यूपी में 18 IPS अफसरों के तबादले, योगी सरकार ने किए बड़े फेरबदल; यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। सोमवार देर रात 14 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 34 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब योगी सरकार ने 18 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मंगलवार को जारी तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

तबादला सूची के मुताबिक लखनऊ में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध आईपीएस डॉ. सतीश कुमार को लखनऊ स्थित 01 वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध आईपीएस संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ सीआईडी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे समीर सौरभ को सीतापुर स्थित 27वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं एपीटीसी सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी को अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

18 IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार आनन्द कुमार-II, जो बरेली में क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे, उन्हें लखनऊ में सीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक संजय राय को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू के पद पर भेजा गया है।

लखनऊ एटीएस में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे शशि शेखर सिंह को सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। इसी तरह एटीएस लखनऊ में तैनात वंशराज सिंह यादव को प्रयागराज में 03 वाहिनी एसएसएफ के सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

मथुरा में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे राजकुमार का तबादला पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के पद पर किया गया है। वहीं लखनऊ एटीएस में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहीं आईपीएस प्रीतिबाला गुप्ता को इसी इकाई में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे कमल किशोर को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यूपीपीसीएल मुख्यालय में तैनात देवेश कुमार शर्मा को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ बनाया गया है।

तकनीकी सेवाओं और पीटीसी में भी बदलाव

तकनीकी सेवाओं में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे आईपीएस राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ के पद पर तैनाती मिली है।

सहारनपुर में 5वीं वाहिनी एसएसएफ के सेनानायक/उपसेनायक रहे डॉ. कृष्ण गोपाल को पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है।

लखनऊ एसीओ मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे शोएब इकबाल को पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ ईओडब्ल्यू मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे आलोक कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के पद पर तैनाती दी गई है।

वहीं महेश सिंह अत्रि को पीटीएस मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली बनाया गया है।

IPS_Transfer_list Sep 2026

योगी सरकार के इस फेरबदल में लखनऊ समेत सीतापुर, अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद और मिर्जापुर से जुड़े पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तबादलों के जरिए अधिकारियों को अलग-अलग इकाइयों और पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles