Thursday, June 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 275

103 साल की उम्र में मिला इंसाफ: 43 साल बाद हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बाइज्जत बरी का फैसला

कौशांबी/सर्वोदय:-  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भारतीय न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों को लेकर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। 103 वर्षीय लखन लाल, जिन्हें 43 साल पहले हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेजा गया था, को आखिरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है। यह फैसला न्याय की उम्मीद और संघर्ष की मिसाल बन गया है।

पूरा मामला: 1977 में हत्या का आरोप, 1982 में उम्रकैद

कौशांबी थाना क्षेत्र के गौरए गांव निवासी लखन लाल को वर्ष 1977 में गांव के एक व्यक्ति प्रभु पासी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 1982 में जनपद न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसके तहत उन्होंने चार दशक से अधिक समय जेल की सलाखों के पीछे गुजारे।

परिजनों ने नहीं मानी हार, हाईकोर्ट से मिली राहत

लखन लाल के परिवार ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। परिजनों ने मुख्यमंत्री, कानून मंत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) समेत कई संस्थाओं से न्याय की गुहार लगाई।

DLSA के सहयोग से लीगल एडवाइजर उपलब्ध कराया गया और केस को दोबारा पूरी गंभीरता से लड़ा गया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने लखन लाल को दोषमुक्त करार देते हुए रिहा करने का आदेश जारी किया।

रिहाई के बाद छलके खुशी के आंसू

रिहाई की सूचना मिलते ही लखन लाल के परिजन जेल पहुंचे। मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जब लखन लाल अपनी बेटी के घर पहुंचे, तो वहां कई परिवार के सदस्य ऐसे थे जिन्हें वह पहचान तक नहीं सके। उनके अधिकतर साथी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन इंसाफ की जीत ने पूरे गांव को भावुक कर दिया।

कौशांबी जेल अधीक्षक अजितेश सिंह ने बताया कि  “इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को लखन लाल को उनकी बेटी की उपस्थिति में जेल से मुक्त किया गया है। सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें ससम्मान परिजनों के हवाले कर दिया गया।”

स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला: “मोदी के रगों में सिंदूर होता तो पत्नी को न त्यागते”

बहराइच/सर्वोदय:- संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के तहत जनपद बहराइच पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर तीखा हमला बोला है। बीकानेर में पीएम मोदी द्वारा दिए गए “मेरी रगों में गर्म सिंदूर बहता है” वाले बयान को स्वामी प्रसाद मौर्य ने “महा झूठ और सफेद झूठ” करार दिया।

अगर रगों में सिंदूर होता तो पत्नी को न छोड़ते”: मौर्य का पीएम मोदी पर कटाक्ष

बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा: “अगर मोदी जी के नसों में सच में गर्म सिंदूर होता, तो वो अपनी पत्नी के सिंदूर का अपमान न करते। जो व्यक्ति अपनी पत्नी के सिंदूर का सम्मान नहीं कर सकता, वह देश की माताओं-बहनों के सम्मान की बात कैसे कर सकता है?”उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में हलचल मच गई है और बीजेपी पर व्यक्तिगत हमलों की नई बहस छिड़ गई है।

नेहा सिंह राठौर का समर्थन, सवाल पूछना मौलिक अधिकार: मौर्य

चर्चित यूट्यूबर और लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के बचाव में उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नेहा ही नहीं, देश के हर नागरिक को सवाल पूछने का हक है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि “सच बोलने वालों को डराने और कटघरे में खड़ा करने का काम किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा: “जो सच से डरता है, वही सवाल पूछने वालों से डरता है। भाजपा सवालों से बौखला गई है, इसलिए नेहा सिंह को निशाना बनाया जा रहा है।”

 “सेना और जवानों पर नहीं बोलते बीजेपी नेता”: मौर्य का आरोप

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेताओं पर सेना और सैनिकों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब सेवा के जवान सोफिया कुरैशी जैसे बहादुर जवानों की बात आती है, तो बीजेपी के नेता “चुप्पी साध लेते हैं।” “अगर किसी फिल्मी बयान या गाने पर प्रतिक्रिया देने का वक्त है, तो बीजेपी फौरन एक्टिव हो जाती है, लेकिन सैनिकों के शौर्य या उनके सवालों पर इनका मुंह बंद रहता है।”

‘हेरा फेरी 3’ विवाद: परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार की कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस

मुंबई/सर्वोदय:- बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। फिल्म में ‘बाबू भैया’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से अचानक हटने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल को कानूनी नोटिस भेजा है।

₹11 लाख की अग्रिम राशि पर विवाद, कानूनी संकट में फंसे बाबू भैया

सूत्रों के मुताबिक, परेश रावल को फिल्म में काम करने के लिए पहले ही ₹11 लाख की अग्रिम राशि दी जा चुकी थी। इस भुगतान के बावजूद अचानक फिल्म से हटना अब उन्हें कानूनी मुश्किलों में डाल सकता है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से कहा गया है कि यह केवल एक अभिनेता के फिल्म छोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि इससे पूरे प्रोजेक्ट की प्रतिष्ठा और निवेश को नुकसान पहुंचा है।

पहले ही हो चुकी है ट्रेलर और कुछ सीन की शूटिंग

फिल्म की कानूनी प्रतिनिधि पूजा तिडके ने एक साक्षात्कार में बताया कि परेश रावल ने न केवल फिल्म के लिए अनुबंध साइन किया था, बल्कि उन्होंने 3 से 3.5 मिनट का ट्रेलर फुटेज भी शूट कर लिया था। उन्होंने आगे कहा,“कुछ दिनों पहले परेश जी की ओर से एक पत्र आया जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने की जानकारी दी। यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका था।”

सात दिन में जवाब देने की डेडलाइन, नहीं तो कानूनी कार्रवाई तय

प्रोडक्शन कंपनी ने परेश रावल को 7 दिनों का समय दिया है ताकि वे नोटिस का जवाब दे सकें। यदि इस अवधि में जवाब नहीं दिया गया या समाधान नहीं निकलता, तो प्रोडक्शन हाउस कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार है। पूजा तिडके ने यह भी कहा कि वे बातचीत से समाधान निकालने के पक्ष में हैं, लेकिन कानूनी विकल्प भी पूरी तरह खुले हैं।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही हेरा फेरी 3′

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन, और यह फ्रेंचाइज़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की क्लासिक तिकड़ी को एक बार फिर साथ लाने की योजना थी, लेकिन परेश रावल के अचानक बाहर होने से फिल्म की शूटिंग और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कौशांबी के सामूहिक विवाह समारोह में 3 फुट के दूल्हे और ढाई फीट की दुल्हन की अनोखी शादी बनी आकर्षण का केंद्र

कौशांबी/ सर्वोदय:- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कौशांबी जिले के भरवारी क्षेत्र में आयोजित भव्य विवाह समारोह में एक अनोखा जोड़ा सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया। भवंस मेहता महाविद्यालय में आयोजित इस समारोह में 3 फुट के दूल्हे जितेंद्र पटेल और ढाई फीट की दुल्हन हीरामणि पटेल की शादी ने सबका ध्यान खींचा।

विशेष जोड़ा बना समारोह का मुख्य आकर्षण

प्रतापगढ़ निवासी जितेंद्र पटेल, जो पेशे से फल व्यवसायी हैं और मुंबई में रहते हैं, विशेष रूप से हवाई जहाज से कौशांबी पहुंचे ताकि वे इस सरकारी आयोजन के तहत विवाह कर सकें। वहीं, उनकी जीवनसंगिनी हीरामणि पटेल, कौशांबी जिले के भरवारी नगर पालिका क्षेत्र की निवासी हैं।

परिजनों की सहमति और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। जितेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र पटेल ने बताया कि उन्होंने ही इस शादी के लिए पहल की थी। गांव के एक व्यक्ति से उन्हें जानकारी मिली थी कि एक छोटी कद की युवती के परिवार को विवाह के लिए उपयुक्त वर की तलाश है। इसके बाद ही यह रिश्ता तय किया गया और आज यह अनोखी शादी संपन्न हुई।

सामूहिक विवाह में 300 जोड़ों ने लिए सात फेरे

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भरवारी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 321 जोड़ों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 300 जोड़ों की विधिवत रूप से शादी कराई गई। इनमें 4 जोड़े अल्पसंख्यक समुदाय से भी शामिल रहे।

सरकार द्वारा निर्धारित दहेज सामग्री और उपहार सभी नवविवाहित जोड़ों को भेंट किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन से न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी सम्मानपूर्वक विवाह की सुविधा प्राप्त हुई।

पाकिस्‍तान पर किसी भी वक्‍त हो सकता है हमला, जयशंकर ने दिया कड़ा संकेत, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन तेज

नई दिल्ली/सर्वोदय:-  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत की सुरक्षा नीति और भी सख्त होती जा रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और यदि पाकिस्तान की सरजमीं से दोबारा कोई आतंकी हमला हुआ, तो भारत की जवाबी कार्रवाई और भी कठोर होगी।

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, पाकिस्तान को सतर्क रहने की चेतावनी

डच मीडिया को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक शुरुआत है। उन्होंने चेताया कि भारत अब आतंकवादियों और उनके संरक्षकों में कोई फर्क नहीं करता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार आतंकवाद से गहराई तक जुड़ी हुई हैं।

पहलगाम अटैक का सीधा कनेक्शन पाकिस्तानी आर्मी से: जयशंकर

विदेश मंत्री ने फील्ड मार्शल बने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पाक आर्मी और आतंकी संगठन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जयशंकर ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या उसी कट्टरपंथी सोच का नतीजा है, जो पाकिस्तान की सत्ता के शीर्ष तक फैली है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन

जयशंकर के बयान के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन की शुरुआत हुई है। सिंहपोरा-चटरू क्षेत्र में चल रही इस कार्रवाई में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि 3–4 आतंकी घने जंगल में छिपे हुए हैं।

डीजीपी नलिन प्रभात खुद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है और ऑपरेशन अब निर्णायक मोड़ पर है।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का एयरस्ट्राइक

विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पीओके और पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी अड्डों पर सटीक हवाई हमले किए। इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकाने और 11 पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया गया था। चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को संघर्षविराम की घोषणा हुई।

 “पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगाह है” – जयशंकर का बड़ा बयान

जयशंकर ने पाकिस्तान की उस दलील को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जाता है कि वहां की सरकार को आतंकी गतिविधियों की जानकारी नहीं होती। उन्होंने कहा:

“यूएन की प्रतिबंध सूची में शामिल कई कुख्यात आतंकी आज भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। उनके ठिकाने, संपर्क और गतिविधियां सभी जगजाहिर हैं। यह साफ संकेत है कि पाक सरकार खुद इनका संरक्षण कर रही है।”

“मेरी रगों में खून नहीं, गर्म सिंदूर रहा  है, बीकानेर रैली में पीएम मोदी के बयान से बौखलाया पाकिस्तान,उगला जहर

नई दिल्ली/सर्वोदय:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान अपने तीखे भाषण में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पड़ोसी देश को आड़े हाथों लेते हुए कहा, मेरी रगों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बहता है।” इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: “भड़काऊ और बेबुनियाद”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी को बेबुनियाद, भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना” बताया। पाकिस्तान का कहना है कि इस प्रकार की बयानबाजी से क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को खतरा हो सकता है। इस्लामाबाद ने भारत से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि तनाव को बढ़ाने वाली भाषा से समाधान नहीं निकलेगा।

वैश्विक मंचों पर भी पाकिस्तान की कूटनीतिक हार

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली। इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) को भारत के विरुद्ध आपात बैठक बुलाने का प्रयास भी विफल रहा। यह पाकिस्तान की एक और कूटनीतिक असफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी का तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में कहा:मेरी रगों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाया गया, उसका एक-एक कतरा हिसाब ले चुका है। जो लोग हथियारों पर घमंड करते थे, वे आज मलबे में दबे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत अब आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों में कोई फर्क नहीं करता। परमाणु हमलों की धमकियों से भारत डरता नहीं है, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

पाकिस्तान ने दिया ‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर’ का हवाला

पाकिस्तान ने मोदी के भाषण को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। इस्लामाबाद ने खुद को आतंक के खिलाफ वैश्विक संघर्ष का हिस्सा बताते हुए भारत के आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक” करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी “उकसावे” का जवाब देने के लिए वह तैयार है।

 

आज बनेगा बुधादित्य और गजकेसरी योग,जाने कैसा रहेगा आपका दिन

आज  23 मई 2025 का राशिफल / सर्वोदय:-  आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। साथ ही, बुद्ध का वृषभ राशि में प्रवेश ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण कर रहा है, जो सफलता, सौभाग्य और वृद्धि का संकेत है। गुरु और चंद्रमा की युति से ‘गजकेसरी योग’ भी बन रहा है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इन योगों का प्रभाव मेष, कर्क और तुला समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन किसी करीबी से मतभेद हो सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा काम से बचें।

वृषभ (Taurus)

आज मानसिक और शारीरिक तौर पर आप काफी एक्टिव रहेंगे। पैसे कमाने पर आपका भरपूर फोकस रहेगा। प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों का घर पर आगमन हो सकता है। उनसे अपनी बातें खुलकर कह सकते हैं। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।

मिथुन (Gemini)

आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। कुछ उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन संयम से काम लें। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव संभव है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें और भोजन में संतुलन बनाए रखें। व्यापार में घाटे की भरपाई करनी होगी। पारिवारिक कारण से विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल में जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। व्यवसाय में बड़ी योजनाओं से धन लाभ की संभावना है। हालांकि, जरूरी काम कल पर न टालें। कार्यक्षेत्र में विवेक और विनम्रता से काम लें। लोगों की बातों में आने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या (Virgo)

आज पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। उत्साहवर्धक समय रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नई जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी सफलता की संभावना है।

तुला (Libra)

आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। रिश्तों में सहनशीलता बनाए रखें। कार्यों में समय प्रबंधन और सक्रियता बनाए रखें। वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह लें। लोभ-प्रलोभन से बचें और बजट से चलें। घर के कार्यों को प्राथमिकता दें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। पुरानी यादों के बारे में सोचकर मन कुछ व्यथित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सुकून और शांति का अभाव रहेगा। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius)

आज आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। कुछ लोग सहायता करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। स्थान परिवर्तन की रूपरेखा बन सकती है। दूसरों की सलाह से लाभ मिलेगा। नई व्यापारिक डील मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर (Capricorn)

आज कोई बड़ा कार्य करने से अनुभवी लोगों की राय अवश्य लें। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शक्तिशाली और प्रभावी लोगों से संबंध मधुर होंगे।

कुंभ (Aquarius)

आज घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। मन शांत और अच्छा रहेगा। संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। नए उत्पादों के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन (Pisces)

आज व्यक्तिगत कार्यों को पर्याप्त समय देना उचित होगा। व्यवहार अच्छा रखें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर रहे हैं तो इस संबंध में पूरी जानकारी लें। दिखावे वाले खर्चों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

अपनाएं ये 3 मंत्र, कब्ज से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा! हर सुबह महसूस करें खुद को हल्का

लाइफस्टाइल/सर्वोदय:-  कब्ज (Constipation) एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है, जो पाचन तंत्र को तो प्रभावित करती ही है, साथ ही मानसिक तनाव का कारण भी बनती है। इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली, कम पानी पीना, एक्सरसाइज न करना और फाइबर की कमी है।

क्या है HMF नियम?

HMF का मतलब है – Hydration, Movement और Fiber। यह तीन आसान आदतें अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।

1. Hydration (हाइड्रेशन) – खूब पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी पाचन को धीमा कर देती है, जिससे मल कठोर हो जाता है। कब्ज से बचने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। पूजा मखीजा की सलाह है कि हर एक कप चाय या कॉफी के बदले दो कप पानी जरूर लें

गर्मियों में खीरा, तरबूज और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां भी लें।

2. Movement (मूवमेंट) – एक्टिव रहें, चलें-फिरें

नियमित फिजिकल एक्टिविटी पाचन को एक्टिव बनाती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे चलना, दौड़ना, योग या डांस करना बेहद फायदेमंद है।

3. Fiber (फाइबर) – फाइबर युक्त भोजन लें

फाइबर मल को सॉफ्ट और बल्क देने में मदद करता है जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। अपनी थाली का आधा हिस्सा फलों और सब्जियों से भरें

ओट्स, फल, दालें, हरी सब्जियां और साबुत अनाज कब्ज के लिए रामबाण हैं।

HMF नियम को फॉलो करने का आसान तरीका:

  • हर दिन कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं
  • 30 मिनट वॉक या योग को दिनचर्या में शामिल करें
  • रोजाना अपने आहार में 25-30 ग्राम फाइबर शामिल करें

कब्ज से राहत के लिए अन्य घरेलू उपाय:

  • सूखे आलूबुखारे (Prunes): प्राकृतिक लैक्सेटिव का काम करते हैं
  • गर्म पानी में नींबू रस मिलाकर सुबह पीने से पाचन में सुधार होता है
  • योगासन जैसे पवनमुक्तासन, मलासन और भुजंगासन कब्ज से राहत देते हैं

यदि आप HMF नियम अपनाने के बावजूद लगातार कब्ज से परेशान हैं, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

CBI ने दाखिल की चार्जशीट, J&K के पूर्व गवर्नर सत्‍यपाल मलिक का सामने आया पोस्‍ट , 3 दिन से अस्‍पताल में…

नई दिल्ली/सर्वोदय:- सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ किरु हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर हलचल तेज हो गई।

इस बीच, सत्यपाल मलिक ने खुद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

क्या कहा सत्यपाल मलिक ने?

“नमस्कार साथियों, मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। मेरी हालत बहुत खराब है। 11 मई से अस्पताल में भर्ती हूं। संक्रमण की शिकायत थी और अब स्थिति गंभीर है। पिछले तीन दिन से किडनी डायलिसिस हो रही है।” – सत्यपाल मलिक

आर्टिकल 370 हटाने के समय गवर्नर थे मलिक

सत्यपाल मलिक वही व्यक्ति हैं जो उस समय जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे जब केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया था। इसके बाद उनका नाम कई बड़े फैसलों और विवादों से जुड़ा। अब जिस किरु हाइड्रो प्रोजेक्ट (624 मेगावाट) को लेकर CBI ने चार्जशीट दायर की है, वह एक अहम और विवादास्पद परियोजना बन गई है।

300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश का दावा

सत्यपाल मलिक ने पहले एक बयान में दावा किया था कि उन्हें इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। यह बयान उस समय काफी सुर्खियों में रहा और अब CBI की चार्जशीट में इसे गंभीरता से लिया गया है।

चार्जशीट में कहा गया है कि इस परियोजना को देने में CVPPPL (Chenab Valley Power Projects Private Limited) के वरिष्ठ अधिकारियों, ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी Patel Engineering Ltd., और सत्यपाल मलिक के बीच मिलीभगत की आशंका है।

ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की अनदेखी

CBI ने चार्जशीट में यह भी उल्लेख किया है कि पहले परियोजना के टेंडर के लिए ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन की प्रक्रिया अपनाने की सिफारिश की गई थी, लेकिन बाद में उसे एकतरफा रूप से बदलकर सीधे ठेका दे दिया गया।

यह सवाल उठाता है कि इस फैसले के पीछे कौन-से दबाव या सौदेबाजी शामिल थे। यह प्रकरण केवल एक घोटाले की कहानी नहीं, बल्कि नीतिगत पारदर्शिता, संस्थागत जवाबदेही और नैतिक प्रशासन की गंभीर परीक्षा है।

क्या किरु हाइड्रो प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक?

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सार्वजनिक परियोजनाओं में भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों की मजबूती और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। किरु हाइड्रो प्रोजेक्ट अब सिर्फ एक ऊर्जा परियोजना नहीं, बल्कि सरकार और संस्थाओं की साख का प्रतीक बन चुका है।

Source- Google 

पति-पत्नी को एक थाली में भोजन करना शुभ या अशुभ? जानिए धर्म और विज्ञान दोनों की राय

लाइफस्टाइल/सर्वोदय:-  भारतीय परंपरा में भोजन को पूजा के समान पवित्र माना जाता है। अक्सर देखा गया है कि प्यार और अपनापन जताने के लिए लोग एक ही थाली में खाना खाते हैं, खासकर पति-पत्नी या बहुत करीबी दोस्त। लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो यह परंपरा शुभ नहीं मानी जाती। विष्णु स्मृति और चरक संहिता जैसे धर्मग्रंथों में एक ही थाली में साथ खाना खाने को लेकर खास नियम बताए गए हैं।

एक ही थाली में खाने से आती है दरिद्रता

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पति-पत्नी को एक साथ एक ही थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और पति की आयु में कमी आती है। यदि पत्नी को पति की थाली में खाना ही है, तो उसे पति के भोजन करने के बाद अलग से परोसा जाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

खाने के नियम: क्या खाएं और क्या नहीं?

धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसे खाद्य नियम बताए गए हैं, जिन्हें मानना शुभ और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक माना गया है:

1. थूक या बाल गिरा खाना न खाएं

विष्णु स्मृति और आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, जिस भोजन में थूक गिर जाए या बाल निकल आए, वह अशुद्ध हो जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो थूक में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं जो भोजन को अनहाइजीनिक बना देते हैं और इससे बीमारी फैल सकती है।

2. कुत्ते के सामने खाना न खाएं

अगर आप पालतू कुत्ते को बहुत प्यार करते हैं, तो भी भोजन करते समय उसे सामने नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, कुत्ते की दृष्टि पड़ने से भोजन अपवित्र हो जाता है। इसका कारण यह है कि श्वान को यमराज का वाहन माना गया है और इसे अपवित्रता से जोड़ा गया है।

खाने में बाल निकलना: पितृ दोष का संकेत?

शास्त्रों के अनुसार, यदि बार-बार भोजन में बाल निकलता है, तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पितृ दोष की ओर संकेत करता है और इसके कारण राहु-केतु से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

परंपरा और विज्ञान दोनों को समझें

भोजन से जुड़ी ये मान्यताएं केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक आधार पर भी महत्वपूर्ण हैं। यदि आप धर्म को मानते हैं तो शास्त्रों के नियमों का पालन करना उचित है, वहीं यदि आप वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं, तब भी यह नियम आपको साफ-सफाई और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी लगेंगे।