालान काटा।

क्या है पूरा मामला?

बधवा बाजार में गश्त के दौरान पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने एक हेलीकॉप्टरनुमा कार को सड़क पर चलते देखा। जांच में पता चला कि जौनपुर जिले के महाराजगंज निवासी राज नारायण ने अपनी कार को शादी समारोहों में दूल्हे की सवारी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया था। इसे दिनेश कुमार पटेल चला रहे थे।

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?

पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने इस वाहन को नियमों के उल्लंघन मानते हुए थाने में जब्त किया और जुर्माना लगाया। कोतवाल ने बताया कि असामान्य रूप से संशोधित वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 18 से 20 बुलेट बाइक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है, जिनके साइलेंसर में मॉडिफिकेशन कर अलग तरह की आवाज़ें निकाली जाती थीं।

प्रशासन की सख्ती

पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि ऐसी मॉडिफाइड गाड़ियों से यातायात व्यवस्था पर असर पड़ता है और अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा होता है। पुलिस प्रशासन लगातार ऐसी गाड़ियों पर नजर बनाए हुए है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। आगे भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे सड़क पर सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles