Home Blog Page 276

BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज, संघ और पार्टी नेतृत्व में नहीं बन रही सहमति

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नामों को लेकर चर्चा तो तेज है, लेकिन संघ ने अब तक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में भाजपा की अगली रणनीतिक दिशा को लेकर सवाल उठने लगे हैं—क्या पार्टी 2029 के बाद की तैयारी के लिए किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी?

 RSS की रणनीति: संगठन के लिए दीर्घकालिक नेतृत्व की तलाश

सूत्रों के मुताबिक, संघ का रुख इस बार कुछ अलग है। उनका मानना है कि भाजपा को अब ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो केवल एक “कार्यकारी चेहरा” न होकर, वास्तविक रूप से संगठनात्मक ताकत और दीर्घकालिक नेतृत्व क्षमता वाला हो—जो नरेंद्र मोदी के बाद पार्टी की कमान संभाल सके।

तीन दौर की बैठकों के बावजूद अब तक किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। संघ इस बार पारंपरिक चुनावी चेहरों की बजाय उन नेताओं पर दांव लगाना चाहता है, जिनकी जमीनी पकड़ संगठन में मजबूत हो और जो कार्यकर्ताओं में व्यापक स्वीकार्यता रखते हों।

धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम पर क्यों संशय?

धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव—दोनों ही केंद्रीय मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। लेकिन संघ का मानना है कि इन दोनों में वह लंबी रेस का नेतृत्व नजर नहीं आ रहा जिसकी मौजूदा समय में आवश्यकता है। यही कारण है कि इन नामों को फिलहाल अंतिम मुहर नहीं मिल सकी है।

महिला अध्यक्ष की भी हो रही चर्चा, निर्मला सीतारमण संभावित विकल्प

इस बीच खबरें यह भी आ रही हैं कि भाजपा इतिहास में पहली बार किसी महिला नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। इस दिशा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम प्रमुखता से सामने आया है। हालांकि, इस पर भी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी गतिरोध

केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि भाजपा के लिए सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भी फिलहाल टली हुई है। सूत्रों की मानें तो इस मसले पर भी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मतभेद हैं। नामों को लेकर अभी अंतिम सहमति नहीं बन सकी है।

इंग्लैंड के दिग्गज का चौंकाने वाला बयान-“जब जसप्रीत बुमराह खेलते हैं, तो भारत हारता है!” –

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की हालिया हार ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। भारत को लॉर्ड्स और लीड्स में हार का सामना करना पड़ा, और दोनों ही मुकाबलों में टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह प्लेइंग XI में शामिल थे। वहीं, बर्मिंघम में बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। अब इस तथ्य को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

टॉकस्पोर्ट से बातचीत में डेविड लॉयड ने कहा,“यह बहुत ही असाधारण आंकड़ा है। ऐसा लगता है कि जब बुमराह खेलते हैं तो टीम इंडिया अधिकतर मैच हारती है और जब वह नहीं खेलते, तो टीम जीत जाती है।” लॉयड ने आगे कहा कि बुमराह भले ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार हों, लेकिन उनके खेलने से टीम की जीत की संभावना पर असर पड़ रहा है — आंकड़े यही संकेत देते हैं।

सीरीज में अब तक भारत ने एकमात्र जीत बर्मिंघम में हासिल की, जिसमें बुमराह रेस्ट पर थे। उस मैच में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की जोड़ी ने मिलकर 16 विकेट लिए और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। वहीं, बुमराह ने लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट में गेंदबाज़ी की, लेकिन भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। इस ट्रेंड को देखते हुए डेविड लॉयड का यह कहना है कि भारत को आगे के मैचों में बुमराह को रणनीतिक रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। भारत के कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जसप्रीत बुमराह इस 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ 3 मुकाबले ही खेलेंगे। वे दो मैच खेल चुके हैं और अब केवल एक और मैच में उनकी एंट्री संभावित है।

डेविड लॉयड ने कहा कि अगर भारत को सीरीज बचानी है, तो उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में बुमराह को खिलाना चाहिए। “अगर भारत अगला टेस्ट जीतकर स्कोर 2-2 कर देता है, तो फिर बुमराह को ओवल टेस्ट में भी उतारना पड़ सकता है। लेकिन अगर इंग्लैंड 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेता है, तो शायद उन्हें रेस्ट ही दिया जाएगा।”

जसप्रीत बुमराह को लंबे समय से भारत का “मैच विनर” माना जाता है, खासकर विदेशी पिचों पर। लेकिन मौजूदा ट्रेंड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। डेविड लॉयड की टिप्पणी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या टीम का संतुलन उनके साथ गड़बड़ा रहा है, या फिर ये सिर्फ संयोग भर है?

Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: जानें कैसा रहेगा आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए 

17 जुलाई 2025 का राशिफल: आज का दिन ग्रहों की विशेष चाल के साथ शुरू हो रहा है। शुक्र वृषभ में स्थित हैं, गुरु मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे हैं, वहीं सूर्य और बुध का संयोग कर्क राशि में बना है। मंगल और केतु सिंह राशि में हैं जबकि राहु कुंभ में और शनि व चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आज किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि (Aries)

आज मानसिक तनाव बना रह सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है और मन में अनजाना डर भी परेशान कर सकता है। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। हालांकि, प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। कारोबार भी ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आय में उतार-चढ़ाव संभव है। यात्रा से विशेष लाभ नहीं होगा। समाचारों को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान को लेकर दिन सामान्य रहेगा, व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा।
उपाय: शनि देव को नमन करें।

मिथुन राशि (Gemini)

कारोबार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज यात्रा से बचना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मान-सम्मान को लेकर किसी बात से ठेस पहुंच सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और सेहत का खास ध्यान रखें। प्रेम और संतान के लिए समय अनुकूल है, व्यवसाय भी सामान्य रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। करियर में थोड़ी दिक्कतें रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है।
उपाय: शनि देव की आराधना करें।

तुला राशि (Libra)

आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी लेकिन मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। व्यापार भी मध्यम गति से चलेगा।
उपाय: शनि देव को नमन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में कोई बड़ी तकरार से बचें। विद्यार्थी अभी नई शुरुआत करने से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा, पर बड़े फैसले फिलहाल टाल दें।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

घर के भीतर क्लेश से बचें। खुद की और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंध और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn)

कर्मक्षेत्र में इच्छित परिणाम मिलने में समय लग सकता है। व्यापारिक स्थिति सामान्य है। प्रेम और संतान पक्ष भी मध्यम रहेगा।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज किसी भी तरह की सट्टेबाजी या लॉटरी से दूर रहें, हानि संभव है। गले या मुंह से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

घबराहट और बेचैनी रह सकती है। अनजाने भय से मानसिक अस्थिरता हो सकती है। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव संभव है। आज का दिन सेहत, प्रेम और कारोबार – तीनों ही क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा कमजोर रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

हरदोई: बच्चों के अस्पताल में लगी भीषण आग, 40 से 50 मासूमों को लेकर परिजन भागे बाहर, सभी सुरक्षित

हरदोई/सर्वोदय न्यूज़:– बुधवार दोपहर हरदोई जिले के कीर्ति कृष्ण बाल चिकित्सालय में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती 40 से 50 मासूम बच्चों की जान पर उस वक्त बन आई, जब अस्पताल परिसर में स्थित डायग्नोसिस सेंटर के इलेक्ट्रिक पैनल में आग भड़क उठी।

घटना नघेटा रोड स्थित अस्पताल में दोपहर बाद की है। जैसे ही आग लगी, धुएं और आग की लपटों ने पूरे परिसर को घेर लिया। जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अफरातफरी में उन्हें गोद में लेकर बाहर की ओर भागने लगे। कोई सीढ़ी के जरिए बाहर आया तो कोई एमर्जेंसी एग्जिट से।

परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से महज 10 मिनट में अस्पताल के सभी वार्ड खाली कर दिए गए। अस्पताल में भर्ती सभी 40-50 बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, और राहत की बात ये रही कि कोई बच्चा झुलसा नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की भयावहता इतनी थी कि बच्चे और उनके तीमारदार सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ गए। घबराए हुए कई परिजनों की हालत ऐसी थी कि बोलने में भी दिक्कत हो रही थी।

सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। आग लगने के पीछे इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच जारी है। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सेफ्टी मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है कटहल खाना? जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- कटहल को अक्सर “वेजिटेरियन मीट” कहा जाता है – और सिर्फ उसके स्वाद के कारण नहीं, बल्कि इसके पोषक गुणों की वजह से भी। कटहल सिर्फ एक स्वादिष्ट सब्जी ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक असली सुपरफूड है। हार्मोनल बैलेंस से लेकर बोन हेल्थ और स्किन ग्लो तक, कटहल कई जरूरी हेल्थ बेनिफिट्स देता है जो महिलाओं की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

यहां जानिए महिलाओं को कटहल क्यों खाना चाहिए, और इसके 5 सबसे बड़े फायदे:

1. पोषक तत्वों की कमी को करता है दूर

महिलाएं अक्सर अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व शामिल नहीं कर पातीं, जिससे कमजोरी, थकान और इम्यून सिस्टम की दिक्कतें होने लगती हैं। कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं जो शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखते हैं।

2. हड्डियों को देता है मजबूती

30 की उम्र के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी कम होने लगती है। मेनोपॉज के बाद यह रिस्क और बढ़ जाता है। कटहल में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा घटाते हैं।

3. आयरन की कमी को करता है दूर

पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के कारण महिलाओं में अक्सर एनीमिया (Iron deficiency) हो जाता है। कटहल, खासकर इसके बीज, आयरन का बेहतरीन शाकाहारी स्रोत हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हीमोग्लोबिन लेवल बेहतर होता है।

4. स्किन को बनाता है ग्लोइंग और हेल्दी

कटहल में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है, झुर्रियां कम होती हैं और स्किन ज्यादा यंग दिखती है।

5. हार्ट को रखे हेल्दी

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। कटहल में पोटैशियम भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

जरीन खान ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर, बोलीं- ‘गलत बर्ताव…, मेरा हाथ उठ जाएगा’तो ….

फ़िल्मी दुनिया/सर्वोदय न्यूज़:– बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया है। सलमान खान के साथ फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली जरीन की तुलना शुरुआत में कटरीना कैफ से की जाती रही, लेकिन वह फिल्मी दुनिया में लंबा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है।

क्यों नहीं करेंगी जरीन बिग बॉस?

हिंदी रश को दिए गए इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि उन्हें बिग बॉस देखना पसंद है और वो इसके कई सीजन फॉलो कर चुकी हैं, लेकिन जब उन्हें खुद शो का हिस्सा बनने का ऑफर मिला, तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

जरीन ने कहा,“मुझे बिग बॉस शो देखना पसंद है, लेकिन मेरा घर मेरे बिना नहीं चल सकता। मैं पैसे की बात नहीं कर रही, बल्कि जिम्मेदारियों की बात कर रही हूं। मैं अपनी मां को दिन में कई बार कॉल करती हूं, उनकी तबीयत और बाकी चीजों का ध्यान रखती हूं। ऐसे में महीनों तक किसी और जगह रहना मेरे लिए मुमकिन नहीं।”

बिग बॉस हाउस में झगड़ों से डरती हैं जरीन

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें गलत व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा,“मैं बहुत लोगों के साथ एक ही छत के नीचे नहीं रह सकती। मुझे दोस्त बनाने में वक्त नहीं लगता लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं बिग बॉस हाउस में सहज रह पाऊंगी। उलटी बातें बर्दाश्त नहीं होतीं। मेरा हाथ उठ जाएगा और फिर मुझे शो से बाहर निकाल दिया जाएगा।”

जरीन का साफ-साफ इनकार

बिग बॉस में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और विवाद देखने को मिलते हैं, और जरीन मानती हैं कि वह ऐसे माहौल का हिस्सा नहीं बन सकतीं। उन्होंने कहा,“मुझे 100 परसेंट पता है कि मेरा रिएक्शन बहुत तेज होता है। मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाऊंगी, इसलिए शो का हिस्सा बनना ही सही नहीं है।”

BDL Recruitment 2025: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 212 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर, ट्रेनी असिस्टेंट और ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट के कुल 212 पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन की शुरुआत: 17 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025
आधिकारिक वेबसाइट: bdl-india.in

BDL Vacancy 2025 Details: कुल 212 पद

पद का नाम कुल पद
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) 50
ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) 30
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 10
ट्रेनी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) 10
ट्रेनी ऑफिसर (फाइनेंस) 5
ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) 4
ट्रेनी ऑफिसर (बिजनेस डेवलपमेंट) 3
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) 40
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (मैकेनिकल) 30
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) 10
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस) 10
ट्रेनी असिस्टेंट (फाइनेंस) 5
ट्रेनी असिस्टेंट (एचआर) 5

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

  • ट्रेनी इंजीनियर: संबंधित विषय में BE/B.Tech डिग्री अनिवार्य।
  • ट्रेनी ऑफिसर: पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
  • ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट: संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता।

आयु सीमा (Age Limit):

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष (10 अगस्त 2025 को आधार बनाकर)
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD/Ex-Serviceman) को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee):

  • जनरल / OBC-NCL / EWS: ₹300/-
  • SC / ST / PwBD / एक्स-सर्विसमैन: कोई शुल्क नहीं

कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाएं।
  2. “Career” सेक्शन में जाकर “Recruitment of Trainee Posts 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सलाह:

  • आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
  • अधूरे या गलत जानकारी वाले आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को जीत जरूर मिली,मगर इंग्लैंड को बड़ा झटका, ICC ने ठोका जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- इंग्लैंड की जीत पर ICC की बड़ी कार्रवाई, भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बावजूद टीम को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट का दोषी पाते हुए 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दो महत्वपूर्ण पॉइंट्स भी काट दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में वापसी तो की, लेकिन मैच के दौरान तय समय में दो ओवर कम फेंकने के कारण ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत कार्रवाई की गई। यह आर्टिकल स्लो ओवर रेट से जुड़े मामलों को कवर करता है।

प्रत्येक ओवर की देरी पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। इंग्लैंड ने दो ओवर तय समय में नहीं फेंके, इसलिए पूरी टीम पर कुल 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

WTC पॉइंट्स में कटौती से नुकसान

इंग्लैंड की जीत के बाद उसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विनिंग परसेंटेज 66.67% हो गया था। लेकिन 2 पॉइंट्स की कटौती के बाद अब यह लगभग 60% तक गिर गया है, जिससे टीम WTC स्टैंडिंग में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

बेन स्टोक्स ने मानी गलती

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है और प्रस्तावित सजा को भी मंजूरी दी, इसलिए मामले की कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई।

मैच रेफरी: रिची रिचर्डसन
मैदान पर अंपायर: पॉल रीफेल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद
तीसरे अंपायर: अहसान रजा
चौथे अंपायर: ग्राहम लॉयड

WTC 2025 की रेस में क्या पड़ेगा असर?

इंग्लैंड को इस जुर्माने से WTC की रेस में नुकसान जरूर हुआ है, क्योंकि हर पॉइंट की अहमियत होती है। आने वाले मुकाबलों में इंग्लैंड को ओवर रेट को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा, वरना आगे चलकर ये छोटी गलतियां प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल कर सकती हैं।

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: जानिए मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा 

16 जुलाई 2025 का राशिफल (Horoscope Today 16 July 2025): आज के दिन ग्रहों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। वृषभ में शुक्र, मिथुन में सूर्य और गुरु, कर्क में बुध, सिंह में मंगल और केतु, कुंभ में राहु, मीन में शनि और चंद्रमा का गोचर प्रमुख प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल जो आपके दिन की प्लानिंग में मदद करेगा।

मेष राशि (Aries)

आज अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। हालांकि प्रेम जीवन और संतान से संबंधित स्थितियां संतुलित रहेंगी। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: शनि देव को नमन करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आय में कुछ गिरावट आ सकती है। यात्रा में असुविधा संभव है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कहासुनी से बचें। दिन मिला-जुला रहेगा। उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

मिथुन राशि (Gemini)

कानूनी मामलों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से विवाद न करें। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। संतान और प्रेम के क्षेत्र में हालात ठीक रहेंगे। सीने में तकलीफ हो सकती है। उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि (Cancer)

अपमान का भय बना रहेगा। यात्रा थकावटभरी हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन और व्यापार अनुकूल रहेंगे। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

चोट-चपेट लगने का योग है। अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम जीवन और व्यापार मजबूत रहेगा। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि (Virgo)

खुद और जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। संतान और प्रेम जीवन औसत रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। उपाय: शनि देव की उपासना करें।

तुला राशि (Libra)

सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बच्चों की सेहत की अनदेखी न करें। प्रेम संबंधों में तनाव से बचें। छात्रों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय लेने से पहले सोचें। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

घर में कलह के संकेत हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है। प्रेम जीवन और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn)

व्यापार की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। खुद और परिवार के लोगों की सेहत पर ध्यान दें। नाक, कान, गले की समस्या हो सकती है। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

धन हानि की संभावना है। निवेश फिलहाल टालें। मुंह से संबंधित बीमारी हो सकती है। प्रेम जीवन और व्यापार लाभदायक रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces)

मन में बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। अज्ञात भय परेशान करेगा। सेहत थोड़ी कमजोर दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। व्यापार अच्छा चलेगा। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।

Weight Loss Tips for Women: खाना बनाते-बनाते घटा सकती हैं वजन, बस अपनाएं ये 5 आसान किचन हैक्स

Kitchen Weight Loss Tips for Housewives: अगर आप जिम नहीं जा पा रहीं, वॉक के लिए समय नहीं है, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। खासकर महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है कि वे अपने घर के किचन में ही रहते हुए वजन घटा सकती हैं। जी हां, आप खाना बनाते-बनाते भी फिट रह सकती हैं। जानिए वो 5 आसान टिप्स जो किचन को आपका वर्कआउट ज़ोन बना सकते हैं।

1. सब्जियां काटें योग मुद्रा में बैठकर

अगली बार जब आप सब्जियां काटें, तो खड़े होकर न काटें। इसकी जगह सुखासन या पद्मासन में बैठकर सब्जियां काटें।

  • यह पोश्चर सुधारता है
  • माइंडफुलनेस को बढ़ाता है
  • मेंटल व फिजिकल हेल्थ दोनों को बेहतर करता है

Pro Tip: दिन में 15-20 मिनट इस मुद्रा में बिताने से बॉडी बैलेंस सुधरता है।

2. सब्जी पक रही हो, तब करें हल्की एक्सरसाइज

जब कुकर की सीटी का इंतजार कर रही हों या सब्जी धीमी आंच पर पक रही हो, तो यूं ही खड़े रहने की बजाय करें ये:

  • हल्की जॉगिंग या ऑन-द-स्पॉट वॉक
  • पंजों पर उठकर स्ट्रेचिंग (15-20 बार)
  • 10-15 बार स्क्वाट्स

यह छोटा-सा गैप आपको एक्टिव बनाए रखता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।

3. म्यूजिक के साथ बनाएं कुकिंग को एनर्जेटिक

कुकिंग के दौरान अपना फेवरेट म्यूजिक लगाएं और हल्के मूव्स में झूमते हुए काम करें।

  • मूवमेंट बढ़ेगा
  • मूड फ्रेश रहेगा
  • तनाव घटेगा

यह ‘म्यूजिक थेरेपी’ + ‘वर्कआउट’ का कॉम्बो है।

4. छोटे-छोटे ब्रेक में करें स्ट्रेचिंग

रसोई में कुछ सेकंड्स का ब्रेक भी स्ट्रेचिंग के लिए काफी होता है:

  • कंधे ऊपर उठाएं
  • गर्दन घुमाएं
  • कमर को स्ट्रेच करें
  • हाथों और पैरों को मोड़ें

यह ना केवल कैलोरी बर्न करता है बल्कि बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी भी बनाए रखता है।

5. नीचे बैठकर उठाएं सामान, ना कि झुककर

रसोई में जब कोई चीज नीचे से उठानी हो, तो झुकने की बजाय उकड़ू बैठें (Squat Position)

    • इससे लोअर बॉडी का वर्कआउट होता है
    • थाइज, हिप्स और बैक स्ट्रॉन्ग बनती है
    • बैक पेन से राहत मिलती है

इस सिंपल आदत से आपका रोज़ का कैलोरी बर्न बढ़ जाएगा।

वेट लॉस के लिए जिम जाना ज़रूरी नहीं, बस जरूरी है थोड़ा स्मार्ट होना और एक्टिव रहना। किचन में बिताया हर मिनट अगर आप इन 5 सिंपल टिप्स के साथ बिताएं, तो आपका फिटनेस गोल कहीं दूर नहीं।