पुणे के यवत इलाके में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा, हालात तनावपूर्ण

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड़ तहसील के यवत इलाके में सोशल मीडिया पर डाले गए एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सांप्रदायिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। वॉट्सऐप ग्रुप पर किए गए एक मेसेज से भड़के विवाद के बाद भीड़ ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिसके दौरान वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। घटना में पत्थरबाजी, आगजनी और मस्जिद पर हमले जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 25 जुलाई को शुरू हुआ था, जब यवत के सहकार नगर इलाके के एक वॉट्सऐप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक संदेश वायरल हुआ। इस पोस्ट को लेकर एक समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। इसके अगले ही दिन 26 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई, जिससे तनाव और बढ़ गया।

आरोपी युवक की पहचान ‘सैयद’ के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन इस घटना के बाद हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने सैयद के घर पर पत्थरबाजी की, साथ ही आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी हमला बोल दिया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने जानकारी दी कि स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया:“भीड़ ने एक समुदाय की संपत्तियों, मस्जिद और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। एक बाइक में आग लगा दी गई। स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।”“सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles