IND U-19 vs ENG U-19: इंग्लैंड के खिलाफ पहले युवा टेस्ट में आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप

न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- भारत अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले युवा टेस्ट (Youth Test) के पहले दिन जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान आयुष म्हात्रे की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 450 रन बना लिए।

वनडे सीरीज में लगातार असफल रहने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने टेस्ट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने 115 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने विहान मल्होत्रा (67 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 173 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत की मजबूत नींव रखी।

आक्रामक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। वनडे फॉर्मेट में चमक बिखेरने के बाद उनका टेस्ट में फ्लॉप होना भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

म्हात्रे और मल्होत्रा के आउट होने के बाद अभिज्ञान कुंडू (90 रन, 95 गेंद) और राहुल कुमार (85 रन, 81 गेंद) ने पांचवें विकेट के लिए 27.4 ओवर में 179 रन जोड़ते हुए रनगति को बनाए रखा।

  • कुंडू: 10 चौके, 1 छक्का
  • राहुल: 14 चौके, 1 छक्का

इंग्लैंड के लिए माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से दो विकेट झटके, जिनमें आयुष म्हात्रे का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल रहा। हालांकि उनके खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 108 रन बटोर लिए।दिन का खेल समाप्त होने तक आरएस अंबरीश 31 रन और हेनिल पटेल 6 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की नजर अब 500+ के स्कोर पर होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles