प्लेटलेट्स दान का रिकॉर्ड बना रहे विनय सिंह कुशवाहा, 9वीं बार किया SDP डोनेशन

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़: जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेट करने का सिलसिला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक विनय सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर, अयोध्या में नौवीं बार एसडीपी (Single Donor Platelets) डोनेट किया।

जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के फुलडीह गांव निवासी अजमुलिद्दीन अंसारी बीमारी के चलते प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद विनय सिंह कुशवाहा तत्काल दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जरूरतमंद मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान किए।

अब तक 27 बार कर चुके हैं रक्तदान व प्लेटलेट्स डोनेशन

गाजीपुर जिले के देवकली गांव के मूल निवासी विनय सिंह कुशवाहा नियमित रूप से रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेशन के जरिए जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहे हैं। उन्होंने अब तक 18 बार रक्तदान और 9 बार एसडीपी डोनेट किया है। इस तरह कुल 27 बार उन्होंने मानव सेवा से जुड़े इस कार्य में योगदान दिया है।

एसडीपी डोनेशन के जरिए एक जरूरतमंद मरीज की मदद करने के साथ ही विनय सिंह कुशवाहा ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विनय सिंह कुशवाहा के इस मानवीय कार्य की जानकारी मिलने पर टीम अपना स्कूल से जुड़े खाकी वाले गुरुजी रणजीत यादव और इंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय किसी मरीज के लिए रक्त या प्लेटलेट्स उपलब्ध कराना समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण सेवा है।

विनय सिंह कुशवाहा का लगातार रक्तदान और एसडीपी डोनेशन लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए उनका यह प्रयास मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles