आज का राशिफल 19 जुलाई 2025: ग्रहों की स्थिति आज चंद्रमा मेष राशि में, शुक्र वृषभ, गुरु मिथुन, सूर्य और बुध कर्क, मंगल और केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह चाल कई राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए सतर्कता की संकेत दे रही है।
मेष राशि (Aries)
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध और संतान से जुड़ी खुशियाँ मिलेंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें। लकी कलर: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
थोड़ी बेचैनी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। हालांकि स्वास्थ्य और व्यापार दोनों पहले से बेहतर रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें। लकी कलर: गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय: लाल वस्तु दान करें। लकी कलर: हरा
कर्क राशि (Cancer)
व्यापार में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें। लकी कलर: मैरून
सिंह राशि (Leo)
भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, हालांकि थोड़ी थकान रह सकती है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें। लकी कलर: नारंगी
कन्या राशि (Virgo)
संभलकर रहें, चोट या छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें। लकी कलर: नीला
तुला राशि (Libra)
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए शानदार रहेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के संकेत हैं।
उपाय: हनुमान जी को प्रणाम करें। लकी कलर: सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शत्रु कमजोर होंगे लेकिन आंतरिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापारिक मामलों में लाभ संभव है।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें। लकी कलर: पीला
धनु राशि (Sagittarius)
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी में मन लगेगा। प्रेम संबंध थोड़े अस्थिर हो सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें। लकी कलर: भूरा
मकर राशि (Capricorn)
घरेलू कलह के योग हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सेहत में सुधार आएगा। व्यापार और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: काली माँ की पूजा करें। लकी कलर: स्लेटी
कुंभ राशि (Aquarius)
पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति होगी। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य संतुलित रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें। लकी कलर: हरा
मीन राशि (Pisces)
आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि और सेहत अच्छी बनी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें। लकी कलर: लाल



