Home Blog Page 255

21 अगस्त 2025 का राशिफल: मेष, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत, धन प्राप्ति के प्रबल योग; जानें बाकी राशियों का हाल

0

21 अगस्त 2025 का राशिफल:— आज का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन शुभ अवसरों से भरा हो सकता है। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी सलाह दी जा रही है।

ग्रह स्थिति:गुरु वर्तमान में मिथुन राशि में हैं, जबकि बुध, शुक्र और चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और केतु सिंह राशि में हैं। मंगल कन्या राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं।

मेष राशि:

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। हालांकि पारिवारिक माहौल में कुछ हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक है। कारोबार में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। सुझाव: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि:

कर्मक्षेत्र में पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। सुझाव: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि:

धन आगमन के प्रबल संकेत हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य शानदार रहेगा। प्रेम और संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। सुझाव: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

व्यक्तित्व में सौम्यता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव है। सुझाव: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:

अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। सिरदर्द और नेत्र संबंधी समस्या की आशंका है। प्रेम-संतान और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। सुझाव: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। सुझाव: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि:

व्यापार में मजबूती के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम-संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रह सकता है। सुझाव: शनिदेव को नमन करें।

वृश्चिक राशि:

भाग्य का साथ मिलेगा और बाधाएं दूर होंगी। यात्रा संभव है। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रह सकता है। व्यापारिक स्थिति संतुलित रहेगी। सुझाव: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान का पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। सुझाव: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। सुझाव: शिवजी का जलाभिषेक करें।

कुंभ राशि:

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। सुझाव: सफेद वस्तु का दान करें।

मीन राशि:

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई और लेखन कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी। सुझाव: शिवजी का जलाभिषेक करें।

एएनएम के 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ – बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) के 5006 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार SHS की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर 28 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण:

पद का नाम पदों की संख्या
ANM (HSC) 4197 पद
ANM (RBSK) 510 पद
ANM (NUHM) 299 पद
कुल पद 5006 पद

 शैक्षणिक योग्यता:

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 14 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे तक)

 आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार):

वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सभी वर्ग 21 वर्ष अलग-अलग वर्गों के अनुसार
  • अनारक्षित / EWS (महिला): 40 वर्ष
  • पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला): 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / जनजाति (महिला): 42 वर्ष

 आवेदन शुल्क:

श्रेणी शुल्क
UR / OBC / EWS (बिहार) ₹500
SC / ST (बिहार) ₹125
महिला (सभी वर्ग – बिहार) ₹125
बिहार के बाहर सभी वर्ग ₹500
दिव्यांग अभ्यर्थी (40%+) ₹125

आवेदन कैसे करें:

  1. shs.bihar.gov.in पर जाएं
  2. “ANM Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें
  4. सबमिट करें और प्रिंट लेकर रखें

यूपी के जलालाबाद को मिली नई पहचान, अब कहलाएगा परशुरामपुरी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:– उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक शहर जलालाबाद को अब एक नई पहचान मिल गई है। केंद्र सरकार ने यूपी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया है। लंबे समय से चली आ रही स्थानीय जनता की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 19 अगस्त 2025 को जलालाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव पर “नो ऑब्जेक्शन” जारी कर दिया है। अब यह क्षेत्र आधिकारिक रूप से ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा।

आदेश में क्या कहा गया?

गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि नया नाम देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेज़ी) और क्षेत्रीय भाषाओं में मान्यता प्राप्त दस्तावेजों, मानचित्रों और संकेतों में उपयोग किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे, डाक विभाग, सर्वे ऑफ इंडिया, विज्ञान मंत्रालय सहित सभी संबंधित विभागों को अधिसूचना जारी की जाए।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:– उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने राधाकृष्णन के लिए पहले प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

संसद भवन में दिखी NDA की एकजुटता

नामांकन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, ललन सिंह और संजय झा जैसे कई दिग्गज नेता संसद भवन में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर NDA उम्मीदवार के समर्थन का प्रदर्शन किया।

सी.पी. राधाकृष्णन: अनुभव और पृष्ठभूमि

सी.पी. राधाकृष्णन दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। वह कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। नामांकन से पहले उन्होंने संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर जाकर महात्मा गांधी सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति चुनाव का समीकरण

संसद में एनडीए के बहुमत को देखते हुए माना जा रहा है कि सी.पी. राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना लगभग तय है। हालांकि, विपक्षी गठबंधन INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) ने इस बार उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

क्यों अहम है उपराष्ट्रपति चुनाव 2025?

भारत का उपराष्ट्रपति, राज्यसभा का सभापति भी होता है, इसलिए यह चुनाव सिर्फ एक संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और गठबंधन की ताकत का भी संकेतक होता है। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में जहां एनडीए ने अपने अनुभवशील नेता को मैदान में उतारा है, वहीं विपक्ष न्यायपालिका की साख के साथ मैदान में उतर रहा है।

नेहरू ने देश को सिंधु जल संधि के जरिए धोखा दिया: NDA सांसदों से बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली /सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेहरू ने 1960 की सिंधु जल संधि में पाकिस्तान को बड़ी रियायतें दीं और इस तरह देश व किसानों के हितों से समझौता किया।

पीएम मोदी ने NDA सांसदों से आग्रह किया कि वे देशभर में जाकर जनता को बताएं कि नेहरू ने कैसे अपनी छवि बचाने के लिए भारत के जल संसाधनों पर समझौता किया।

नेहरू ने बिना संसद की मंजूरी दी 80% जल पाकिस्तान को

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता बिना संसद या कैबिनेट की अनुमति के किया गया था। नेहरू ने सिंधु, झेलम और चिनाब जैसी प्रमुख पश्चिमी नदियां पाकिस्तान को सौंप दीं, जबकि भारत को रावी, ब्यास और सतलुज ही मिलीं। “नेहरू ने देश को एक बार विभाजित किया और सिंधु जल संधि के जरिए दूसरी बार भी,” – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नेहरू ने बाद में गलती मानी, कहा- कुछ बाल्टियों के लिए शोर क्यों?

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी समेत विपक्षी नेताओं ने संधि का विरोध किया, तो नेहरू ने इसे हल्के में लिया और कहा कि “कुछ बाल्टियों पानी के लिए इतना शोर क्यों?”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि नेहरू ने अक्साई चिन पर चीन के कब्जे को भी यह कहकर टाल दिया था कि “वहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता।”

अब भारत ने स्थगित कर दी है सिंधु जल संधि

पीएम मोदी ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने संधि को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अब यह तभी बहाल होगी जब पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना स्थायी रूप से बंद करेगा।

सिंधु जल संधि क्या है?

1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से यह समझौता हुआ था। इसके तहत:

  • पश्चिमी नदियां (सिंधु, झेलम, चिनाब) पाकिस्तान को
  • पूर्वी नदियां (रावी, ब्यास, सतलुज) भारत को दी गईं।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह जनसुनवाई के दौरान बड़ा हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब वह सिविल लाइंस स्थित जनसेवा सदन में जनता की समस्याएं सुन रही थीं। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने पहले उन्हें एक कागज सौंपा और फिर अचानक थप्पड़ मार दिया।

हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद सीएम आवास पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

पुलिस कर रही है पूछताछ, हमले के पीछे की वजह साफ नहीं

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान और हमले के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमला किसी निजी नाराजगी के चलते हुआ या इसके पीछे कोई साजिश थी।

बीजेपी ने की निंदा, CMO ने जारी किया बयान

घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है:“आज सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।”

जहां हुआ हमला: मुख्यमंत्री जनसेवा सदन, सिविल लाइंस

यह हमला दिल्ली के राजनिवास मार्ग पर स्थित ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में हुआ, जिसे हाल ही में जनसुनवाई केंद्र के रूप में शुरू किया गया है। यहां आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से सीधे मिलते हैं।

एशिया कप 2025: यशस्वी सहित ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया में चयन से एक कदम दूर

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-बीसीसीआई की चयन समिति ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय मुख्य टीम चुनी गई है, जिसमें शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम का चयन आगामी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

हालांकि मुख्य टीम के साथ-साथ 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी भी चयनित किए गए हैं, जो मेन स्क्वॉड में शामिल होने से बस एक कदम दूर हैं। इन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं का भरोसा है और किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में इन्हें मौका मिल सकता है।

ये हैं वे 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी जो हैं चयन के बेहद करीब:

  1. यशस्वी जायसवाल – टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की फॉर्म के कारण बाहर
  2. रियान पराग – बॉलिंग ऑलराउंडर, हार्दिक या शिवम की जगह आ सकते हैं
  3. वॉशिंगटन सुंदर – स्पिन ऑलराउंडर, अक्षर की चोट पर मौका
  4. ध्रुव जुरेल – बैकअप विकेटकीपर, जितेश शर्मा की अनफिटनेस पर एंट्री
  5. प्रसिद्ध कृष्णा – तेज गेंदबाज, अर्शदीप या बुमराह की गैरमौजूदगी में शामिल हो सकते हैं

टीम इंडिया की स्क्वॉड – एशिया कप 2025:

मुख्य टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

स्टैंडबाय खिलाड़ी:
यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा

चयनकर्ताओं के अनुसार, स्टैंडबाय खिलाड़ियों को तैयार रहने को कहा गया है। अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है या वह अनफिट होता है, तो यह पांचों खिलाड़ी मुख्य टीम में शामिल हो सकते हैं।

आज का राशिफल: 20 अगस्त 2025 मेष, मिथुन, तुला के लिए शुभ संकेत-जानिए कैसा रहेगा आपका दिन ?

आज का राशिफल: 20 अगस्त 2025| बुधवार, ग्रहों की चाल आज कई राशियों पर खास असर डाल रही है। चंद्रमा, शुक्र और गुरु दिन की शुरुआत में मिथुन राशि में स्थित हैं, जो संचार और वाणी को प्रभावशाली बना रहे हैं। सायंकाल तक चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति बनाएंगे। सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए दिन को खास बना रही है।

मेष राशि

आज का दिन संपत्ति और भौतिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। हालांकि, पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर सीने में किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा। कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। सलाह: हरी वस्तु का दान लाभकारी होगा।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा और आत्मबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी और संतान से संतोष मिलेगा। व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेंगे और मेहनत रंग लाएगी। रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सलाह: हरी वस्तु पास में रखें।

मिथुन राशि

आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सदस्यों की संख्या या सहयोग बढ़ेगा। सेहत में सुधार और पारिवारिक समर्थन मिलेगा। व्यापार भी लाभकारी रहेगा, लेकिन निवेश को अभी टालना ही बेहतर होगा। सलाह: हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां बेहतर होंगी। कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सलाह: हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

कुछ मानसिक अशांति और नेत्रों में परेशानी रह सकती है, लेकिन स्वास्थ्य में पूर्व की तुलना में सुधार रहेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और कारोबार भी अच्छा चलेगा। सलाह: पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने स्त्रोतों से भी धन प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन दोनों संतोषजनक रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से दिन बेहद अनुकूल है। सलाह: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

न्यायिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी और सरकारी कामों में भी सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन सकारात्मक रहेगा। सलाह: नियमित रूप से शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां रह सकती हैं, अतः महत्वपूर्ण कार्यों को शाम के बाद ही निपटाएं। प्रेम और संतान से जुड़े मसले औसत रहेंगे, वहीं व्यापार में भी सामान्य लाभ संभव है। सलाह: हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि

स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। चोट या आकस्मिक परेशानी से बचाव जरूरी है। दोपहर तक कार्यों को निपटा लें। प्रेम और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर रहेंगी। सलाह: लाल वस्तु पास में रखें।

मकर राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रोजगार से संबंधित प्रयास सफल होंगे। नौकरी व व्यवसाय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। सलाह: मां काली की आराधना लाभकारी होगी।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है, परंतु बौद्धिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम व व्यापार सामान्य रहेंगे। सलाह: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। लेखन, कला, फिल्म व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है। व्यापार सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

प्राइवेट नौकरी पर मिलेगा सरकार से पैसा, PM विकसित भारत रोजगार योजना का पोर्टल लॉन्च: जानिए डिटेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana – PMVBRY) का पोर्टल सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। योजना के जरिए सरकार अब प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों पर भी आर्थिक मदद देने जा रही है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंसुख मांडविया ने पोर्टल लॉन्च करते हुए बताया कि यह योजना देश के युवाओं के लिए रोजगार और सोशल सिक्योरिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

UAN जनरेट करने के लिए Umang App से करना होगा फेस ऑथेंटिकेशन

मंत्रालय के अनुसार:

  • पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभ के लिए उम्मीदवारों को UMANG App के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से UAN (Universal Account Number) जनरेट करना होगा।
  • वहीं, एंप्लॉयर pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

योजना की खास बातें

विशेषताएं विवरण
कुल बजट ₹99,446 करोड़
लाभार्थी 3.5 करोड़ से ज्यादा युवा
योजना की अवधि 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027
मंजूरी की तारीख 1 जुलाई 2025

क्या मिलेगा फायदा? जानिए दो हिस्सों में बंटा है लाभ

पार्ट A – पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए

  • जो युवा पहली बार EPFO में रजिस्टर्ड होंगे, उन्हें सरकार की ओर से ₹15,000 तक का EPF वेतन दो किस्तों में मिलेगा।
  • 6 महीने की नौकरी पूरी होने पर ₹7,500
  • 1 साल की नौकरी पूरी होने पर ₹7,500
  • यह राशि सीधे बचत खाते या सुरक्षित फंड में जमा की जाएगी जिसे बाद में निकाला जा सकता है।

पार्ट B – प्राइवेट सेक्टर नियोक्ताओं के लिए

  • खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस।
  • सरकार 6 महीने या अधिक समय तक नौकरी पर रखने वाले कर्मचारियों के लिए नियोक्ता को ₹3,000/कर्मचारी/महीना तक प्रोत्साहन देगी।
  • यह लाभ 2 साल तक, और मैन्युफैक्चरिंग के लिए तीसरे और चौथे साल तक बढ़ाया जा सकता है।

नियोक्ताओं के लिए नियम

कर्मचारियों की संख्या न्यूनतम नई भर्तियां
50 से कम कर्मचारी कम से कम 2 नए कर्मचारी
50 या अधिक कर्मचारी कम से कम 5 नए कर्मचारी
  • प्रतिष्ठान को EPFO में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ कब और कहां देख पाएंगे OTT पर? रिलीज डेट और डिटेल आई सामने

फ़िल्मी दुनिया/सर्वोदय न्यूज़:– ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे चर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक रही है। हालांकि, जहां फैंस को नॉर्थ और साउथ के सुपरस्टार्स की टक्कर देखने की बेसब्री थी, वहीं फिल्म के क्रिटिक्स और दर्शकों से मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं।

अब इस फिल्म के OTT रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है, जिससे वे दर्शक भी उत्साहित हैं जो थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए।

OTT पर कहां और कब होगी स्ट्रीम?

मीडिया रिपोर्ट्स (Business Today और Economic Times) के मुताबिक, ‘वॉर 2’ को थिएटर से हटाए जाने के बाद Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा।आमतौर पर किसी भी बड़ी फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर आने में 6 से 8 हफ्ते का समय लगता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘वॉर 2’ अक्टूबर 2025 में Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी।

इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि दिवाली 2025 पर Netflix इसे खासतौर पर रिलीज कर सकता है ताकि त्योहार के सीजन में व्यूअरशिप को बढ़ाया जा सके।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस:

‘वॉर 2’ ने शुरुआती चार दिनों में 176 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिन कमाई (₹ करोड़ में)
पहला दिन (14 अगस्त) 52 करोड़
दूसरा दिन (15 अगस्त) 57 करोड़
तीसरा दिन 33 करोड़
चौथा दिन (रविवार) 31 करोड़
कुल (4 दिन) 176+ करोड़

हालांकि वीकेंड पर अच्छी कमाई के बाद फिल्म को अब वीकडे टेस्ट से गुजरना होगा, जिससे इसकी असली लोकप्रियता का अंदाजा लगेगा।

क्या रही परफॉर्मेंस और रिव्यू?

फिल्म को डायरेक्ट किया है अयान मुखर्जी ने, और यह 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ (ऋतिक-टाइगर) का सीक्वल है। जूनियर एनटीआर की यह पहली हिंदी फिल्म है और उन्होंने अपने एक्शन व डायलॉग डिलिवरी से अच्छा प्रभाव छोड़ा है। हालांकि, कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ दर्शकों ने फिल्म को “visual treat” कहा, तो कुछ ने इसे “फॉर्मूला रिपीट” करार दिया।