Home Blog Page 266

CAT 2025: IIM में दाख़िला पाने का सुनहरा मौका, 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– भारत के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में दाख़िला पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2025, सुबह 10 बजे से शुरू होने जा रही है। इस साल परीक्षा का आयोजन IIM कोझिकोड द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CAT 2025: एग्जाम शेड्यूल और अहम तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 अगस्त 2025
  • एडमिट कार्ड जारी: 5 नवंबर से
  • परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025 (रविवार)
  • रिजल्ट की संभावित तिथि: जनवरी 2026 का पहला सप्ताह
  • परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित (CBT)
  • शहरों की संख्या: 170+
  • परीक्षा शिफ्ट्स: तीन

    कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • न्यूनतम योग्यता प्रतिशत की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
  • ध्यान दें कि CAT में सफल होना ही IIM में एडमिशन की गारंटी नहीं है, क्योंकि हर IIM की अपनी चयन प्रक्रिया होती है।

CAT 2025: आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क (INR)
SC / ST / PwD ₹1300
अन्य सभी ₹2600

गलत मरीज को दिया गया ऑपरेशन इंजेक्शन, ब्रजेश पाठक सख्त, उरई मेडिकल कॉलेज के 5 कर्मी निलंबित

उरई (जालौन)/सर्वोदय न्यूज़– राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में घोर लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग को हिलाकर रख दिया है। एक मरीज को बिना ऑपरेशन की सलाह के ऑपरेशन टेबल पर लिटा दिया गया और उसे इंजेक्शन तक दे दिया गया। मरीज के शोर मचाने के बावजूद मेडिकल स्टाफ ने उसकी बात नहीं सुनी। जैसे-तैसे मौका मिलते ही मरीज ऑपरेशन थिएटर से भाग निकला।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, माधौगढ़ के डिकोली गांव निवासी बृजेश चौधरी को पेट दर्द की शिकायत के बाद 28 जुलाई को उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने आंतों में सूजन की बात कहकर दूसरे दिन डिस्चार्ज करने की बात कही थी।

लेकिन अगली सुबह, मेडिकल स्टाफ ने बिना स्पष्ट कारण बताए मरीज को ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा दिया। जब मरीज ने विरोध किया और कहा कि उसे डिस्चार्ज किया जाना है, तो भी किसी ने उसकी एक न सुनी। दो इंजेक्शन लगाने के बाद, मरीज घबराकर थिएटर से भाग खड़ा हुआ।

ब्रजेश पाठक ने जताई नाराजगी, सख्त कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले को “घोर लापरवाही” करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य प्रणाली पर जनता का भरोसा तोड़ती हैं। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक संयुक्त जांच समिति गठित कर दी है, जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी और फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत अवस्थी शामिल हैं।

इन स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया निलंबित:

डॉ. सुधांशु शर्मा – सहायक आचार्य, सर्जरी विभाग
डॉ. विशाल त्यागी – सीनियर रेजिडेंट
ऊषा देवी – नर्स
आम्रपाली एस. लाल – नर्स
स्नेहप्रभा – नर्स

इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें प्रधानाचार्य कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।निलंबन के साथ-साथ दो सदस्यीय जांच समिति को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इन कर्मचारियों पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

“यह पीडीए पाठशाला आंदोलन की महाजीत है” – अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:– उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल मर्जर नीति में संशोधन के बाद, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे “PDA पाठशाला आंदोलन की महाजीत” करार दिया है। सरकार के निर्णय को भाजपा की नैतिक हार बताते हुए अखिलेश ने कहा कि यह जनता और शिक्षा के अधिकार की जीत है।

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया था कि कम नामांकन वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को आपस में मर्ज किया जाएगा। लेकिन इस फैसले का शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से कड़ा विरोध हुआ। विरोध के बीच सरकार ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि:

  • एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले स्कूलों को मर्ज नहीं किया जाएगा।
  • 50 से अधिक नामांकित छात्रों वाले स्कूलों का विलय नहीं होगा।

    अखिलेश यादव का तीखा प्रहार

    अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:”स्कूल मर्जर का फैसला वापस लेना ‘PDA पाठशाला’ आंदोलन की महाजीत है। शिक्षा का अधिकार अखंड होता है और रहेगा। शिक्षा विरोधी भाजपा की यह नैतिक हार है।

    उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि भाजपा सरकार का यह फैसला राजनीतिक आधार पर लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • स्कूलों को वहीं बंद किया गया, जहां समाजवादी पार्टी को वोट मिलते हैं
  • यह फैसला गरीबों से शिक्षा का अधिकार छीनने जैसा है।
  • लखनऊ के संस्कृति स्कूल जैसे प्रोजेक्ट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

    क्या है PDA पाठशाला आंदोलन?

    समाजवादी पार्टी ने स्कूलों के विलय के विरोध में “PDA पाठशाला आंदोलन” की शुरुआत की थी। सहारनपुर में प्रायोगिक तौर पर एक पाठशाला की शुरुआत भी कर दी गई थी, जहां स्थानीय स्तर पर शिक्षण व्यवस्था को चालू किया गया।

    भाजपा सरकार पर आर्थिक व सामाजिक आरोप

    अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा: देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी, और किसानों की बदहाली चरम पर है।भाजपा सरकार नौकरियों को आउटसोर्स कर रही है और आरक्षण को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार देश को भावना से चला रही है, न कि अर्थव्यवस्था से।”

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर भी सवाल

    अमेरिका द्वारा भारत पर व्यापारिक टैरिफ लगाने के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “भाजपा सरकार पिछले 11 वर्षों से अमेरिका के साथ मित्रता बढ़ा रही थी, लेकिन आज हमें अपमानजनक शब्द और आर्थिक दबाव झेलने पड़ रहे हैं। ये कैसी दोस्ती है?”

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने एस.पी. गोयल, मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार ने शशि प्रकाश गोयल (एस.पी. गोयल) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। ऐसा निर्णय उस समय आया है जब वर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल आज यानी 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा है और उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला है।

कौन हैं एस.पी. गोयल?

  • एस.पी. गोयल 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थे।
  • उन्हें योगी सरकार में विश्वसनीय और प्रभावशाली अफसर माना जाता है। उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक पृष्ठभूमि और नीति-निर्धारण में विशेषज्ञता रही है।
  • गोयल यूपी प्रशासन में दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह प्रभाव रखने वाले अफसर हैं और पूर्व में उन्होंने बसपा सरकार में भी स्टाफ अफसर के रूप में कार्य किया है|

    क्यों नहीं मिला मनोज सिंह को विस्तार?

  • मनोज कुमार सिंह ने 30 जून 2024 को मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था और कई प्रमुख परियोजनाओं जैसे ज़ीरो पॉवर्टी योजना, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, और जमीन पूजन समारोहों में भूमिका निभाई।
  • हालाँकि, राज्य सरकार ने समय से पहले उन्हें एक साल का मल्टी का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, लेकिन अंतिम निर्णय आज तक नहीं आया, जिससे नियुक्ति स्थल पर नया चेहरा चुना गया |

आपको बतादें कि यह पद यूपी प्रशासन की शक्तिशाली कुर्सी के रूप में देखा जाता है। मुख्य सचिव वह अधिकारी होते हैं जो राज्य सरकार—मुख्यमंत्री के सबसे निकट प्रशासकीय सलाहकार होते हैं और राज्यों में नीतियों के क्रियान्वयन में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला – अब 1 किमी से दूर और 50 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों का नहीं होगा विलय

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज:– उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कम नामांकन वाले स्कूलों के मर्जर को लेकर जारी विरोध और शिकायतों के बीच, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित स्कूलों को अब मर्ज नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ऐसे स्कूलों जहां 50 से अधिक छात्र नामांकित हैं, उन्हें भी विलय से बाहर रखा गया है।

अभिभावकों और शिक्षक संघों के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न

पिछले कुछ समय से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूल विलय के खिलाफ अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया था। विलय के बाद कई स्कूलों की दूरी छात्रों के लिए बढ़ गई, जिससे उन्हें स्कूल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई और कुछ छात्रों ने स्कूल जाना बंद तक कर दिया।

इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अब सरकार ने यह फैसला लिया है ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और हर छात्र को नजदीकी स्कूल में पढ़ाई का अवसर मिले।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने क्या कहा?

लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने बताया:“बीते आठ वर्षों में प्रदेश के परिषदीय स्कूलों की स्थिति में बड़ा सुधार आया है। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंचे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।”

उन्होंने आगे कहा कि 2017 के बाद से स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं, जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। आज उत्तर प्रदेश के 96% स्कूलों में ये सुविधाएं मौजूद हैं।

स्कूल विलय पर अन्य राज्यों की मिसाल

राज्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों के विलय की यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्यों में भी स्कूलों की पेयरिंग की जा चुकी है। सरकार का कहना है कि यह फैसला शैक्षिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और बच्चों के हित में लिया गया है।

Ind vs Pak मैच पर इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी का बड़ा बयान – “हम देश को कभी झुकने नहीं देंगे”

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: – World Championship of Legends (WCL) 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 31 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन भारतीय टीम India Champions के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने यह फैसला देशहित और हालिया आतंकी घटनाओं के मद्देनज़र लिया।

Ind vs Pak मैच रद्द, पाकिस्तान फाइनल में

इस फैसले के बाद टूर्नामेंट आयोजकों को भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच रद्द करना पड़ा और पाकिस्तान को अंक तालिका में शीर्ष पर होने के कारण सीधे फाइनल में जगह मिल गई।

“देश पहले, क्रिकेट बाद में” – खिलाड़ियों का दो टूक जवाब

India Champions टीम के एक सदस्य ने Times of India से बातचीत में कहा:”हम पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेल रहे। हमारे लिए सबसे पहले देश और राष्ट्र आता है, बाकी सब बाद में। भारत के लिए कुछ भी। हमने अपनी जर्सी पर तिरंगा लगाने के लिए मेहनत की है। हम कभी भी देश को नीचा नहीं दिखाएंगे। भारत माता की जय।”

खिलाड़ी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर भारत फाइनल में भी पाकिस्तान से भिड़ता, तो भी टीम यही फैसला दोहराती।

आतंकी हमले के बाद फैसला

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तनाव की शुरुआत उस आतंकी हमले से हुई जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों पर 5 आतंकियों ने हमला किया था। इस घटना के बाद भारत में गुस्से की लहर है। इसी बीच, भारत की तरफ से यह कड़ा रुख सामने आया।

हालांकि आगामी एशिया कप 14 सितंबर और महिला ICC वर्ल्ड कप 6 अक्टूबर में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले तय हैं, लेकिन अभी तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक बहिष्कार की घोषणा नहीं की गई है।

India Champions का स्पष्ट संदेश: “हम देश को कभी झुकने नहीं देंगे”

Ind vs Pak मुकाबले का ना होना निश्चित रूप से क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन टीम इंडिया चैंपियंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

आज का राशिफल 31 जुलाई 2025: इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी खुशखबरी; जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल 31 जुलाई 2025:– 31 जुलाई 2025, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। ग्रहों की चाल में बदलाव के चलते आज कई जातकों को धन लाभ, शुभ समाचार और व्यावसायिक सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है। जानें आज का विस्तृत राशिफल:

मेष (Aries):

दिन आपके पक्ष में है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, नौकरी में बेहतरी के संकेत हैं और सेहत में सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ (Taurus):

शत्रु परास्त होंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

मिथुन (Gemini):

रिश्तों में गलतफहमी से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अध्ययन और लेखन से लाभ होगा। सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय: मां काली की पूजा करें।

कर्क (Cancer):

भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह (Leo):

परिश्रम रंग लाएगा। करियर और व्यापार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुधार दिखेगा।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या (Virgo):

आर्थिक लाभ के योग हैं, परिवार में भी खुशियां बढ़ेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला (Libra):

आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी।
उपाय: बजरंगबली की आराधना करें।

वृश्चिक (Scorpio):

मन थोड़ा अशांत रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। सिरदर्द या नेत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

धनु (Sagittarius):

आय में बढ़ोतरी और यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सभी क्षेत्रों में लाभ होगा।
उपाय: मां काली को नमन करें।

मकर (Capricorn):

व्यवसायिक सफलता और कानूनी मामलों में जीत के संकेत हैं। स्वास्थ्य व पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ (Aquarius):

भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सभी क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces):

आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट या परेशानी की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

1 अगस्त से भारत पर अमेरिका का बड़ा एक्शन: डोनाल्ड ट्रंप लगाएंगे 25% टैरिफ, जुर्माना भी ठोका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बड़ा व्यापारिक फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अमेरिका 1 अगस्त 2025 से भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएगा। ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा है कि भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए जुर्माना (penalty) भी चुकाना होगा। यह ऐलान ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर बुधवार को किया।

“भारत दोस्त है, लेकिन ट्रेड बैरियर्स सबसे कठोर”: ट्रंप

अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा:”याद रखें, भारत हमारा दोस्त है, लेकिन हमने उनके साथ बहुत कम व्यापार किया है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारत बहुत अधिक टैरिफ लगाता है। उनके पास दुनिया के सबसे कठोर ट्रेड बैरियर्स हैं।”

ट्रंप ने भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिलाने में काफी मुश्किलें आती हैं, जबकि भारत के उत्पाद अमेरिका में आसानी से पहुंचते हैं।

रूस से तेल खरीद पर लगेगा जुर्माना

ट्रंप ने यह भी साफ किया कि भारत को रूस से तेल आयात करने की कीमत चुकानी होगी। उन्होंने इसे अमेरिकी हितों के खिलाफ बताते हुए आर्थिक दंड (economic penalty) लगाने की बात कही। हालांकि अभी तक इस जुर्माने की राशि या प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

UP B.Ed Counselling 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल और जरूरी तारीखें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE 2025) की काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने 30 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक bujhansi.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। इस साल काउंसलिंग दो चरणों में आयोजित होगी और उम्मीदवार बिना रैंक बाध्यता के पहले राउंड में भाग ले सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस और प्रक्रिया

  • काउंसलिंग शुल्क: ₹750
  • सीट कन्फर्मेशन शुल्क: ₹5000
  • भुगतान माध्यम: क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग

UP B.Ed JEE 2025 Counselling Schedule

राउंड 1

प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू 30 जुलाई 2025
चॉइस फिलिंग शुरू 31 जुलाई 2025
अंतिम तिथि (चॉइस फिलिंग) 12 अगस्त 2025
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 अगस्त 2025
फीस भुगतान और कॉलेज रिपोर्टिंग 14 से 25 अगस्त 2025

राउंड 2

प्रक्रिया तारीख
सीट रिलीज / मैट्रिक्स जारी 26 अगस्त 2025
रजिस्ट्रेशन शुरू 27 अगस्त 2025
चॉइस फिलिंग 28–31 अगस्त 2025
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 1 सितंबर 2025
कॉलेज रिपोर्टिंग / फीस भुगतान 2–4 सितंबर 2025

कैसे करें UP B.Ed 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन?

  1.  ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
  2. “UP B.Ed JEE 2025 Counselling” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें
  4.  मांगी गई डिटेल्स भरें और आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
  5.  ₹750 रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  6. सबमिट बटन दबाएं और फॉर्म का प्रिंट लेकर रख लें

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • रैंक के आधार पर प्रवेश की बाध्यता पहले राउंड में नहीं होगी।
  • जिन अभ्यर्थियों ने अब तक एडमिशन नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करें।
  • चॉइस फिलिंग के समय कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स को ध्यान से देखें।
  • सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ स्कैन किए हुए और स्पष्ट हों।

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त इस दिन को जारी करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी को मिलेंगी करोड़ों की सौगात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी सेवापुरी ब्लॉक के बनौली जनसभा स्थल पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और वाराणसी को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने 17वीं किस्त 18 जून 2024 को वाराणसी से ही जारी की थी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे जनसभा स्थल जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आर्थिक सहायता ट्रांसफर के साथ ही दिव्यांगजनों को सहायता उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।

दिव्यांगजनों के लिए उपकरण वितरण

एलिम्को (ALIMCO) द्वारा आयोजित विशेष वितरण कार्यक्रम में चयनित लाभार्थियों को 216 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 400 हियरिंग डिवाइस और 500 व्हीलचेयर वितरित की जाएंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं वाराणसी में दो दिवसीय प्रवास पर हैं और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश की स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सीएम योगी ने मंच, पंडाल, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कौन-कौन रहेगा मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें श्रम मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान वाराणसी को विकास कार्यों के कई नए प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास भी मिलने की संभावना है।