Home Blog Page 257

ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक शेयर हुआ अश्लील वीडियो, शिक्षकों में मचा हड़कंप; शिक्षक निलंबित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़ी एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एटा जिले के जलेसर नगर क्षेत्र में आयोजित एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक एक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चल पड़ा। इस मीटिंग में कई महिला शिक्षिकाएं भी जुड़ी हुई थीं, जिसके चलते माहौल असहज हो गया और बैठक को बीच में ही रोकना पड़ा।

मीटिंग में अचानक चला आपत्तिजनक कंटेंट

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इसमें अधिकारियों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं भी ऑनलाइन जुड़े थे। तभी किसी एक सदस्य ने गलती से या जानबूझकर अश्लील वीडियो साझा कर दिया।

वीडियो को तुरंत हटा दिया गया, लेकिन तब तक कई लोगों की नजर उस पर पड़ चुकी थी। इससे शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची और बैठक का माहौल बिगड़ गया।

जांच के बाद शिक्षक निलंबित

मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच के आदेश दिए।
जांच में यह पाया गया कि वीडियो शेयर करने वाला एक शिक्षक था, जिसने जाने-अनजाने में अश्लील सामग्री भेज दी थी।
खंड शिक्षा अधिकारी नेत्र पाल सिंह ने पुष्टि की कि संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

 महाराजगंज में भी हुई थी ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है। कुछ दिन पहले ही 7 अगस्त को महराजगंज में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। ई-चौपाल नामक कार्यक्रम के तहत Google Meet के ज़रिए आयोजित बैठक में जाशन जेआर नाम के अकाउंट से अश्लील वीडियो चलाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। यह बैठक कलेक्ट्रेट के एनआईसी सेंटर में हो रही थी, जिसमें जिलाधिकारी (DM), बीएसए और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

महराजगंज की घटना में कोतवाली पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार रॉय के अनुसार, साइबर टीम आरोपितों के आईपी एड्रेस के आधार पर पहचान करने में जुटी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर दिया लोकमंगल का संदेश

मथुरा/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन किए और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के धर्म पथ पर चलने का आह्वान करते हुए लोकमंगल और राष्ट्र मंगल के लिए कार्य करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सनातन धर्म की विरासत के संरक्षण और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाने की बात कही, साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

कृष्ण जन्मभूमि से दिया एकता और राष्ट्रवाद का संदेश
सुबह करीब 11.50 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले ठाकुर केशवदेव और माता योगमाया के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भ गृह में श्रीकृष्ण चबूतरे की पूजा- अर्चना की। भागवत भवन के दर्शन के बाद, उन्होंने श्रद्धालुओं से भरे परिसर में अपना संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने “वृंदावन बिहारी लाल” और “जय श्री राधे” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। उन्होंने श्री कृष्ण के 5252 वें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ब्रजभूमि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण की लीलाओं की भूमि है, और यह हम सबका सौभाग्य है कि भगवान के कई अवतारों ने उत्तर प्रदेश की भूमि को कृतार्थ किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से लेकर मथुरा तक, ये स्थान हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं।

डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर बल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ- नौ वर्षों से उन्हें जन्माष्टमी और बरसाना के रंगोत्सव में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड जैसे स्थानों को तीर्थ के रूप में पुन: स्थापित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चल रही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि वे आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आधुनिक विकास पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी आध्यात्मिक विरासत और अत्याधुनिक विकास के लिए देश और दुनिया में एक नया प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

गौ संरक्षण और सामाजिक एकता पर जोर
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म के प्रतीकों में से एक है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है, और जो किसान गौ पालन करते हैं, उन्हें ₹1500 प्रति माह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 16 लाख से अधिक गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर देश को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों से सावधान रहने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों का सम्मान करना और सामाजिक एकता के लिए कार्य करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सनातन धर्म का ध्वज दुनिया का मार्गदर्शन करता रहेगा, तब तक विश्व बंधुत्व, शांति और सौहार्द का भाव बना रहेगा।

पंच प्रण का संकल्प
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ का उल्लेख किया, जिसमें गुलामी के अंशों को पूरी तरह से समाप्त करना, स्वदेशी को जीवन का मंत्र बनाना, विरासत का संरक्षण करना, देश के जवानों का सम्मान करना और सामाजिक एकता के लिए कार्य करना शामिल है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं ने देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि विंध्यवासिनी धाम में बन रहा कॉरिडोर भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की भूमिका
मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए कार्यरत ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सराहना की और कहा कि यह परिषद माननीय जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र को विकास के नित नए प्रतिमानों की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम 5000 वर्ष से अधिक की इस पौराणिक विरासत को आधुनिक विकास की प्रक्रिया से जोड़ें। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उन दुष्प्रवृत्तियों से सावधान रहना होगा जो देश को कमजोर करने की कोशिश करती हैं।

सनातन के प्रतीकों का सम्मान
अपने संबोधन के अंत में, मुख्यमंत्री ने गंगा, यमुना, गौ माता, गायत्री और तीर्थों जैसे सनातन धर्म के प्रतीकों का सम्मान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी हमारी पहचान हैं और इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने एक बार फिर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और उनके साथ ‘श्री केशव देव महाराज की जय’, ‘श्री कृष्ण कन्हैया की जय’, ‘श्री राधे रानी की जय’, ‘श्री यमुना मैया की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, 645 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मथुरा /सर्वोदय न्यूज़:-देशभर की तरह उत्तर प्रदेश में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। विशेष तौर पर मथुरा-वृंदावन, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, वहां के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु मथुरा पहुंच चुके हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भव्य झांकियों और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना हुए और जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा |

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए लिखा: “आज भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की पावन धरा पर मथुरा वासियों के जीवन को सरल, सुखद और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से सर्वांगीण विकास को समर्पित ₹645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों के सम्मान का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। आधुनिकता और अध्यात्म के संगम की साक्षी बनेगी यह पुण्यधरा। वृंदावन बिहारी लाल की जय!”

 645 करोड़ की 118 परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी के दौरे के दौरान 118 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा|परियोजनाओं का कुल मूल्य ₹645 करोड़ है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मथुरा-वृंदावन के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों को रोशनी और फूलों से सजाया गया है। रासलीला, झांकियां और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों—कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या में भी जन्माष्टमी उत्सव की तरह मनाई जा रही है।

सीएम योगी का यह दौरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि विकास की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। योगी सरकार का उद्देश्य मथुरा-वृंदावन को वैश्विक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

विराट कोहली के IPL साथी जैकब बैथल रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे 136 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस सफलता में योगदान देने वाले युवा खिलाड़ी जैकब बैथल अब एक और बड़ी उपलब्धि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया है, और इसके साथ ही वह इंग्लैंड की ओर से सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कब और कहां होंगे मैच?

इंग्लैंड की टीम आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी, जो 17, 19 और 21 सितंबर 2025 को डबलिन में आयोजित की जाएगी। इस सीरीज में बैथल को कप्तान बनाया गया है, और इसी के साथ वे 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

सबसे युवा इंग्लिश कप्तान बनने की ओर बैथल

अब तक इंग्लैंड की ओर से सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड मोंटी बाउडेन के नाम था, जिन्होंने 1889 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 साल और 144 दिन की उम्र में टीम की अगुवाई की थी।
जैकब बैथल, जो इस समय 21 साल और 297 दिन के हैं, पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते वक्त उनकी उम्र 21 साल और 329 दिन होगी – यानी वह इंग्लैंड के इतिहास में सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे।

बैथल का अब तक का करियर

  • टी20 इंटरनेशनल: 13 मैच, 421 रन, औसत 40.14, स्ट्राइक रेट 154.39, 2 अर्धशतक, बेस्ट स्कोर 62
  • वनडे इंटरनेशनल: 12 मैच, 317 रन
  • टेस्ट क्रिकेट: 4 मैच, 271 रन

उन्होंने सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। एक साल में ही वह तीनों फॉर्मेट्स में इंग्लैंड की ओर से खेल चुके हैं।

 बटलर होंगे टीम का हिस्सा

गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान जोस बटलर भी इस दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे और बैथल की कप्तानी में खेलेंगे। बटलर ने इंग्लैंड को 2022 में टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था।

जैकब बैथल ने आईपीएल 2025 में विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB की ओर से शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई थी। अब इंग्लैंड की कप्तानी का मौका मिलना उनके करियर की एक नई ऊंचाई है और यह दिखाता है कि इंग्लिश क्रिकेट युवा टैलेंट को कितना महत्व दे रही है।

1 अक्टूबर से बंद होगा UPI Apps का Money Request फीचर, जानिए क्या…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे करोड़ों यूजर्स की ट्रांजैक्शन प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।

NPCI ने 1 अक्टूबर 2025 से सभी UPI ऐप्स में “Money Request” यानी पैसे मांगने की सुविधा बंद करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में 29 जुलाई को बैंकों और डिजिटल पेमेंट ऐप्स को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

NPCI का यह निर्णय ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। हाल के महीनों में यह देखा गया कि साइबर अपराधी फर्जी Money Request भेजकर लोगों को ठग लेते थे। इस फीचर की आड़ में ठगी के कई मामले सामने आए थे, जिसमें भोले-भाले लोग “पैसे भेजने” के बजाय “रिक्वेस्ट को स्वीकार” कर बैठते थे।

क्या बदल जाएगा?

आपको बतादें कि Money Request भेजने का विकल्प पूरी तरह से हट जाएगा।अब कोई भी यूजर किसी से UPI ऐप के जरिए पैसे “मांग” नहीं पाएगा। इतना ही नही केवल वही ट्रांजैक्शन संभव होंगे जो यूजर खुद इनिशिएट (Initiate) करेगा, यानी QR कोड स्कैन करके या UPI ID डालकर पैसा भेजना होगा।

किस पर पड़ेगा असर?

फिलहाल UPI प्लेटफॉर्म पर एक यूजर एक बार में 2000 रुपये तक और दिन में 50 बार तक Money Request भेज सकता है। लेकिन 1 अक्टूबर के बाद यह सुविधा पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

इसका क्या फायदा होगा?

यूजर को अब किसी अनजान Money Request को एक्सेप्ट करने की गलती से बचाया जा सकेगा। ट्रांजैक्शन का पूरा कंट्रोल पैसे भेजने वाले के हाथ में रहेगा। इससे फ्रॉड के मामलों में भारी गिरावट आने की उम्मीद है।

Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ, कौन रखे सावधानी

आज का राशिफल 16 अगस्त 2025: ग्रहों की चाल आज के दिन को कई राशियों के लिए शुभ बना रही है। चंद्रमा दिन की शुरुआत में मेष राशि में रहेंगे और शाम होते-होते वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, शुक्र और गुरु मिथुन में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल, आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन—

मेष (Aries)

आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक स्थिति में हैं। कारोबार में भी तरक्की के संकेत हैं। दिन की शुरुआत काली मां को प्रणाम करके करें।

वृषभ (Taurus)

दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। हरे रंग की वस्तु साथ रखें।

मिथुन (Gemini)

थोड़ा तनावपूर्ण दिन हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा और सिरदर्द या नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। हालांकि प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी। काली मां की आराधना लाभकारी रहेगी।

कर्क (Cancer)

आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा। व्यापार भी गति पकड़ेगा। लाल वस्तु पास में रखना लाभकारी होगा।

सिंह (Leo)

न्यायिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या (Virgo)

शाम के बाद स्थितियां और भी अनुकूल होंगी। सेहत में सुधार होगा और व्यापारिक मामलों में गति आएगी। प्रेम जीवन भी स्थिर रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए काली मां को प्रणाम करें।

तुला (Libra)

महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले हिस्से में ही निपटा लें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति संतोषजनक है। कारोबार भी अच्छा चलेगा। काली मां का ध्यान लाभ देगा।

वृश्चिक (Scorpio)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में प्रगति के योग हैं। रोजगार के अवसर बेहतर होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार दिखेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

विरोधियों की चालें असफल होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी। लाल रंग की वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

मकर (Capricorn)

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए निर्णय लें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन प्रेम-संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। काली मां की पूजा करें।

 कुंभ (Aquarius)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने का उत्तम समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार होगा। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मीन (Pisces)

पराक्रम और मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की संभव है। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

यूपी में नया सर्किल रेट लागू होने से किसानों की बढ़ेगी आय, जानें किस जिले में होगा बड़ा बदलाव

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नया सर्किल रेट लागू होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस बदलाव से किसानों की जमीन की कीमतों में जबरदस्त इजाफा होगा और उनके लिए यह आर्थिक रूप से फायदे का सौदा साबित हो सकता है। वहीं, सरकारी राजस्व में भी भारी वृद्धि की उम्मीद है।

किन क्षेत्रों में बढ़ेंगे जमीन के दाम?

आपको बतादें कि झलवा, भगवतपुर ब्लॉक, और इसके अंतर्गत आने वाले गांवों के साथ-साथ नैनी, झूंसी, फाफामऊ जैसे क्षेत्रों में जमीन के दाम अब मुख्य शहर के पॉश इलाकों के बराबर पहुंचने वाले हैं।इन इलाकों में सर्किल रेट में 25% से 35% तक की वृद्धि प्रस्तावित है।

 कब से लागू होगा नया सर्किल रेट?

 आपको बतादें कि इन सर्किल रेट की आपत्तियों का निस्तारण 16 से 19 अगस्त तक होगा। इसके बाद जिला अधिकारी (DM) द्वारा अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

 बुनियादी सुविधाओं की वजह से हुआ रेट में इजाफा

अधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी सुधार हुआ है: सलोरी, बघाड़ा, गोविंदपुर में ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, सड़क चौड़ीकरण के साथ ही झलवा और कालिंदीपुरम में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है इतना ही नहीं पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण |

बिल्डरों और आम जनता ने जताई आपत्ति

हालांकि कई बिल्डरों और निवासियों ने अत्यधिक वृद्धि पर आपत्ति जताई है। खासकर सिविल लाइंस, अशोक नगर जैसे इलाकों में बढ़े रेट से आपको बतादें कि अब 2BHK फ्लैट पर 7-8 लाख और 3BHK फ्लैट पर 13-14 लाख रुपये तक स्टांप ड्यूटी देनी पड़ सकती है। इसके अलावा मम्फोर्डगंज, अल्लापुर, तेलियरगंज, कीडगंज जैसे इलाकों में भी 30% तक की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है।

किसानों के लिए क्या है फायदा?

आपको बतादें कि  जिन ग्रामीण क्षेत्रों की ज़मीन अब तक कम दामों पर बिकती थी, वहां अब बिक्री मूल्य में इजाफा होगा साथ ही लीज व किराये पर अच्छी आमदनी मिलेगी, इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं में उच्च मूल्यांकन का लाभ मिलेगा|

अधिकारी का बयान:

राकेश चंद्रा, एआईजी स्टांप के अनुसार, “साल 2023 के बाद यह पहला मौका है जब सर्किल रेट में व्यापक बदलाव प्रस्तावित हैं। बुनियादी ढांचे के विकास के कारण सर्किल रेट बढ़ाए जा रहे हैं।”

वंदे भारत एक्सप्रेस में अब 15 मिनट पहले तक बुक करें टिकट, रेलवे का नया नियम लागू

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़/लखनऊ:- भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री ट्रेन छूटने से महज 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकेंगे, बशर्ते सीट उपलब्ध हो। यह नया नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इससे पहले वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की टिकट बुकिंग कुछ घंटे पहले बंद कर दी जाती थी, जिससे आकस्मिक यात्राओं में परेशानी होती थी। लेकिन रेलवे के इस निर्णय से अब अंतिम समय में भी यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा।

किन ट्रेनों पर लागू है यह नियम?

यह सुविधा गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत सभी अन्य वंदे भारत ट्रेनों पर लागू की गई है। इससे देशभर में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के अनुसार, “यह फैसला यात्रियों की सुविधा और लचीलापन बढ़ाने के लिए लिया गया है। कई बार लोगों को अचानक यात्रा करनी होती है, और अब उनके लिए यह व्यवस्था काफी मददगार साबित होगी।”

टिकट बुकिंग कैसे करें?

यात्रा से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक करने के तरीके:

  1. IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से
  2. रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से
  3.  करंट बुकिंग के तहत उपलब्ध सीट की जानकारी देखकर तुरंत टिकट बुक करें
  4. ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करना अनिवार्य होगा

यात्रियों को मिलेगा क्या लाभ?

  • आकस्मिक यात्रा करने वालों को राहत
  • स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति
  • वंदे भारत ट्रेनों की सीटें खाली न जाने की स्थिति में बेहतर उपयोग
  • डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

लखनऊ/ सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। साथ ही उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संस्कृति एप का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन कलाकारों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। सीएम ने मध्य प्रदेश के कलाकार पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुव, बिहार के कलाकार विशाल कुमार, सिक्किम की कलाकार नीता छेत्री, गुजरात के कलाकार योगेश पतड़िया, छत्तीसगढ़ के कलाकार वेद प्रकाश महेश्वरी, वाराणसी के कलाकार, भरत लाल प्रसन्ना, आकाश पांडेय, रंजीत तिवारी (पाणिनी कन्या महाविद्यालय), सोनभद्र की कलाकार सोना, अयोध्या की संगीता आहूजा, लखीमपुर खीरी की प्रो. ज्याेति पन्त (युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय), लखनऊ की डॉ. ललिता गणेश भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, डॉ. प्रेरणा राय अौर मथुरा के कलाकार संजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने बैगा कर्मा नृत्य, गोदान नृत्य, उर्केली नृत्य, पंथी नृत्य, शहनाई वादन, डमरु वादन, शंख वादन, गरदबाजा, बधावा नृत्य, जनजातीय नृत्य, कजरी और कथक नृत्य विधा के कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा मथुरा के कोरियोग्राफर को भी सम्मानित किया।

सीएम ने अधिकारियों को सभी कलाकारों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के संस्कृति एप का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न कलाकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से कहा कि उन्होंने राजधानी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। इस पर कलाकारों ने सीएम से अयोध्या में रामलला के दर्शन की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कलाकारों के दल को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिये। साथ ही राजधानी के विभिन्न स्थानों के साथ राजभवन का भ्रमण कराने के निर्देश दिये। यह सुनकर कलाकरों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी कलाकारों ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अाभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रुमख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम, संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें? जानें शुभ कार्य और वर्जित चीजें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, खासकर मथुरा और वृंदावन में इसकी रौनक देखने लायक होती है। इस वर्ष जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की पूजा कर श्रद्धालु व्रत रखते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी पर कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जबकि कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

जन्माष्टमी के दिन क्या करना चाहिए:

आपको बतादें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करके व्रत का संकल्प लें।ब्रह्मचर्य का पालन करें और दिन में सोने से बचें। फलाहारी व्रत में साबूदाना, फल, दूध, दही आदि का सेवन किया जा सकता है।निर्जला व्रत करने वाले जल और अन्न का बिल्कुल भी सेवन न करें।भगवान श्रीकृष्ण की सुबह और रात में विधिवत पूजा करें।रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद व्रत पारण करें।

जन्माष्टमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए:

आपको बतादें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  के दिन काले रंग के वस्त्र न पहनें और पूजा में काले रंग की कोई वस्तु न रखें।व्रत के दौरान नमक और अन्न का सेवन वर्जित है। झगड़ा, वाद-विवाद या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए साथ ही मांसाहार और मदिरा का सेवन पूरी तरह निषिद्ध है का उपयोग नहीं करना चाहिए |

डिस्क्लेमर:यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले किसी योग्य पंडित या धार्मिक विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।