Home Blog Page 256

“बुमराह को कोहिनूर हीरा बताया, आकाश चोपड़ा बोले – जबरदस्ती संन्यास को मजबूर न करें”

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह की आलोचना तेज हो गई है। क्रिकेट फैंस और कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि जब भारत सीरीज में पिछड़ रहा था, तब टीम के सबसे भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ को अंतिम टेस्ट खेलना चाहिए था। लेकिन बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह केवल तीन टेस्ट के लिए ही उपलब्ध होंगे।

इस बीच, पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने बुमराह का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज़ को लेकर आलोचनात्मक रुख अपनाना गलत है और इससे खिलाड़ी समय से पहले संन्यास लेने के लिए मजबूर हो सकता है।

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा:“बुमराह जैसा गेंदबाज़ कोई नहीं है। वह 24 कैरेट शुद्ध सोना हैं। उन्हें कोहिनूर हीरे की तरह संभालना चाहिए। जबरदस्ती उन पर दबाव डालकर उन्हें जल्द संन्यास लेने के लिए मजबूर न करें।”

उन्होंने आगे यह भी कहा:“टेस्ट सीरीज़ में गेंदबाज़ों को रोटेट किया जाना चाहिए। बुमराह को तभी खिलाना चाहिए जब वह उपलब्ध हों। यह जरूरी नहीं कि वह हर टेस्ट खेलें, लेकिन जब भी वह टीम के लिए उपलब्ध हों, उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए।”

यह भी पढ़े :- Asia Cup 2025: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? श्रीकांत ने कहा ‘अगर मैं सिलेक्टर होता

बुमराह की वापसी: एशिया कप 2025 में दिख सकते हैं एक्शन में

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बुमराह अब वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद को एशिया कप 2025 के लिए उपलब्ध बताया है और उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट में भारतीय पेस अटैक की अगुवाई करेंगे।

बुमराह ने बीते कुछ सालों में कई बार चोटों का सामना किया है, खासकर पीठ की गंभीर समस्या से जूझने के बाद उन्होंने खेल में सीमित वापसी की है। इसी कारण से बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।

Asia Cup 2025: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? श्रीकांत ने कहा ‘अगर मैं सिलेक्टर होता

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एशिया कप 2025 को लेकर टीम इंडिया के चयन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और इसी बीच पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने एक चौंकाने वाला नाम सुझाया है — वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब राष्ट्रीय टीम में अपनी एंट्री की दहलीज पर खड़े नजर आ रहे हैं। श्रीकांत का मानना है कि वैभव और साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ी अब टी20I फॉर्मेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें एशिया कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी शामिल किया जाना चाहिए।

कृष्णम्माचारी श्रीकांत की राय:

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा:”अगर मैं सिलेक्टर होता तो वैभव सूर्यवंशी या साई सुदर्शन को संजू सैमसन की जगह मौका देता। सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ शॉर्ट बॉल पर फेल हुए और टीमें इसका फायदा उठा सकती हैं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि:”अभिषेक शर्मा मेरी पहली पसंद होंगे और उनके साथ ओपनिंग के लिए वैभव, साई या जायसवाल में से किसी एक को चुनता।”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में शानदार स्ट्राइक रेट और निरंतरता के साथ खेल दिखाया है, जिससे उनका नाम अब एशिया कप की संभावित लिस्ट में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े:- “बुमराह को कोहिनूर हीरा बताया, आकाश चोपड़ा बोले – जबरदस्ती संन्यास को मजबूर न करें”

टीम चयन में सूर्यकुमार यादव, अजीत अगरकर और अन्य चयनकर्ताओं को शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, और अब वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों में से सीमित नामों को ही चुनना होगा।

सैमसन बनाम जितेश शर्मा:

श्रीकांत के अनुसार, अगर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह केवल विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। वहीं जितेश शर्मा भी इस भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार हैं।

संभावित नामों की सूची:

वैभव सूर्यवंशी,साई सुदर्शन,यशस्वी जायसवाल,अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर,हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल,संजू सैमसन, जितेश शर्मा

Aaj Ka Rashifal:मेष राशि से लेकर मीन का 18 अगस्त का दिन कैसा रहेगा,5 राशियाँ होंगी मालामाल…

Aaj Ka Rashifal:- ग्रहों की स्थिति: चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष राशि:

आज सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नसों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष में संतुलन रहेगा, वहीं कारोबार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक विस्तार के संकेत हैं। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:

दिन भर आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान का साथ प्राप्त होगा, वहीं व्यवसाय में भी सफलता की प्रबल संभावनाएं हैं। काली माता को नमन करना शुभ फल देगा।

मिथुन राशि:

आज खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। किसी अनजाने भय की भावना भी रह सकती है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापारिक पक्ष मजबूत बने रहेंगे। हरी वस्तु साथ रखें, लाभ होगा।

कर्क राशि:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैं। संतान और प्रेम से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। पीली वस्तु आपके लिए शुभता का प्रतीक बनेगी।

सिंह राशि:

कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीतिक गतिविधियों से लाभ होगा और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और व्यापार में भी बढ़त के योग हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि:

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे और यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय — तीनों ही क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। शनि देव को नमन करना लाभकारी होगा।

तुला राशि:

कुछ समय के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन दिन के उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। काली माता की उपासना शुभ फल देगी।

वृश्चिक राशि:

महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले निपटाने की कोशिश करें। दिन प्रेम और संतान के लिए अनुकूल है। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। विरोधियों की गतिविधि बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हें मात देने में सक्षम रहेंगे। ज्ञान प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। भावुक होकर कोई निर्णय न लें, हानि हो सकती है। संतान पक्ष सामान्य रहेगा और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि:

माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन घरेलू जीवन में कुछ असंतुलन संभव है। व्यापार और प्रेम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हरी वस्तु शुभ प्रभाव डालेगी।

मीन राशि:

आज का दिन पराक्रम को सफलता में बदलने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित रहेगी। व्यवसाय में भी प्रगति संभव है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ रहेगा।

सासाराम की रैली में लौटे पुराने लालू, ‘झुलनियां में धक्का’ बोलकर लूट ली महफिल

सासाराम (बिहार)/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान रविवार को सासाराम की धरती पर एक बार फिर देखने को मिला लालू यादव का पुराना अंदाज़, जिसने ना केवल हज़ारों की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया, बल्कि मंच पर बैठे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।

लालू यादव का भाषण करीब डेढ़ मिनट का था, लेकिन उन्होंने अपने खास अंदाज, स्थानीय बोली और व्यंग्य से पूरी सभा में जोश भर दिया। उनका आखिरी वाक्य, “लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला”, सुनते ही भीड़ में ठहाके गूंज उठे।

‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए’: लालू का तीखा वार

लालू यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा,“किसी भी कीमत पर बीजेपी जो वोट चोरी करती है, उसे आने मत दीजिए। सब एकजुट होकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का साथ दीजिए, और बीजेपी को सत्ता से हटाइए।”

उनके इस भाषण के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, और तेजस्वी यादव खुलकर हँसते नजर आए। लालू का भाषण जितना छोटा था, उसका असर उतना ही गहरा।

राहुल-तेजस्वी ने किया भावनात्मक जुड़ाव महसूस

सभा में राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी वोटर जोड़कर चुनाव जीते। राहुल बोले,”बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी वोटर जोड़ दिए।”

वहीं, तेजस्वी यादव के लिए यह क्षण निजी भी था — जब उन्होंने अपने पिता को उसी ऊर्जा के साथ बोलते देखा जैसा उन्होंने पहले देखा था। तेजस्वी ने महसूस किया कि लालू यादव आज भी जनता के दिलों में उतनी ही गहराई से बसते हैं।

भीड़ खींचने से ज़्यादा, दिशा देने वाला नेता हैं लालू

इस रैली ने यह साबित कर दिया कि लालू यादव अब भी एक “भीड़ खींचने वाले” नहीं बल्कि “भीड़ को दिशा देने वाले” नेता हैं। भीड़ ने न केवल उन्हें सुना, बल्कि उनके साथ जुड़ी भी। यही लालू की राजनीति की पहचान है — जनभाषा, जनसरोकार और जमीनी जुड़ाव।

लखनऊ में KGMU ने फिर किया कमाल, मासूम कार्तिक के सिर में धंसी लोहे की छड़ निकालकर बचाई जान

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा और भरोसेमंद मेडिकल सेंटर कहा जाता है। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी मासूम कार्तिक के सिर में लोहे की छड़ आर-पार घुस जाने के बाद उसकी जान खतरे में थी। हालात इतने नाज़ुक थे कि परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन KGMU की न्यूरोसर्जरी टीम ने असंभव को संभव कर दिखाया

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, मासूम खेलते समय एक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें लोहे की छड़ उसके सिर के आर-पार हो गई। स्थिति बेहद गंभीर थी और ज़रा सी देर जानलेवा साबित हो सकती थी।

डॉक्टरों ने किया चमत्कार जैसा ऑपरेशन

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी की कमान डॉ. K.K. सिंह ने संभाली। उनकी टीम में डॉ. अंकुर बजाज, डॉ. सौरभ रैना, डॉ. जैसन गोलमी और डॉ. अंकिन बसु शामिल रहे। टीम ने घंटों तक लगातार ऑपरेशन किया और बच्चे के सिर से लोहे की छड़ निकालकर उसकी जान बचा ली।

KGMU की दक्षता पर फिर भरोसा

इस ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों KGMU को जटिल और गंभीर मामलों में सबसे भरोसेमंद माना जाता है। परिवार ने डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं”

बिहार से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी के मंच साझा करने से गरमाई सियासत,लालू बोले- बीजेपी को भगाइए

रोहतास (बिहार)/सर्वोदय न्यूज़ :- बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाने लगी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मिलकर “वोटर अधिकार यात्रा” की शुरुआत की। यह यात्रा रोहतास जिले के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डे से आरंभ हुई और इसका मकसद चुनाव आयोग पर फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर दबाव बनाना और लोकतंत्र की रक्षा करना बताया जा रहा है।

यात्रा में लालू प्रसाद यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, भूपेश बघेल, मुकेश साहनी, मनोज झा, सुप्रिया श्रीनेत, पप्पू यादव समेत विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी का तीखा हमला

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,”यह संविधान बचाने की लड़ाई है। भाजपा और आरएसएस भारत के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। हर चुनाव में इन्होंने वोट चुराए हैं। बिहार की जनता अब वोट चोरी नहीं होने देगी। गरीबों के पास सिर्फ वोट है और हम उनके अधिकार की रक्षा करेंगे।”

EC पर गंभीर आरोप, लोकतंत्र पर संकट

राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के साथ मिलकर EC वोटर लिस्ट से गरीब, प्रवासी और विपक्षी मतदाताओं के नाम हटा रही है।
मनोज झा ने कहा,”चुनाव आयोग अब अंपायर नहीं, खिलाड़ी बन गया है।”

वहीं, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,”अगर EC खुद मान रहा है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है तो उसे ठीक करना भी उसी की जिम्मेदारी है।”

सरकार की ओर से पलटवार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह ने वोटर अधिकार यात्रा को “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया। जीतन राम मांझी ने कहा,”मर चुके लोगों और फर्जी वोटरों को हटाना एक सतत प्रक्रिया है। यह यात्रा पत्थर पर सिर पटकने जैसा है।”

गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”ये लोग कंस की राह पर हैं, और जैसे कंस का नाश हुआ था, वैसे ही इनका भी होगा।”

यात्रा का रूट और उद्देश्य

  • यह यात्रा 16 दिनों में 3000 किलोमीटर तय करेगी और 1 सितंबर को गांधी मैदान, पटना में समाप्त होगी।
  • यात्रा रोहतास, औरंगाबाद सहित राज्य के कई जिलों से होकर गुजरेगी।
  • इसका उद्देश्य चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट से नाम काटने के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है।

 सभा में दिखा भारी जनसमर्थन

सुअरा हवाई अड्डा पर आयोजित सभा में भारी भीड़ उमड़ी। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मंच पर लालू यादव और तेजस्वी यादव के पहुँचते ही जबरदस्त नारेबाज़ी की। पूरा डेहरी शहर इंडिया गठबंधन के पोस्टरों और झंडों से सजा नजर आया।

78 साल बाद बदलने वाला है PMO का पता, जानें कहां शिफ्ट होने वाला है प्रधानमंत्री कार्यालय

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पता जल्द ही इतिहास बन जाएगा। आज़ादी के बाद से साउथ ब्लॉक में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय को अगले महीने नई लोकेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत विकसित “एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव” में अब नया PMO काम करेगा।

नए एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और उन्नत कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। बताया जा रहा है कि यह स्थान प्रधानमंत्री के नए आवास के काफी नजदीक होगा, जिससे कार्य संचालन और समन्वय में सुगमता आएगी।

साउथ ब्लॉक स्थित वर्तमान PMO न केवल स्थान की दृष्टि से सीमित था, बल्कि वहाँ आधुनिक तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं की भी कमी महसूस की जा रही थी। इसके चलते कार्यालय के स्थानांतरण की योजना काफी समय से विचाराधीन थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, नए कार्यालय का नाम बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने एक संबोधन में कहा था कि “PMO किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनता का कार्यालय होना चाहिए।” ऐसे में यह संकेत मिल रहे हैं कि नए भवन को कोई नया, अधिक समावेशी नाम दिया जा सकता है।

नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक, जो पिछले लगभग 8 दशकों से भारत सरकार के प्रशासनिक केंद्र रहे हैं, को अब सार्वजनिक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इन भवनों को ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे आम जनता भारत के प्रशासनिक इतिहास को करीब से जान सकेगी।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘कर्तव्य भवन-3’ के उद्घाटन के दौरान कहा था कि आज भी कई सरकारी विभाग ब्रिटिश काल की इमारतों से संचालित हो रहे हैं, जिनमें न रोशनी की उचित व्यवस्था है और न ही वेंटिलेशन। ऐसे में आधुनिक भारत के लिए आधुनिक प्रशासनिक ढांचे की आवश्यकता अब अनिवार्य हो गई है।

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए हमलावर

गुरुग्राम/सर्वोदय न्यूज़:- यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित आवास पर रविवार सुबह अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह घटना सेक्टर 57 इलाके में सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि उस समय उनके परिजन घर में थे, लेकिन इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। इस बीच एक CCTV वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि दो हमलावर बाइक को कुछ दूरी पर खड़ा कर, दौड़ते हुए एल्विश यादव के घर तक पहुंचते हैं और वहां ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं। दोनों हमलावरों ने हेलमेट और कपड़े से अपने चेहरे को ढक रखा था। फुटेज में एक हमलावर को घर के गेट पर चढ़कर अंदर गोली चलाते हुए भी देखा जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए गए, जिनके निशान घर की ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पाए गए हैं।

भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

इस हमले की जिम्मेदारी ‘भाऊ गैंग’ नामक आपराधिक गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया के निर्देश पर की गई है। साथ ही एल्विश यादव पर सट्टा प्रमोशन के जरिए लोगों की जिंदगी खराब करने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में अन्य लोगों को भी धमकी दी गई है।

परिवार के अनुसार, एल्विश को हमले से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी और वह वर्तमान में हरियाणा से बाहर हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी।

पुलिस जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि वे हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद ले रहे हैं। साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जिन्ना के साथ-साथ कांग्रेस नेतृत्व और लार्ड माउंटबेटन को भी जिम्मेदार ठहराया गया: NCERT का नया मॉड्यूल जारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को जब देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया, उसके दो दिन बाद NCERT ने 16 अगस्त को भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित एक नया शैक्षिक मॉड्यूल जारी किया। इस मॉड्यूल के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

NCERT ने पहली बार अपने आधिकारिक शिक्षण सामग्री में मुहम्मद अली जिन्ना के साथ-साथ कांग्रेस नेतृत्व और लॉर्ड माउंटबेटन को भी विभाजन का ज़िम्मेदार ठहराया है। अब तक पाठ्यपुस्तकों में विभाजन के लिए मुख्य रूप से जिन्ना को दोषी माना जाता रहा है।

क्या कहा गया है नए मॉड्यूल में?

द्वितीयक स्तर के लिए तैयार किए गए मॉड्यूल में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है: “भारत का विभाजन और पाकिस्तान का निर्माण किसी भी तरह से अपरिहार्य नहीं था।”

इसमें तीन प्रमुख पक्षों को ज़िम्मेदार बताया गया है:

  • जिन्ना, जिन्होंने विभाजन की माँग की
  • कांग्रेस, जिसने इसे स्वीकार किया
  • माउंटबेटन, जिन्होंने इसे औपचारिक रूप दिया और लागू किया

कांग्रेस ने विभाजन की योजना को स्वीकार किया – NCERT

मॉड्यूल के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने विभाजन की योजनाओं को स्वीकृति दी, साथ ही जिन्ना की रणनीति को कम करके आंका, और उसके बाद होने वाली दीर्घकालिक मानवीय त्रासदी का सही पूर्वानुमान नहीं लगा सके।

इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि:“किसी भी भारतीय नेता को प्रशासन, सेना या पुलिस चलाने का अनुभव नहीं था।” इसी अनुभवहीनता के चलते विभाजन जैसे अहम निर्णयों में जल्दबाज़ी की गई।

इस नए मॉड्यूल में विभाजन को “एक अभूतपूर्व मानवीय त्रासदी” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें उल्लेख किया गया:

  • लगभग 5 करोड़ लोग विस्थापित हुए
  • सामूहिक हत्याएं, यौन हिंसा और
  • शरणार्थियों की ट्रेनें केवल लाशों से भरी हुई होती थीं

इस मॉड्यूल के सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। उनका मानना है कि यह इतिहास को राजनीतिक नजरिए से पुनर्लेखन करने की कोशिश है। आने वाले दिनों में इस पर संसद और शैक्षणिक हलकों में तीखी बहस की संभावना है।

ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक शेयर हुआ अश्लील वीडियो, शिक्षकों में मचा हड़कंप; शिक्षक निलंबित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़ी एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एटा जिले के जलेसर नगर क्षेत्र में आयोजित एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक एक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चल पड़ा। इस मीटिंग में कई महिला शिक्षिकाएं भी जुड़ी हुई थीं, जिसके चलते माहौल असहज हो गया और बैठक को बीच में ही रोकना पड़ा।

मीटिंग में अचानक चला आपत्तिजनक कंटेंट

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इसमें अधिकारियों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं भी ऑनलाइन जुड़े थे। तभी किसी एक सदस्य ने गलती से या जानबूझकर अश्लील वीडियो साझा कर दिया।

वीडियो को तुरंत हटा दिया गया, लेकिन तब तक कई लोगों की नजर उस पर पड़ चुकी थी। इससे शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची और बैठक का माहौल बिगड़ गया।

जांच के बाद शिक्षक निलंबित

मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच के आदेश दिए।
जांच में यह पाया गया कि वीडियो शेयर करने वाला एक शिक्षक था, जिसने जाने-अनजाने में अश्लील सामग्री भेज दी थी।
खंड शिक्षा अधिकारी नेत्र पाल सिंह ने पुष्टि की कि संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

 महाराजगंज में भी हुई थी ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है। कुछ दिन पहले ही 7 अगस्त को महराजगंज में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। ई-चौपाल नामक कार्यक्रम के तहत Google Meet के ज़रिए आयोजित बैठक में जाशन जेआर नाम के अकाउंट से अश्लील वीडियो चलाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। यह बैठक कलेक्ट्रेट के एनआईसी सेंटर में हो रही थी, जिसमें जिलाधिकारी (DM), बीएसए और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

महराजगंज की घटना में कोतवाली पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार रॉय के अनुसार, साइबर टीम आरोपितों के आईपी एड्रेस के आधार पर पहचान करने में जुटी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।