Friday, June 19, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 265

Ahmedabad Plane Crash: UK में नौकरी लगी, जॉइन करने जा रही थीं रंजीता

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक मलयाली नर्स भी मौत हो गई. मृतका का नाम रंजीता आर नायर (40) है. रंजीता केरल के पथानामथिट्टा की मूल निवासी थीं. वह ओमान में एक हॉस्पिटल में नर्स के रूप में काम कर रही थीं. हाल ही में रंजीता की नौकरी UK में लग गई थी.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश एक ऐसा दर्द दे गया, जो कभी न भूलने वाला है. गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन (UK) के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गई. विमान में 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट सहित 242 लोग सवार थे. हादसे के बाद हर जगह बस चीख-पुकार है. अपनों की तलाश में लोग अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं, ताकि उन्हें अपनों के बारे में कोई खोज-खबर मिल जाए.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एक मलयाली नर्स भी मौत हो गई. मृतका का नाम रंजीता आर नायर (40) है. रंजीता केरल के पथानामथिट्टा की मूल निवासी थीं. वह ओमान में एक हॉस्पिटल में नर्स के रूप में काम कर रही थीं. हाल ही में रंजीता की नौकरी UK में लग गई थी. वह UK में जॉइन करने का सोच रही थीं. इसीलिए वहां जाने से पहले ओमान से अपने घर आईं थीं. चार दिन छुट्टी बिताने के बाद आज ही वह चेन्नई से अहमदाबाद आईं, फिर एयर इंडिया की फ्लाइट पर सवार हो गईं.

रंजीता ने हाल ही में पास की केरल की PSC परीक्षा

ये भी बता दें कि रंजीता आर नायर पढ़ने में बहुत होशियार थीं. हाल में ही उन्होंने PSC परीक्षा पास की थी. वह अपने राज्य केरल में नौकरी करने का विचार कर रही थीं, लेकिन UK की नौकरी के सिलसिले में वह एक बार वहां जाना चाहती थीं. इसीलिए आज एयर इंडिया की फ्लाइट से उन्होंने उड़ान भरी, जो एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गया. रंजीता के परिवार में उनकी मां और 2 बच्चे हैं. परिजन हादसे की खबर मिलने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं.

विमान में 242 लोग थे सवार

बता दें कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से गुरुवार दोपहर 1:39 बजे (IST) रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से बाहर जाते ही क्रैश हो गया. उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल दिया, लेकिन इसके बाद विमान से कोई और संपर्क नहीं हो पाया. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे

53 ब्रिटिश नागरियों की भी मौत

एयर इंडिया के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल था. 242 लोगों में अभी एक के बचने की पुष्टि हुई है. यात्री का नाम विश्वास कुमार है. यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं एयर इंडिया ने अधिक जानकारी देने करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर- 1800 5691 444 भी जारी किया है. लोग इस पर कॉल कर यात्रियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

‘ॐ’ का टैटू हटाओ, तब करूंगा निकाह… कानपुर में लव जिहाद में फंसी युवती

कानपुर में एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी पहचान बनाकर एक युवती से दोस्ती करने और शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगा है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने बताया है कि आरोपी ने नौ महीने तक अपनी असली पहचान छुपाई और शादी के प्रस्ताव के बाद अपनी धार्मिक पहचान बताई और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला.

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर सोशल मीडिया के जरिए नाम बदलकर दोस्ती करने और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है. पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती की और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सोनू के नाम से अपनी आईडी बना रखी है.

पीड़िता ने बताया कि करीब नौ महीने पहले शुरू हुई बातचीत के दौरान युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाई और नियमित संपर्क में रहा. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने कभी भी नमाज पढ़ने या अपनी धार्मिक प्रथाओं का जिक्र नहीं किया. हालांकि, जब पीड़िता ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और अपना नाम सरताज बताया. इसके बाद उसने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने और हाथ पर बने ओम् के टैटू को हटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी, तो वह शादी नहीं करेगा. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ नवाबगंज थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. बजरंग दल के कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी ने कहा कि इस तरह के मामले समाज में अशांति फैलाने का प्रयास हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

पीड़िता ने पुलिस में की शिकायत

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. एडीसीपी योगेश कुमार ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जाएगी.

महिला सिपाही ने दूसरी जाति के दारोगा से की लव मैरिज, पंचायत ने ठोंका 20 लाख जुर्माना

झांसी के बचेरा गांव में एक महिला सिपाही और दारोगा के अंतरजातीय विवाह पर पंचायत ने 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया और परिवार का बहिष्कार किया. पंचायत ने अन्य लोगों को भी चेतावनी दी है.

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अंतरजातीय विवाह करने पर पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए महिला सिपाही के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया. पंचायत अन्य लोगों को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने इनसे मतलब रखा तो उसे भी पंचायत का दंड भुगतना होगा. इसके अलावा उसके ऊपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा.

इक्कसवीं सदी में भी अन्तरजातीय विवाह पर समाज की दकियानूस सोच हावी है, जो इसे आसानी से नहीं स्वीकार कर पाती. खासतौर पर गांवों में, जहां ऐसे मामलों पर पंचायत भी अजब-गजब फैसले सुना देती है. ऐसे मामलों की श्रृंखला में अब एक ताजा घटनाक्रम जुडा है, जिसमें झांसी के बचेरा गांव में पंचायत का गुस्सा महिला सिपाही और दारोगा के अन्तरजातीय विवाह पर फूटा.

पंचायत का तुगलकी फरमान

पंचायत ने 20 लाख रुपयें जर्माना लगाने के साथ ही सिपाही के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है. चेतावनी दी गईं कि इस परिवार से संबंध रखना तो दूर, कोई बात भी करता है तो उस पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा और चप्पलों से पिटाई कर पूरे गांव में नग्न कर घुमाया जाएगा. पंचायत के फरमान से परेशान महिला सिपाही के माता-पिता सोमवार को गरौठा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस व टोडी फतेहपुर थाने पहुंचे. परिजनों ने शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वही समाज के फर्जी ठेकेदारों का पंचायत में तुगलकी फरमान सुनाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करदी.

नोएडा सेक्टर-12 में मर्डर, युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा के सेक्टर 12 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक की पहचान ओमपाल भाटी के रूप में की है. घटना में शामिल संदिग्ध पवन और उसका साथी फरार हैं. पुलिस ने चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के सेक्टर 12 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उपायुक्त जोन-1 यमुना प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को प्रदीप कश्यप नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि सेक्टर 12 के डब्ल्यू- ब्लॉक में स्थित उनके मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है.

पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक प्रदीप ने घटना के बारे में कहा कि 10 जून को पवन नामक युवक अपने एक साथी के साथ उनके घर पर किराए का कमरा लेने के लिए आया था. कमरा पसंद आने के बाद दोनों युवकों ने कुछ पैसे दिए और कमरे की साफ सफाई करने लगे. उन्होंने बताया कि वहीं कुछ देर बाद दोपहर में दोनों ने ओमपाल को मिलने के लिए बुलाया. कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आने पर मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो ओमपाल को गोली लगी हुई थी. जिसके बाद घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी.

पुलिस के अनुसार पवन और उसका साथी अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग गए हैं. पुलिस ने चार टीम गठित करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त जोन-1 यमुना प्रसाद ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस घटना की जांच कर रही है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड : 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए सोनम समेत सभी 5 आरोपी

मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और चार अन्य साथियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. सोनम को उत्तर प्रदेश से और अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था. राजा और सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे, जहां राजा की हत्या कर दी गई थी. 2 जून को राजा का शव मिला था.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की एक कोर्ट ने सोनम और उसके चारों साथियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. सोनम और उसके साथियों पर आरोप है कि मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या की थी. इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की उसके चार साथियों ने मदद की थी. बुधवार को इन सभी को शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम रघुवंशी को मंगलवार देर रात मेघालय लाया गया था. जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है.इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम हनीमून मनाने मेघालय आए थे. इसी दौरान राजा की हत्या की गई थी.

सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अरेस्ट किया गया था. जबकि उसके साथियों को राजा की हत्या की साजिश रचने के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया किराजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे. इसके बाद राजा का शव 2 जून को एक गड्ढे में मिला था.

हम राजा के परिवार के साथ हैं: गोविंद

इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम के भाई गोविंद ने बुधवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो राजा के परिवार के साथ हैं. अगर उनकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिले. परिवार ने भी सोनम से संबंध तोड़ लिए हैं. उसे सजा दिलाने के लिए हम राजा के परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. गोविंद राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पहुंचे. यहां उनकी मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोए.

सोनम को दीदी बोलता था राज

गोविंद रघुवंसी ने कहा, मैं सच के साथ हूं. राजा के परिवार ने बेटा खोया है. मैंने परिवार से माफी मांगी है. मेरे परिवार ने सोनम से रिश्ता तोड़ दिया है. मैं खुद को राजा के परिवार का सदस्य मानता हूं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा. इस दौरान गोविंद ने सोनम और राज के प्रेम संबंधों को नकारा और कहा कि राज सोनम को दीदी बोलता था. सोनम ने मुझे और राज को एक साथ बैठाकर मेरे घर में राखी बांधी है.

हमारे यहां नौकरी करता था राज

गोविंद ने बताया कि राज हमारे यहां नौकरी करता था. वो हमारे ऑफिस में दो-तीन साल से काम कर रहा था. मामले के तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी का राज कुशवाह से पुराना संबंध है. मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनम ने राजा हत्याकांड में अपना जुर्म कबूल किया है या नहीं. मगर, जो सबूत सामने आ रहे हैं, उनसे 100 प्रतिशत पता है कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया है.

11 जून 2025 राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, मेष राशि के लिए सावधानी जरूरी |

11 जून 2025 राशिफल/सर्वोदय न्यूज़ :- 11 जून 2025 दिन बुधवार को चंद्रमा का गोचर पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। यह गोचर अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव में होगा। चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र और दसवें भाव में मंगल की उपस्थिति से वसुमान नामक शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का विशेष लाभ मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। वहीं, मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में प्रगति देने वाला हो सकता है। नीचभंग राजयोग बनने से लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। हालांकि, आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। नया वाहन खरीदने की संभावना है। खानपान में संयम बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा और सूर्य की स्थिति भावनात्मक अस्थिरता ला सकती है। अचानक धन लाभ की संभावना है, लेकिन प्रॉपर्टी संबंधी फैसलों में सोच-विचार करें। सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे। कल्पनाशक्ति मजबूत रहेगी।

 मिथुन राशि (Gemini)

नया काम या प्रोजेक्ट मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में आपके विचारों को सराहा जाएगा। पारिवारिक मामलों में सकारात्मक चर्चा हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कारोबार में लाभ होगा और प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। विरोधियों से सतर्क रहें, पर घबराएं नहीं—सकारात्मक दृष्टिकोण से स्थिति काबू में रहेगी।

 सिंह राशि (Leo)

मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा कार्य निपट सकता है। छात्रों के लिए शिक्षा में उन्नति का योग है। समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है, ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन पारिवारिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों में सहयोगदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर सजग रहें, बजट के अनुसार खर्च करें। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा आपकी राशि में होने से मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार जरूर करें। व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। किसी रिश्तेदार की तबीयत भी चिंता बढ़ा सकती है। साझेदारी में काम करने वालों को तालमेल बैठाना होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी

 मकर राशि (Capricorn)

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे मानसिक दबाव रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़ा सौदा हो सकता है। दिनचर्या में अनुशासन रखें।

 कुंभ राशि (Aquarius)

आपके परिश्रम का फल आज मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा में भी सफलता के संकेत हैं। नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा

मीन राशि (Pisces)

दिन आत्मविश्वास और मनोबल से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन सफलता भी मिलेगी।

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि को मिलेगा शुभ लाभ, मेष राशि को रहना होगा सतर्क

10 जून 2025 का राशिफल/सर्वोदय न्यूज़:- 10 जून 2025 को चंद्रमा का गोचर पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा, जो कि अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। इस खगोलीय स्थिति के कारण वसुमान नामक शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र और दसवें भाव में मंगल की मौजूदगी से मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष लाभदायक रहने वाला है। वहीं मेष राशि के लिए दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने वाला होगा।

मेष राशि (Aries)

आज चंद्रमा अष्टम भाव में नीचभंग राजयोग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में भी सकारात्मक स्थिति बनेगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता रखें। नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा और सूर्य के समसप्तक योग के चलते भावुकता और मानसिक उलझन बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। आकस्मिक आर्थिक लाभ संभव है। प्रॉपर्टी डील में सतर्कता जरूरी है। कल्पनाशीलता बढ़ेगी, लेकिन काम को टालना नुकसानदेह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini )

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में चर्चा से समाधान मिलेगा। यात्रा संभव है। योजना में निवेश हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

पॉजिटिव सोच और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। बिजनेस में आय वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग है। दिन सामान्य रूप से सफल और लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। सरकारी कार्यों में सफलता संभव है। कोर्ट केस में राहत मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों का ध्यान भटक सकता है, मन को शांत रखें। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता रहेगी। कोई अटका काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

शुक्र की शुभ स्थिति से आज परिवार व दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा की स्थिति के कारण मन अस्थिर रह सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। व्यवसायिक नुकसान की संभावना है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। संयम और सतर्कता से काम लें।

धनु राशि (Sagittarius)

अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता में डाल सकती है। साझेदारों से मतभेद संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यवसाय में नई तकनीक का उपयोग करें।

मकर राशि (Capricorn)

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, मानसिक दबाव बढ़ेगा। काम दूसरों पर न छोड़ें। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तकनीकी कामों में सफलता मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति और प्रेम रहेगा। शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नया सीखने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन कार्यभार भी रहेगा।

22 हजार करोड़ से गांवों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:-  योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए एक बड़े अभियान पर काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 22 हजार करोड़ रुपये से प्रदेश के गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। इस पहल से बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छता, रोजगार, आवास और जलनिकासी जैसी जरूरी सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसमें 10,500 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजनाएं और लगभग 11,500 करोड़ रुपये की राज्य योजनाएं शामिल हैं। जिनके माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी ग्रामीण क्षेत्र विकास के लिहाज से अछूता न रहने पाए। स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिसके लिए 2,000 करोड़ रुपये विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से शौचालय निर्माण, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ग्राम स्वच्छता समितियों का सशक्तिकरण और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अब तक 1,000 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति
ग्रामीण विकास योजना के तहत अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावा शुरुआती चरण में लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत भी कर दी गई है। इसमें सड़क निर्माण, जलनिकासी, पंचायत भवनों का निर्माण, सामुदायिक शौचालय और पेयजल आपूर्ति जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्रामीणों को मिले हर आवश्यक सुविधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक एक गांव को विकसित किया जाए, जहां ग्रामीणों को हर आवश्यक सुविधा सुलभ हो। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।

महाराजा सुहेलदेव प्रतिमा का 10 जून को अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है।

सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार जी ने किया है निर्माण
राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है।

पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किया था शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी।

महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा (एक नजर)
माध्यम- कांस्य
प्रतिमा का वजन- 17 टन
प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट
प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट
प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट
प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक लखनऊ में संपन्न

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- लखनऊ के एम. बी. गार्डन एवं रिजॉर्ट, बक्शी का तालाब में 8 जून 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  आशा ताई जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र ने किया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

1. संगठन की भूमिका और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी:
आदरणीय आशा ताई जी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता के पास समस्याओं का समाधान भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे स्थानीय समस्याओं पर कार्य करें, जैसे पेयजल, प्याऊ, मार्गदर्शन कैंप, और स्थाई ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र खोलकर कार्य करें। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से अपने कार्यों का प्रचार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

2. विभिन्न आयामों पर कार्य:
डॉ. प्रमोद पांडेय  ने स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रामक विज्ञापन, साइबर क्राइम, खाद्य पदार्थों में मिलावट, और वस्तुओं में शुद्धता जैसे विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पैथोलॉजी जांच, प्राइवेट अस्पतालों के शुल्क, दवा की बढ़ती कीमतों, प्राइवेट स्कूलों की फीस, ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव, बैंकिंग, बीमा कंपनियों, और आवास में बिल्डरों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में लापरवाही जैसे मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का सुझाव दिया।

3. सदस्यता अभियान और जिलों की जिम्मेदारी:
प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार पांडेय  ने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने जिलों और तहसीलों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने, प्रवास कार्यक्रम आयोजित करने, और कार्यकर्ताओं को निपुण बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

4. आयुष्मान योजना में सुधार की आवश्यकता:
प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. राम प्रताप सिंह बिसेन ने आयुष्मान योजना में सुधार की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कई हिंदू परिवारों में 6 सदस्य नहीं होते, जिससे वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने सरकार से नियमों में सुधार की मांग की।

5. पारदर्शिता और कोष प्रबंधन:
प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामशंकर अवस्थी  ने संगठन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दानदाताओं के पैन नंबर, मोबाइल नंबर, और आधार कार्ड की छायाप्रति लेने की आवश्यकता बताई।

6. पर्यावरण संरक्षण:
प्रांतीय पर्यावरण आयाम प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल  ने प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे स्टील की बोतल का उपयोग करें और बैठकों में प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग बंद करें।

7. संगठन के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता:
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हेमनारायण पाठक ने संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, पंपलेट, और सोशल मीडिया के माध्यम से विचारों को जनमानस तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

8. सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता:
लखनऊ महानगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने जिले और महानगर कार्यकारिणी में सुधार की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग सूचना होने के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं होते, उन्हें कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

9. सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य:
राघवेंद्र प्रताप सिंह  ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य करने की बात की। उन्होंने कहा कि जब हम समाज के लिए कार्य करेंगे, तो हमारा कार्य स्वतः ही आगे बढ़ेगा।

10. उपभोक्तावाद के प्रभाव:
राहुल तिवारी  ने उपभोक्तावाद के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारी दिनचर्या विज्ञापनों पर आधारित होती जा रही है, जिससे हम अपनी परंपराओं से दूर हो रहे हैं।

11. प्रचार-प्रसार की आवश्यकता:
रविंद्र नाथ शुक्ल  ने संगठन के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि हमें पोस्टर, बैनर, पंपलेट आदि लगाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचारों को जनमानस तक पहुंचाना चाहिए।

12. कार्यों का मूर्त रूप देना:
प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र  ने बैठक में सभी सुझावों को कार्यवाही रजिस्टर पर नोट किया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा।

13. अध्यक्ष का उद्बोधन:
बैठक के समापन पर प्रांतीय अध्यक्ष  यशपाल सिंह जी ने केंद्रीय दायित्ववान अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमें समाज के लिए कार्य करना चाहिए और संगठन को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जिलों की जिम्मेदारी लें और वहां पर कार्य खड़ा करें। उन्होंने कहा कि बिना कार्य किए कोई भी संगठन दिखाई नहीं देगा।

बैठक का समापन कल्याण मंत्र से हुआ, जिसे लखनऊ महानगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने कराया।