Home Blog Page 274

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, मॉनसून सत्र के पहले दिन चौंकाने वाला फैसला

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए लिखा कि चिकित्सकीय सलाह के मद्देनज़र वह उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है।

धनखड़ ने राष्ट्रपति को संबोधित अपने पत्र में भारत के संविधान के अनुरूप मिले सम्मान और जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उन्होंने पूरी निष्ठा से उसे निभाने का प्रयास किया।

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल दो साल पहले ही हुआ था शुरू

धनखड़ ने 6 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। वर्ष 1989 से 1991 तक वे झुंझुनूं लोकसभा सीट से सांसद रहे और उस दौरान वीपी सिंह और चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

सादगीपूर्ण जीवन, लंबा राजनीतिक सफर

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में 18 मई 1951 को जन्मे जगदीप धनखड़ की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। आगे की पढ़ाई के लिए वे चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल गए और एनडीए में चयनित भी हुए, लेकिन सेना की बजाय शिक्षा और कानून का रास्ता चुना। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक और कानून की पढ़ाई पूरी की और लंबे समय तक जयपुर में वकालत की।

मार्च में अस्पताल में भर्ती, पीएम ने की थी मुलाकात

मार्च 2025 में धनखड़ को एम्स में हार्ट संबंधी दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया था। ऐसे में उनका इस्तीफा आना अप्रत्याशित जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए यह निर्णय समझा जा रहा है।

राज्यसभा सभापति की गैरमौजूदगी में सत्र की चुनौती

धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा को सभापति के बिना मॉनसून सत्र शुरू करना होगा। उनका कार्यकाल अभी लगभग दो साल शेष था, ऐसे में नया उपराष्ट्रपति चुने जाने तक राज्यसभा की कार्यवाही को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी: 1.28 लाख क्वालिफाई, JRF के लिए 5269 सफल

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज UGC NET जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपना स्कोर कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा में कुल 10.19 लाख रजिस्ट्रेशन हुए, जिनमें से 7.52 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 18 से 21 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

UGC NET रिजल्ट 2025 में प्रमुख बातें:

  • 5,269 उम्मीदवारों ने JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए क्वालिफाई किया।
  • 54,885 अभ्यर्थियों ने केवल असिस्टेंट प्रोफेसर/पीएचडी एडमिशन के लिए योग्यता हासिल की।
  • 1,28,179 उम्मीदवार केवल पीएचडी प्रवेश के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

    UGC NET Result 2025: ऐसे करें चेक

    1. ugcnet.nta.ac.in पर जाएं

    2. UGC NET June 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें

    3. अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें

    4. लॉगिन करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें

    5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या पीडीएफ सेव करें

UGC NET परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए पात्रता तय करने हेतु आयोजित की जाती है। यह देश की सबसे बड़ी शैक्षणिक परीक्षाओं में से एक है।

कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे-मवाली ज्यादा – सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान से मचा सियासी भूचाल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की सियासत में उस वक्त उबाल आ गया जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल से विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दे दिया। विधायक ने कहा कि “कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या कम और गुंडे-मवालियों की संख्या ज्यादा होती है। ये लोग सड़कों पर बदतमीजी और गुंडई कर रहे हैं।”

इकबाल महमूद ने मीडिया से बातचीत में कहा,”जो असली शिवभक्त हैं, वो तो शांति से यात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन ऐसे लोग भी बड़ी संख्या में हैं जो सिर्फ उपद्रव के लिए सड़कों पर हैं। खासकर मुजफ्फरनगर में हालात ज्यादा खराब हैं। एक वैन जिसमें बच्चे जा रहे थे, उस पर हमला कर दिया गया। एक छोटी सी टक्कर पर एक युवक को बुरी तरह मारा गया और एक बेटी की भी पिटाई की गई।”

विधायक ने यह भी कहा कि”2027 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, तो शिवभक्तों के लिए अलग से मैसेजिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान जनजीवन बाधित न हो और आम जनता को परेशानी न हो।”

सपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अगर उपद्रवियों को चिन्हित करके पोस्टर लगाए जा रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। लेकिन उन्होंने CAA आंदोलन की याद दिलाते हुए तंज कसा कि तब भी पोस्टर लगे थे, जिन्हें हाईकोर्ट ने हटवाया था।अब अगर सरकार पोस्टर लगा रही है तो सिर्फ उपद्रव करने वालों के ही लगाए जाएं, पूरे समुदाय को बदनाम न किया जाए।

विधायक के इस बयान पर बीजेपी और कई हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी बार-बार हिंदू आस्था पर सस्ती राजनीति कर रही है। बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि इकबाल महमूद को माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

खाली पेट नींबू पानी पीने से 15 दिन में दिखा कमाल, लोगों ने पूछा – क्या राज़ है?

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- प्राकृतिक चिकित्सा और घरेलू नुस्खों की दुनिया में एक नाम जो सबसे ऊपर आता है, वह है नींबू। यह छोटा-सा पीला फल अब सिर्फ किचन की शोभा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का भरोसेमंद साथी बन चुका है। हाल ही में लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं कि उन्होंने सिर्फ 15 दिनों तक सुबह खाली पेट नींबू पानी पिया और उनके शरीर में अद्भुत बदलाव देखने को मिले।

विशेषज्ञों के अनुसार, नींबू पानी एक ऐसा प्राकृतिक पेय है जो न केवल शरीर को अंदर से साफ करता है, बल्कि वजन घटाने, त्वचा की चमक बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

विटामिन C का शक्तिशाली स्रोत

नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है। नियमित रूप से नींबू पानी पीने से हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिन भर ताजगी बनी रहती है।

वजन घटाने में मिलता है साथ

नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट्स वजन घटाने में बेहद मददगार होते हैं। यह न केवल मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखते हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने नींबू पानी का सेवन वजन घटाने की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

चमकती त्वचा का राज

नींबू पानी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं। यह झुर्रियों को कम करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा को भीतर से पोषण देता है। रक्त को शुद्ध करने की इसकी क्षमता मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी राहत दिलाती है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

आयुर्वेद में नींबू को अग्निदीपक यानी पाचन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। सुबह खाली पेट इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा, यह मुंह की दुर्गंध को भी कम करता है।

गुर्दे की पथरी से सुरक्षा

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को धीमा करता है। यह यूरिन में साइट्रेट की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे पथरी की संभावना घटती है। नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

कैसे बनाएं नींबू पानी?

नींबू पानी तैयार करना बेहद आसान है। एक गिलास गुनगुने या ठंडे पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या पुदीना भी मिलाया जा सकता है। ध्यान रहे कि हमेशा ताज़ा नींबू और फ़िल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करें।

अधिक सेवन से हो सकता है नुकसान

हालांकि नींबू पानी बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसकी अम्लीय प्रकृति दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसका सेवन स्ट्रॉ से करें और इसके बाद मुंह पानी से कुल्ला करें। गैस और एसिडिटी से परेशान लोगों को इसे सावधानी से लेना चाहिए।

Air India फ्लाइट रनवे से फिसली, बड़ा हादसा टला; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Air India की फ्लाइट AI-2744 एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही यह फ्लाइट जब भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, तभी प्लेन का टायर फिसल गया और एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर चला गया।

A320 विमान (VT-TYA) जैसे ही रनवे पर टच डाउन हुआ, उसका एक टायर फिसलकर रनवे के किनारे चला गया। पायलट ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विमान का एक हिस्सा रनवे से बाहर निकल गया।

एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया और विमान को डॉक कर सुरक्षित पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

मुंबई में बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लो विजिबिलिटी और गीला रनवे हादसे की बड़ी वजह हो सकते हैं।

मुंबई ट्रेन धमाका मामला: सभी 12 आरोपी बरी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

न्यूज़ डेस्क:- बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन धमाका मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 12 दोषियों को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा, और ऐसे में दोषसिद्धि को बनाए रखना न्यायसंगत नहीं होगा।

जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस श्याम चांडक की विशेष पीठ ने कहा:“यह विश्वास करना कठिन है कि आरोपियों ने यह अपराध किया है। अभियोजन के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं।” अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन आरोपियों को 2015 में मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा दी गई थी, उनकी दोषसिद्धि को रद्द किया जाता है। अगर वे किसी अन्य आपराधिक मामले में वांछित नहीं हैं तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

मुंबई की पश्चिमी रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनों में सात सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिनमें 180 से अधिक लोगों की जान चली गई और सैकड़ों घायल हुए थे। यह एक बड़ा आतंकी हमला था जिसने देशभर को झकझोर दिया था।

आपो बतादें कि विशेष अदालत ने वर्ष 2015 में इस मामले में 12 लोगों को दोषी ठहराया था: जिसमे 5 को मृत्युदंड और 7 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी |आज के फैसले के बाद सभी को बरी कर दिया गया है।

अदालती टिप्पणी: “सबूतों की गुणवत्ता इस स्तर की नहीं थी जिससे संदेह से परे किसी को दोषी ठहराया जा सके। न्याय का तकाज़ा है कि जब तक अपराध साबित न हो, आरोपी निर्दोष माना जाए।”

WCL 2025: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल हुआ तो क्या होगा? जानें …

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच रविवार को होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द हो गया। यह फैसला भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते जन आक्रोश और भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के चलते लिया गया।

सोशल मीडिया पर #BoycottMatch जैसे ट्रेंड चलने लगे और स्थिति ऐसी बनी कि भारत के कई सीनियर खिलाड़ियों — शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और युवराज सिंह — ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। इससे आयोजकों को मैच रद्द करना पड़ा।

सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाक मुकाबला हुआ तो?

पाकिस्तान चैंपियंस के मालिक कामिल खान का कहना है कि टूर्नामेंट अपने तय शेड्यूल के अनुसार चलेगा और किसी भी बदलाव की संभावना नहीं है।“अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आती हैं, तो उस वक्त हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा,” कामिल खान ने कहा। खान ने यह भी दावा किया कि भारत के मुकाबले से हटने के कारण पाकिस्तान को 2 अंक मिलेंगे। उन्होंने कहा:“नियमों के तहत अगर कोई टीम खेलने से पीछे हटती है तो दूसरी टीम को जीत के अंक दिए जाते हैं।”

2 अगस्त 2025 को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। WCL के पहले सीजन में India Champions ने फाइनल में Pakistan Champions को हराकर खिताब अपने नाम किया था। मैच को लेकर विवाद तब गहराया जब पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हुए। इसके बाद से ही भारतीय जनता और खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के सख्त खिलाफ हैं।

शिखर धवन का बड़ा दावा

धवन ने कहा कि उन्होंने 11 मई को ही आयोजकों को सूचित कर दिया था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। इससे आयोजकों के कार्यक्रम पर सवाल उठने लगे हैं कि उन्होंने भारत-पाक मैच क्यों शेड्यूल किया।

आज का राशिफल 21 जुलाई: मेष, कर्क और सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें किसके सितारे हैं बुलंद

आज का राशिफल 21 जुलाई: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति इस समय कुछ राशियों को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकती है तो वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल —

ग्रहों की स्थिति-वर्तमान में चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में हैं। मिथुन राशि में गुरु विराजमान हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि

आज का दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। पारिवारिक विस्तार संभव है और कई तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा और संतान व प्रेम की स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार लाभकारी रहेगा। किस्मत आर्थिक फायदा दिलाएगी और बातचीत की कला से बड़े कार्य बन सकते हैं।

वृषभ राशि

व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होती दिख रही हैं। जीवन में जिन चीजों की आवश्यकता थी, वे अब सुलभ होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत है। कारोबार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

फिजूलखर्ची पर नियंत्रण न रखा गया तो कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा संभव है और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान और प्रेम का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय लाभकारी रहेगा। मां काली को नमन करें।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में जीत का योग है। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यापार में उन्नति होगी। सेहत और प्रेम के मामले भी अनुकूल रहेंगे। सफेद वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि

भाग्य साथ देगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में सुधार रहेगा। मां काली की उपासना लाभकारी रहेगी।

तुला राशि

आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट या किसी परेशानी की संभावना है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन व्यापार में लाभ हो सकता है। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी अनुकूल दिशा में बढ़ेंगे। मां काली को प्रणाम करें।

धनु राशि

स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। छोटी-छोटी समस्याएं परेशान करेंगी। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि

बुद्धिमत्ता से जीवन में प्रगति होगी। प्रेम और संतान की स्थिति बेहद अच्छी है। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और कारोबार में तरक्की मिलेगी। मां काली को स्मरण करें।

कुंभ राशि

भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

आज का दिन मेहनत का फल देगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा और अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

“बिस्तर पर आकर लड़की के साथ सो जाते हैं कोबरा सांप, फिर सुबह चुपचाप लौट जाते हैं”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पंजाब के राजपुरा से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की के बिस्तर पर लगातार दो बार कोबरा सांप आकर सो गया, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि सांप ने उसे डंसा नहीं और सुबह होते ही खुद ही चला गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस रहस्यमयी घटना की केंद्र दविंद्र कौर उर्फ रिम्पी हैं, जो कृष्णा नगर, पंजाब की निवासी हैं। दविंद्र का कहना है कि उन्हें लगता है कि भगवान शिव की विशेष कृपा उन पर बनी हुई है, क्योंकि कोबरा जैसे जहरीले सांप के साथ दो बार एक ही बिस्तर पर रात बिताने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।

पहली घटना: सांप के साथ सुबह उठी लड़की

दविंद्र ने बताया कि पहली बार की घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने विदेश जाने वाले भाई को छोड़ने गए थे। सुबह करीब 8 बजे जब वह उठी, तो देखा कि उसके साथ बिस्तर पर ही करीब 4 फुट लंबा सफेद सांप भी सो रहा है। “मैंने बड़ी हिम्मत करके फ्रिज पर रखा मोबाइल उठाया और अपनी मां और परिवार को कॉल किया,”– दविंद्र कौर| परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने सांप को रजाई के अंदर पाया और उसे पकड़कर खेतों में छोड़ दिया।

दूसरी घटना: फिर लौट आया कोबरा

दूसरी घटना कुछ ही दिन बाद हुई, जब सुबह करीब 8:30 बजे दविंद्र उठी और देखा कि इस बार करीब 5 फुट लंबा सांप फिर उसी स्थान पर बिस्तर पर सोया पड़ा है। जब उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़ते हुए आए, और सांप ने फन उठाकर फुफकारना शुरू कर दिया।

दविंद्र का कहना है कि उस रात उसे 2-3 बार ऐसा महसूस हुआ कि कोई उसके पास है, लेकिन उसने यह सोचकर कि रात अधिक हो चुकी है, लाइट नहीं जलाई। गनीमत रही कि इस बार भी सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोग और इंटरनेट यूज़र्स इसे ‘भगवान शिव की कृपा’ बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को अलौकिक अनुभव करार दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे नाग-नागिन से जोड़कर रहस्यमयी कथा भी बता रहे हैं।

घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस बात पर हैरान हैं कि एक खतरनाक सांप जैसे कोबरा ने किसी इंसान को बिना नुकसान पहुंचाए, दो बार एक ही बिस्तर पर रात गुजारी और फिर चला गया।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि:“सांप ठंडी और अंधेरी जगह पसंद करते हैं। रजाई के अंदर इंसानी गर्मी उन्हें आकर्षित कर सकती है। यह चमत्कार से ज्यादा एक संयोग हो सकता है। फिर भी दो बार ऐसा होना काफी असामान्य है।”

Viral News- Google

ऑयल इंडिया में निकली 262 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार करें आवेदन | सैलरी 1.45 लाख तक

सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ऑयल इंडिया लिमिटेड की यह भर्ती आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। कंपनी ने वर्कपर्सन्स के कुल 262 पदों पर भर्तियों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती ग्रेड III, ग्रेड V और ग्रेड VII के तहत की जा रही है।

मुख्य जानकारियां (Oil India Vacancy 2025 at a glance)

श्रेणी विवरण
भर्ती संस्था ऑयल इंडिया लिमिटेड
पदों की संख्या 262
पदों का नाम Workpersons (Grade III, V, VII)
आवेदन प्रारंभ तिथि 18 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com

योग्यता (Eligibility Criteria)

  • 10वीं/12वीं पास
  • डिप्लोमा (विशेष रूप से फायर एंड सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल आदि में)

बीएससी / नर्सिंग / हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन
नोट – अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं भिन्न हैं। विस्तृत विवरण के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 38 वर्ष

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/PwD/Ex-Servicemen) को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्ग शुल्क
सामान्य / ओबीसी ₹200/-
SC / ST / EWS / दिव्यांग / पूर्व सैनिक कोई शुल्क नहीं

वेतनमान (Salary Structure)

ग्रेड वेतनमान (₹ प्रति माह)
ग्रेड III ₹26,600 – ₹90,000
ग्रेड V ₹32,000 – ₹1,27,000
ग्रेड VII ₹37,500 – ₹1,45,000

साथ ही, कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य सरकारी भत्ते जैसे HRA, DA, मेडिकल, पेंशन आदि लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

नोट- विस्तृत चयन प्रक्रिया आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट www.oil-india.com पर जाएं
  2. Careers” सेक्शन में जाएं
  3. Current Openings” पर क्लिक करें
  4. संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें
  6. आवेदन फॉर्म को सेव और प्रिंट करें

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)